Practicing these RBSE Class 3 Hindi Book Solutions Chapter 8 मैं स्कूल कब जाऊँगी? Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 3 Hindi Chapter 8 मैं स्कूल कब जाऊँगी? Question Answer
मैं स्कूल कब जाऊँगी? Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें-
प्रश्न 1.
मुनिया स्कूल जाने के लिए कब तैयार हुई?
उत्तर:
मुनिया छह साल की उम्र में स्कूल जाने के लिए तैयार हुई ।
प्रश्न 2.
आप घर में स्कूल की क्या-क्या बातें करते हैं?
उत्तर:
यह उत्तर विद्यार्थी के स्वयं के अनुभव पर आधारित होगा, एक उदाहरण इस प्रकार है-
हम घर में स्कूल की पढ़ाई, होम वर्क, शिक्षक की बातें और दोस्तों के साथ खेल – कूद की बातें करते हैं ।
प्रश्न 3.
मुनिया के पापा उसको स्कूल क्यों भेजना चाहते होंगे?
उत्तर:
मुनिया के पापा चाहते थे कि मुनिया पढ़- लिखकर समझदार बने, नई चीजें सीखे और आत्मनिर्भर बने ।
सोचो और लिखो-
1. बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
(क) मुनिया के पापा अखबार पढ़ते समय किस बात पर खुश हुए?
(क) मुनिया ने अखबार के पन्ने पलटने शुरू कर दिए ।
(ख) मुनिया ने अखबार का कोना पकड़ लिया ।
(ग) मुनिया ने अखबार पढ़ना शुरू कर दिया ।
(घ) मुनिया ने पापा से सवाल पूछना शुरू कर दिया ।
उत्तर:
(ख) मुनिया ने अखबार का कोना पकड़ लिया ।
![]()
(ख) मुनिया किस उम्र में सवाल पूछने लगी थी?
(क) तीन साल
(ख) चार साल
(ग) पाँच साल
(घ) छह साल
उत्तर:
(क) तीन साल

2. कोष्ठक में दिए गए शब्दों से रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए—
(कहानी, चॉकलेट, कोना)
(क) मुनिया ने अखबार का ………. पकड़ लिया ।
(ख) मुनिया के पापा उसे ……… सुनाते थे।
(ग) मुनिया ने पूछा “पापा, ………. पेड़ पर क्यों नहीं उगती ?”
उत्तर:
(क) कोना
(ख) कहानी
(ग) चॉकलेट ।
रचनात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
यदि आप मुनिया की जगह होते तो पापा से क्या-क्या पूछते ?
उत्तर:
यदि मैं मुनिया की जगह होता / होती, तो पापा से पूछता / पूछती :
- स्कूल कैसा होता है?
- वहाँ खेलने को मिलता है या नहीं?
- वहाँ नए दोस्त बनते हैं या नहीं?
- अध्यापक कैसे पढ़ाते हैं ?
- क्या वहाँ कहानियाँ सुनाई जाती हैं?
प्रश्न 2.
जब आप पहली बार स्कूल आए थे तो आपको कैसा लगा? चार-पाँच पंक्तियों में लिखिए ।
उत्तर:
जब मैं पहली बार स्कूल आया/आयी, तो मुझे बहुत अच्छा लगा ।
मैंने नई किताबें और बैग उठाया था ।
वहाँ मुझे नए दोस्त मिले और बहुत सारी चीजें सीखने को मिलीं।
मुझे थोड़ा डर भी लग रहा था, लेकिन सभी अध्यापक बहुत अच्छा पढ़ाते थे ।
अब मुझे रोज़ स्कूल आना अच्छा लगता है ।
प्रश्न 3.
पुस्तकालय से बाल पत्रिका पढ़कर उसमें से साथियों से प्रश्न पूछें।
उत्तर:
इसका उत्तर स्वयं कक्षा में देना होगा, पर उदाहरण के लिए एक प्रश्न नीचे दिया गया है :
प्रश्न- इस बाल पत्रिका में बताई गई सबसे मज़ेदार कहानी कौन-सी थी और क्यों?
प्रश्न 4.
अपने सहपाठियों के साथ मिलकर विद्यालय का चित्र बनाइए ।
उत्तर:
आप दोस्तों के साथ मिलकर स्कूल की बिल्डिंग, झंडा, मैदान, कक्षा, टीचर और खेलते हुए बच्चे का एक सुंदर चित्र बना सकते हो।
भाषा की बात-
1. वाक्य को सही क्रम में जमाएँ-
(क) पढ़ाई / को / मुनिया / पसंद / थी ।
उत्तर:
मुनिया को पढ़ाई पसंद थी ।
(ख) पापा/रोज/उसे/सुनाते/थे/ कहानी।
उत्तर:
पापा उसे रोज कहानी सुनाते थे ।
2. निम्नलिखित शब्दों को आपकी भाषा में क्या कहते हैं?
