• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त

April 24, 2026 by Prasanna Leave a Comment

Practicing these RBSE Class 3 Hindi Book Solutions Chapter 11 चार दोस्त Question Answer improves confidence in the language.

RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 चार दोस्त Question Answer

चार दोस्त Question Answer

अभ्यास कार्य

आओ बात करें –

प्रश्न 1.
कहानी में चारों दोस्तों ने किस प्रकार मिलकर समस्या हल की ?
उत्तर:
चारों दोस्तों कॉकरोच, झींगुर और दो चींटों ने मिलकर झाडू की एक सींक निकाली और उससे मकड़ी का जाला तोड़ दिया। इस तरह वे गुड़ तक पहुँच पाए और सबने मिलकर गुड़ खाया ।

प्रश्न 2.
क्या आपको कभी किसी समस्या का सामना करना पड़ा है जिसे आपने दोस्तों के साथ मिलकर हल किया हो ? उसे साझा करें।
उत्तर:
एक बार स्कूल कर्मचारी छत पर पानी की टंकी साफ कर रहा था । टंकी साफ करके उतरने लगा तो लकड़ी की सीढ़ी टूटने लगी । वह घबराकर छत पर ही अटक गया। मैंने अपने दोस्तों को इकट्ठा किया और पिरामिड़ बनाकर उसे सुरक्षित नीचे उतारा।

प्रश्न 3.
कहानी में सबसे अधिक बुद्धिमान पात्र कौन था और क्यों?
उत्तर:
कहानी में कॉकरोच सबसे अधिक बुद्धिमान पात्र था, क्योंकि जब सभी जाले में फँसने से डर रहे थे, तब उसी ने सबसे पहले मकड़ी से डरने के बजाय समाधान सोचने को कहा। फिर उन सबने मिलकर झाडू की सींक से जाला हटाया। इस प्रकार कॉकरोच की सूझ-बूझ से सब गुड़ तक पहुँच पाए ।

RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त

सोचो और बताओ-

प्रश्न 1.
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

(क) कॉकरोच और झींगुर किसकी तलाश में थे?
(क) पानी
(ख) मिठाई
(ग) खाना
(घ) कपड़े
उत्तर:
(ग) खाना

(ख) मकड़ी के जाले से बचने के लिए किसका उपयोग किया गया?
(क) डंडा
(ख) झाडू की सींक
(ग) लकड़ी
(घ) रस्सी
उत्तर:
(ख) झाडू की सींक

प्रश्न 2.
मिलान करो-
RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त 3
उत्तर:
RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त 4

प्रश्न 3.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए –

(क) कॉकरोच और झींगुर ……….. की तलाश में थे ।
(ख) चींटों को ………. खाने की लालच दिया ।
(ग) मकड़ी का ……….. रास्ते में बाधा बना ।
(घ) मकड़ी जाले के टूटने पर ………. में दुबक गई।
उत्तर:
(क) खाने
(ख) गुड़
(ग) जाला
(घ) कोने ।

रचनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
यदि आपको इस कहानी में नया पात्र जोड़ने का अवसर मिले तो कौनसा पात्र जोड़ना चाहेंगे? उसके बाद की कहानी कैसी होगी ?
उत्तर:
मैं इस कहानी में नये पात्र के रूप में मक्खी को जोड़ना चाहूँगा, जो चतुर होती है । वह उड़कर ऊपर से जाती और रास्ता देखकर सबको सुरक्षित रास्ता सुझाती। इससे सभी और जल्दी गुड़ तक पहुँच जाते।

प्रश्न 2.
चारों दोस्तों ने गुड़ तक पहुँचने में आने वाली समस्या को हल करने के लिए क्या उपाय सोचा?
उत्तर:
चारों दोस्तों ने मिलकर झाडू की सींक से मकड़ी के जाले को हटाने का उपाय सोचा। सभी ने मिलकर काम किया और सफल हुए ।

प्रश्न 3.
यदि आप इस कहानी का कोई पात्र होते तो गुड़ तक पहुँचने में आने वाली समस्या को कैसे हल करते?
उत्तर:
अगर मैं इस कहानी का कोई पात्र होता तो गुड़ तक पहुँचने में आने वाली समस्या को समझकर एक योजना बनाता। फिर एक मजबूत डंडी से रास्ता साफ करता और मकड़ी को बिना डराए आगे बढ़ता ।

