Practicing these RBSE Class 3 Hindi Book Solutions Chapter 16 बूझो तो जानें Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 3 Hindi Chapter 16 बूझो तो जानें Question Answer
बूझो तो जानें Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें-
प्रश्न 1.
इन पहेलियों में से कौनसी पहेली आपको सबसे अधिक पसंद आई और क्यों ?
उत्तर:
मुझे सबसे अधिक घड़ी वाली पहेली पसंद आई, क्योंकि इसमें लय और ताल का मेल बहुत सुंदर है। यह पहेली घड़ी को जीवंत रूप में दिखाती
प्रश्न 2.
क्या आपने पहले भी ऐसी और भी पहेलियाँ सुनी हैं? यदि हाँ, तो उन्हें कक्षा में सुनाइए ।
उत्तर:
हाँ, मैंने पहले भी कई मजेदार पहेलियाँ सुनी हैं; जैसे—
(1) न आँख, न कान, खबर सुनाए
सुबह-सुबह सबको जगाए। [अखबार]
(2) आगे दाँत, पीछे पूँछ,
बिना जानवर का ये रूप। [कंघी]
सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
विकल्पात्मक प्रश्न-
क. कौन रात में चमकता है और दिन में छिप जाता है?
(क) सूरज
(ख) तारे
(घ) बल्ब
(ग) दीपक
उत्तर:
(ख) तारे
ख. कौनसी वस्तु बिना इंजन के चलती है ?
(क) रेलगाड़ी
(ख) बस
(ग) साइकिल
(घ) कार
उत्तर:
(ग) साइकिल
![]()
प्रश्न 2.
रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए –
(क) खूब चमकते रात-रात भर, दिन भर रहते ………. ।
(ख) बिना थके चलती दिन-रात, टिक-टिक ………. करती बात ।
(ग) पानी भरा, पेड़ पर लटका, ना मैं बादल, ना ही ……….।
(घ) घड़ी, कैमरा, केलकुलेटर, पुस्तक और ………. बन जाऊँ।
उत्तर:
(क) छुपके
(ख) टिक-टिक
(ग) मटका
(घ) टीवी ।
रचनात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
अपनी पसंद की पहेली लिखिए और उसका उत्तर बताइए।
उत्तर:
सफेद रंग की होती हूँ,
ठंडा-ठंडा स्वाद देती हूँ,
गर्मी में सभी मुझे पसंद करते हैं,
मैं क्या हूँ ?
‘बर्फ’
प्रश्न 2.
आप भी एक नई पहेली बनाएँ और दोस्तों से हल करवाएँ।
उत्तर:
मैं दिन में चलती हूँ, पर पैरों से नहीं,
मेरे बिना जीवन चलना मुश्किल है कहीं ।
कभी तेज़, कभी धीरे बहती हूँ,
साँस नहीं लेती, फिर भी जिंदा हूँ ।
मैं क्या हूँ?
‘नदी’
प्रश्न 3.
आपके आस-पास इस प्रकार की कौन-कौनसी पहेलियाँ प्रचलित हैं? संकलन कीजिए ।
उत्तर:
(1) दो अक्षर का नाम है,
मीठा बहुत काम है,
गर्मी में सबको भाता,
रंग-बिरंगे रूपों में आता ।
(2)
‘रस’
ऐसी कौनसी चीज है जो
खुद तो जलती है, पर दूसरों
को रोशनी देती है?
‘मोमबत्ती’
(3)
आगे पानी पीछे पानी,
बीच में लकड़ी की रानी ।
‘नाव’
प्रश्न 4.
पहेलियों को हल करने के लिए समूह बनाकर चर्चा कीजिए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
भाषा की बात-
राम, मोहन और सोहन खेल रहे हैं । इस वाक्य में विराम चिह्नों का उपयोग किया गया है। आप भी निम्नलिखित वाक्यों में सही स्थान पर विराम चिह्न अल्प विराम (,) पूर्ण विराम (।) प्रश्नवाचक चिह्न (?) लगाइए-
प्रश्न 1.
सुमित, अमित और राहुल पढ़ रहे हैं
उत्तर:
सुमित, अमित और राहुल पढ़ रहे हैं ।
प्रश्न 2.
क्या आपको आम अच्छे लगते हैं
उत्तर:
क्या आपको आम अच्छे लगते हैं ?