(क) पढ़ाई ………
(ख) पापा ………..
(ग) कहानी ………..
(घ) चूहा ……..
(ङ) बिल्ली ……….
उत्तर:
पढ़ाई – पढ़ाई, चूहा – मूसा, मूसक, पापा – पिताजी, बाऊजी, कहानी – किस्सा, कथा, बिल्ली – म्याऊ, बिल्ली ।

3. दिए गए अनुच्छेद को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
रवि एक होनहार लड़का है। वह रोज सुबह जल्दी उठता है और बगीचे में जाता है। वहाँ कई तरह के सुंदर फूल खिले होते हैं। उसकी माँ उसे स्कूल के लिए तैयार करती है। स्कूल में वह अपने दोस्तों के साथ खेलता और पढ़ाई करता है। सभी शिक्षक उसे बहुत पसंद करते हैं क्योंकि वह मेहनती और ईमानदार है ।
(क) अनुच्छेद में से संज्ञा शब्द छाँटकर लिखो ।
(ख) अनुच्छेद में से सर्वनाम शब्द छाँटकर लिखो ।
(ग) अपने किसी दोस्त के बारे में तीन वाक्य लिखो जिनमें संज्ञा और सर्वनाम दोनों हो।
उत्तर:
(क) संज्ञा शब्द- रवि, लड़का, बगीचा, फूल, माँ इत्यादि ।
(ख) सर्वनाम शब्द – वह, उसे, उसकी, सभी इत्यादि ।
(ग)
- मेरा दोस्त मोहन है ।
- वह बहुत अच्छा है ।
- उसका सपना क्रिकेटर बनने का है ।
- राम बहुत होशियार है, वह अपना कार्य स्वयं करता है।
![]()
मैं स्कूल कब जाऊँगी? प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मुनिया के पापा अख़बार पढ़ रहे थे, तभी मुनिया ने क्या किया ?
(अ) अख़बार फाड़ दिया
(ब) पापा से अख़बार माँग लिया
(स) हाथ हवा में लहराकर अख़बार का कोना पकड़ लिया
(द) पापा को कहानी सुनाई
उत्तर:
(स) हाथ हवा में लहराकर अख़बार का कोना पकड़ लिया
प्रश्न 2.
मुनिया के पापा ने पहली बार क्या कहा ?
(अ) “मुनिया स्कूल नहीं जाएगी”
(ब) “मेरी मुनिया तो बहुत चतुर है ।”
(स) “ओह! तो मेरी मुनिया स्कूल जाएगी ”
(द) “तू अभी बहुत छोटी है ।”
उत्तर:
(स) “ओह! तो मेरी मुनिया स्कूल जाएगी ”
प्रश्न 3.
जब मुनिया पाँच साल की हो गई, तब वह क्या करने लगी थी?
(अ) स्कूल जाने लगी
(ब) किताबें फाड़ने लगी
(स) सवाल पूछने लगी
(द) रोने लगी
उत्तर:
(स) सवाल पूछने लगी
प्रश्न 4.
मुनिया के पापा ने उसे गोद में कब उठा लिया?
(अ) जब मुनिया ने कहा “मैं स्कूल कब जाऊँगी?”
(ब) “मैं स्कूल नहीं जाऊँगी”
(स) “मैं खेलने जाऊँगी”
(द) “मैं छत पर जाऊँगी
उत्तर:
(अ) जब मुनिया ने कहा “मैं स्कूल कब जाऊँगी?”
प्रश्न 5.
मुनिया के पापा क्या पढ़ रहे थे ?
(अ) अखबार व पत्रिकाएँ
(ब) पुस्तक
(स) उपन्यास
(द) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(द) इनमें से कोई नहीं
रिक्त स्थान भरिये-
- मुनिया ने अपना हाथ हवा में लहराया और का कोना पकड़ लिया। (पुस्तक / अखबार)
- मुनिया के ……… उसके लिए रंगीन किताबें लेकर आए । (पापा / चाचा)
- पापा मुनिया को …….. भेजना चाहते थे । (स्कूल/बाजार)
- ……… वर्ष की उम्र में मुनिया की जिज्ञासा बहुत बढ़ गई। (पाँच / छह)
उत्तर:
- अखबार
- पापा
- स्कूल
- छह ।
सत्य/ असत्य बतलाइये-
- छह वर्ष की मुनिया ने अपना हाथ हवा में लहराया।
- मुनिया के पापा उसे हर रोज लोरी सुनाते थे ।
- एक साल की मुनिया रंगीन चित्रों को ध्यान से देखने लगी थी ।
- मुनिया के पापा उसे हर रोज कहानियाँ सुनाते थे ।
उत्तर:
- असत्य
- असत्य
- सत्य
- सत्य ।
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
(अ) – (ख),
(ब) – (ग),
(स) – (घ),
(द) – (क) ।
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मुनिया के पापा क्या पढ़ रहे थे?
