Practicing these RBSE Class 3 Hindi Book Solutions Chapter 12 बिट्टो ने चलाई बाइक Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 3 Hindi Chapter 12 बिट्टो ने चलाई बाइक Question Answer
बिट्टो ने चलाई बाइक Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें –
प्रश्न 1.
क्या आपको साइकिल चलाना पसंद है और क्यों ?
उत्तर:
हाँ, मुझे साइकिल चलाना बहुत पसंद है क्योंकि यह न सिर्फ एक अच्छा व्यायाम है बल्कि इससे घूमने का आनंद भी मिलता है। साइकिल चलाने से हम पर्यावरण को प्रदूषण से बचा सकते हैं और अपने शरीर को स्वस्थ भी रख सकते हैं ।
जब मैं साइकिल चलाता / चलाती हूँ, तो मुझे ताजगी और आजादी का अनुभव होता है
प्रश्न 2.
आपके परिवार में कोई ऐसा व्यक्ति है जो कुछ नया सीखने के लिए प्रयास करता है? चर्चा करें।
उत्तर:
हाँ, मेरे परिवार में मेरी बड़ी बहन हमेशा कुछ नया सीखने के लिए प्रयास करती है । उसे नई भाषाएँ सीखने, संगीत के नए वाद्य यंत्र बजाना सीखने में रुचि है । वह खाली समय का उपयोग नए कौशल सीखने में करती है। वह कभी हार नहीं मानती, चाहे शुरुआत में कठिनाई ही क्यों न हो वह नया सीखने का प्रयास करती है।
सोचो और बताओ-
प्रश्न 1.
सही उत्तर चुनो-
(क) बिट्टो ने साइकिल चलाना कब शुरू किया?
(अ) पाँचवीं कक्षा में
(ब) आठवीं कक्षा में
(स) बारहवीं कक्षा में
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(अ) पाँचवीं कक्षा में
(ख) जब अम्मा की तबीयत खराब हुई तब बिट्टो ने क्या किया?
(अ) डॉक्टर को फोन किया
(ब) बाइक चलाकर डॉक्टर को लेकर आई
(स) पड़ोसियों से मदद माँगी
(द) आराम करने लगी
उत्तर:
(ब) बाइक चलाकर डॉक्टर को लेकर आई
प्रश्न 2.
रिक्त स्थान की पूर्ति करो-
(क) बिट्टो ने पहले ……….. चलाना सीखा फिर बाइक चलाना।
उत्तर:
साइकिल
(ख) भाई ने कहा, “अगर सीखना है तो ………. सीखो।”
उत्तर:
चुपचाप
![]()
(ग) जब अम्मा की तबीयत खराब हुई तब बिट्टो …….. लेकर आई।
उत्तर:
डॉक्टर

(घ) अंत में अम्मा ने हँसकर कहा, अब क्या ………. उड़ाएगी !
उत्तर:
हवाई जहाज।
रचनात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बिट्टो ने बिना बताए बाइक चलाना सीखा। क्या यह सही था? अपनी राय दें ।
उत्तर:
हाँ, बिट्टो का बिना बताए बाइक चलाना सीखना सही था क्योंकि उसने ऐसा अच्छा काम करने के लिए किया था । वह जानती थी कि अगर वह बताएगी तो उसे रोका जाएगा । उसने बाइक चलाना इसलिए सीखा ताकि जरूरत पड़ने पर किसी की मदद कर सके, जैसा कि उसने अम्मा को डॉक्टर के पास ले जाकर किया।
प्रश्न 2.
अगर आप बिट्टो की जगह होते और अम्मा की तबीयत खराब हो जाती तो क्या करते?
उत्तर:
अगर मैं बिट्टो की जगह होता / होती और अम्मा की तबीयत खराब हो जाती, तो मैं हिम्मत करके उन्हें डॉक्टर के पास ले जाता / ले जाती। अगर मुझे बाइक चलानी नहीं आती तो किसी बड़े से मदद माँगता/ मांगती। मैं यह जरूर सुनिश्चित करता/करती कि अम्मा को समय पर दवा मिल जाए ।
प्रश्न 3.
बिट्टो जैसी हिम्मत और आत्मविश्वास हमारे जीवन में कैसे मदद कर सकते हैं?
