Practicing these RBSE Class 3 Hindi Book Solutions Chapter 13 बादल हैं किसके काका? Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 3 Hindi Chapter 13 बादल हैं किसके काका? Question Answer
बादल हैं किसके काका? Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें-
प्रश्न 1.
‘बादल हैं किसके काका’ कविता में किन- किन घटनाओं का वर्णन किया गया है?
उत्तर:
इस कविता में वर्षा की शुरुआत की मनोरंजक घटनाओं का वर्णन किया गया है।
- पहले धूप थी फिर अचानक बारिश शुरू हो गई ।
- बच्चे सोचते हैं कि शायद बादल रूपी घड़ा फूट गया है।
- सूरज छिप जाता है, जैसे माँ ने उसे बुला लिया हो । बादल तेज गरजते हैं, जैसे किसी को डाँट रहे हों जिसने माँ की बात नहीं मानी हो ।
प्रश्न 2.
बादलों में पानी कहाँ से आता है? बातचीत कर पता लगाइए ।
उत्तर:
बादलों में पानी वाष्प के रूप में आता है ।
- जब सूरज की गर्मी से समुद्र, नदी, झील आदि का पानी उड़कर भाप बन जाता है।
- तब वह भाप आकाश में जाकर बादलों का रूप ले लेती है।
- इन बादलों के उदयांचल पर्वत की ओर से आने वाली हवाओं का स्पर्श होता है, तब बारिश के रूप में पानी नीचे गिरता है ।
इस प्रक्रिया को जल चक्र कहते हैं ।
सोचो और बताओ-
प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(क) बादल हैं किसके ………..?
(ख) अपने ………. का दरवाजा ।
(ग) ………. जोर से गरज रहे हैं ।
(घ) किसने ……… घड़े बादल के?
उत्तर:
(क) काका
(ख) घर
(ग) जोर
(घ) फोड़
![]()
रचनात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
अगर सच में सूरज किसी की माँ की डाँट से छिप जाता तो क्या होता?
उत्तर:
अगर सूरज सच में किसी की माँ की डाँट से छिप जाता तो-
- पूरे संसार में अंधेरा छा जाता ।
- पौधे सूरज की रोशनी न मिलने के कारण मुरझा जाते।
- ठंड बढ़ जाती और गर्मी का नामो-निशान नहीं रहता।
- और सबसे बड़ी बात हम सूरज को मनाते जाओ सूरज दादा, अब कोई डाँटेगा नहीं ।”
प्रश्न 2.
यदि मैं बादल होता होती’ इस विषय पर पाँच वाक्य लिखो ।
उत्तर:
- यदि मैं बादल होता / होती तो आसमान में क आजादी से उड़ता / उड़ती।
- मैं हर गाँव और खेतों पर बरसता / बरसती, ताकि फसलें लहलहाएँ।
- बच्चों के लिए मैं इंद्रधनुष बनाता / बनाती और उन्हें खुश करता/करती ।
- गर्मी में सूरज को ढककर सबको ठंडक देता / देती।
- मैं कभी जोर से गरजता / गरजती, तो कभी हल्की फुहारों से सबको भिगो देता / देती ।
प्रश्न 3.
बादल का चित्र बनाकर रंग भरिए । यदि बादल बोलते तो आप उनसे क्या-क्या प्रश्न करते? लिखिए ।
उत्तर:
चित्र विद्यार्थी स्वयं बनाएं ।
यदि बादल बोलते तो मैं उनसे प्रश्न पूछती —
- तुम इतना पानी अपने अंदर कैसे समेट लेते हो?
- तुम्हें बारिश करने का समय कैसे पता चलता है?
- क्या तुम्हें आकाश में उड़ते हुए डर नहीं लगता?
- तुम अलग-अलग रंग और रूप कैसे बना लेते हो?
- जब बिजली चमकती है तो तुम्हें कैसा महसूस होता है ?
प्रश्न 4.
निम्नलिखित पंक्तियों में रिक्त स्थानों पर अपने दोस्तों के नाम भरकर वाक्यों को पूरा कर कविता को आगे बढ़ाइए-