प्रश्न 3.
मुझे कब जागना है
उत्तर:
मुझे कब जागना है ?
प्रश्न 4.
मैं कुलबीर, विशाल और रोहित क्रिकेट खेल रहे हैं
उत्तर:
मैं, कुलबीर, विशाल और रोहित क्रिकेट खेल रहे हैं।
बूझो तो जानें प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
वह कौनसी वस्तु है जो दिन-रात बिना थके चलती है ?
(अ) पंखा
(ब) घड़ी
(स) कार
(द) टीवी
उत्तर:
(ब) घड़ी
प्रश्न 2.
सूरज निकलते ही कौन छिप जाते हैं ?
(अ) नारियल
(ब) मोबाइल फोन
(स) तारे
(द) घड़ी
उत्तर:
(स) तारे
![]()
प्रश्न 3.
वह क्या है जो बिना इंजन के चलती है ?
(अ) साइकिल
(ब) कार
(स) स्कूटर
(द) मोटर साइकिल
उत्तर:
(अ) साइकिल
प्रश्न 4.
‘थाल में मोती’ की पहेली में थाल का अर्थ क्या है?
(अ) चाँद
(ब) धरती
(स) आकाश
(द) तारे
उत्तर:
(स) आकाश
प्रश्न 5.
पानी भरा, पेड़ पर लटका,
ना मैं बादल, ना ही ………..
रिक्त स्थान पर प्रयुक्त होने वाला सही शब्द है-
(अ) फटका
(ब) चटका
(स) नटका
(द) मटका
उत्तर:
(द) मटका
रिक्त स्थान भरिये—
प्रश्न 1.
सुबह हुई ………. को देखा।
उत्तर:
सूरज
प्रश्न 2.
बँधी हाथ, ………. चढ़ी।
उत्तर:
दीवार
प्रश्न 3.
एक थाल ………. से भरा।
उत्तर:
मोतियों
प्रश्न 4.
………. मिटा सकता हूँ पल में ।
उत्तर:
प्यास ।

सत्य/असत्य बतलाइये—
- तारे दिन में भी आसमान में होते हैं, लेकिन दिखाई नहीं देते।
- घड़ी दिन में सोती है और रात में चलती है।
- मोबाइल सिर्फ एक ही काम कर सकता है।
- पानी से भरा, पेड़ पर लटका नारियल है ।
उत्तर:
- सत्य
- असत्य
- असत्य
- सत्य।
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
(अ) – (ख)
(ब) – (ग)
(स) – (क)
(द) – (घ)।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
जो रात में चमकते हैं और दिन में छुप जाते हैं क्या कहलाते हैं ?
उत्तर:
तारे ।
प्रश्न 2.
कौन दिन-रात टिक टिक करती रहती है?
उत्तर:
घड़ी ।
प्रश्न 3.
कौन पेड़ पर लटकता है जिसके अंदर पानी होता है ?
उत्तर:
नारियल ।
प्रश्न 4.
मोतियों से भरा थाल क्या है ?
उत्तर:
आकाश ।
प्रश्न 5.
कौन-सी चीज कान पकड़कर नाक पर बैठती है?
उत्तर:
चश्मा (ऐनक) ।
प्रश्न 6.
‘थाल में मोती’ वाली पहेली में थाल और मोती किसे दर्शाते हैं ?
उत्तर:
थाल आकाश को और मोती तारों को दर्शाते हैं ।
लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
सूरज के सामने तारे क्यों छिप जाते हैं?
उत्तर:
सूरज के तेज़ प्रकाश के कारण तारे दिन में दिखाई नहीं देते हैं । वे छिप नहीं जाते बल्कि उनका प्रकाश सूर्य के सामने फीका पड़ जाता है।
प्रश्न 2.
वह वस्तु कौनसी है जो बिना मटके के प्यास बुझा सकती है?
उत्तर:
वह वस्तु जो बिना मटके के प्यास बुझा सकती है, वह नारियल है क्योंकि इसके पानी को पीने के लिए किसी मटके की जरूरत नहीं होती ।
प्रश्न 3.
अध्याय में सारस के लिए कौनसी पहेली पूछी गई है? बताइए।
उत्तर:
मध्य कटे तो ‘सास’ बनूँ मैं,
कटे प्रथम तो बन जाऊँ ‘रस’ ।
अंतिम कटे ‘सार’ रह जाए, सब मिलकर बन जाऊँ। ‘सारस’ ॥
प्रश्न 4.
