Practicing these RBSE Class 3 Hindi Book Solutions Chapter 15 बीरबल की खिचड़ी Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 3 Hindi Chapter 15 बीरबल की खिचड़ी Question Answer
बीरबल की खिचड़ी Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें-
प्रश्न 1.
आप सर्दी से बचने के लिए क्या-क्या उपाय करते हैं?
उत्तर:
सर्दी से बचने के लिए हम गर्म कपड़े पहनते हैं, हीटर या अलाव जलाते हैं, गर्म भोजन और पेय पदार्थ लेते हैं और सूर्य के ताप में बैठकर सर्दी से बचते हैं।
प्रश्न 2.
अपने द्वारा किए गए सबसे कठिन काम का अनुभव बताइए।
उत्तर:
एक बार मुझे स्कूल का परियोजना कार्य करना था, लेकिन इसके लिए मेरे पास समय बहुत कम था, इसलिए मैंने दिन-रात मेहनत की और काम समय पर पूरा किया। जब वह सबसे अच्छा चुना गया, तो मुझे बहुत गर्व हुआ ।
प्रश्न 3.
बीरबल ने खिचड़ी पकाने की हाँडी को बाँस पर बाँधकर क्यों रखा?
उत्तर:
बीरबल ने ऐसा इसलिए किया ताकि वह अकबर को समझा सके कि जैसे इतनी दूर की आग से खिचड़ी नहीं पक सकती, वैसे ही दूर के दीपक की गर्मी से कोई व्यक्ति ठंडी रात में गरम नहीं रह सकता ।
प्रश्न 4.
अपने घर पर बातचीत करके पता लगाएँ कि खिचड़ी किन-किन चीजों से बनती है और कैसे बनाई जाती है?
उत्तर:
खिचड़ी चावल, मूंग दाल, हल्दी, नमक और पानी से बनाई जाती है। पहले चावल और दाल को धोकर कुकर में डाला जाता है, फिर उसमें पानी, नमक और हल्दी मिलाकर पकाया जाता है। कुछ लोग इसमें सब्जियाँ और देसी घी भी डालते हैं।

सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
बीरबल का असली नाम क्या था?
उत्तर:
बीरबल का असली नाम पंडित महेश दास था।
प्रश्न 2.
बीरबल किसलिए प्रसिद्ध थे ?
उत्तर:
बीरबल अपनी बुद्धिमत्ता, चतुराई और न्यायप्रियता के लिए प्रसिद्ध थे। वह अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक थे ।
प्रश्न 3.
वह व्यक्ति पूरी रात पानी में कैसे खड़ा रहा?
उत्तर:
वह व्यक्ति बादशाह की आज्ञा मानकर ठंडी रात में यमुना नदी के ठंडे पानी में पूरी रात खड़ा रहा। उसने दूर से राजमहल के दीपक की रोशनी देखी, जिससे उसे थोड़ा साहस मिला ।
![]()
प्रश्न 4.
बादशाह को उस व्यक्ति की बात पर आश्चर्य क्यों हुआ?
उत्तर:
जब उस व्यक्ति ने कहा कि उसे राजमहल के दीपक की रोशनी से थोड़ी गर्मी मिली तो बादशाह को यह असंभव लगा और उन्होंने उसे झूठा समझा ।
प्रश्न 5.
बादशाह ने अगले दिन उस व्यक्ति को इनाम क्यों नहीं दिया?
उत्तर:
बादशाह ने सोचा कि वह दीपक की गर्मी लेकर ठंड से बचा है, इसलिए उसने ठंडी रात को झेलने की परीक्षा पास नहीं की और उसे इनाम देने से मना कर दिया ।
प्रश्न 6.
बीरबल ने उस व्यक्ति की सहायता कैसे की?
उत्तर:
बीरबल ने एक लंबा बाँस खड़ा कर उस पर हांडी में खिचड़ी बाँध दी और नीचे बहुत दूर आग जलाई । जब बादशाह ने कहा कि इतनी दूर से खिचड़ी नहीं पक सकती, तब बीरबल ने समझाया कि ठीक वैसे ही दीपक की रोशनी से कोई गर्म भी नहीं रह सकता। इससे बादशाह को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने उस व्यक्ति को इनाम दिया ।
भाषा की बात –
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए वाक्यों से कुछ शब्द गायब हैं, कोष्ठक में दिए गये शब्दों की सहायता से वाक्यों को पुनः लिखिए – (के, कि, की, ने, में)
जैसे— अकबर के दरबार अनेक विद्वान् थे ।
अकबर के दरबार में अनेक विद्वान् थे ।
प्रश्न 1.