आओ-आओ खेलें खेल
सब मिलकर बन जाएँ रेल
अरुण बना इंजन मतवाला
………. है डिब्बा पीछे वाला
बीच में ……….., …………. भी हैं
……….., ……… खुश सभी हैं ।
उत्तर:
आओ-आओ खेलें खेल
सब मिलकर बन जाएँ रेल
अरुण बना इंजन मतवाला
भानू है डिब्बा पीछे वाला
बीच में सानू, रानू भी हैं
टीना, मीना खुश सभी हैं ।
![]()
प्रश्न 5.
पाठ की कविता में आए पात्र बरसात पर आपस में क्या-क्या बातें करेंगे? संवाद कीजिए और लिखिए-
बादल – …………………..
सूरज – …………………..
उत्तर:
बादल – हे सूरज! इतनी तेज गर्मी में मुझे क्या करना चाहिए?
सूरज – अरे बादल! तुम्हें समय-समय पर वर्षा करनी चाहिए।
बादल – बिना मौसम के मैं नहीं बरसता ।
सूरज – अब तो सभी प्राणी गर्मी से दुःखी हैं फिर भी किसका इन्तजार कर रहे हो ?
बादल – आपने ठीक कहा “मैं तेज गर्जना के साथ मूसलाधार वर्षा कर रहा हूँ ।”
सूरज – मूसलाधार बारिश मत करो बल्कि रिमझिम- रिमझिम वर्षा करो ।
भाषा की बात –
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों को वर्ग पहेली में ढूँढ़कर गोला लगाइए-
(कीचड़, गीली, वर्षा, पेड़, फल, बाढ़, तना)

उत्तर:

प्रश्न 2.
नीचे दिये गए शब्दों में से तुकबंदी वाले शब्दों को मिलाइए। जैसे- पेड़, भेड़ ।

उत्तर:

प्रश्न 3.
किसी काम को करने से मना करने के लिए नहीं का उपयोग किया जाता है, नीचे दिए गए वाक्यों में सही जगह नहीं लगाकर फिर से लिखिए।

उत्तर:
| यह इतना मजेदार है। | यह इतना मजेदार नहीं है। |
| उधर जाना चाहिए। | उधर नहीं जाना चाहिए । |
| मैं आज क्रिकेट खेलूँगा। | मैं आज क्रिकेट नहीं खेलूँगा । |
| यह झूला तेज चलता है। | यह झूला तेज नहीं चलता है। |
| मैंने खिलौना खरीदा । | मैंने खिलौना नहीं खरीदा । |
प्रश्न 4.
एक जैसे अर्थ वाले शब्द लिखिए-
पेड़ – वृक्ष
सूरज – …………
वर्षा – …………..
नदी – …………..
उत्तर:
पेड़ – वृक्ष
सूरज – सूर्य
वर्षा – बारिश
नदी – सरिता
प्रश्न 5.
उलटे अर्थ वाले शब्द लिखिए-
ऊपर – ……….
ਸੀਰੀ – ………..
धूप – ……….
आना – ………..
उत्तर:
ऊपर – नीचे
ਸੀਰੀ – कड़वी
धूप – छाया
आना – जाना
![]()
प्रश्न 6.
कविता में आए निम्नलिखित शब्दों का अपनी बातचीत में प्रयोग करो-
(धूप, काका, घर, बरसात)
जैसे – आज धूप बहुत तेज है।
उत्तर:
- मेरे काका (कहाँ से आ रहे हो ?)
- बेटा घर (घर से आ रहा हूँ ।)
- काका आज तो बरसात आने वाली है ।
यह भी करें-
प्रश्न 1.
अपने दोस्तों के साथ मिलकर विद्यालय के पुस्तकालय में वर्षा से संबंधित कहानी, कविता ढूँढ़कर पढ़िए और उसे कक्षा में सुनाइए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं पढ़ें और कक्षा में सुनाएँ ।
प्रश्न 2.
पेड़ पक्षियों का घर होता है। आपके घर या विद्यालय के पास वाले पेड़ों पर कौन – कौनसे पक्षी आते हैं? इस तालिका में पेड़ का नाम पक्षी का नाम लिखिए-