प्रश्न 4.
आप अपने दोस्तों को साथ लेकर कौन- कौनसे कार्य करते हैं? अपने अनुभव साझा करें।
उत्तर:
मैं अपने दोस्तों के साथ पढ़ाई के अतिरिक्त स्कूल के प्रोजेक्ट बनाता हूँ, खेल खेलता हूँ और कभी- कभी मिलकर सफाई अभियान भी करता हूँ । साथ काम करने का मजा अनोखा होता है।

RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त 2

प्रश्न 5.
यदि चारों दोस्त उपाय सोचे बिना गुड़ खाने जाते तो क्या हो सकता था ?
उत्तर:
यदि चारों दोस्त उपाय सोचे बिना गुड़ खाने जाते, तो वे मकड़ी के जाले में फँस सकते थे । मकड़ी उन्हें नुकसान भी पहुँचा सकती थी । वे गुड़ तक नहीं पहुँच पाते और डर के मारे वापस लौट जाते। इससे यह भी पता चलता कि बिना योजना और सहयोग के कोई भी कार्य सफल नहीं हो सकता ।

प्रश्न 6.
आपको किसी पशु-पक्षी से कोई गुण लेना हो तो किससे, कौनसा गुण लेना पसंद करेंगे और क्यों?
उत्तर:
अगर मुझे किसी पशु या पक्षी का गुण लेना हो, तो मैं कोयल का गुण लेना चाहूँगा । कोयल की आवाज बहुत मधुर और मीठी होती है । वह सबको अपनी बोली से आकर्षित करती है । मैं भी चाहूँगा मेरी वाणी ऐसी हो कि सबको अच्छी लगे, और मेरी बातों से किसी को दुःख न पहुँचे इसलिए मैं कोयल का मीठा बोलने का गुण अपनाना चाहूँगा ।

भाषा की बात –

प्रश्न 1.
शब्द खोजिए और लिखिए-
RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त 5
उत्तर:
RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त 8

प्रश्न 2.
दिए गए शब्दों से वाक्य बनाओ-
गुड़ – ………………………..
साथ-साथ – ………………………..
उत्तर:
गुड़ – मेरी दादी ने मुझे गुड़ और चने खाने को दिए ।
साथ-साथ – हम दोनों साथ-साथ पढ़ते हैं।
सफाई – हमें रोज घर की सफाई करनी चाहिए।
रसोई – माँ रसोई में खाना बना रही हैं ।
आलमारी – मेरी किताबें आलमारी में रखी हैं।

RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों के एकवचन और बहुवचन लिखिए- जैसे- एक किताब, अनेक किताबें ।
RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त 6
उत्तर:
(क) पेंसिल – पेंसिलें
(ख) चना – चने
(ग) गेंद – गेंदें
(घ) लड़की – लड़कियाँ
(ङ) घोड़ा – घोडे
(च) तितली – तितलियाँ

प्रश्न 4.
“मीठा गुड़” इसमें गुड़ की विशेषता है मीठा । इसी प्रकार निम्नलिखित में से विशेषता बताने वाले शब्दों को छाँटकर लिखिए-
(क) टूटी झाडू – ………………..
(ख) दो चींटे – ………………..
(ग) नीला पेन – ……………
(घ) सच्चे दोस्त – …………..
उत्तर:
(क) टूटी झाडू – टूटी
(ख) दो चींटे – दो
(ग) नीला पेन – नीला
(घ) सच्चे दोस्त – सच्चे

प्रश्न 5.
विराम चिह्नों का उचित प्रयोग कीजिए – (, । ?)

मैं एक दिन चित्र बना रही थी अचानक लाल हरा नीला और पीला रंग आपस में बात करने लगे क्या आप जानते हैं वे क्या बात कर रहे थे
उत्तर:
मैं एक दिन चित्र बना रही थी । अचानक लाल, हरा, नीला और पीला रंग आपस में बात करने लगे। क्या आप जानते हैं? वे क्या बात कर रहे थे?