अकबर और बीरबल अनेक कहानियाँ प्रसिद्ध हैं।
उत्तर:
अकबर और बीरबल की अनेक कहानियाँ प्रसिद्ध हैं।
प्रश्न 2.
गाँव लोग अलाव जलाकर उसके चारों ओर बैठे बातें कर रहे थे ।
उत्तर:
गाँव के लोग अलाव जलाकर उसके चारों ओर बैठे बातें कर रहे थे ।
प्रश्न 3.
उन्होंने सोचा इस दुखी व्यक्ति सहायता करनी चाहिए।
उत्तर:
उन्होंने सोचा कि इस दुखी व्यक्ति की सहायता करनी चाहिए ।
प्रश्न 4.
बीरबल कहलवाया कि मैं खिचड़ी पका रहा हूँ, पक जाने पर दरबार में उपस्थित हो जाऊँगा ।
उत्तर:
बीरबल ने कहलवाया कि मैं खिचड़ी पका रहा हूँ, पक जाने पर दरबार में उपस्थित हो जाऊँगा ।
प्रश्न 2.
कहानी में आए ये वाक्य किसने और किससे कहे ? लिखिए ।

उत्तर:
| वाक्य | किसने कहा | किससे कहा |
| ‘तुम इतनी सर्दी में पूरी रात पानी में कैसे खड़े रहे ?” | अकबर ने | व्यक्ति से |
| ‘चलो, स्वयं ही चलकर देखें कि बीरबल कैसी खिचड़ी पका रहे हैं?” | अकबर ने | दरबारियों से |
अब यह चिड़िया कहाँ रहेगी? प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बीरबल का असली नाम क्या था?
(अ) अकबर
(ब) महेश दास
(स) तानसेन
(द) राजा राममोहन
उत्तर:
(ब) महेश दास
प्रश्न 2.
बीरबल किसके लिए प्रसिद्ध थे?
(अ) गाने के लिए
(ब) युद्ध के लिए
(स) बहादुरी के लिए
(द) बुद्धिमत्ता और चतुराई के लिए
उत्तर:
(द) बुद्धिमत्ता और चतुराई के लिए
प्रश्न 3.
बीरबल ने खिचड़ी कैसे पकाई ?
(अ) चूल्हे पर
(ब) बाँस के ऊपर हांडी लटकाकर
(स) तंदूर में
(द) मिट्टी के ओवन में ।
उत्तर:
(ब) बाँस के ऊपर हांडी लटकाकर
प्रश्न 4.
बीरबल ने किसलिए खिचड़ी बनाई ?
(अ) राजा के लिए
(ब) गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए
(स) खुद के खाने के लिए
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) गरीब व्यक्ति को न्याय दिलाने के लिए
प्रश्न 5.
अंत में अकबर ने क्या किया ?
(अ) गरीब व्यक्ति को इनाम दिया ।
(ब) बीरबल को सजा दी।
(स) खिचड़ी पकाई ।
(द) बीरबल को दरबार से निकाला ।
उत्तर:
(अ) गरीब व्यक्ति को इनाम दिया ।
![]()
रिक्त स्थान भरिये—
- बीरबल ………….. के दरबार में मंत्री थे ।
- बीरबल ने खिचड़ी पकाने के लिए एक लंबा ………… लगाया।
- इस कहानी से हमें ………. और चतुराई की सीख मिलती है ।
- गरीब ने कहा कि वह ……….. की रोशनी से गर्म रहा।
उत्तर:
- अकबर
- बाँस
- न्याय
- दीपक ।

सत्य/असत्य बतलाइये—
- बीरबल अकबर के दरबार के एक बुद्धिमान मंत्री थे।
- बीरबल ने खिचड़ी चूल्हे पर पकाई थी ।
- बीरबल का असली नाम तानसेन था ।
- कहानी से हमें न्याय और बुद्धिमानी की सीख मिलती है।
उत्तर:
- सत्य
- असत्य
- असत्य
- सत्य ।
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
(अ) – (ख),
(ब) – (क),
(स) – (घ),
(द) – (ग)।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
व्यक्ति कहाँ खड़ा रहा?
