Practicing these RBSE Class 3 Hindi Book Solutions Chapter 7 रंग-बिरंगे मौसम Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 3 Hindi Chapter 7 रंग-बिरंगे मौसम Question Answer
रंग-बिरंगे मौसम Question Answer
अभ्यास कार्यअभ्यास कार्य
आओ बात करें-
प्रश्न 1.
पाठ में कौन-कौनसे मौसम / ऋतु की बात की गई है?
उत्तर:
पाठ में गर्मी, बारिश और सर्दी के मौसम की बात की गई है।
प्रश्न 2.
ज्यादा बारिश होने पर क्या-क्या परेशानियाँ होती हैं?
उत्तर:
ज्यादा बारिश होने पर बाढ़ आ सकती है। रास्तों पर पानी भर जाता है जिससे फिसलन हो जाती है । फिसलन होने से दुर्घटना हो सकती है।
सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
गर्मी के मौसम में लू से बचने के लिए इनमें से आप क्या करेंगे? उन पर सही (V) का निशान लगाइए-
(क) दोपहर में बाहर नहीं निकलेंगे ।
(ख) गीले कपड़े पहनेंगे ।
(ग) तेज धूप में घूमेंगे ।
उत्तर:
(क) दोपहर में बाहर नहीं निकलेंगे ।

प्रश्न 2.
अगर बारिश के कारण स्कूल जाने में देर हो रही हैं तो इनमें से आप क्या करेंगे?
(क) बिना छाते के ही भीगते हुए जाएँगे ।
(ख) समय से पहले निकलेंगे और छाता साथ रखेंगे।
(ग) घर पर ही रुक जाएँगे ।
उत्तर:
(ख) समय से पहले निकलेंगे और छाता साथ रखेंगे।
प्रश्न 3.
सर्दी के मौसम में सुबह जल्दी उठने के लिए क्या करेंगे?
(क) रात को जल्दी सोएँगे ।
(ख) सोते समय अलार्म लगाएँगे ।
(ग) सुबह जल्दी उठकर ठंडे पानी से नहाएँगे।
उत्तर:
(क) रात को जल्दी सोएँगे ।
![]()
प्रश्न 4.
गर्मी की छुट्टियों में आप क्या-क्या नया काम करते हैं?
उत्तर:
- दोस्तों और परिवार के साथ घूमने जाते हैं ।
- आम, तरबूज, खीरा – ककड़ी जैसे फलों का आनंद लेते हैं ।
- तैराकी, खेल और मनोरंजन करते हैं ।
- पंखे, कूलर और ठंडे पेय पदार्थों का उपयोग करते हैं।
प्रश्न 5.
अलग-अलग मौसम में काम में ली जाने वाली वस्तुओं के बारे में लिखो-

उत्तर:

प्रश्न 6.
चित्र देखकर मौसम का पता लगाइए और उस मौसम से जुड़ी चार-पाँच बातें लिखिए-

उत्तर:

प्रश्न 7.
इन शब्दों को आपके घर की भाषा में क्या कहते हैं? लिखिए-
(1) बरसात
(2) बादल
(3) सर्दी
(4) धूप
उत्तर:
(1) बरसात – बारिश, वर्षा, मेह
(2) बादल – बद्दल, मेघ, बादरा
(3) सर्दी – जाड़ा, ठंड
(4) धूप – घाम, तेज सूरज, तावड़ी ।
यह भी करें-
प्रश्न 1.
बारिश पर दी गई इस कविता को आगे बढ़ाओ-
गरज – गरजकर बरसे बादल ।
उमड़-उमड़कर बरसे …………
ठंडी हवा में …………
आसमान …………
………….. बादल ।
उत्तर:
गरज – गरज कर बरसे बादल ।
उमड़ उमड़ कर बरसे बादल ।
ठंडी हवा में नाचे रानी ।
आसमान में छा गए बादल ।
बच्चों में हलचल मचा गए बादल ।
प्रश्न 2.
शिक्षक और दोस्तों की मदद से इंद्रधनुष का चित्र बनाएँ एवं रंग भरें।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
![]()
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए कार्यों को मौसम के अनुसार बाँटें-