उत्तर:
बिट्टो जैसी हिम्मत और आत्मविश्वास हमें मुश्किल समय में सही फैसले लेने की शक्ति देते हैं । ये गुण हमें डर से लड़ना, नया सीखना और दूसरों की मदद करना सिखाते हैं। अगर हम भी आत्मविश्वासी हों, तो हम जीवन में बड़ी से बड़ी चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।
प्रश्न 4.
बाइक चलाने के लिए कम से कम कितनी उम्र होनी चाहिए और क्यों?
उत्तर:
भारत में बाइक (दोपहिया वाहन) चलाने के लिए कम से कम उम्र 18 साल होनी चाहिए, क्योंकि-
- बाइक चलाना जिम्मेदारी का काम है। इसमें ट्रैफिक नियमों की समझ, संतुलन और सावधानी की जरूरत होती है।
- 18 साल की उम्र तक व्यक्ति मानसिक रूप से परिपक्व होता है और खतरे को समझ सकता है।
- सरकार ने ये नियम लोगों की सुरक्षा और सड़क दुर्घटनाएँ रोकने के लिए बनाए हैं । हमें इन नियमों का पालन करना चाहिए ।
भाषा की बात-
प्रश्न 1.
विलोम शब्द लिखो-
- बड़ी – …………..
- खुशी – …………..
- जीत – …………..
उत्तर:
- छोटी
- गम/दु:ख
- हार
प्रश्न 2.
इन शब्दों से वाक्य बनाओ-
- हिम्मत – …………
- बाइक – ………..
- डॉक्टर – ………
- परिवार – ………..
उत्तर:
- हिम्मत – हमें हर मुश्किल में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
- बाइक – बबलू रोज स्कूल जाने के लिए बाइक का प्रयोग करता है
- डॉक्टर – डॉक्टर ने दादी को दवा दी और आराम करने की सलाह दी।
- परिवार – मेरा परिवार हमेशा मेरे साथ खड़ा रहता है।
![]()
प्रश्न 3.
एक छोटा अनुच्छेद लिखो – विषय – मैंने कुछ नया सीखा-
पाँच वाक्यों में बताओ कि आपने क्या नया सीखा और उसमें क्या कठिनाई आई ?
उत्तर:
मैंने हाल ही में साइकिल चलाना सीखा। प्रारम्भ में स्वयं का और साइकिल का संतुलन बनाए रखना बहुत मुश्किल था । कई बार मैं गिर गया, लेकिन मैंने हिम्मत नहीं हारी। हर दिन अभ्यास करते-करते मैं धीरे-धीरे सुधार करने लगा ।
जब मैंने पहली बार बिना गिरे साइकिल चलाई, तो मुझे बहुत खुशी हुई।
इससे मैंने सीखा कि मेहनत और धैर्य से कोई भी काम सीखा जा सकता है।
कामों की सूची बनाओ-

उत्तर:
| ऐसे काम जो खुद से कर पाते हो । | ऐसे काम जो दूसरों की मदद से कर पाते हो । |
| 1. स्कूल का गृह कार्य करना। | साइकिल चलाना सीखना |
| 2. अपने कपड़े पहनना | ऊँची जगह से चीज़ उतारना |
| 3. खाना खाना | कोई नया खेल सीखना |
| 4. पौधों को पानी देना | बीमार होने पर डॉक्टर के पास जाना |
| 5. ब्रश करना | भारी सामान उठाना |
| 6. दोस्तों के साथ खेलना | किसी यात्रा पर जाना |
| 7. नहाना | |
| 8. स्कूल के लिए तैयार होना । |
रोजाना किए जाने वाले कामों को क्रम से लिखो –
दोस्तों के साथ खेलना, ब्रश करना, गृह कार्य करना, सोना, भोजन करना, स्कूल जाना, नहाना, स्कूल के लिए तैयार होना और कोई अन्य कार्य
जो आप करते हो-

उत्तर:
| कार्य का नाम | कितने बजे करते हो? |
| 1. उठकर शोचादि से निवृत | 5:30-6:00 |
| 2. ब्रश करके नहाना | 6:00-6:30 |
| 3. स्कूल के लिए तैयार होना / नाश्ता | 6:30-7:15 |
| 4. स्कूल जाना | 7:15-1:00 |
| 5. भोजन | 1:00-1:30 |
| 6. विश्राम (सोना) | 1:30-3:00 |
| 7. गृह कार्य करना | 3:00-5:00 |
| 8. दोस्तों के साथ खेलना | 5:00-6:00 |
| 9. अध्ययन का दोहरान | 7:00-8:00 |
| 10. भोजन करके सोना | 9.00 |

बिट्टो ने चलाई बाइक प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बिट्टो को बाइक चलाने की प्रेरणा किससे मिली?