पाठ से आगे-

अमित को होली खेलना बहुत पसंद है परंतु बाजार के रंगों से हर बार उसका चेहरा खराब हो जाता है । उसने मोबाइल पर फूलों से रंग बनाने की विधि देखी। उसने होली से पहले ही दोस्तों को इकट्ठा किया और सबने मिलकर फूलों से रंग बनाए । रंगों से हमेशा दूर रहने वाले मित्र भी इस बार मजे से होली खेले। सभी को बड़ा आनंद आया। ऊपर दी गई पंक्तियों को पढ़कर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

  1. अमित को कौनसा त्योहार पसंद है?
  2. दोस्तों ने मिलकर किससे रंग बनाए ?

उत्तर:

  1. अमित को होली का त्योहार बहुत पसंद है ।
  2. दोस्तों ने मिलकर फूलों से रंग बनाए।

चार दोस्त प्रश्न उत्तर

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
कहानी की शुरुआत में कौन सबसे पहले खाने की तलाश में निकला?
(अ) झींगुर
(ब) चींटियाँ
(स) कॉकरोच
(द) मकड़ी
उत्तर:
(स) कॉकरोच

प्रश्न 2.
चारों दोस्त किस चीज को खाने के लिए जा रहे थे?
(अ) रोटी
(ब) आलू
(स) गुड़
(द) मिठाई
उत्तर:
(स) गुड़

प्रश्न 3.
मकड़ी का जाला हटाने के लिए चारों ने क्या इस्तेमाल किया?
(अ) डंडा
(ब) झाडू
(स) सींक
(द) पत्थर
उत्तर:
(स) सींक

प्रश्न 4.
इस कहानी का मुख्य संदेश क्या है?
(अ) अकेले काम करना अच्छा होता है
(ब) मिठाई खाना चाहिए
(स) मकड़ी से डरना चाहिए
(द) एकता और समझदारी से हर मुश्किल हल हो सकती है।
उत्तर:
(द) एकता और समझदारी से हर मुश्किल हल हो सकती है।

प्रश्न 5.
कॉकरोच ने चींटों को लालच देने के लिए क्या कहा है?
(अ) हम तुम्हें मिठाई देंगे.
(ब) हम तुम्हें मीठा गुड़ खिलाएंगे
(स) हम तुम्हें दूध देंगे
(द) हम तुम्हें फल खिलाएंगे
उत्तर:
(ब) हम तुम्हें मीठा गुड़ खिलाएंगे

रिक्त स्थान भरिये—

  1. झींगुर और कॉकरोच ………… की तलाश में निकले । (खाने/गुड़)
  2. गुड़ ……………… के पीछे गिरा हुआ था । (आलमारी/दरवाजा)
  3. झींगुर के ………. तेजी से झनझनाने लगे । (मूँछे/पंख)
  4. कॉकरोच ने चींटों को गुड़ का ………. दिया। (लालच / इनाम)

उत्तर:

  1. खाने
  2. आलमारी
  3. पंख
  4. लालच ।

सत्य/असत्य बतलाइये-

  1. झींगुर सबसे पहले खाने की तलाश में निकला ।
  2. चारों दोस्त मिलकर गुड़ खाने गए थे ।
  3. मकड़ी ने चारों दोस्तों पर हमला कर दिया ।
  4. कहानी में चींटे सबसे बुद्धिमान थे ।

उत्तर:

  1. असत्य
  2. सत्य
  3. असत्य
  4. असत्य ।

RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त

उचित मिलान कीजिए-

RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त 7
उत्तर:
(अ) – (ख),
(ब) – (क),
(स) – (ग),
(द) – (घ)।

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
सबसे पहले कौन रसोई में पहुँचा ?
उत्तर:
कॉकरोच ।

