Practicing these RBSE Class 3 Hindi Book Solutions Chapter 3 स्वाद और स्वास्थ्य Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 3 Hindi Chapter 3 स्वाद और स्वास्थ्य Question Answer
स्वाद और स्वास्थ्य Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें-
प्रश्न 1.
आपको खाने में क्या-क्या पसंद है? अपने दोस्तों को बताइए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
प्रश्न 2.
आपके स्थानीय बाजार में खाने की कौन-कौनसी चीजें मिलती हैं? अपनी भाषा में बताइए ।
उत्तर:
हमारे स्थानीय बाजार में बहुत-सी खाने की चीजें मिलती हैं। वहाँ सब्जियाँ, फल, दूध, दही, मिठाई, समोसे, कचौरी, बिस्किट, चाट, मसाले आदि मिलते हैं।
प्रश्न 3.
आपके मनपसंद भोजन (जैसे- खीर या कोई अन्य) बनाने की विधि अपने घर में पूछकर दोस्तों को बताओ ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
सही विकल्प चुनो-
(क) जब सभी दोस्तों ने साथ मिलकर पकवान बनाया तो क्या-क्या बना?
(अ) खीर – मालपुए
(ब) दाल बाटी और चूरमा
(स) गुलगुले और पकौड़ी
(द) कचौरी और रसगुल्ले
उत्तर:
(स) गुलगुले और पकौड़ी
(ख) आँखों की रोशनी तेज करने वाली सब्जी कौनसी है?
(अ) मिर्ची
(ब) मूली
(स) गाजर
(द) धनिया
उत्तर:
(स) गाजर

प्रश्न 2.
आप अपने दोस्तों के साथ चर्चा कीजिए और कारण बताइए कि आपने ये ही उत्तर क्यों चुने?
उत्तर:
- पहले प्रश्न में मैंने गुलगुले और पकौड़ी को चुना क्योंकि यह प्रतियोगिता गाँव में थी और वहाँ गेहूँ, गुड़, बेसन (चने का आटा), आलू, प्याज आदि आसानी से मिल जाते हैं। ये खाने में स्वादिष्ट होते हैं, साथ ही इन्हें बनाना भी आसान होता है।
- दूसरे प्रश्न में मैंने ‘गाजर’ को चुना क्योंकि गाजर स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जी है और यह हमारी आँखों के लिए भी अच्छी होती है ।
![]()
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों को चुनकर कविता को पूरा करें-
(जीभ, पकौड़े, जलेबी, नमक, मजा)
चार चटोरे बैठे थे,
सब खा रहे …….. थे ।
गरमा-गरम ……… आई,
सबकी ……… मचल गई भाई
उत्तर:
चार चटोरे बैठे थे,
सब खा रहे पकौड़े थे ।
गरमा-गरम जलेबी आई,
सबकी जीभ मचल गई भाई
मिलान करो-

उत्तर:

यह भी करें-
प्रश्न 1.
आओ मिड-डे-मील (मध्याह्न भोजन) में मिलने वाली खाने-पीने की सामग्री और उनके स्वाद की सूची बनाएँ ।
…………………., …………………., …………………., ………………….,
…………………., …………………., …………………., ………………….,
उत्तर:

प्रश्न 2.
विद्यालय में ऐसे कौन-कौनसे काम होते हैं जिन्हें आपस में मिलकर करते हैं? उन्हें लिखिए । जैसे— प्रार्थना सभा ।
उत्तर:
खेल – कूद, सामूहिक गतिविधियाँ, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मिड डे मील वितरण, राष्ट्रीय गान, पुस्तकालय समय ।
रचनात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
सोचो कि स्वाद बहादुर बच्चों की जगह आप चार दोस्त होते तो क्या करते? एक छोटी कहानी बनाओ।
उत्तर:
एक बार की बात है, चार अच्छे दोस्त – आरव, सिया, आयूष और तान्या स्कूल से घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने देखा कि पास के गाँव में बच्चों को अच्छा खाना नहीं मिल रहा है । सबके चेहरे उदास थे।
चारों ने मिलकर एक योजना बनाई । आरव ने कहा, “हम एक स्वाद वाली रसोई बनाएंगे।” सिया बोली, ‘मैं सब्जी बनाऊंगी, उसमें पोषण भी होगा और स्वाद भी!” आयूष ने कहा “मैं चावल और दाल की देखभाल करूँगा।” तान्या ने हँसते हुए कहा “मैं मीठा बनाऊंगी हलवा !”
अगले दिन वे चारों गाँव पहुँचे, वहाँ सब बच्चों को बुलाया और स्वादिष्ट, गर्मागरम खाना परोसा। बच्चे खुश होकर मुस्कुरा उठे । अब रोज़ वे चारों मिलकर खाना बनाते और बच्चों को खिलाते ।
धीरे-धीरे गाँव के बच्चे स्वस्थ और खुश रहने लगे । उन चारों को स्वाद बहादुर का ताज मिल गया । ” स्वाद बहादुर ” क्योंकि उन्होंने मिलकर स्वाद और सेवा दोनों में बहादुरी दिखाई।