(अ) पापा से
(ब) बहन से
(स) बुआ के बेटे से
(द) पड़ोसी से
उत्तर:
(स) बुआ के बेटे से
प्रश्न 2.
डॉक्टर अंकल ने बिट्टो को देखकर क्या कहा ?
(अ) “इतनी छोटी और बाइक चला ली!”
(ब) “आपकी बिट्टो तो बड़ी हो गई है ।”
(स) “बिट्टो ने गलत किया ।”
(द) “बिट्टो को समझाओ ऐसा न करें।”
उत्तर:
(ब) “आपकी बिट्टो तो बड़ी हो गई है ।”
प्रश्न 3.
बिट्टो को सब लोग कब समझाने लगे?
(अ) जब वह पाँचवीं कक्षा में हुई
(ब) जब वह बारहवीं कक्षा में हुई
(स) जब वह आठवीं कक्षा में हुई
(द) जब वह पहली कक्षा में हुई
उत्तर:
(अ) जब वह पाँचवीं कक्षा में हुई
प्रश्न 4.
इस कहानी के लेखक कौन हैं?
(अ) शिवानी
(ब) प्रेमचंद
(स) दिविक रमेश
(द) हरिशंकर परसाई
उत्तर:
(स) दिविक रमेश
![]()
प्रश्न 5.
बिट्टो की अम्मा ने बिट्टो के बाइक चलाने पर क्या प्रतिक्रिया दी ?
(अ) नाराज हुईं
(ब) चुप रहीं
(स) मुस्कुराई और बोली – “अब क्या हवाई जहाज उड़ाएगी?”
(द) डॉक्टर को डांटा।
उत्तर:
(स) मुस्कुराई और बोली – “अब क्या हवाई जहाज उड़ाएगी?”
रिक्त स्थान भरिये-
- बिट्टो की ………… की तबीयत खराब हो गई थी।
- एक दिन बिट्टो की ……….. का लड़का अपनी बाइक से आया।
- बिट्टो ने मन लगाकर पूरे ध्यान से ………. सीखी।
- आखिर अम्मा के चेहरे पर भी हँसी आई कहने लगीं, “अब क्या ……… उड़ाएगी।”
उत्तर:
- अम्मा
- बुआ
- ड्राइविंग
- हवाई जहाज ।
सत्य/असत्य बतलाइये
- बिट्टो के पांचवीं पास करते ही, सब उसे बड़ा समझने लगे।
- पापा ने बिट्टो को साइकिल चलाने की इजाजत दी ।
- बिट्टो के चाचा का लड़का बाइक लेकर आया ।
- बिट्टो ने सबसे पहले हैंडल सँभालना, गियर बदलना और एक्सिलरेटर से गति बढ़ाना सीखा।
उत्तर:
- सत्य
- सत्य
- असत्य
- सत्य ।
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
(अ) – (ख)
(ब) – (घ)
(स) – (क)
(द) – (ग)
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बिट्टो को क्या चलाने का शौक था ?
उत्तर:
बिट्टो को साइकिल और बाइक चलाने का शौक था।
प्रश्न 2.
बिट्टो को साइकिल चलाने की अनुमति किसने दी ?
उत्तर:
पापा ने अनुमति दी ।
प्रश्न 3.
बिट्टो को बाइक चलाना किसने सिखाया ?
उत्तर:
बिट्टो के भाई बुआ के लड़के ने ।
प्रश्न 4.
अम्मा ने अंत में क्या कहा?
उत्तर:
“अम्मा ने कहा- अब क्या हवाई जहाज उड़ाएगी।”
प्रश्न 5.
डॉ. अंकल ने मम्मी से क्या कहा ?
उत्तर:
“ आपकी बिट्टो तो बड़ी हो गई । बाइक पर बैठा कर लाई है मुझे । अपनी अम्मा से कितना प्यार करती है ।”
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बिट्टो को बाइक चलाने की प्रेरणा कैसे मिली?