प्रश्न 2.
चारों दोस्त कौन थे ?
उत्तर:
कॉकरोच, झींगुर और दो चींटे ।

प्रश्न 3.
चींटे किस चीज की बात सुनकर ललचा गए?
उत्तर:
गुड़।

प्रश्न 4.
मकड़ी का जाला कहाँ था?
उत्तर:
अलमारी के पीछे कोने में।

प्रश्न 5.
झींगुर की निगाह किस पर पड़ी?
उत्तर:
टूटी झाडू पर।

प्रश्न 6.
मकड़ी का जाला कैसे हटा?
उत्तर:
मकड़ी के जाले में सींक घुमाने से ।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
चारों दोस्तों ने मकड़ी के जाले की समस्या को कैसे हल किया?
उत्तर:
चारों दोस्तों ने मिलकर एक झाडू की सींक निकाली और उसे मकड़ी के जाले में डालकर जाला हटाया। इस तरह वे मिलकर रास्ता साफ करके गुड़ तक पहुँच गए।

प्रश्न 2.
कॉकरोच ने चींटों को अपने साथ चलने के लिए कैसे मनाया?
उत्तर:
कॉकरोच ने चींटों से कहा कि हम तुम्हें मीठा गुड़ खिलाएँगे। यह सुनकर चींटे लालच में आ गए और झींगुर व कॉकरोच के साथ चल पड़े।

प्रश्न 3.
मकड़ी ने चारों दोस्तों को देखकर क्या किया?
उत्तर:
जब चारों दोस्त मकड़ी के जाले को साफ किया तो मकड़ी उन्हें देखकर डर गई और कोने में दुबक गई और वे आगे बढ़ गए। मकड़ी ने कोई विरोध नहीं किया।

प्रश्न 4.
इस पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
इस पाठ से हमें यह शिक्षा मिलती है कि मिल-जुलकर काम करने से कोई भी कठिनाई हल की जा सकती है । एकता, समझदारी और सहयोग से सफलता मिलती है । समस्याओं का हल सूझ-बूझ और मिलकर काम करने में है।

दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न—

प्रश्न 1.
कहानी ‘चार दोस्त’ का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए ।
उत्तर:
‘चार दोस्त’ कॉकरोच, झींगुर और दो चींटे- मिलकर खाने की तलाश में निकलते हैं। रास्ते में उन्हें एक आलमारी के पीछे गुड़ दिखाई देता है, लेकिन वहाँ एक मकड़ी का जाला होता है। कॉकरोच की समझदारी से वे झाडू की सींक से जाला हटाते हैं। अंत में वे गुड़ खाते हैं। यह कहानी हमें एकता, सूझ- बूझ और मिल-जुलकर कार्य करने की प्रेरणा देती है । साथ ही यह भी सिखाती है कि डरने के बजाय समस्या का हल ढूँढ़ना चाहिए ।

प्रश्न 2.
चारों दोस्तों के बीच की मित्रता का वर्णन कीजिए ।
उत्तर:
चारों दोस्तों में सच्ची मित्रता दिखाई देती है । वे एक-दूसरे की मदद करते हैं और साथ मिलकर समस्या का समाधान निकालते हैं। कॉकरोच ने सबको मिलाया, झींगुर ने सलाह मानी और चींटे साथ आए । मकड़ी के जाले जैसी कठिनाई को भी उन्होंने मिल-जुलकर हल किया। इससे पता चलता है कि जब दोस्त साथ होते हैं और एक-दूसरे की बात मानते हैं, तो कोई भी मुश्किल कार्य आसान हो जाता है । उनकी मित्रता से हमें सहयोग और एकता की सीख मिलती है।

RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त

पठित गद्यांश

निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए-

(1)

रात हुई और वे अपने घरों से निकल पड़े। पहले कॉकरोच रसोई में पहुँचा और फिर झींगुर । दोनों को खाने की तलाश थी।
कॉकरोच, झींगुर आपस में गुड़ तक पहुँचने के बारे में बात करते हुए एक-दूसरे के नजदीक आए। ‘क्यों, आज किधर चला जाय?” – कॉकरोच ने पूछा। “उधर”, झींगुर ने एक तरफ इशारा किया।

प्रश्न

  1. कॉकरोच किस काम के लिए निकला था ?
  2. गुड़ तक पहुँचने की बात कौन कर रहे थे?
  3. कॉकरोच और झींगुर बात करते हुए कहाँ आए?
  4. कॉकरोच ने झींगुर से क्या पूछा?