प्रश्न 2.
स्वाद एवं खाने-पीने से जुड़ी वस्तुओं को मिलाकर तुकबंदी करें (इसमें आप अपने दोस्तों या अन्य किसी की सहायता ले सकते हैं ।)
उत्तर:
विद्यार्थी निम्नलिखित तुकबंदी की सहायता से अन्य तुकबंदी का प्रयास करें—
(1) रोटी संग सब्जी आई,
सबने पेट भर कर खाई ।
चटनी, पापड़ बोले हम भी हैं साथ,
मैंने कहा- वाह क्या बात ।
लस्सी ठंडी मटक मटक आई,
अचार की खुशबू सब ओर छाई ।
गोलगप्पे बोले – चलो बाजार,
स्वाद हमारा सबसे दमदार ।
भाषा की बात-
प्रश्न 1.
निम्नलिखित शब्दों में से अनुस्वार / चंद्रबिंदु वाले शब्द छाँटकर लिखो-
[गंगा, हँसते, मंदिर, गाँव, संतरा, पाँच, जंगल]

उत्तर:

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में ऐसे शब्द पहचानकर लिखिए जिनसे किसी काम के होने का पता चलता है।
(क) मोर नाच रहा है ।
(ख) बच्चे मैदान में खेल रहे हैं ।
(ग) पानी बरस रहा है ।
(घ) सीता पुस्तक पढ़ रही है।
उत्तर:
(क) नाच रहा है ।
(ख) खेल रहे हैं।
(ग) बरस रहा है।
(घ) पढ़ रही है. ।
![]()
प्रश्न 3.
स्तंभ- 1 और स्तंभ -2 में दिए गए शब्दों का मिलान करें एवं उन्हें साथ मिलाकर सामने लिखें-

उत्तर:

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों को उलटकर लिखिए और नए शब्दों का आनंद लीजिए—
- खीरा – राखी
- नारी – …………….
- मनी – …………….
- लानी – …………….
- लदा – …………….
- लबा – …………….
उत्तर:
- खीरा – राखी
- नारी – रीना
- मनी – नीम
- लानी – नीला
- लदा – दाल
- बाल – लबा
प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्दों से मिलते-जुलते तुकबंदी वाले शब्दों को ढूँढ़कर उनके आगे लिखिए-
- यहाँ – वहाँ
- इसका – …………
- पानी – …………
- नाला – …………
- हल्दी – …………
- जीरा – …………
उत्तर:
- यहाँ – वहाँ
- इसका – उसका
- पानी – रानी
- नाला – काला
- हल्दी – जल्दी
- जीरा – हीरा
खेल-खेल में-
प्रश्न 1.
अपनी मनपसंद सब्जी का चित्र बनाइए और उसमें रंग भरिए ।
उत्तर:
यह गतिविधि विद्यार्थी, अपने अध्यापक की सहायता से स्वयं करें ।
प्रश्न 2.
अगर आपके बस्ते में रखे सामान आपस में बातें करें तो बताइए कौन क्या क्या कहेगा?
- पेंसिल ………
- किताब ……….
- पेन ………..
- बस्ता ………
उत्तर:
- पेंसिल कहेगी, “मैं सबसे काम की हूँ । बच्चे मुझसे लिखते हैं ।”
- किताब कहेगी, “मैं ज्ञान की रानी हूँ! मुझसे ही बच्चे पढ़ते, सीखते और आगे बढ़ते हैं ।”
- पेन कहेगा, “मैं मिटता नहीं, हमेशा याद रहता हूँ ।”
- बस्ता कहेगा, “मैं तुम्हारे सपनों का बोझ उठाकर हर दिन तुम्हें आगे बढ़ने में मदद करता हूँ ।”
बूझो तो जानें-
1. सीधी-सादी लंबी काया,
रंग हरा, गुणों की माया ।
सब्जी, जूस या हलवा बना लो,
सेहत का राज़ हूँ मुझे तुम खा लो ।
बोलो कौन हूँ मैं?
उत्तर:
‘लौकी’।
2. हर सब्जी की मैं हूँ शान
चटनी की मैं हूँ पहचान
खुशबू से महकाऊँ सब कुछ,
सूखा भी बुरका जाऊँ कुछ कुछ ।
बोलो कौन हूँ मैं?
उत्तर:
‘हरा धनिया’ ।

