Practicing these RBSE Class 3 Hindi Book Solutions Chapter 6 मेरी किताब कहाँ है? Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 3 Hindi Chapter 6 मेरी किताब कहाँ है? Question Answer
मेरी किताब कहाँ है? Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें-
प्रश्न 1.
बिल्ली को कौनसा उपहार सबसे अधिक पसंद आया और क्यों?
उत्तर:
बिल्ली को सबसे अधिक पसंद वह किताब आई जो बंदर ने उसे दी थी, क्योंकि इस किताब में सुंदर चित्र थे। बिल्ली को उसे पढ़ने में मज़ा आता
था।
प्रश्न 2.
चूहे ने बिल्ली से किताब लेने के लिए क्या-क्या किया?
उत्तर:
चूहे ने बिल्ली से किताब लेने के लिए उसे भरोसा दिलाया कि वह दो दिन में इसे लौटा देगा | फिर वह किताब लेकर अपने दोस्तों को दिखाने लगा । सबने किताब को देखने के लिए छीना-झपटी की, जिससे किताब फट गई।
प्रश्न 3.
आज भी बिल्लियाँ चूहों के पीछे भागती हैं, क्या इसका कारण ‘किताब’ ही है या दूसरा कारण भी हो सकता है? सोचो और बताओ ।
उत्तर:
इस कहानी में तो बिल्ली किताब की वजह से चूहे के पीछे भाग रही थी, लेकिन हकीकत में बिल्लियाँ चूहों के पीछे इसलिए भागती हैं, क्योंकि चूहा उनका भोजन होता है । यह उनका स्वाभाविक व्यवहार है ।
सोचो और लिखो—
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों के लिए सही शब्द का चयन करके रिक्त स्थान लिखिए-
(खींचतान, गिड़गिड़ाने, विश्वास, उपहार)
(क) सुमन दीदी ने मेरे जन्मदिन पर साइकिल …………. में दी।
(ख) हमें अपने माता-पिता की बातों पर …………. करना चाहिए ।
(ग) प्राची और नवीन खिलौने के लिए आपस में ……….. करने लगे ।
(घ) चूहा किताब के लिए बिल्ली के सामने ………. लगा।
उत्तर:
(क) उपहार
(ख) विश्वास
(ग) खींचतान
(घ) गिड़गिड़ाने ।
प्रश्न 2.
बिल्ली चूहे पर पहले विश्वास क्यों नहीं कर रही थी?
उत्तर:
बिल्ली चूहे पर पहले विश्वास इसलिए नहीं कर रही थी, क्योंकि बिल्ली को ऐसा लगा कि चूहा उसकी किताब को लेकर गुम कर देगा ।
प्रश्न 3.
अगर आप चूहे की जगह होते तो किताब को सुरक्षित रखने के लिए क्या करते?
उत्तर:
अगर मैं चूहे की जगह होता तो किताब को सुरक्षित रखने के लिए उस पर मजबूत कवर चढ़ाता, उसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखता और एक-एक करके मित्रों को दिखाता।
प्रश्न 4.
अगर चूहे के सभी दोस्त किताब से खींचतान करने के बजाय मिलकर पढ़ते तो क्या होता ?
उत्तर:
अगर चूहे के सभी दोस्त किताब से खींचतान करने के बजाय मिलकर पढ़ते तो वह किताब फटती नहीं और सब लोग किताब में चित्रों को देखकर आनंद लेते तथा इससे उनकी दोस्ती भी मजबूत होती ।
![]()
भाषा की बात-
बिल्ली का जन्मदिन था। हर किसी ने उसे कोई न कोई उपहार दिया । खरगोश ने रंगों का डिब्बा, चूहे ने पेन और बंदर ने एक सुंदर चित्रों वाली किताब दी । वह किताब बिल्ली को बहुत पसंद आई । वह उसे सबसे छिपाकर रखती थी, क्योंकि उसे डर था कि कोई उसे चुरा न ले ।
प्रश्न 1.
गद्यांश में से संज्ञा और सर्वनाम शब्द ढूँढ़कर लिखिए—

उत्तर:

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के वचन बदलकर लिखिए-

उत्तर:

प्रश्न 3.
रिक्त स्थान पर एकवचन या बहुवचन में सही शब्द चुनकर लिखिए-
(क) चूहा और खरगोश अच्छे ………… (मित्र/मित्रों) थे ।
उत्तर:
मित्र
(ख) बिल्ली ने सुंदर ……….. (किताब / किताबें) रखी थी।
उत्तर:
किताब
(ग) बंदर ने चूहे को …………. (उपहार / उपहारों) में पेन दिया ।
उत्तर:
उपहार
(घ) खरगोश ने रंगों के …….. (डिब्बा /डिब्बे) खरीदा।
उत्तर:
डिब्बा ।
प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों में से स्त्रीलिंग और पुल्लिंग छाँटकर लिखिए-
(लड़का, हथिनी, चूहा, बंदरिया, मोर, घोड़ी, शेर, लेखक)

उत्तर:


प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों में से भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल छाँटकर लिखिए-
- स्नेहा खाना खा रही है ।
- पक्षी आसमान में उड़ रहे थे
- विकास कबड्डी खेलेगा ।
उत्तर:
- स्नेहा खाना खा रही है। (वर्तमान काल)
- पक्षी आसमान में उड़ रहे थे । (भूतकाल)
- विकास कबड्डी खेलेगा । (भविष्य काल) ।
रचनात्मक कार्य-
प्रश्न 1.
यदि आप बिल्ली की जगह होते तो अपनी किताब लेने के लिए क्या-क्या करते?
उत्तर:
यदि मैं बिल्ली की जगह होता तो किताब लेने के लिए निम्न प्रयास करता-
- मैं चूहे से प्यार और शांति से बात करता ।
- उसे समझाता कि तुमने मुझे दो दिन में किताब वापस करने के लिए कहा था, इसलिए अब वापस कर दो।
- उससे प्यार से यह भी पूछता कि तुम मुझे किस कारण किताब वापस नहीं कर रहे हो ?
- उसे किताब के स्थान पर कोई अन्य उपहार देने की कोशिश करता ।
प्रश्न 2.
किताब के ऊपर बिल्ली और चूहे के बीच बातचीत हो रही है। इस बातचीत को आगे बढ़ाओ-
बिल्ली – मेरी किताब कहाँ है?
चूहा – मैंने गलती कर दी, मुझे माफ कर दो!
बिल्ली – ……………………………
चूहा – ……………………………
बिल्ली – ……………………………
चूहा – ……………………………
उत्तर:
बिल्ली – मेरी किताब कहाँ है?
चूहा – मैंने गलती कर दी, मुझे माफ कर दो!
बिल्ली – क्या गलती कर दी तुमने ?
चूहा – मुझसे तुम्हारी किताब फट गई ।
बिल्ली – कोई बात नहीं, मुझे फटी हुई किताब ही वापस कर दो।
चूहा – ठीक है, मैं लेकर आता हूँ ।
यह भी करें-
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए वाक्य अलग-अलग तरह से बोलकर दोहराओ-
जैसे—बिल्ली ने कहा, “देखो-देखो! कितनी अच्छी किताब है ।”
बिल्ली ने कहा, “कितनी अच्छी किताब है ! देखो – देखो।”
चूहे ने कहा, “मैं दो दिन में लौटा दूँगा ।”
उत्तर:
चूहे ने कहा, “मैं लौटा दूँगा दो दिन में ।”
प्रश्न 2.
आप अपनी पसंद के बारे में साथियों से बातचीत करें ।
जैसे—मुझे पुस्तक पढ़ना सबसे अधिक पसंद है । मुझे खेलना सबसे अधिक पसंद है।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
![]()
मेरी किताब कहाँ है? प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बच्चों की दुनिया कैसी होती है ?
(अ) डरावनी
(ब) उबाऊ
(स) रोचक, काल्पनिक और मज़ेदार
(द) अजीब
उत्तर:
(स) रोचक, काल्पनिक और मज़ेदार
प्रश्न 2.
गुरुजी ने बच्चों को कौन-सी कहानी सुनाई ?
(अ) मछली और पानी
(ब) बिल्ली और बंदर
(स) मेरी किताब कहाँ है ?
(द) चूहे की चालाकी
उत्तर:
(स) मेरी किताब कहाँ है ?
प्रश्न 3.
बिल्ली को किताब किसने दी थी ?
(अ) चूहे ने
(ब) खरगोश ने
(स) बंदर ने
(द) गुरुजी ने
उत्तर:
(स) बंदर ने
प्रश्न 4.
गुरुजी ने बच्चों को कैसी कहानी सुनाई ?
(अ) सच्ची घटना पर आधारित
(ब) डरावनी
(स) कल्पना पर आधारित
(द) खेल की कहानी
उत्तर:
(स) कल्पना पर आधारित
प्रश्न 5.
बिल्ली चूहे के लिए क्या लाने गई ?
(अ) रोटी
(ब) अखरोट
(स) खिलौना
(द) काजू
उत्तर:
(ब) अखरोट
रिक्त स्थान भरिए-
- बंदर ने बिल्ली को एक ………. चित्रों वाली किताब दी । (सुंदर/भयानक)
- बच्चों की दुनिया बड़ी ………., काल्पनिक और मज़ेदार होती है । (रोचक / नीरस)
- ………. ने बच्चों को एक कल्पना पर आधारित कहानी सुनाई । (दादाजी / गुरुजी)
- कहानी का नाम था ……… किताब कहाँ है? (उसकी /मेरी)
उत्तर:
- सुंदर
- रोचक
- कल्पना
- मेरी ।
सत्य/असत्य बतलाइये-
- चूहे का जन्मदिन था ।
- बच्चों की दुनिया कल्पनाओं से भरी होती है ।
- खरगोश ने बिल्ली को उपहार में पेन दिया ।
- बिल्ली को किताब पसंद नहीं आई ।
उत्तर:
- असत्य
- सत्य
- असत्य
- असत्य ।
उचित मिलान कीजिए—