उत्तर:
अखबार ।
प्रश्न 2.
मुनिया के पापा उसे क्या सुनाते थे?
उत्तर:
कहानियाँ ।
प्रश्न 3.
कब मुनिया की जिज्ञासा और स्कूल जाने की इच्छा बहुत बढ़ गई ?
उत्तर:
छह वर्ष की होते-होते ।
प्रश्न 4.
शिक्षा की शुरुआत कब होनी चाहिए?
उत्तर:
छोटी उम्र में ।
प्रश्न 5.
मुनिया ने एक दिन पापा से क्या कहा?
उत्तर:
“पापा ! मैं स्कूल कब जाऊँगी ?”
लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
“मैं स्कूल कब जाऊँगी” पाठ में मुनिया के पापा क्या चाहते थे ?
उत्तर:
मुनिया के पापा चाहते थे कि उनकी बेटी पढ़े-लिखे और स्कूल जाए। मुनिया के पापा यह सुनकर खुश हुए कि मुनिया की जिज्ञासा और स्कूल जाने की इच्छा बहुत बढ़ गई थी ।
प्रश्न 2.
मुनिया की शिक्षा में रुचि कैसे उत्पन्न हुई?
उत्तर:
मुनिया की शिक्षा में रुचि उसके पापा द्वारा रोज़ कहानी सुनाने, चित्रों वाली किताबें दिखाने और उसके सवालों का उत्तर देने से धीरे-धीरे उत्पन्न हुई । वह खुद किताबों को उलटने – पलटने और चित्र देखने लगी, तब उसमें स्कूल जाने की प्रबल इच्छा उत्पन्न हुई ।
प्रश्न 3.
मुनिया के सवाल उसकी मानसिक अवस्था को कैसे दर्शाते हैं?
उत्तर:
मुनिया के सवाल जैसे “चॉकलेट पेड़ पर क्यों नहीं उगती ? उसके सोचने-समझने की शक्ति, कल्पनाशीलता और तार्किकता को दर्शाते हैं । वह अब हर चीज को जानने समझने का प्रयास करने लगी थी ।
प्रश्न 4.
इस पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
इस पाठ से हमें यह शिक्षा मिलती है कि यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन और प्रोत्साहन मिले तो वह स्वयं शिक्षा की ओर अग्रसर होते हैं। आत्म-प्रेरणा और पारिवारिक सहयोग बच्चों के जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है ।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
लड़कियों के जीवन में शिक्षा का क्या महत्त्व है? मुनिया के संदर्भ में लिखिए ।
उत्तर:
शिक्षा लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाती है, सोचने-समझने की शक्ति देती है । मुनिया एक जिज्ञासु बच्ची है जो सीखना चाहती है। उसके पापा उसे प्रोत्साहित करते हैं । पापा का प्रोत्साहन शिक्षा के प्रति उसकी रुचि को और बढ़ा देता है । वह सवाल पूछती है, किताबों में रुचि लेती है और खुद स्कूल जाने की इच्छा प्रकट करती है । मुनिया की यह जिज्ञासा और उत्साह स्पष्ट करता है कि यदि लड़कियों को सही माहौल और प्रोत्साहन मिले, तो वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ सकती हैं।
प्रश्न 2.
मुनिया के मन में स्कूल को लेकर उत्सुकता कैसे बढ़ी ?
उत्तर:
मुनिया जब बहुत छोटी थी, तभी से वह अपने पापा को अखबार पढ़ते देखती थी और धीरे-धीरे उसके मन में पढ़ने की रुचि जागी । वह रंग-बिरंगी किताबों को पलटने लगी और चित्रों को ध्यान से देखने लगी। पापा की कहानियाँ सुनते-सुनते वह समझदार होती गई। फिर उसने सवाल पूछना शुरू किया और हर चीज़ को जानने की इच्छा प्रकट की । धीरे-धीरे उसकी जिज्ञासा स्कूल जाने की चाह में बदल गई। अंत में वह पापा से खुद पूछने लगी, “पापा! मैं स्कूल कब जाऊँगी?”
