Use the RBSE Class 3 Hindi Book Solutions and RBSE Class 3 Hindi आकलन-3 Question Answer as a guide to assess your progress.
RBSE Class 3 Hindi आकलन-3 Question Answer
मौखिक अभिव्यक्ति-
प्रश्न 1.
चित्र देखकर एक कहानी बनाकर सुनाइए ।

उत्तर:
चित्र के आधार पर कहानी लिखी गई है— एक गाँव था। वहाँ हर साल की तरह मेला लगा था। मंदिर के पास हाट बाजार लगा हुआ था । सब लोग मेले में बहुत खुश होकर आए थे ।
बच्चे गुब्बारे ले रहे थे । झूले पर झूल रहे थे । चाट खा रहे थे। वहाँ एक आदमी बाँसुरी बजा रहा था। कुछ मदारी खेल दिखा रहे थे । रामू और उसकी बहन गुड़िया भी मेले में आए। उन्होंने झूलों पर झूलने का मजा लिया, चाट खाई और अपनी माँ के लिए चूड़ियाँ खरीदीं।
सारा गाँव उस दिन एक परिवार जैसा लग रहा था। हर चेहरा मुस्कान से भरा था।
शाम को जब सूरज ढलने लगा तो सबने मंदिर में दीप जलाए और घर लौट आए।
निर्देश – बच्चे स्वयं चित्र के अनुसार कोई अन्य कहानी भी बनाकर सुना सकते हैं ।
प्रश्न 2.
आपके गाँव / शहर में पानी के स्रोत जैसे- कुआँ, बावड़ी, तालाब, नाड़ी, नदी, झील आदि के बारे में बताइए | इसके पानी का क्या – क्या उपयोग है? उनके आस-पास कौन-कौनसे पक्षी रहते हैं? चर्चा कीजिए ।
उत्तर:
कुआँ – यह एक पारंपरिक जल स्रोत है। यह जमीन खोदकर बनाया जाता है । यह भूमिगत जल को एकत्र करता है।
बावड़ी – यह एक गहराई वाली सीढ़ीनुमा संरचना होती है जो वर्षा के जल को संग्रहित करने के लिए बनाई जाती है।
तालाब – यह छोटा जलाशय होता है जो वर्षा जल को संग्रहित करता है । गाँवों में यह आमतौर पर देखा जाता है ।
नाड़ी – यह राजस्थान जैसे क्षेत्रों में मिलने वाला पारंपरिक जल स्रोत है, जिसमें वर्षा का जल इकट्ठा किया जाता है।
नदी – नदी एक प्राकृतिक जलधारा है जो पहाड़ों, झरनों या झीलों से निकलती है और मैदानों व घाटियों से होकर बहती हुई अंततः समुद्र, झील या दूसरी नदी में मिलती है ।
झील – यह प्राकृतिक या कृत्रिम रूप से बना बड़ा जलाशय होता है जो स्थाई रूप से जल भंडार के लिए उपयोग किया जाता है ।
जलस्रोतों के उपयोग –
- पीने के लिए ।
- सिंचाई के लिए ।
- गृह उपयोग के लिए ।
- पशुपालन में।
- उद्योगों में ।
- पर्यावरण संरक्षण में ।
उसके आस-पास बगुला, कबूतर, मैना, तोता, किंगफिशर, बत्तख, सारस, चील व हंस आदि पक्षी रहते हैं। ये पक्षी न केवल जल स्रोतों की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं ।
![]()
प्रश्न 3.
चार दोस्त वाली कहानी अपने शब्दों में सुनाइए।
उत्तर:
विद्यार्थी चार दोस्तों वाली कहानी स्वयं सुनाएं ।
पढ़कर समझना-
1. दी गई कविता को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
बूँद गिरी बादल से झर-झर,
हवा में उड़ती इधर-उधर
बादल कहता आओ घर
नदी बुलाती “आओ इधर !”
टर्र-टर्र मेंढक टर्राए,
पानी में मछली इठलाए
नाव तैरती है ऊपर,
लहर नचाती उसे किधर
बारिश आई फिर घनघोर
नाच रहा है वन में मोर

प्रश्न 1.
इस कविता में दो-तीन पंक्तियाँ जोड़कर कविता को आगे बढ़ाइए ।
उत्तर:
सूरज चुपके झाँक रहा था
बादल से फिर हँस पड़ा ।
इंद्रधनुष ने रंग बिखेरे.
जैसे नभ ने गीत गाया।
प्रश्न 2.
नदी किसको बुला रही है?
उत्तर:
नदी बच्चों को नाव चलाने, मछलियों को खेलने और प्रकृति को आनंदित करने के लिए बुला रही है ।
प्रश्न 3.
बादल बूँद को कहाँ बुला रहा है?
उत्तर:
बादल बूँद को धरती पर बुला रहा है ताकि बारिश हो और धरती हरी-भरी बन सके।
प्रश्न 4.
वन में कौन नाच रहा है?
उत्तर:
वन में मोर नाच रहा है, जो बारिश में नाचता हुआ आनंदित होता है ।
प्रश्न 5.
बारिश आती है तब आपके आस-पास क्या-क्या होता है?
