Use the RBSE Class 3 Hindi Book Solutions and RBSE Class 3 Hindi आकलन-2 Question Answer as a guide to assess your progress.
RBSE Class 3 Hindi आकलन-2 Question Answer
मौखिक अभिव्यक्ति-
प्रश्न 1.
चित्र देखकर बताओ कि चित्र में क्या हो रहा है? इसी मौसम से जुड़ी एक और घटना सुनाओ।

उत्तर:
चित्र में दिखाया गया है कि बच्चे खेल रहे हैं । बारिश आने से वे परेशान हो गए और आकाश को देखने लगे। बादलों के आने से सूरज छिप गया। यह दृश्य बादलों और सूरज से जुड़ा है। एक बूंद को चित्र में रोता हुआ दिखाया गया है।
प्रश्न 2.
आप स्कूल में कई खेल खेलते होंगे, जैसे- कबड्डी, सतोलिया या क्रिकेट । यह बताओ कि इन्हें कैसे खेलते हैं?
उत्तर:
कबड्डी –
- कबड्डी दो टीमों के बीच खेला जाता है।
- कबड्डी की हर टीम में 7 खिलाड़ी मैदान पर होते हैं ।
- एक टीम का खिलाड़ी “कबड्डी-कबड्डी” बोलते हुए दूसरी टीम के क्षेत्र / पाले में जाता है ।
- वह कोशिश करता है कि विरोधी टीम के खिलाड़ियों को छूकर बिना रुके अपने क्षेत्र में वापस आ जाए।
- यदि वह पकड़ा नहीं जाता तो उसे अंक मिलते हैं और यदि पकड़ा जाता या “कबड्डी” कहना बंद कर देता है, तो वह आउट हो जाता है ।
- अंत में जिस टीम के सबसे ज्यादा अंक होते हैं, वह जीत जाती है ।
सतोलिया –
- यह दो टीमों में खेला जाता है
- सात सपाट पत्थरों की एक छोटी-सी मीनार बनाकर उन्हें गेंद से गिराया जाता है ।
- एक टीम गेंद से पत्थरों को गिराती है और फिर मीनार को दोबारा बनाने की कोशिश करती है।
- दूसरी टीम गेंद से उन्हें मारने की कोशिश करती है ताकि वे मीनार ना बने सकें ।
- अगर मीनार बना ली जाती है तो मारने वाली टीम हार जाती है और मीनार बनाने वाली टीम जीत जाती है।
![]()
प्रश्न 3.
सर्दी, गर्मी या बारिश के मौसम से जुड़ी कोई कविता या गीत सुनाइए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
पढ़कर समझना-
प्रश्न 1.
दी गई कहानी को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
रोहित को पढ़ने का बहुत शौक था । एक दिन वह पुस्तकालय से अपनी पसंदीदा कहानी की किताब लेकर आया। घर पहुँचते ही वह किताब पढ़ने में इतना डूब गया कि उसे समय का पता ही नहीं चला। अगले दिन जब वह विद्यालय जाने लगा तो किताब कहीं नहीं मिली।
उसने पूरे घर में ढूँढ़ा मेज, बैंग, आलमारी हर जगह । फिर मम्मी ने हँसते हुए कहा, “तकिए के नीचे देखो।” रोहित दौड़कर गया और सच में किताब वहीं थी। उसने मुस्कुराते हुए किताब बैग में रखी और सोचा, अब से किताबें सही जगह ही रखूँगा ।
प्रश्न 1.
रोहित ने किताब कहाँ रख दी थी ?
उत्तर:
रोहित ने किताब तकिए के नीचे रख दी थी ।
प्रश्न 2.
रोहित ने किताब कहाँ-कहाँ ढूँढ़ी ?
उत्तर:
रोहित ने किताब घर, मेज, बैग व आलमारी में ढूँढ़ी।
प्रश्न 3.
रोहित ने पुस्तकालय से अपनी मनपसंद किताब ली। सोचकर बताओ कि उस किताब का नाम क्या होगा?
उत्तर:
रोहित को कहानी पढ़ने का शौक था इसलिए उसने ‘पंचतंत्र की कहानियाँ’ या ‘अकबर-बीरबल की कहानियाँ’ जैसी रोचक किताब ली होगी ।
प्रश्न 4.
इस कहानी का नाम सोचिए और लिखिए ।
उत्तर:
इस कहानी का नाम ‘मेरी प्रिय पुस्तक’ हो सकता है।
प्रश्न 5.
आपने पुस्तकालय की कौन-कौनसी किताबें पढ़ी हैं? यहाँ उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
पंचतंत्र की कहानियाँ
- अकबर और बीरबल
- चंपक
- बाल भास्कर
- तेनालीराम की कहानियाँ
- नंदन।
प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों को आपके घर की भाषा में क्या कहते हैं? लिखिए-
मनपसंद ………
ढूँढ़ा ………..
मुस्कुराना ……….
उत्तर:
मनपसंद – पसंदीदा
ढूँढ़ा – खोजा / देखा
मुस्कुराना – हँसना
प्रश्न 3.
दी गई मात्रा से बने शब्द पाठ से खोजकर लिखिए-