उत्तर:
(अ) – (ग),
(ब) – (घ)
(स) – (क),
(द) – (ख)।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
किसका जन्मदिन आया ?
उत्तर:
बिल्ली का ।
प्रश्न 2.
बच्चों की कल्पना में क्या-क्या हो सकता है ?
उत्तर:
पेड़ पर आइसक्रीम लग सकती है, मछली उड़ सकती है आदि ।

प्रश्न 3.
बच्चों ने बिल्ली को किसके पीछे भागते देखा?
उत्तर:
चूहे के पीछे ।
प्रश्न 4.
बिल्ली, चूहा, बंदर और खरगोश कहाँ तरह- तरह के खेल खेलते थे?
उत्तर:
आम के बगीचे में |
प्रश्न 5.
मेज पर रखी किताब को देखकर चूहा उत्सुकतावश क्या करने लगा ?
उत्तर:
उलट-पलटकर देखने लगा ।
लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बिल्ली अपनी किताब क्यों पसंद करती थी?
उत्तर:
बिल्ली अपनी किताब इसलिए पसंद करती थी क्योंकि वह बहुत सुंदर चित्रों वाली किताब थी । वह उसे सबसे छिपाकर रखती थी, क्योंकि उसे डर था कि कोई उसे चुरा लेगा ।
प्रश्न 2.
चूहे के दोस्तों ने किताब को देखकर क्या किया?
उत्तर:
चूहे के दोस्त किताब को देखने के लिए आपस में खींचतान करने लगे जिससे किताब के पन्ने फट गए और वह चीथड़े – चीथड़े हो गई ।
प्रश्न 3.
इस कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
इस कहानी से हमें शिक्षा मिलती है कि हमें दूसरों की चीज़ों को प्यार और जिम्मेदारी से संभालना चाहिए, क्योंकि किसी के विश्वास को बनाए रखना बहुत जरूरी होता है, अन्यथा जीवन भर चूहे की तरह मुँह छिपाकर भागना पड़ता है।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बिल्ली का किताब के प्रति लगाव से आप क्या समझते हैं? क्या यह बच्चों के मन की किसी विशेष भावना से जुड़ा है?
उत्तर:
बिल्ली का किताब को छिपाकर रखना उसके गहरे लगाव को दर्शाता है। यह बच्चों की स्वाभाविक भावना है कि जो वस्तु उन्हें प्रिय होती है वे उसे सुरक्षित रखना चाहते हैं । यह उनके, वस्तु के प्रति मोह की भावना को उजागर करता है, जो बाल मन की विशेषता है ।
प्रश्न 2.
गुरुजी द्वारा सुनाई गई कल्पना पर आधारित कहानी का क्या उद्देश्य रहा होगा?
उत्तर:
गुरुजी ने बच्चों की जिज्ञासा शांत करने, उन्हें चिंतनशील बनाने के लिए कल्पनापरक कहानी सुनाई । इसका उद्देश्य बच्चों को रोचक ढंग से जीवन की बातें सिखाना था। कल्पना और शिक्षा का अद्भुत मेल बच्चों के मन में गहरी छाप छोड़ता है और उन्हें सोचने की दिशा देता है । गुरुजी के मुख से निकला एक- एक शब्द सीधा बच्चों के हृदय से जुड़ जाता है । इसलिए कहानी व कल्पना का मिश्रण बच्चों को सही राह दिखाने का सबसे प्रभावशाली माध्यम है।
पठित गद्यांश
निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1)
बच्चों की दुनिया बड़ी रोचक, काल्पनिक और मजेदार होती है जिसमें कुछ भी हो सकता है । जैसे-पेड़ पर आइसक्रीम लग सकती है तो कभी मछली भी उड़ जाती है। अपने आसपास बिल्ली को चूहे के पीछे कई बार लपकते हुए देखकर जब बच्चों ने जिज्ञासावश गुरुजी से इसका कारण पूछा तो गुरुजी ने उन्हें एक ऐसी ही कल्पना आधारित रोचक कहानी सुनाई ‘मेरी किताब कहाँ है?’