स्वाद और स्वास्थ्य प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न –
प्रश्न 1.
गाँव के बच्चे किस चीज की प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे?
(अ) दौड़ प्रतियोगिता
(ब) स्वाद पहचानने की प्रतियोगिता
(स) चित्रकला प्रतियोगिता
(द) कहानी लेखन की प्रतियोगिता
उत्तर:
(ब) स्वाद पहचानने की प्रतियोगिता
प्रश्न 2.
बच्चों ने क्या सीखा ?
(अ) सब्जियाँ महँगी होती हैं
(ब) तीखा खाना नुकसानदायक होता है
(स) सेहतमंद खाना भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है
(द) खाना बनाना सिर्फ बड़ों का काम है ।
उत्तर:
(स) सेहतमंद खाना भी स्वादिष्ट बनाया जा सकता है
प्रश्न 3.
कौनसी सब्जी दिमाग तेज करती है-
(अ) टमाटर
(ब) भिंडी
(स) गाजर
(द) आलू
उत्तर:
(ब) भिंडी
प्रश्न 4.
टमाटर खाने से क्या फायदा होता है ?
(अ) हड्डियाँ मजबूत होती हैं
(ब) त्वचा चमकती है
(स) बीमारियों से बचाव होता है
(द) आँखों की रोशनी बढ़ती है
उत्तर:
(स) बीमारियों से बचाव होता है
![]()
रिक्त स्थान भरिये—
- ……… की दोपहर थी । (गर्मियों/सर्दियों)
- मीठू ने गुड़ डालकर ……….. बनाया। (गुलगुले / हलवा)
- बच्चों ने समझा कि ………. खाना भी स्वादिष्ट बन सकता है। (सेहतमंद / चटपटा)
- चटपटी, चटकारियों और स्वादिष्ट पकवानों के लिए ………. नामक प्रतियोगिता हुई । (स्वाद बहादुर/ स्वादिष्ट )
उत्तर:
- गर्मियों,
- गुलगुले,
- सेहतमंद,
- स्वाद बहादुर ।
सत्य/असत्य बतलाइये—
- स्वाद बहादुर प्रतियोगिता में सिर्फ मीठे व्यंजन बनाए गए।
- मीठू ने खट्टे नींबू का उपयोग किया।
- बच्चों ने सीखा कि स्वादिष्ट खाना सिर्फ मसालेदार होता है ।
- सब्जियों से भी स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जा सकते हैं ।
उत्तर:
- असत्य,
- असत्य,
- असत्य,
- सत्य।
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
(अ) – (ख),
(ब) – (क),
(स) – (घ),
(द) – (ग)
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
स्वाद बहादुर प्रतियोगिता कहाँ आयोजित हुई ?
उत्तर:
एक छोटे से गाँव ‘स्वादपुर’ में ।
प्रश्न 2.
बच्चों ने अंत में क्या सीखा ?
उत्तर:
सेहतमंद खाना भी स्वादिष्ट बन सकता हैं ।
प्रश्न 3.
मीठू ने क्या बनाया?
उत्तर:
गुलगुले
प्रश्न 4.
तीखू ने पकौड़ी में क्या मिलाया ?
उत्तर:
बेसन, हल्दी, मिर्च, नमक ।
प्रश्न 5.
बच्चों को खेतों में कौन-कौनसी सब्जियाँ दिखीं ?
उत्तर:
आलू, मिर्च, गाजर, टमाटर, भिंडी ।
प्रश्न 6.
खट्टू पकौड़ी में खट्टा स्वाद कैसे लाया?
उत्तर:
वह पकौड़ी पर नींबू निचोड़कर खट्टा स्वाद लाया ।
प्रश्न 7.
खट्टू को कौन – सी सब्जियाँ पसंद नहीं थी?
उत्तर:
खट्टू को भिंडी बिल्कुल पसंद नहीं थी ।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बच्चों ने खेत में सब्जियाँ देखकर क्या योजना बनाई ?
उत्तर:
बच्चों ने तय किया कि अगर सब्जियों को मसालेदार बनाकर पकाया जाए, तो वे स्वादिष्ट बन सकती हैं।
प्रश्न 2.
पकवान तैयार होने पर, जादुई कढ़ाई ने क्या कहा?
उत्तर:
जादुई कढ़ाई ने कहा ” वाह ! जब सब स्वाद मिलते हैं, तभी असली स्वाद आता है।”
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बच्चों ने मिलकर कैसा पकवान बनाया और उसमें क्या – क्या डाला गया?
उत्तर:
बच्चों ने मिलकर गुड़ के गुलगुले, बेसन की हल्की मिर्च वाली पकौड़ी पर नमक मिश्रण और नींबू निचोड़ा । जब ये सभी स्वाद एक साथ मिले तो एक अनोखा और स्वादिष्ट पकवान बना ।
प्रश्न 2.
सब्जियों को देखकर बच्चों की क्या प्रतिक्रिया थी?
उत्तर:
कुछ बच्चों को भिंडी और दूसरी सब्जियाँ बिल्कुल पसंद नहीं थी, लेकिन बाद में उन्हें समझ में आया कि इन्हें सही तरीके से पकाने पर स्वादिष्ट बनाया जा सकता है । उन्होंने यह भी जाना कि गाजर हमारी आँखों के लिए बहुत अच्छी होती है और टमाटर हमें कई बीमारियों से बचाता है ।
प्रश्न 3.
स्वादपुर में बच्चों के बीच क्या प्रतियोगिता हो रही थी ?
उत्तर:
स्वादपुर गाँव में बच्चों के बीच ‘स्वाद बहादुर’ का ताज जीतने की प्रतियोगिता हो रही थी। इसके लिए बच्चों को अपना-अपना स्वाद मिलाकर एक नया पकवान बनाना था। सबसे अच्छा और अनोखा स्वाद तैयार करने वाले को विजेता चुना जाता था ।
प्रश्न 4.
चारों बच्चों ने मिलकर कौन-कौनसी चीजें पकाई ?
उत्तर:
बच्चों ने मिलकर गुलगुले, बेसन की तीखी पकौड़ी, नमकीन पकौड़ी और नींबू डालकर चटपटी पकौड़ी बनाई । सबने अपने स्वाद मिलाकर एक नया पकवान बनाया। पकवान तैयार होते ही चटकारा लाल ने उसकी तारीफ की और उसे स्वादिष्ट बताया।
प्रश्न 5.
इस पाठ से बच्चों ने क्या सीखा?
उत्तर:
बच्चों ने सीखा कि हर स्वाद की अपनी अहमियत होती है और जब सभी स्वाद मिलते हैं, तभी असली स्वाद आता है। उन्होंने यह भी जाना कि सेहतमंद खाना भी स्वादिष्ट हो सकता है, यदि उसे सही तरीके से और प्यार से बनाया जाए ।