उत्तर:

भाषा की बात-
सुबह का सूरज अपनी सुनहरी किरणों से पूरे आसमान को जगाने में लगा था। बच्चे पार्क में खेल रहे थे जबकि एक बच्ची अपने खिलौने के साथ खेल रही थी। पेड़ों पर पक्षी चहचहा रहे थे और एक कौआ पास रखी रोटी पर नजर गड़ाए था। अचानक एक लड़का भागता हुआ आया और अपने मित्रों के साथ झूले पर बैठ गया तभी एक महिला अपने बच्चों को बुलाने लगी। सभी हँसते-खेलते घर की ओर चल दिए और पार्क फिर से सुनसान हो गया ।
इस अनुच्छेद को पढ़कर स्त्रीलिंग और पुल्लिंग शब्द छाँटिए और नीचे दी गई तालिका में लिखिए-
t
उत्तर:
| स्त्रीलिंग | पुल्लिंग |
| किरण, बच्ची, रोटी, महिला । | सूरज, आसमान, खिलौना, पेड़, पक्षी, कौआ, लड़का, झूला । |
रचना करें – अपना मनपसंद चित्र बनाइए और उसके बारे में पाँच वाक्य लिखिए ।

उत्तर:
विद्यार्थी पतंग का चित्र स्वयं बनाइये ।
1. पतंग आसमान में उड़ रही है
2. पतंग रंग-बिरंगे कागज से बनी है ।
3. हवा चलने पर पतंग तेजी से ऊपर उठती है।
4. पतंग बच्चों का सपना होती है।
5. बच्चे पतंग उड़ाते समय मस्त हो जाते हैं ।
![]()
सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
‘ताकधिना’ कविता से क्या शिक्षा मिलती है ?
उत्तर:
‘ताकधिना’ कविता में हमें बताया गया है कि मिलजुलकर खेलना हमें खुशी और आनंद देता है तथा हमारी दोस्ती और एकता को मजबूत करता है । इस प्रकार कविता से हमें आपस में मिलकर खुश रहने और तालमेल से खेलने की शिक्षा मिलती है।
प्रश्न 2.
बिल्ली ने चूहे को पुस्तक देते हुए क्या कहा?
उत्तर:
चूहे को चित्र वाली किताब के लिए गिड़गिड़ाते देखकर बिल्ली को दया आ गई और उसने किताब देते हुए कहा कि “ठीक है लेकिन याद रखना, यह किताब मुझे परसो वापस चाहिए ।”
प्रश्न 3.
‘रंग-बिरंगे मौसम’ पाठ के अनुसार मौसमों की प्रमुख विशेषताएँ लिखिए ।
उत्तर:
भारत में मुख्य रूप से निम्न तीन मौसम होते हैं—
(i) गर्मी
(ii) वर्षा
(iii) सर्दी ।
(i) गर्मी-गर्मी का मौसम तेज धूप और गर्मी लेकर आता है। इसमें सूर्य की किरणें पृथ्वी को तप्त कर देती हैं।
(ii) वर्षा – इस मौसम में बारिश होती है, जिससे खेतों में पानी भर जाता है, किसान खुश हो जाते हैं । बच्चे पानी में कागज की नाव चलाते हैं। लोग पकौड़ियों का आनंद लेते हैं ।
(iii) सर्दी – सर्दी का मौसम ठंड लेकर आता है, लोग गर्म कपड़े पहनते हैं और आग तापते हैं। इस मौसम में गरम भोजन का आनंद लिया जाता है ।
प्रश्न 4.
मुनिया के पापा उसके लिए रंगीन किताबें कब लेकर आए?
उत्तर:
मुनिया के पापा उसके लिए रंगीन किताब तब लेकर आए जब वह दो साल की हो चुकी थी ।
प्रश्न 5.
दिए गए शब्दों से वाक्य बनाकर लिखिए-
किताब …………………..
पुस्तकालय ……………
मौसम ……………….
लाभदायक …………….
उत्तर:
किताब यह किताब बहुत ज्ञानवर्धक है
पुस्तकालय पुस्तकालय में बहुत किताबें होती हैं ।
मौसम मुझे सर्दी का मौसम बहुत अच्छा लगता है।
लाभदायक यह पुस्तक विद्यार्थियों के लिए बहुत लाभदायक है।
Leave a Reply