उत्तर:
एक दिन बिट्टो की बुआ का लड़का अपनी बाइक से आया। उसको बाइक चलाते देख बिट्टो का मन हुआ कि वह भी बाइक चलाए । उसने पूछा, “भैया क्या मैं भी बाइक चला सकती हूँ?” उसने कहा- तुम्हें मैं सीखा दूँगा ।
प्रश्न 2.
बिट्टो की बाइक चलाने की बात पर घरवालों की प्रारंभिक प्रतिक्रिया क्या थी?
उत्तर:
बिट्टो के बाइक चलाने की बात सुनकर अम्मा, मम्मी और सभी घरवाले चौंक गए। मम्मी को उसकी सुरक्षा की चिंता थी, पर बिट्टो की समझदारी और आत्मविश्वास देखकर अंत में सबको गर्व और खुशी हुई ।
प्रश्न 3.
इस कहानी से समाज को क्या संदेश मिलता है?
उत्तर:
यह कहानी संदेश देती है कि लड़कियाँ भी आत्मनिर्भर, समझदार और साहसी हो सकती हैं। उन्हें रुढ़ियों में नहीं बांधना चाहिए । सही परवरिश और विश्वास उन्हें किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार कर सकता है।
प्रश्न 4.
बिट्टो के साहसिक कार्य ने उसके व्यक्तित्व के कौन-कौन से गुण उजागर किए?
उत्तर:
बिट्टो ने अपने कार्य से साहस, आत्मनिर्भरता, सूझबूझ और पारिवारिक जिम्मेदारी जैसे गुण दिखाए। उसने यह सिद्ध कर दिया कि लड़कियाँ भी आपात स्थिति में समझदारी से निर्णय ले सकती हैं और जिम्मेदारी निभा सकती हैं ।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न—
प्रश्न 1.
‘बिट्टो ने बाइक चलाई’ कहानी हमें क्या संदेश देती है ?
उत्तर:
यह कहानी संदेश देती है कि लड़कियों को आत्मनिर्भर और निर्णय लेने योग्य समझा जाना चाहिए। बिट्टो ने यह सिद्ध कर दिया कि संकट में लड़कियाँ भी सूझ-बूझ से काम ले सकती हैं। कहानी पारंपरिक सोच को तोड़ती है और लड़कियों की क्षमता, आत्मविश्वास और समानता की बात करती है । यह प्रेरक और सामाजिक सोच में बदलाव लाने वाली कहानी है।
प्रश्न 2.
बिट्टो के साहस और आत्मनिर्भरता ने समाज की सोच को कैसे चुनौती दी ?
उत्तर:
बिट्टो ने यह साबित किया कि लड़कियाँ भी साहसी और जिम्मेदार हो सकती हैं । बिट्टो की अम्मा के बीमार होने पर, उसका बिना डरे बाइक चलाना और डॉक्टर को लाना, घरवालों की सोच को बदलता है । बिट्टो की हिम्मत, समझदारी यह संदेश देती है कि लड़कियाँ किसी भी परिस्थिति में निर्णय ले सकती हैं और समाज की लड़कियों के प्रति रूढ़िवादी विचारधारा को चुनौती दे सकती हैं ।
पठित गद्यांश
निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1)
अब बिट्टो बारहवीं कक्षा में आ गयी थी । एक दिन बिट्टो की बुआ का लड़का अपनी बाइक से आया। उसे यहाँ कुछ काम था । वह एकाध महीना रुकने वाला था। उसको बाइक चलाते देख बिट्टो का मन “भैया हुआ कि वह भी बाइक चलाए। उसने पूछा, क्या मैं भी बाइक चला सकती हूँ?” “हाँ-हाँ, क्यों नहीं । मैं सिखा दूँगा । ” भाई को कोई दिक्कत नहीं थी। बिट्टो ने अम्मा, मम्मी, पापा से पूछने की बात की तो भाई कहने लगा, “सब मना ही करेंगे, सीखना है तो चुपचाप सीखो।”
प्रश्न
- बिट्टो के घर बाइक से कौन आया ?
- बिट्टो ने उससे क्या पूछा?
- लड़के ने बिट्टो को क्या उत्तर दिया ?