पठित गद्यांश
निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1)
गर्मियों की दोपहर थी । राजस्थान के एक छोटे-से गाँव ‘स्वादपुर’ में सभी बच्चे बहुत उत्साहित थे क्योंकि आज एक मजेदार खेल होने वाला था । स्वादपुर में मीठू, खट्टू, नमकू और तीखू नाम के चार दोस्त रहते थे। गाँव के दो बड़े बुजुर्ग चटकारामल और खाउचंद ने मीठू, खट्टू, नमकू और तीखू को बुलाकर कहा, “जो भी सबसे स्वादिष्ट पकवान बनाएगा, उसे ‘स्वाद बहादुर’ का ताज पहनाया जाएगा ।”
प्रश्न
- गर्मियों की दोपहर में स्वादपुर के बच्चे क्यों उत्साहित थे ?
- स्वादपुर में कौन – कौनसे दोस्त रहते थे?
- गाँव के दो बड़े बुजुर्गों के नाम क्या थे?
- बुजुर्गों ने चारों दोस्तों से क्या कहा ?
उत्तर:
- क्योंकि आज स्वादपुर में एक मज़ेदार खेल होने वाला था ।
- स्वादपुर में मीठू, खट्टू, नमकू और तीखू नाम के चार दोस्त रहते थे ।
- गाँव के दो बड़े बुजुर्गों के नाम चटकारामल और खाउचंद थे।
- उन्होंने कहा कि जो सबसे स्वादिष्ट पकवान बनाएगा उसे, ‘स्वाद बहादुर’ का ताज पहनाया जाएगा।
(2)
तीखू बोली, “अरे! सब्जियाँ
हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छी
होती हैं। अगर इन्हें सही तरीके
से बनाया जाए तो ये भी बहुत
स्वादिष्ट लग सकती हैं।”
नमकू ने पास की दुकान पर
रखी सब्जियों की ओर इशारा
किया और बोला, “आलू, भिंडी,
गाजर, टमाटर, मिर्ची ।”
मीठू बोली, “गाजर हमारी आँखों
के लिए अच्छी होती है टमाटर
हमें कई बीमारियों से बचाता है।
और भिंडी दिमाग तेज करने में मदद करती है।”
- सब्जियाँ कब बहुत स्वादिष्ट लग सकती हैं ?
- पास की दुकान पर कौन-कौनसी सब्जियाँ रखी थीं?
- गाजर हमारे लिए कैसे फायदेमंद है?
- टमाटर हमें किससे बचाता है ?
उत्तर:
- अगर इन्हें सही तरीके से बनाया जाए।
- आलू, भिंडी, गाजर, टमाटर, मिर्ची ।
- गाजर हमारी आँखों के लिए अच्छी होती है।
- टमाटर हमें कई बीमारियों से बचाता है।
![]()
स्वाद और स्वास्थ्य Summary in Hindi
पाठ का सार —
यह कहानी राजस्थान के ‘स्वादपुर’ गाँव के बच्चों की है, जो गर्मी की छुट्टियों में ‘स्वाद बहादुर’ प्रतियोगिता में भाग लेते हैं। बच्चों में इस बात पर बहस होती है कि मीठा, खट्टा, नमकीन और तीखा हर स्वाद का अपना महत्त्व होता है । फिर सभी मिलकर अपनी-अपनी पसंद के अनुसार स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं- मीठू गुड़ के गुलगुले बनाता है ।