उत्तर:

  1. कॉकरोच खाने की तलाश में अपने घर से निकला था।
  2. कॉकरोच और झींगुर गुड़ तक पहुंचने की बात कर रहे थे।
  3. कॉकरोच और झींगुर बात करते हुए एक दूसरे के नजदीक आए ।
  4. कॉकरोच ने झींगुर से पूछा कि “क्यों, आज किधर चला जाय?”

RBSE Class 3 Hindi Chapter 11 Question Answer चार दोस्त 1

(2)

अब चारों मिलकर झाडू की एक सींक खींच रहे थे ।
“जोर लगाकर” – चींटे बोले।
“हइसा” – कॉकरोच चीखा ।
“जल्दी खींचो” – कॉकरोच बोला ।
“हइसा” – चींटे बोले।
कुछ देर में एक सींक उनके हाथ में आ गई। चारों सींक लेकर आगे बढ़े। सबने मिलकर मकड़ी के जाले में सींक घुमाई ।
जाला टूट गया। मकड़ी डरकर कोने में दुबक गई। उसे लगा कोई तूफान आया है। अब उनका रास्ता साफ था। कॉकरोच, झींगुर, चींटे एक साथ गुड़ पर झपट पड़े। चारों एक साथ गुड़ खा रहे थे।

प्रश्न

  1. चारों मित्र मिलकर क्या खींच रहे थे ?
  2. मकड़ी को क्या लगा ?
  3. चारों ने मकड़ी के जाले का क्या किया?
  4. अंत में चारों दोस्त क्या कर रहे थे?

उत्तर:

  1. चारों मित्र मिलकर झाडू से एक सींक खींच रहे थे।
  2. मकड़ी को लगा कि कोई तूफान आया है।
  3. चारों ने मिलकर मकड़ी के जाले को हटा दिया ।
  4. अंत में चारों दोस्त एक साथ गुड़ खा रहे थे।

चार दोस्त Summary in Hindi

पाठ का सार –

यह कहानी चार दोस्तों—कॉकरोच, झींगुर और दो चींटों की है। वे रात में खाने की तलाश में निकलते हैं। झींगुर और कॉकरोच पहले मिलते हैं, फिर वे चींटों से मिलते हैं । सब मिलकर गुड़ खाने की योजना बनाते हैं। रास्ते में उन्हें मकड़ी का जाला रोकता है, लेकिन वे मिलकर उपाय सोचते हैं और एक झाडू की सींक से जाला हटाकर गुड़ तक पहुँच जाते हैं। चारों मिलकर गुड़ का आनंद लेते हैं। यह कहानी हमें एकता, समझदारी और सहयोग की महत्ता सिखाती है ।

कठिन शब्दार्थ —

  • निगाह = दृष्टि ।
  • इशारा = संकेत ।
  • लालच = अधिक पाने की इच्छा |
  • झाडू = सफाई करने वाला उपकरण।
  • सींक = लम्बा तिनका ।
  • उपाय = हल, समाधान ।
  • जाल = मकड़ी द्वारा बनाया गया तंतु ।
  • सावधानी = ध्यानपूर्वक कार्य करना ।
  • हिम्मत = साहस ।
  • झपट पड़े = एक साथ टूट पड़े।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 3

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • The Rise of Empires Class 7 Notes Social Science Chapter 5
  • Electricity Circuits and Their Components Class 7 Notes Science Chapter 3
  • Exploring Substances Acidic, Basic and Neutral Class 7 Notes Science Chapter 2
  • New Beginnings Cities and States Class 7 Notes Social Science Chapter 4
  • The Ever Evolving World of Science Class 7 Notes Science Chapter 1
  • Understanding Markets Class 7 MCQ Questions SST Chapter 12
  • From Barter to Money Class 7 MCQ Questions SST Chapter 11
  • The Constitution of India An Introduction Class 7 MCQ Questions SST Chapter 10
  • From the Rulers to the Ruled Types of Governments Class 7 MCQ Questions SST Chapter 9
  • How the Land Becomes Sacred Class 7 MCQ Questions SST Chapter 8
  • The Gupta Era An Age of Tireless Creativity Class 7 MCQ Questions SST Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...