उत्तर:
| कार्य | किस मौसम में यह करेंगे |
| पिकनिक पर जाना | सर्दी/बरसात |
| सुबह की सैर पर जाना | सर्दी / गर्मी / बरसात |
| गर्म कपड़े पहनना | ‘सर्दी |
| गरमा-गरम चाय और पकोड़ों का आनंद लेना | बरसात |
| छाता लेकर निकलना | बरसात |
| आम जूस, नींबू पानी, केरी पानी का आनंद लेना | गर्मी |
भाषा की बात-
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों को सही स्थान पर लिखिए- (सूरज, बारिश, पानी, खेल)
- ………… से भाप निकलती है ।
- ………. में हमें छाता चाहिए ।
- ………. आसमान में चमकता है।
उत्तर:
- पानी से भाप निकलती है।
- बारिश में हमें छाता चाहिए ।
- सूरज आसमान में चमकता है।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए वाक्यों में लिंग बदलकर लिखिए ।
जैसे – लेखक कहानी लिख रहा है। लेखिका कहानी लिख रही है ।
- लड़की दौड़ रही है। ……………
- गाय घास खा रही है। …………..
- आदमी पौधे लगा रहा है । …………
- शेर दौड़ रहा है । …………
उत्तर:
- लड़का दौड़ रहा है।
- बैल घास खा रहा है।
- औरत पौधे लगा रही है ।
- शेरनी दौड़ रही है ।
प्रश्न 3.
दिए गए वाक्यों के वचन बदलकर लिखिए-
- तोता पेड़ पर फल खा रहा है। ……………
- पंखा चल रहा है। …………….
उत्तर:
- तोते पेड़ पर फल खा रहे हैं।
- पंखे चल रहे हैं ।
रंग-बिरंगे मौसम प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
गर्मी के मौसम में कौन-सा त्योहार आता है ?
(अ) होली
(ब) दीपावली
(स) तीज
(द) मकर संक्रांति
उत्तर:
(अ) होली
प्रश्न 2.
वर्षा ऋतु में कौन-सी चीज़ काम आती है?
(अ) कंबल
(ब) टोपी
(स) छाता
(द) स्वेटर
उत्तर:
(स) छाता
प्रश्न 3.
गर्मियों में कौन – सा फल अधिक खाया जाता है ?
(अ) सेब
(ब) संतरा
(स) केला
(द) आम
उत्तर:
(द) आम
प्रश्न 4.
भारत में कितने प्रकार के मौसम होते हैं ?
(अ) केवल एक मौसम
(ब) चार मौसम
(स) तीन मौसम
(द) पाँच मौसम
उत्तर:
(स) तीन मौसम
प्रश्न 5.
भुट्टे और पकौड़ियों का आनंद किस मौसम में लिया जाता है?
(अ) गर्मी के मौसम में
(ब) वर्षा के मौसम में
(स) सर्दी के मौसम में
(द) इनमें से कोई नहीं ।
उत्तर:
(ब) वर्षा के मौसम में
रिक्त स्थान भरिये
- वर्षा ऋतु आने पर खेतों में ……. आ जाती है। (हरियाली / पतझड़)
- गर्मी के मौसम में ………. की किरणें धरती को तप्त कर देती हैं । (सूरज / चाँद)
- ……. ऋतु धरती को ठंडक और नई ताजगी प्रदान करती है। (वर्षा / सर्दी)
- ……….. के मौसम में पहाड़ों पर बहुत अधिक बर्फ गिरती है। (गर्मी / सर्दी)
उत्तर:
- हरियाली
- सूरज
- वर्षा
- सर्दी
सत्य/असत्य कथन बतलाइये –
- सर्दी के मौसम में पहाड़ों का दृश्य बहुत सुंदर होता है।
- हमें अपने देश के सुंदर मौसमों का आनंद लेना चाहिए ।
- गर्मी हमें ऊर्जावान बनाती है ।
- हर मौसम में हमारा पहनावा बदल जाता है ।
उत्तर:
- सत्य
- सत्य
- असत्य
- सत्य।
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
(अ) – (ख),
(ब) – (क),
(स) – (घ),
(द) – (ग)।
अतिलघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
हमारे देश में मुख्यत: कितने मौसम होते हैं ?
उत्तर:
तीन- गर्मी, सर्दी और बारिश |
प्रश्न 2.
गर्मी के मौसम में कौन-कौनसे त्योहार मनाएँ जाते हैं ?
उत्तर:
होली, बैसाखी, ईद और रथ यात्रा ।
प्रश्न 3.
किस ऋतु में आकाश में बादल छा जाते हैं ?
उत्तर:
वर्षा ऋतु में।
![]()
प्रश्न 4.
तीज, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी जैसे त्योहार किस ऋतु में मनाए जाते हैं ?
उत्तर:
वर्षा ऋतु में ।
प्रश्न 5.
सर्दी में मौसम कैसा हो जाता है ?
उत्तर:
सुहावना ।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
भारत देश की विशेषताएँ बताइए ।
उत्तर:
भारत एक विशाल और सुंदर देश है, जहाँ सालभर अलग-अलग मौसम आते हैं । यहाँ मुख्य रूप से तीन मौसम – गर्मी, बारिश और सर्दी होते हैं । ये मौसम हमारे जीवन को प्रभावित करते हैं ।
प्रश्न 2.
हमारे जीवन में हर मौसम का क्या महत्व है?
उत्तर:
मौसम हमारे जीवन में आनंद लाते हैं। गर्मी हमें धैर्य रखना सिखाती है, बारिश नई ऊर्जा का संचार करती है और सर्दी आरामदायक माहौल देती है। हर मौसम में हमारा पहनावा, खानपान और त्योहार बदल जाते हैं ।
प्रश्न 3.
वर्षा ऋतु का बच्चों पर क्या असर होता है?
उत्तर:
वर्षा ऋतु बच्चों में उत्साह भर देती है । वे बारिश में भीगने का मजा लेते हैं, कागज की नाव बनाकर पानी में तैराते हैं और गरमा-गरम पकौड़ियों का आनंद लेते हैं ।
प्रश्न 4.
सर्दी के मौसम में वातावरण कैसा हो जाता है?
उत्तर:
सर्दी के मौसम में ठंडी हवाएँ चलती हैं, सुबह के समय कोहरा छा जाता है। मौसम सुहावना लगता है। पहाड़ों पर बहुत अधिक बर्फ गिरती है जिससे वहाँ का दृश्य बहुत सुंदर हो जाता है।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
हमें मौसम से क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
हमारे जीवन में मौसम का विशेष महत्त्व है। हर मौसम हमें कुछ न कुछ सीख देता है। गर्मी हमें धैर्य सिखाती है, वर्षा नई ऊर्जा लाती है और सर्दी हमें आरामदायक माहौल देती है। इन मौसमों से हमारे पहनावे, खान-पान और त्योहार बदलते हैं। हमें प्रकृति के इन रंग-बिरंगे रूपों का आनंद लेना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए ।
प्रश्न 2.
भारत में कौन-कौनसे मुख्य मौसम आते हैं? इन मौसमों की क्या विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
भारत में मुख्यतः तीन मौसम आते हैं- गर्मी, बरसात और सर्दी । गर्मी का मौसम तेज धूप और गर्मी लेकर आता है। इसमें सूर्य की किरणें पृथ्वी को तप्त कर देती हैं।
बरसात में वर्षा होती है, जिससे खेतों में पानी भर जाता है, किसान खुश हो जाते हैं। बच्चे नाव चलाते हैं और पकौड़ियों का आनंद लेते हैं ।
सर्दी का मौसम ठंड लेकर आता है, लोग गर्म कपड़े पहनते हैं और आग तापते हैं। इस मौसम में गरम भोजन का आनंद लिया जाता है ।
पठित गद्यांश
निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1)
सर्दी का मौसम ठंडक लेकर आता है । इस मौसम में हम ऊनी कपड़े पहनते हैं और गर्म भोजन का आनंद लेते हैं, जैसे- गाजर का हलवा, तिल-गुड़ के लड्डू और मूँगफली । पहाड़ों पर बर्फ गिरती है, जिससे वहाँ का दृश्य बहुत सुंदर हो जाता है। ठंडी हवाएँ चलती हैं और सुबह के समय कोहरा छा जाता है । यह मौसम बहुत सुहावना लगता है और हमें ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने पड़ते हैं। सर्दी के मौसम में लोहड़ी, मकर संक्रांति, क्रिसमस और दीपावली जैसे त्योहार मनाए जाते हैं ।
प्रश्न
- सर्दी के मौसम में लोग किस प्रकार के कपड़े पहनते हैं?
- सर्दी के मौसम में कौन-कौनसे गर्म खाद्य पदार्थ खाए जाते हैं?
- सर्दी के मौसम में सुबह का दृश्य कैसा होता है ?
- सर्दी के मौसम में कौन-कौनसे त्योहार मनाए जाते हैं?
उत्तर:
- सर्दी के मौसम में लोग ऊनी कपड़े पहनते हैं ।
- गाजर का हलवा, तिल-गुड़ के लड्डू और मूँगफली ।
- सर्दी के मौसम में सुबह का दृश्य बहुत सुंदर होता है, ठंडी हवाएँ चलती हैं और सुबह के समय कोहरा छा जाता है ।
- सर्दी के मौसम में लोहड़ी, मकर संक्रांति, क्रिसमस और दीपावली जैसे त्योहार मनाए जाते हैं ।
(2)
भारत एक विशाल और सुंदर देश है, जहाँ सालभर अलग-अलग मौसम आते हैं । हमारे देश में मुख्य रूप से तीन मौसम होते हैं- गर्मी, बारिश और सर्दी । इन तीनों मौसम की अपनी विशेषताएँ हैं जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
गर्मी का मौसम बहुत तेज धूप और गर्मी लेकर आता है । इस मौसम में सूरज की किरणें धरती को तप्त कर देती हैं। दोपहर में बाहर निकलना कठिन हो जाता है । हम पंखे, कूलर और ठंडे पेय पदार्थों का उपयोग करते हैं । इस मौसम में आम, तरबूज और खीरा – ककड़ी जैसे फल स्वादिष्ट और लाभदायक होते हैं । हालाँकि इस मौसम में कभी-कभी लू भी चलती है, जिससे सावधान रहना जरूरी होता है। गर्मी के मौसम में प्रमुख त्योहारों में होली, बैसाखी, ईद और रथ यात्रा शामिल हैं ।
प्रश्न
- भारत में मुख्य रूप से कौन-कौनसे मौसम आते हैं ?
- गर्मी के मौसम में सूर्य की किरणों का पृथ्वी पर क्या प्रभाव पड़ता है?
- गर्मी के मौसम में कौन-कौनसे फल स्वादिष्ट और लाभकारी होते हैं?
- गर्मी के मौसम में कौन – कौनसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं ?
उत्तर:
- भारत में मुख्य रूप से तीन मौसम आते हैं— गर्मी, बारिश और सर्दी ।
- गर्मी के मौसम में सूर्य की किरणें धरती को तप्त कर देती हैं, जिससे बहुत धूप व गर्मी होती है ।
- गर्मी के मौसम में आम, तरबूज और खीरा – ककड़ी जैसे फल स्वादिष्ट और लाभकारी होते हैं ।
- गर्मी के मौसम में होली, बैसाखी, ईद और रथ यात्रा जैसे त्योहार मनाए जाते हैं ।
![]()
रंग-बिरंगे मौसम Summary in Hindi
पाठ का सार –
पाठ ‘रंग-बिरंगे मौसम’ में भारत के विविध और सुंदर मौसमों का वर्णन किया गया है । भारत में गर्मी, बरसात और सर्दी तीनों ऋतुएँ आती हैं और हर मौसम का अपना अलग आनंद, विशेषता और महत्त्व होता है। गर्मी में तेज धूप होती है, ठंडी चीजों का सेवन किया जाता है। बरसात में हरियाली छा जाती है, बच्चे बारिश का आनंद लेते हैं, पर अधिक बारिश से नुकसान भी हो सकता है।