उत्तर:
यमुना के ठंडे जल में ।
प्रश्न 2.
वह व्यक्ति कितनी देर यमुना में खड़ा रहा?
उत्तर:
पूरी रात ।
प्रश्न 3.
अकबर ने व्यक्ति को इनाम स्वरूप क्या देने के लिए कहा ?
उत्तर:
थैली भर मोहरें ।
प्रश्न 4.
बीरबल ने खिचड़ी कैसे पकाई ?
उत्तर:
हांडी को बाँस पर बाँधकर और नीचे आग जलाकर ।
प्रश्न 5.
बीरबल किसके दरबार में था?
उत्तर:
अकबर के दरबार में ।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बीरबल कौन थे और वे किसके दरबार में रहते थे?
उत्तर:
बीरबल बादशाह अकबर के दरबार में प्रमुख मंत्री और उनके नौ रत्नों में से एक थे । वे अपनी चतुराई, बुद्धिमता और न्यायप्रियता के लिए प्रसिद्ध थे ।
प्रश्न 2.
बीरबल ने खिचड़ी कैसे पकाई ?
उत्तर:
बीरबल बादशाह ने एक लंबा बाँस खड़ा करके उस पर हांडी बाँधी और नीचे बहुत दूर आग जलाई, जिससे खिचड़ी पक नहीं सकती थी । यह उन्होंने अकबर को समझाने के लिए किया ।
प्रश्न 3.
इस कहानी से बादशाह अकबर के स्वभाव के बारे में क्या पता चलता है?
उत्तर:
इससे पता चलता है कि बादशाह अकबर गलती होने पर उसे स्वीकार करते थे और न्याय के पक्षधर थे । वे बीरबल की समझदारी की कद्र भी करते थे ।
प्रश्न 4.
बीरबल ने खिचड़ी पकाकर क्या सिद्ध किया?
उत्तर:
बीरबल ने यह सिद्ध किया कि जिस तरह दूर की आग से खिचड़ी नहीं पक सकती, वैसे ही दूर के दीपक की रोशनी से कोई व्यक्ति सर्दी में गर्म भी नहीं रह सकता।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बादशाह अकबर ने अपनी गलती स्वीकार करके क्या सन्देश दिया?
उत्तर:
बादशाह अकबर ने अपनी गलती स्वीकार कर यह सन्देश दिया कि सच्चा शासक वही होता है जो अपनी गलतियों को माने और समय पर सुधार करे । उन्होंने बीरबल की बात को समझा और उस व्यक्ति को इनाम देकर यह दिखाया कि उनके दरबार में न्याय होता है।
प्रश्न 2.
बीरबल की समझदारी हमें क्या सिखाती है ?
उत्तर:
बीरबल की समझदारी हमें सिखाती है कि किसी को तर्क से नहीं बल्कि उदाहरण और व्यावहारिकता से समझाना अधिक प्रभावशाली होता है। उन्होंने बिना बहस किए बादशाह अकबर को एक प्रयोग द्वारा समझाया कि वह व्यक्ति झूठा नहीं था । यह चतुराई, धैर्य और न्याय का उत्तम उदाहरण है, जिसे हम सभी को अपनाना चाहिए।
पठित गद्यांश
निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1)
अकबर के दरबार में अनेक विद्वान थे । बीरबल उन्हीं में से एक थे । बीरबल का असली नाम पंडित महेश दास था। बीरबल अपनी चतुराई के लिए बड़े प्रसिद्ध थे। अपनी चतुराई से वे अकबर को भी निरुत्तर कर देते थे। अकबर और बीरबल के बारे में अनेक कहानियाँ प्रसिद्ध हैं। लोग उन्हें बड़े चाव से सुनते- सुनाते हैं।
प्रश्न
- बीरबल का असली नाम क्या था ?
- बीरबल किस बात के लिए प्रसिद्ध थे ?
