Use the RBSE Class 3 Hindi Book Solutions and RBSE Class 3 Hindi आकलन-1 Question Answer as a guide to assess your progress.
RBSE Class 3 Hindi आकलन-1 Question Answer
मौखिक अभिव्यक्ति-
प्रश्न 1.
इस चित्र में क्या हो रहा है? इसके बारे में शिक्षक और अपने साथियों को सात-आठ वाक्यों में बताइए |

उत्तर:
- बच्चे हाथी की सवारी कर रहे हैं।
- वन में हरे-भरे वृक्ष लगे हैं ।
- वन में जंगली जानवर घूम रहे हैं ।
- पानी में मगरमच्छ तैर रहा है ।
- वृक्ष पर मोर नाच रहा है ।
- चित्र में हिरन, खरगोश व चूहा भाग रहे हैं ।
- भालू तालाब से पानी पी रहा है ।
प्रश्न 2.
‘चींटी की तबीयत’ कहानी में आये पात्रों के बारे में बताइए ।
उत्तर:
‘चींटी की तबीयत’ कहानी में आए पात्र थे― चींटी, बछड़ा, बछेरा और मेमना । ये चारों एक- दूसरे के दोस्त थे ।
प्रश्न 3.
श्रवण कुमार अपने माता-पिता को कहाँ ले जा रहा था और क्यों ?
उत्तर:
श्रवण कुमार अपने अंधे और बूढ़े माता-पिता को तीर्थयात्रा करवाने ले जा रहा था, क्योंकि उनकी तीर्थयात्रा करने की इच्छा थी ।
![]()
प्रश्न 4.
‘अब ये चिड़िया कहाँ रहेगी’ इस कविता में चिड़िया के बारे में क्या-क्या बातें की गई हैं?
उत्तर:
कविता में चिड़िया के बारे में निम्न बातें की गई हैं-
- चिड़िया अपने रहने के लिए पेड़ों पर घोंसला बनाती है।
- आँधी के कारण चिड़िया का घोंसला उड़ गया और उसके अंडे फूट गए।
- चिड़िया के सामने यह समस्या खड़ी हो गई कि अब वह कहाँ रहेगी ।
चिड़िया को रहने के लिए प्राकृतिक वातावरण की आवश्यकता होती है, वह इंसानों की तरह घरों में नहीं रह सकती ।
पढ़कर समझना-
प्रश्न 1.
दी गई कहानी को पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए—
मोनू को पक्षियों से बहुत प्यार था । एक दिन उसने देखा कि एक नन्हा पंछी पेड़ से गिर गया है और फड़फड़ा रहा है। वह डर गया था और उसकी माँ भी पास ही चीं-चीं कर रही थी । मोनू ने धीरे से पंछी को उठाया और एक कोमल कपड़े पर रख दिया। कुछ देर बाद पंछी ने अपनी आँखे खोलीं और चहकने लगा। मोनू ने उसे धीरे से पेड़ की टहनी पर रख दिया । माँ खुश होकर अपने बच्चे के पास उड़ आई । मोनू खुशी से झूम उठा।
प्रश्न 1.
मोनू ने पंछी को कहाँ देखा?
……………………………
उत्तर:
मोनू ने पंछी को पेड़ से नीचे जमीन पर गिरा हुआ और फड़फड़ाते हुए देखा ।
भाषा की बात-
प्रश्न 1.
काम बताने वाले (क्रिया) शब्द पर गोला लगाइए-

उत्तर:

प्रश्न 2.
सही शब्द चुनकर रिक्त स्थान भरें-
प्रश्न 1.
आसमान में ……….. चमक रहा है। (चाँद/चंदन)
उत्तर:
चाँद
प्रश्न 2.
पापा ने मेरे लिए नया ……… खरीदा। (कंबल / कमल)
उत्तर:
कंबल
![]()
प्रश्न 3.
विशाल ………. नदी के तट पर घूमने गया । (गंगा / गंगा)
उत्तर:
गंगा
प्रश्न 4.
वन में ……… की खुशबू आ रही है । (चंदन / चाँदन)
उत्तर:
चंदन ।
प्रश्न 3.
दिए गए शब्दों को तालिका में अलग- अलग लिखें और इसी तरह के 4-4 नए शब्द भी लिखिए-
गंगा, मंदिर, माँ, संजय, चाँद, कंबल, हँसी

उत्तर:
| अनुस्वार (बिंदु) वाले शब्द लिखिए जैसे— वंदना । |
चंद्र बिंदु वाले शब्द लिखिए जैसे- आँख |
| गंगा | माँ |
| मंदिर | चाँद |
| संजय | हँसी |
| कंबल | साँस |
| पंछी | बाँस |
| कंचन | आँख |
| संधि | गाँव |
| संग्रह |
रचना करें—
अपना मनपसंद चित्र बनाइए और उसके बारे में दो वाक्य लिखिए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
Leave a Reply