उत्तर:
| पेड़ | पक्षी | पक्षी के बारे में खास बात |
| 1. नीम | कबूतर | यह अपने घोंसले में अंडे देने के लिए एकान्त जगह चुनता है। |
| 2. पीपल | मैना | यह इंसानी आवाज की नकल करने में माहिर है। |
| 3. आम | कोयल | इसकी मधुर कुहू कुहू वसंत का संकेत देती है। |
| 4. अनार | तोता | यह हरे रंग का होता है और इंसानी शब्दों की नकल कर आवाज निकाल सकता है। |
| 5. गुलमोहर | गौरैया | यह छोटे आकार की चहचहाती चिड़िया अब कम दिखाई देती है। |
बादल हैं किसके काका? प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न –
प्रश्न 1.
कविता में पानी कैसे गिरने लगता है ?
(अ) सूरज के निकलने से
(ब) बादलों के फूटने से
(स) हवा चलने से
(द) चिड़िया के उड़ने से
उत्तर:
(ब) बादलों के फूटने से
प्रश्न 2.
कविता में सूरज ने क्या बंद कर लिया?
(अ) अपनी आँखें
(ब) अपनी किरणें
(स) अपने घर का दरवाजा
(द) अपने बादल
उत्तर:
(स) अपने घर का दरवाजा
प्रश्न 3.
कविता में बादलों को किससे डाँट पड़ रही है ?
(अ) चिड़िया से
(ब) काका से
(स) सूरज से
(द) बच्चों से
उत्तर:
(ब) काका से
प्रश्न 4.
इस कविता के रचयिता कौन हैं?
(अ) महादेवी वर्मा
(ब) मीरा बाई
(स) सुभद्रा कुमारी चौहान
(द) बाल कृष्ण भट्ट
उत्तर:
(स) सुभद्रा कुमारी चौहान
प्रश्न 5.
कविता में कौन शैतानी कर रहे हैं?
(अ) बच्चे
(ब) सूरज
(स) चिड़िया
(द) बादल
उत्तर:
(द) बादल

रिक्त स्थान भरिये-
- अभी-अभी थी ……….. बरसने लगा कहाँ से यह पानी ।
- किसने फोड़े घड़े बादल के, की है इतनी ……… ।
- सूरज ने क्यों बंद कर लिया अपने घर का …………।
- जोर-जोर से गरज रहे हैं, बादल हैं किसके …………।
उत्तर:
- धूप
- शैतानी
- दरवाजा
- काका ।
सत्य/असत्य बतलाइये
- कविता में कहा गया है कि पहले धूप थी फिर पानी बरसने लगा।
- कविता में बादल बहुत शांत और अनुशासित बताए गए हैं।
- सूरज ने अपने घर का दरवाजा बंद कर लिया।
- कविता में चिड़िया और तोता आपस में बात कर रहे हैं।
उत्तर:
- सत्य
- असत्य
- सत्य
- असत्य ।
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
(अ) – (ग),
(ब) – (घ),
(स) – (क),
(द) – (ख)।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
कविता में पहले कैसा मौसम था ?
उत्तर:
धूप थी ।
प्रश्न 2.
सूरज ने क्या बंद कर दिया?
उत्तर:
दरवाजा ।
प्रश्न 3.
सूरज से उसकी माँ ने क्या कहा ?
उत्तर:
सूरज को पुकारकर अंदर बुला लिया ।
प्रश्न 4.
बादल कैसा व्यवहार कर रहे हैं?
उत्तर:
वे जोर-जोर से गरज रहे हैं ।
प्रश्न 5.
इस कविता में शैतानी किसे कहा है?
उत्तर:
बादल रूपी घड़ों को फोड़ने को शैतानी कहा है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
कवयित्री को अचानक वर्षा होने पर आश्चर्य क्यों होता है ?
उत्तर:
कवयित्री ने देखा कि अभी-अभी तो तेज धूप थी, लेकिन अचानक पानी गिरने लगा । यह बदलाव उन्हें अजीब और शरारती सा प्रतीत होता है, इसलिए वे आश्चर्य करती हैं।
प्रश्न 2.
कविता में बादलों को शरारती क्यों कहा गया है?
उत्तर:
बादल अचानक बरसने लगते हैं अर्थात् बिना किसी पूर्व संकेत के वर्षा शुरू कर देते हैं । यह व्यवहार बच्चों की शरारत जैसा लगता है, इसलिए उन्हें शरारती कहा गया है
प्रश्न 3.
सूरज का दरवाजा बंद करने का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
जब वर्षा होती है तो बादलों में सूर्य छिप जाता है। उससे ऐसा लगता है मानों सूरज अपने घर का दरवाजा बन्द करके विश्राम कर रहा हो ।
प्रश्न 4.
इस कविता से हमें क्या संदेश मिलता है ?
उत्तर:
यह कविता हमें प्रकृति की गतिविधियों को बाल मन से देखने की प्रेरणा देती है और सिखाती है कि कैसे सरल चीजों में भी कल्पना और आनंद छिपा होता है । प्रकृति की सरलता कभी – कभी बाल- मन की चंचलता के समान प्रतीत होती है।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
कविता “बादल हैं किसके काका” में कवयित्री ने बादलों की शरारत को किस प्रकार व्यक्त किया है।
उत्तर:
इस कविता में कवयित्री ने बादलों को शरारती बच्चों की तरह चित्रित किया है । वे कहती हैं कि पहले तेज धूप थी, लेकिन अचानक पानी गिरने लगा, जिससे लगता है किसी ने बादलों के घड़े फोड़ दिए हों । कवयित्री कल्पना करती हैं कि सूरज बादलों से डर कर अपने घर का दरवाजा बंद कर लेता है और उसकी माँ उसे बुलाती है । यह दृश्य बच्चों की शरारत जैसा लगता है।
![]()
प्रश्न 2.
कविता में कल्पना और बालमन की विशेषता कैसे दिखाई गई है?
उत्तर:
कविता में कवयित्री ने बालमन की सुंदर कल्पना शक्ति को प्रस्तुत किया है । जब अचानक बारिश होती है तब वह सोचती हैं कि बादल किसी के काका हैं । घड़े फोड़कर पानी गिर रहा है। सूरज मां की पुकार से छिप जाता है। यह कल्पनात्मक दृश्य बच्चों की सोच, सरलता और आनंद को दर्शाता है । बच्चे बारिश होने पर आनंदित होते हैं ।
बादल हैं किसके काका? Summary in Hindi