- बीरबल अपनी चतुराई से किसे निरुत्तर कर देते थे ?
- क्या लोग अकबर और बीरबल की कहानियों का आनंद लेते हैं ?
उत्तर:
- बीरबल का असली नाम पंडित महेश दास था।
- बीरबल अपनी चतुराई के लिए प्रसिद्ध थे।
- बीरबल अपनी चतुराई से अकबर को निरुत्तर कर देते थे।
- हाँ, लोग उन्हें बड़े चाव से सुनते हैं ।

(2)
अगले दिन बीरबल को फिर दरबार में न देखकर अकबर ने कुछ सोचा। फिर वे बोले, “चलो, स्वयं ही चलकर देखें कि बीरबल कैसी खिचड़ी पका रहे हैं।” जब अकबर बीरबल के यहाँ पहुँचे तो उन्होंने देखा कि एक बहुत लंबे बाँस के ऊपरी सिरे पर एक हाँडी लटकी हुई है। हाँडी से बहुत नीचे भूमि पर बहुत थोड़ी-सी आग जल रही है। अकबर ने हैरानी से पूछा, ‘बीरबल ! भला यह खिचड़ी कैसे पक सकती है? हाँडी तो आग से बहुत दूर है।”
प्रश्न
- बीरबल को दरबार में न देखकर अकबर क्या बोले ?
- बीरबल ने खिचड़ी पकाने की क्या व्यवस्था की ?
- अकबर ने बीरबल से क्या पूछा?
- हाँडी किस पर लटक रही थी ?
उत्तर:
- बीरबल को दरबार में न देखकर अकबर बोले, “चलो, स्वयं ही चलकर देखें कि बीरबल कैसी खिचड़ी पका रहे हैं ।”
- बीरबल ने एक लंबी बाँस की छड़ी पर हाँडी लटकाई और नीचे बहुत दूर आग जलाई ।
- अकबर ने बीरबल से पूछा, “बीरबल ! भला यह खिचड़ी कैसे पक सकती है? हाँडी तो आग से बहुत दूर है।
- हाँडी एक बहुत लंबे बाँस के ऊपरी सिरे पर लटकी हुई थी।
![]()
बीरबल की खिचड़ी Summary in Hindi
पाठ का सार –
यह कहानी बीरबल की चतुराई और न्यायप्रियता को दर्शाती है। एक बार एक गरीब व्यक्ति ने यमुना के ठंडे पानी में पूरी रात खड़े रहकर यह साबित किया कि वह इनाम के योग्य है, लेकिन जब उसने कहा कि उसने दूर राजमहल के दीपक की रोशनी देखकर ठंड को सहन किया, तो अकबर ने उसे इनाम देने से मना कर दिया। बीरबल को यह बात अनुचित लगी, इसलिए उसने अकबर को समझाने के लिए एक अनोखा उपाय अपनाया।
उसने लंबी छड़ी पर हांडी लटकाकर खिचड़ी पकाने की कोशिश की। अकबर ने जब सवाल किया तो बीरबल ने समझाया कि जब दूर के दीपक से कोई गर्म हो सकता है तो दूर की आग से खिचड़ी क्यों नहीं पक सकती ?
अकबर को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने उस व्यक्ति को बुलाकर इनाम व सम्मान दिया।

कठिन शब्दार्थ —
- दरबार = राजा की सभा ।
- बुद्धिमान = चतुर, समझदार।
- प्रसिद्ध = मशहूर ।
- चतुराई = समझदारी, होशियारी ।
- सुनाते = बताते ।
- सहयोगी = साथ देने वाला।
- विश्वास = भरोसा ।
- ठंड = सर्दी ।
- आश्चर्य = हैरानी ।
- प्रभात = सुबह ।
- चाव = रुचि, शौक |
- नम्रता = विनम्रता, आदर से।
- प्रकाश = रोशनी।
- राजमहल = राजा का महल ।
- इनाम = पुरस्कार।
- उदास = दुखी।
- सहायता = मदद।
- हैरानी = आश्चर्य ।
- हाँड़ी = मिट्टी या धातु का बर्तन जिसमें खाना पकता है ।
- सम्मान = आदर।
- मोहरें = पुराने समय की मुद्रा ।
Leave a Reply