• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 3 Hindi आकलन-4 Question Answer

April 28, 2026 by Prasanna Leave a Comment

Use the RBSE Class 3 Hindi Book Solutions and RBSE Class 3 Hindi आकलन-4 Question Answer as a guide to assess your progress.

RBSE Class 3 Hindi आकलन-4 Question Answer

मौखिक अभिव्यक्ति-

प्रश्न 1.
चित्र को देखकर एक कहानी बनाकर सुनाइए ।
RBSE Class 3 Hindi आकलन-4 Question Answer 1
उत्तर:
कहानी ‘भीड़ वाली सड़क’
एक दिन रवि अपने पापा के साथ बाजार जा रहा था। रास्ते में उन्होंने देखा कि सड़क पर बहुत भीड़ थी । कार, बस, ट्रक, ऑटो, साइकिल और बैलगाड़ी सब एक ही जगह फंसे हुए थे ।

कुछ लोग बस की छत पर बैठे थे, तो कुछ सामान के साथ सड़क पर खड़े थे जिससे और भी अव्यवस्था फैल रही थी। रवि ने पापा से पूछा, “पापा, ये सब क्यों हो रहा है?” पापा ने समझाया, जब लोग नियमों का पालन नहीं करते और हर कोई जल्दी में होता है, तो ऐसा जाम लग जाता है।” तब रवि ने तय किया कि वह हमेशा ट्रैफिक नियमों का पालन करेगा।

प्रश्न 2.
आपको बीरबल की चतुराई कैसी लगी? आप बीरबल की जगह होते तो उस व्यक्ति की मदद कैसे करते?
उत्तर:
मुझे बीरबल की चतुराई बहुत अच्छी लगी । उन्होंने बिना गुस्से के, अपनी बुद्धि से अकबर को समझाया कि जिस प्रकार खिचड़ी आग से इतनी दूर रहकर नहीं पक सकती, वैसे ही गरीब आदमी सर्दी में दूर से आग देखकर गरम नहीं हो सकता। अगर मैं बीरबल की जगह होता तो मैं भी कोई ऐसा तरीका अपनाता जिससे अकबर को समझ में आ जाता कि वह व्यक्ति गलत नहीं है और उसे इनाम अवश्य मिलना चाहिए। मैं कहता- “जैसे बहुत दूर रखी मोमबत्ती की रोशनी से कोई पढ़ नहीं सकता, ठीक उसी प्रकार बहुत दूर उपस्थित दीपक के प्रकाश से कोई गरम नहीं हो सकता ।”

प्रश्न 3.
‘बादल हैं किसके काका’ कविता अपने दोस्तों को सुनाइए और इस कविता का अर्थ अपने शब्दों में बताइए ।
उत्तर:
विद्यार्थी कविता स्वयं सुनाएँ ।
‘बादल हैं किसके काका’ कविता एक बच्चे की मासूम कल्पना को दिखाती है । वह हैरान है कि धूप के बाद अचानक बारिश कैसे शुरू हो गई। उसे लगता है किसी ने शरारत की है, सूरज छिप गया है और बादल किसी पर गुस्सा कर रहे हैं जैसे कोई काका डांट रहे हों। यह प्रकृति को बच्चों की नजर से देखने का प्यारा अंदाज है।

RBSE Class 3 Hindi आकलन-4 Question Answer

पढ़कर समझना –

प्रश्न 1.
अनुच्छेद पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए- पर्यावरण हमारे चारों ओर की हवा, पानी, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और वातावरण से बना है। इससे हमें ताजी हवा, साफ पानी और भोजन मिलता है लेकिन लोग पेड़ काट रहे हैं, नदियों को प्रदूषित कर रहे हैं और धुआँ फैला रहे हैं जिससे पर्यावरण खराब हो रहा है । हमें पेड़ लगाने चाहिए, पानी बचाना चाहिए और कचरा इधर-उधर नहीं फेंकना चाहिए । पक्षियों और जानवरों का भी ध्यान रखना चाहिए क्योंकि वे भी हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं। अगर हम पर्यावरण की रक्षा करेंगे तो हमारी धरती सुंदर और स्वस्थ रहेगी। हमें मिलकर पर्यावरण बचाना चाहिए ।

(क) पर्यावरण किस-किससे मिलकर बना है?
उत्तर:
पर्यावरण हवा, पानी, पेड़ – पौधे, पशु – पक्षी और वातावरण से मिलकर बना है ।

(ख) पर्यावरण को किन-किन कार्यों से नुकसान पहुँच रहा है?
उत्तर:
पर्यावरण को पेड़ काटने, नदियों को प्रदूषित करने और धुआँ फैलाने से नुकसान पहुँच रहा है।