अध्याय में उल्लिखित वह कौनसी चीज है जो बिना इंजन के चलती है ?
उत्तर:
साइकिल में कोई इंजन नहीं होता क्योंकि इसे चलाने के लिए पैडल चाहिए होता है । पैडल घुमाने से साइकिल आगे बढ़ती है।
![]()
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
पहेलियाँ लोक जीवन की झलकियाँ कैसे प्रस्तुत करती हैं?
उत्तर:
पहेलियाँ हमारे गाँव, संस्कृति, रीति-रिवाज और दैनिक जनजीवन से जुड़ी होती हैं । पहेलियों में साधारण भाषा और स्थानीय अनुभव होता है जो उस क्षेत्र के लोगों की सोच और जीवनशैली को दर्शाता है । ये पारंपरिक ज्ञान, व्यवहार और सामाजिक मूल्य बचाए रखने में मदद करती है । इसलिए पहेलियाँ सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, बल्कि संस्कृति का हिस्सा भी हैं, जो लोक जीवन की कहानी कहती हैं ।
प्रश्न 2.
पहेलियाँ बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक दुनिया से दूर रखने में कैसे मदद करती है ?
उत्तर:
पहेलियाँ बच्चों को इलेक्ट्रॉनिक दुनिया से दूर रखने में मददगार होती हैं, क्योंकि ये उनका ध्यान सोचने और समझने पर लगाती हैं। इससे उनकी सोचने की क्षमता बढ़ती है और वे मानसिक रूप से सक्रिय रहते हैं । पहेलियाँ बच्चों को बातचीत करने और समूह में खेलने का मौका देती हैं, जिससे उनका सामाजिक विकास होता है। इससे बच्चे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बजाय रचनात्मक और शैक्षिक खेलों की ओर आकर्षित होते हैं।
बूझो तो जानें Summary in Hindi
यह पाठ पहेलियों के सम्बन्ध में है । पाठ में कुछ पहेलियाँ दी गई हैं। यहाँ पहेलियाँ देकर उनके उत्तर दिये जा रहे हैं।

खूब चमकते रात-रात भर,
दिनभर रहते छुपके ।
सुबह हुई सूरज को देखा,
भागे चुपके-चुपके ॥1॥
उत्तर:
‘तारे’
इंजन के बिन चलती जाए,
कभी न खाए खाना ।
कान पकड़कर पैर दबाओ,
अगर कहीं हो जाना ।। 2 ।।
उत्तर:
‘साइकिल’
बिना थके चलती दिन-रात,
टिक-टिक, टिक-टिक करती बात ।
बँधी हाथ, दीवार चढ़ी,
मेरा नाम है सुनो
उत्तर:
‘घड़ी’

पानी भरा, पेड़ पर लटका,
ना मैं बादल, ना ही मटका ।
प्यास मिटा सकता हूँ पल में,
मिलते गुण ये ………………….. में ।।4।।
उत्तर:
‘नारियल’
मध्य कटे तो ‘सास’ बनूँ मैं,
कटे प्रथम तो बन जाऊँ ‘रस’ ।
अंतिम कटे ‘सार’ रह जाए,
सब मिलकर बन जाऊँ
उत्तर:
‘सारस’
नहीं किसी का मामा हूँ,
पहना नहीं पजामा हूँ ।
बेशक बड़ा मुछंदर हूँ,
लेकिन केवल ………………………. हूँ ।।6।।
उत्तर:
‘पुतला’

एक थाल मोतियों से भरा,
सबके सिर पर औंधा धरा ।
चारों ओर वो थाल फिरे,
मोती उससे एक न गिरे ।।7।।
उत्तर:
‘आकाश’
पकडूं कान, नाक पर बैठूं,
बन जाऊँ चेहरे की रौनक ।
अक्षर मोटे कर दिखलाती,
मैं कहलाती हूँ ……… ।।8।।
उत्तर:
‘ऐनक’
घड़ी, कैमरा, केलकुलेटर,
पुस्तक और टीवी बन जाऊँ ।
बात कराऊँ, खबरें लाऊँ,
हर मुश्किल का हल बतलाऊँ ।।9।।
उत्तर:
‘मोबाइल फोन’
Leave a Reply