कठिन – शब्दार्थ एवं सरलार्थ-
(1)
अभी-अभी थी धूप, बरसने
लगा कहाँ से यह पानी ?
किसने फोड़ घड़े बादल के
की है इतनी शैतानी ?
कठिन शब्दार्थ —
- फोड़ = तोड़कर ।
- धूप = सूर्य का प्रकाश।
- बरसने = वर्षा होने ।
- घड़े = मिट्टी के जलपात्र ।
- शैतानी = शरारत ।
सरलार्थ-
कवयित्री कह रही है कि थोड़ी देर पहले तो धूप थी, और अचानक बारिश शुरू हो गई। बच्चों को यह समझ नहीं आता कि यह पानी कहाँ . से आ गया? बच्चे कल्पना करते हैं कि किस शरारती ने बादलों के घड़े फोड़ दिए ? तभी पानी बरसने लगा है ।
(2)
सूरज ने क्यों बंद कर लिया
अपने घर का दरवाजा ?
उसकी माँ ने भी क्या उसको
बुला लिया कहकर आजा ।
कठिन शब्दार्थ–
- दरवाजा = द्वार ।
- बुला लिया = पास आने को कहा।
- कहकर आजा = आवाज़ देकर बुलाना ।
सरलार्थ –
कवयित्री कह रही है कि, बच्चे सोच रहे हैं कि सूरज ने अपना दरवाजा क्यों बंद कर लिया अर्थात् सूरज अचानक क्यों छिप गया? क्या उसकी माँ ने उसे अंदर बुला लिया ? सूरज अपनी माँ की बात मानकर अपने घर चला गया है (अर्थात् बादलों में छिप गया है)।
(3)
जोर-जोर से गरज रहे हैं
बादल हैं किसके काका?
किसको डाँट रहे हैं, किसने
कहना नहीं सुना माँ का ?
कठिन शब्दार्थ—
- गरज रहे हैं = तेज आवाज में गड़गड़ा रहे हैं।
- बादल = मेघ, घन।
- काका = चाचा (पिता के भाई) ।
- डाँट रहे हैं = डांट-फटकार कर रहे हैं।
- कहना नहीं सुना = बात नहीं मानी।
सरलार्थ –
कवयित्री कह रही है कि बादल जोर- जोर से गरज रहे हैं, बच्चे बादलों को गरजता देखकर सोच रहे हैं कि ये किसके काका हैं? ये किसको डांट रहे हैं? किसने माँ की बात नहीं मानी । इसलिए बादल गरजना करते हुए डाँट रहे हैं ।
Leave a Reply