(ग) पशु-पक्षियों का ध्यान क्यों रखना चाहिए?
उत्तर:
पशु-पक्षी हमारे पर्यावरण का हिस्सा हैं, इसलिए हमें उनका ध्यान रखना चाहिए।

प्रश्न 2.
इस अनुच्छेद को पढ़कर अपने दोस्त से कोई तीन प्रश्न पूछिए और उन प्रश्नों को यहाँ लिखिए-
उत्तर:

  1. अगर पेड़ काटे जाते रहेंगे तो इसका पर्यावरण पर क्या असर पड़ेगा?
  2. हमें कूड़ा-कचरा कहाँ फेंकना चाहिए और क्यों ?
  3. पक्षियों और जानवरों की देखभाल करना क्यों ज़रूरी है?

प्रश्न 3.
आपके आस-पास पर्यावरण को साफ- सुथरा रखने के लिए आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर क्या क्या कर सकते हैं? लिखिए ।
उत्तर:
हम सबका यह कर्तव्य है कि हम अपने आसपास के पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखें। मैं अपने दोस्तों के साथ मिलकर सफाई अभियान चला सकता हूँ। हम स्कूल, पार्क और गली-मोहल्लों की सफाई कर सकते हैं। हम लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर और नारे बना सकते हैं। पेड़ लगाकर और उनकी देखभाल करके हम हरियाली बढ़ा सकते हैं। प्लास्टिक का उपयोग कम करके और कूड़ा कूड़ेदान में डालकर हम प्रदूषण को रोक सकते हैं। जल बचाने के लिए नल बंद रखना और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित करना जरूरी है ।

भाषा की बात-

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए वाक्यों में सही विराम चिह्न (, । ?) लगाइए-

  1. मोहन पानी पी लो
  2. क्या तुम मुझे सुन सकते हो
  3. मेरा पसंदीदा रंग नीला हरा और लाल है
  4. हम रोज स्कूल जाते हैं
  5. तुम्हें कौनसी किताब पसंद आई

उत्तर:

  1. मोहन, पानी पी लो।
  2. क्या तुम मुझे सुन सकते हो?
  3. मेरा पसंदीदा रंग नीला, हरा और लाल है।
  4. हम रोज स्कूल जाते हैं।
  5. तुम्हें कौनसी किताब पसंद आई ?

प्रश्न 2.
दिए गए वाक्यों को बदलकर लिखो-
RBSE Class 3 Hindi आकलन-4 Question Answer 2
उत्तर:

‘नहीं’ लगाकर लिखिए प्रश्नवाचक वाक्य बनाकर लिखिए
आज स्कूल की छुट्टी है । आज स्कूल की छुट्टी नहीं है । क्या आज स्कूल की छुट्टी है ?
बच्चे मैदान में खेल रहे हैं । बच्चे मैदान में नहीं खेल रहे हैं। क्या बच्चे मैदान में खेल रहे हैं?
राधा साइकिल खरीदेगी। राधा साइकिल नहीं खरीदेगी। क्या राधा साइकिल खरीदेगी?
पवन रेल से आगरा जाता है । पवन रेल से आगरा नहीं जाता है। क्या पवन रेल से आगरा जाता है?
रामावतार अलवर का रहने वाला है। रामावतार अलवर का रहने वाला नहीं है। क्या रामावतार अलवर का रहने वाला है?

प्रश्न 3.
कविता की पंक्तियों को आगे बढ़ाओ-
कविता का नाम लिखो…………
भूलो बकरी जंगल जाती,
बेर तोड़कर घर पर लाती ।
चमचम बिल्ली रसोई में जाती ।
दूध दही हांडी ……………
……….. चूहा ……… खाता
…………………
RBSE Class 3 Hindi आकलन-4 Question Answer 3
उत्तर:
‘जंगल की मस्ती’
भूलो बकरी जंगल जाती,
बेर तोड़कर घर पर लाती ।
चमचम बिल्ली रसोई में जाती ।
दूध दही हांडी चट कर जाती
कुट कुट चूहा रोटी खाता
बिल्ली का दिल ललचाता।
आवाज सुन, चूहा दौड़ा आता,
छिपने को कोना देख,
दीवार पर चढ़ जाता ।