उत्तर:
बारिश आती है तो मिट्टी से सोंधी खुशबू आती है, पेड़-पौधे हरे हो जाते हैं, हर जगह पानी की धाराएं बहने लगती हैं। सब जगह वातावरण रमणीय हो जाता है ।
प्रश्न 6.
कविता में आए पात्रों में से आप किस- किसको अपने घर बुलाएँगे और उनका स्वागत कैसे करेंगे?
उत्तर:
हम अपने घर में मछली, मेंढक, मोर, बादल और बूँद को बुलाएँगे ।
मछली को पानी से भरे टब में तैरने देंगे, मेंढक को बगीचे में कूदने देंगे, मोर के लिए छत पर जगह बनाएंगे जहाँ वह नाच सके, बादल और बूँदों का स्वागत हम नाच-गाकर करेंगे ।
हर मेहमान का फूलों और मुस्कान से स्वागत करेंगे ।
प्रश्न 7.
दिए गए शब्दों से वाक्य बनाकर लिखिए-
जोहड़ – ……………………………………
संकल्प – ……………………………………
मुश्किल – ……………………………………
घबराना – ……………………………………
उत्तर:
जोहड़ – गाँव में वर्षा जल संग्रह के लिए एक बड़ा जोहड़ बनाया गया है।
संकल्प – मैंने परीक्षा में प्रथम आने का संकल्प लिया ।
मुश्किल – यह सवाल थोड़ा मुश्किल है, लेकिन मैं प्रयास करूँगा।
घबराना – परीक्षा के समय घबराना नहीं चाहिए ।
भाषा की बात-
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों को सही क्रम में जमाकर उचित वाक्य बनाइए-
(क) मीना/पढ़ रही है / किताब/
………………………………
उत्तर:
मीना किताब पढ़ रही है ।
(ख) माँ /खाना/स्वादिष्ट / बना रही है ।
………………………………
उत्तर:
माँ स्वादिष्ट खाना बना रही है।
(ग) चिड़िया/पर/ बैठी है / पेड
………………………………
उत्तर:
चिड़िया पेड़ पर बैठी है
![]()
(घ) बारिश/रही/ हो/ है ।
………………………………
उत्तर:
बारिश हो रही है।
प्रश्न 2.
नीचे दी गई कहानी अधूरी है। दोस्तों से बातचीत करके इसे आगे बढ़ाओ । दिए गए बॉक्स में साइकिल का चित्र भी बनाओ ।
साइकिल को देखकर रीना खुश हो गई । उसके पापा उसके लिए साइकिल लाए थे। साइकिल लेकर घर से बाहर निकली। बाहर निकल कर अपनी सहेली रजनी को आवाज दी- “रजनी आओ देखो नई साइकिल! चलो चलाते हैं।” रीना और रजनी साइकिल लेकर निकल पड़ीं मैदान की ओर,
………………………………………………………………………….
………………………………………………………………………….
उत्तर:
वहाँ उन्होंने साइकिल चलाई। रीना ने रजनी को भी साइकिल चलाने के लिए दी। दोनों ने अत्यधिक प्रसन्नता का अनुभव किया । दोनों की दोस्ती और गहरी हो गई । इस कहानी से सीख मिलती है कि, अपनी खुशी साझा करने से खुशी बढ़ जाती है।
[नोट – साइकिल का चित्र विद्यार्थी स्वयं बनाएं ।]
प्रश्न 3.
इस कहानी से कोई चार प्रश्न बनाकर अपने दोस्तों से पूछिए और उन प्रश्नों को यहाँ लिखिए-
- ………………………
- ……………………..
- ……………………..
- ……………………..
उत्तर:
- साइकिल कौन लाया था ?
- रीना की सहेली कौन थी ?
- दोनों साइकिल लेकर कहाँ गईं?
- क्या करके दोनों सहेलियाँ प्रसन्न हुईं?
सोचो और लिखो –
प्रश्न 1.
जल संकट को दूर करने के लिए गाँव की महिलाओं ने क्या किया?
उत्तर:
जल संकट को दूर करने के लिए गाँव की महिलाओं ने गाँव के बुजुर्गों से पुराने जल संरक्षण उपायों की जानकारी प्राप्त करके जो जोहड़ मिट्टी से भर गए थे उन्हें पुरुषों के साथ मिलकर खुदाई करके साफ किया। वर्षा आने पर कुएँ एवं जोहड़ पानी से भर गए और जल संकट दूर हुआ ।
प्रश्न 2.
मेला कहाँ लगा था और उसमें से बच्चे कितने खिलौने लाए ?
उत्तर:
मेला घर के पास लगा था । उसमें से बच्चे चार खिलौने लाए।
प्रश्न 3.
चार दोस्त कहानी में चार दोस्त कौन- कौन थे? नाम लिखिए ।
उत्तर:
चार दोस्त कहानी में चार दोस्त कॉकरोच, झींगुर और दो चींटे थे।
प्रश्न 4.
बिट्टो का भाई बाइक चलाने के लिए बिट्टो को क्या-क्या सिखाता है?
उत्तर:
बिट्टो का भाई बाइक चलाने के लिए बिट्टो को हैंडल सँभालना, गियर बदलना और एक्सिलरेटर से गति बढ़ाना सिखाता है ।
Leave a Reply