- बिट्टो ने बाइक चलाना कौनसी कक्षा में सीखा ?
उत्तर:
- बिट्टो के घर बाइक से उसकी बुआ का लड़का आया।
- बिट्टो ने उससे पूछा – ” भैया क्या मैं भी बाइक चला सकती हूँ?”
- लड़के ने बिट्टो से कहा, “हाँ-हाँ, क्यों नहीं। मैं सिखा दूँगा।”
- बिट्टो ने बारहवीं कक्षा में बाइक चलाना सीख लिया ।
(2)
उस दिन पापा को काम से बाहर जाना था, वे भाई को भी ले गए। भाई बाइक रखकर और चाबी बिट्टो को देकर चला गया। वे लोग दूसरे दिन लौटने वाले थे। उधर वे गए और इधर अम्मा की तबीयत खराब हो गई। मम्मी घबरा गई ।
बिट्टो को डॉक्टर अंकल का दवाखाना पता था । उसने मम्मी से कहा, “मैं डॉक्टर अंकल को लेकर आती हूँ ।” बिट्टो ने बाइक निकाली। मम्मी देखकर परेशान हो गई। वे डाँटने लगी, लेकिन बिट्टो नहीं मानी ।
प्रश्न
- अम्मा की तबीयत खराब होने पर मम्मी की क्या प्रतिक्रिया हुई?
- बिट्टो ने मम्मी से क्या कहा?
- मम्मी परेशान क्यों हो गई ?
- बिट्टो बाइक से किसे लेने गई ?
उत्तर:
- अम्मा की तबीयत खराब होने पर मम्मी घबरा गई।
- बिट्टो ने कहा, “मैं डॉक्टर अंकल को लेकर आती हूँ।”
- बिट्टो ने डॉक्टर अंकल को लाने के लिए बाइक निकाली, यह देखकर मम्मी परेशान हो गई ।
- बिट्टो बाइक से डॉक्टर अंकल को लेने गई ।
![]()
बिट्टो ने चलाई बाइक Summary in Hindi
पाठ का सार—
यह पाठ एक साहसी और आत्मविश्वासी लड़की बिट्टो की प्रेरणादायक कहानी है, जो लड़कों की तरह बाइक चलाना चाहती है। लेकिन उसे इस बात का डर है कि उसे बाइक चलाने पर रोका जाएगा क्योंकि जब उसने साइकिल चलाना शुरू किया तब भी उसे टोका गया था। बिट्टो का भाई उसका साथ देता है और उसे छिपकर बाइक चलाना सिखाता है। बिट्टो लगन और ध्यान से सीखती है। एक दिन जरूरत पड़ने पर वह बिना किसी झिझक के बाइक लेकर डॉक्टर अंकल को ले आती है । यह देखकर सब चकित रह जाते हैं, पर फिर बिट्टो की समझदारी और साहस की सब तारीफ करते हैं ।

यह कहानी इस बात को उजागर करती है कि लड़कियाँ किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। यदि उन्हें मौका और प्रोत्साहन मिले तो वे हर कार्य में सफ़ल हो सकती हैं। यह पाठ लड़कियों की आत्मनिर्भरता, हिम्मत और समाज की सोच को बदलने का संदेश देता है।
कठिन शब्दार्थ—
- टोकना = रोकना या टोका-टाकी करना।
- झिझक = संकोच |
- हिसाब से = नियम या आदत के अनुसार।
- झपट पड़ी = तुरंत काम में लग जाना ।
- इजाजत = अनुमति ।
- हौसला = साहस, आत्मबल ।
- ड्राइविंग क्लास = गाड़ी चलाना सीखने की कक्षा ।
- स्टार्ट = चालू करना।
- फटाफट = बिना देर किए।
- खिलखिलाकर = जोर से खुलकर हँसना ।
- पुलकित = आनंदित, बहुत खुश ।
- मुस्कुराहट = हल्की हँसी ।
- संकोच = झिझक, शर्म ।
- साहसी = निडर ।
- आश्चर्यचकित = चौंक जाना।
- दृढ़ निश्चय = पक्की सोच या इरादा ।
- समर्पण = पूरी लगन और ध्यान से ।
- सुहाती = अच्छी लगती।
- दिक्कत = परेशानी ।
Leave a Reply