RBSE Class 3 Hindi आकलन-4 Question Answer

प्रश्न 4.
दिए गए शब्दों की मदद से कहानी बनाइए – (चप्पल, रीछ, जंगल, गीदड़, बैल, डर, हवा, नदी, दोस्त)
कहानी का नाम लिखो………
उत्तर:
‘सच्चे दोस्त’
एक गीदड़ और बैल दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों को प्यास लगी तो वे घने जंगल को पार कर नदी के तट पर गए। उन्होंने जैसे ही पानी पीना शुरू किया अचानक तेज गुर्राहट की आवाज सुनाई दी। इस आवाज से दोनों डर गए पीछे देखा और थर-थर काँपने लगे। एक रीछ पेड़ की डाल पर बैठा हुआ था, और वह तेज आवाज उसी की थी। दरअसल, रीछ का पैर पेड़ से फिसल गया था और वह चिल्ला पड़ा। गीदड़ ने कांपती आवाज में कहा, “भागो बैल भाई। कोई खतरा है।” बैल बोला, “रुको। ये तो रीछ है, हमारा पुराना दोस्त। चलो पूछते हैं कि क्या हुआ?” दोनों दोस्त दौड़ते हुए डाल के पास पहुँचे। रीछ ने बताया कि उसे कुछ नहीं हुआ, बस चप्पल फिसलकर नीचे गिर गई थी, और उसी वक्त उसका संतुलन बिगड़ गया। इतने में हल्की हवा चली और नदी के पार से सुन्दर-सी धुन सुनाई दी। रीछ, गीदड़ और बैल – तीनों ने मिलकर जंगल के बीच बैठकर विश्राम किया।

कहानी की सीख –
सच्चे दोस्त मुसीबत में भागते नहीं, बल्कि साथ निभाते हैं।

सोचो और लिखो –

प्रश्न 1.
‘बादल हैं किसके काका?’ कविता में सूरज द्वारा घर का दरवाजा बंद करने का क्या कारण बताया गया है?
उत्तर:
कविता में सूरज द्वारा घर का दरवाजा बंद करने का कारण यह बताया गया है कि शायद सूरज की माँ ने उसे यह कहकर बुला लिया हो कि आजा |

प्रश्न 2.
यदि आप भी मातृकुंडिया की सैर करते तो क्या-क्या करते?
उत्तर:
यदि मैं मातृकुंडिया की सैर करता/करती तो बनास नदी का दृश्य देखता / देखती नदी के किनारे पर दीपदान करता/करती, मंगलेश्वर महादेव मंदिर में शिवजी के दर्शन करता/करती, मेले में चारों तरफ फैली हुई रौनक का आनंद लेता / लेती, वहाँ मौजूद विभिन्न दुकानों से खिलौने, सजावटी व दैनिक उपयोग का सामान, मिट्टी के बर्तन, रंग-बिरंगी चूड़ियाँ और सुगंधित धूपत्तियाँ खरीदता/खरीदती ।

प्रश्न 3.
बीरबल ने खिचड़ी क्यों पकाना शुरू किया?
उत्तर:
बीरबल ने खिचड़ी इसलिए पकाना शुरू किया, क्योंकि इसके माध्यम से वह बादशाह अकबर को समझाना चाहता था कि जिस प्रकार इतनी दूर की आग से खिचड़ी नहीं पक सकती, ठीक उसी प्रकार दूर के दीपक की गर्मी से कोई व्यक्ति ठंडी रात में गरम नहीं रह सकता।

प्रश्न 4.
क्या आपको पहेलियाँ पढ़ना और सुनना अच्छा लगता है? अगर हाँ तो क्यों?
उत्तर:
हाँ, मुझे पहेलियाँ पढ़ना और सुनना अच्छा लगता है, क्योंकि पहेलियाँ हमारे गाँव संस्कृति, रीति- रिवाज और दैनिक जनजीवन से जुड़ी होती हैं तथा पहेलियों में साधारण भाषा और स्थानीय अनुभव होता है, जिससे हमारा सामाजिक विकास होता है और आपस में मिलकर बातचीत करने व समूह में खेलने का मौका मिलता है।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 3

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • The Gupta Era An Age of Tireless Creativity Class 7 Notes Social Science Chapter 7
  • The Age of Reorganisation Class 7 Notes Social Science Chapter 6
  • Changes Around Us Physical and Chemical Class 7 Notes Science Chapter 5
  • The World of Metals and Non metals Class 7 Notes Science Chapter 4
  • The Rise of Empires Class 7 Notes Social Science Chapter 5
  • Electricity Circuits and Their Components Class 7 Notes Science Chapter 3
  • Exploring Substances Acidic, Basic and Neutral Class 7 Notes Science Chapter 2
  • New Beginnings Cities and States Class 7 Notes Social Science Chapter 4
  • The Ever Evolving World of Science Class 7 Notes Science Chapter 1
  • Understanding Markets Class 7 MCQ Questions SST Chapter 12
  • From Barter to Money Class 7 MCQ Questions SST Chapter 11

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...