‘तीखू’ बेसन की पकौड़ी, नमकू उसमें नमक डालता है और खट्टू पकौड़ी पर खट्टा नींबू निचोड़ता है। चारों को स्वाद बहादुर प्रतियोगिता का ताज पहनाया जाता है ।
वे सभी ताज जीतकर खेतों में जाकर सब्जियों के महत्त्व को समझते हैं । उन्हें पता चलता है कि सेहतमंद खाना भी स्वादिष्ट हो सकता है। बच्चों ने इस पाठ से सीखा कि स्वाद के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक है।
कठिन शब्दार्थ–
- उत्साहित = बहुत खुश और जोश में।
- बुजुर्ग = प्रौढ़ |
- मजेदार = रोचक ।
- स्वादिष्ट = जो खाने में बहुत अच्छा लगे, रुचिकर, लजीज ।
- पहचानना = पहचान करना, जानना ।
- पकवान = पका हुआ अन्न/ भोजन, विशेष स्वादिष्ट व्यंजन |
- तीखा = तेज, प्रखर |

- गुलगुले = गुड़ से बना व्यंजन ।
- मसालेदार = चटपटा ।
- अगर = यदि ।
- जरूरी = आवश्यक ।
- सेहत = स्वास्थ्य
- सेहतमंद = स्वास्थ्य के लिए अच्छा ।
Leave a Reply