प्रश्न
- बच्चों की दुनिया कैसी होती है?
- गद्यांश में कौन-कौनसी कल्पनाएँ की गई हैं?
- बच्चों ने गुरुजी से क्या पूछा?
- गुरुजी ने बच्चों को क्या सुनाया?
उत्तर:
- बच्चों की दुनिया बड़ी रोचक, काल्पनिक और मज़ेदार होती है जिसमें कुछ भी हो सकता है ।
- पेड़ पर आइसक्रीम लग सकती है और मछली उड़ सकती है।
- बच्चों ने गुरुजी से जिज्ञासावश पूछा कि बिल्ली हमेशा चूहे के पीछे क्यों दौड़ती है ।
- गुरुजी ने बच्चों को ‘मेरी किताब कहाँ है ?’ नामक एक कल्पना आधारित रोचक कहानी सुनाई ।
![]()
(2)
एक दिन बिल्ली उसके घर आई । उसे देखते ही चूहा इधर-उधर भागने लगा। बिल्ली अपनी किताब के बारे में पूछती रही, लेकिन चूहा जवाब देने के बजाय दौड़ता रहा। बिल्ली जितना उसके पास जाने की कोशिश करती, चूहा उतना ही दूर भागता ।
प्रश्न
- एक दिन कौन चूहे के घर आया ?
- चूहा बिल्ली को देखकर क्या करने लगा ?
- बिल्ली चूहे से क्या पूछती रही?
- बिल्ली के पास आने पर चूहा क्या करता था ?
उत्तर:
- एक दिन बिल्ली चूहे के घर आई ।
- चूहा बिल्ली को देखकर इधर-उधर भागने लगा।
- बिल्ली चूहे से अपनी किताब के बारे में पूछती रही।
- जब भी बिल्ली उसके पास आने की कोशिश करती, चूहा और दूर भाग जाता था।
मेरी किताब कहाँ है? Summary in Hindi
पाठ का सार—
यह कहानी एक बिल्ली, चूहे और उनके दोस्तों की है। बिल्ली के जन्मदिन पर उसके दोस्त बंदर ने उसे एक सुंदर चित्रों वाली किताब उपहार में दी । वह किताब बिल्ली को बहुत पसंद आई और वह उसे सबसे छिपाकर रखती थी। एक दिन चूहे ने वह किताब देखी और उसे पढ़ने के लिए माँगा । बिल्ली ने पहले मना कर दिया, लेकिन फिर दया के कारण किताब उसे दे दी। चूहा किताब को अपने दोस्तों को दिखाता है, लेकिन वे सब मिलकर किताब को फाड़ देते हैं । किताब की यह हालत देखकर चूहा बहुत दुखी होता है और कई दिनों तक स्कूल नहीं जाता।

बाद में बिल्ली अपनी किताब माँगने आती है, तो चूहा डर के मारे भागने लगता है। तब से जब भी बिल्ली चूहे को देखती है, वह उसकी किताब के बारे में पूछती है और उसके पीछे दौड़ती है ।
कठिन शब्दार्थ –
- रोचक = मज़ेदार |
- जिज्ञासावश = जानने की उत्सुकता ।
- उपहार = तोहफा, भेंट।
- कार्यक्रम = समारोह / कामों का क्रम ।
- डिब्बा = बॉक्स ।
- भरोसा = विश्वास |
- हालत = स्थिति ।
- उत्सुकतावश = जानने की तीव्र इच्छा।
- उलट-पलट = चीजों को इधर – उधर करना।
- झपट = जल्दी से पकड़ लेना ।
- सम्भाल = ध्यान से रखना ।
- चिथड़े – चिथड़े = फटे हुए टुकड़े ।
- दया = करुणा ।
- खो जाना = गुम हो जाना।
- जवाब देना = उत्तर देना ।
- कोशिश = प्रयास |
- आखिरकार = अंत में ।
- पीछे भागना = किसी को पकड़ने के लिए दौड़ना
Leave a Reply