सर्दी में ठंड के कारण लोग ऊनी वस्त्र पहनते हैं और गरम भोजन का आनंद लेते हैं । हर मौसम के साथ त्योहार और जीवन-शैली में बदलाव आता है। यह पाठ हमें सिखाता है कि हमें हर मौसम का आनंद लेना चाहिए और प्रकृति की देखभाल करनी चाहिए ।
कठिन शब्दार्थ —
- मौसम = ऋतु ।
- लू = तेज गर्म हवा ।
- विशाल = बहुत बड़ा ।
- प्रभावित = असर डालने वाला ।
- तप्त = तपा हुआ/ गर्म।
- स्वादिष्ट = स्वाद में अच्छा ।
- लाभदायक = लाभ देने वाला ।
- कोहरा = धुंध ।

- सुहावना = सुंदर, मनोहर ।
- माहौल = वातावरण/परिवेश।
- सावधान = सचेत ।
- प्रमुख = मुख्य, सबसे ज़रूरी ।
- बौछार = जोर से पड़ती वर्षा ।
- दृश्य = देखने लायक चित्र ।
- ताजगी = नई ऊर्जा ।
- आनंद = खुशी ।
- अत्यधिक = बहुत ज्यादा ।
- नुकसान = हानि ।
- विशिष्ट = विशेष, अलग।
- झोंके = हवा की तेज लहरें |
- रोमांचक = उत्साहपूर्ण, आनंददायक ।
- पर्व = त्योहार |
- विविधता = भिन्नता ।
- आवश्यकता = जरूरत ।
- ध्यान रखना = देखभाल करना।
Leave a Reply