पठित गद्यांश
निम्नलिखित पठित गद्यांश को पढ़कर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
(1)
चार साल की मुनिया ने एक दिन कहा – “पापा ! आज मैं आपको एक कहानी सुनाती हूँ ।”
मुनिया सोच-सोच कर मनगढ़ंत कहानी पापा को सुनाती रही । मुनिया के पापा हँस रहे थे और सिर हिलाते जा रहे थे । वह कई बार पापा को छोटी-छोटी कहानियाँ सुनाने लग जाती । मुनिया के पापा उसे नई- नई बातें बताते । सूरज के बारे में चंदा के बारे में । उसे धरती की कहानियाँ सुनाते । चूहा-बिल्ली, गाय-भैंस, शेर-बकरी की आवाजें निकाल -निकालकर हँसाते ।
प्रश्न
- मुनिया किस प्रकार की कहानियाँ सोच- सोचकर सुना रही थीं?
- पापा मुनिया की कहानियों पर कैसी प्रतिक्रिया दे रहे थे ?
- मुनिया के पापा उसे क्या-क्या बताते थे?
- मुनिया के पापा उसे कैसे हँसाते थे?
उत्तर:
- मुनिया सोच-सोचकर मनगढ़ंत कहानियाँ सुना रही थी ।
- पापा मुनिया की कहानियाँ सुनकर हँस रहे थे और सिर हिलाते जा रहे थे ।
- मुनिया के पापा उसे नई-नई बातें बताते । सूरज के बारे में चंदा के बारे में और धरती की कहानियाँ सुनते थे।
- मुनिया के पापा चूहा – बिल्ली, गाय-भैंस, शेर- बकरी की आवाजें निकालकर हँसाते थे ।
(2)
मुनिया के पापा अखबार पढ़ रहे थे । छह महीने की मुनिया ने अपना नन्हा हाथ हवा में लहराया। अखबार का एक कौना पकड़ लिया। दूसरे ही क्षण उसे मुट्ठी में भींच लिया।
“मुनिया के पापा खुश थे । वह चिल्लाये – “ओह ! तो मेरी मुनिया पढ़ेगी। स्कूल जाएगी ?”
मुनिया मुस्कुराई । उसने ना में सिर हिला दिया । उसके पापा फिर बोले-” अरे ! मुनिया तो मेरी बात समझ रही है | मना कर रही है । कोई बात नहीं । आज नहीं तो कल मुनिया जी को स्कूल जाना ही पड़ेगा ।”
प्रश्न
- मुनिया के पापा क्या कर रहे थे?
- मुनिया ने अखबार का क्या किया?
- मुनिया ने अपने पापा की बात पर क्या प्रतिक्रिया दी?
- मुनिया के पापा ने अंत में क्या कहा ?
उत्तर:
- मुनिया के पापा अखबार पढ़ रहे थे ।
- मुनिया ने हवा में हाथ लहराया और अखबार का एक कोना पकड़ लिया ।
- मुनिया मुस्कुराई और ‘ना’ में सिर हिला दिया ।
- मुनिया के पापा ने कहा, “कोई बात नहीं, आज नहीं तो कल, मुनिया जी को स्कूल जाना ही पड़ेगा।”
अभ्यास कार्य
मैं स्कूल कब जाऊँगी? Summary in Hindi
पाठ का सार –
पाठ “मैं स्कूल कब जाऊँगी” एक छोटी बच्ची मुनिया और उसके पिता के बीच के भावनात्मक रिश्ते को दर्शाता है। मुनिया के पापा चाहते हैं कि उनकी बेटी पढ़े-लिखे और स्कूल जाए। जब मुनिया केवल छह महीने की थी, तभी उन्होंने उसके पढ़ने की कल्पना कर ली थी। जैसे- जैसे मुनिया बड़ी होती है, वह रंगीन किताबों और चित्रों में रुचि लेने लगती है।
वह अख़बार के पन्नों को पलटती है, कहानियाँ ध्यान से सुनती है और धीरे-धीरे खुद भी कहानियाँ सुनाने लगती है। मुनिया के पापा उसकी हर छोटी बात को समझते हैं और उसमें छिपी प्रतिभा को पहचानते हैं । पाठ यह संदेश देता है कि बच्चों की शिक्षा की शुरुआत बहुत छोटी उम्र से ही हो सकती है, यदि उन्हें सही माहौल और प्रेरणा दी जाए।

कठिन शब्दार्थ –
- क्षण = बहुत छोटा समय, पल ।
- मुट्ठी = हथेली को बंद करने से बनी आकृति ।
- कोशिश = प्रयास, प्रयत्न ।
- तुतलाती = शब्दों को ठीक से न बोलकर तोड़-मरोड़कर बोलना ।
- किताब = पुस्तक ।
- सवाल = प्रश्न।
- मनगढंत = मन से बनाई / गढ़ी हुई ।
- जिज्ञासा = जानने की इच्छा।
- इच्छा = चाहत।
- गौर = ध्यान, एकाग्रता ।
- गुनगुनाना = धीमी आवाज में गाना ।
- अख़बार = समाचार-पत्र |
- चित्र = तस्वीर, पेंटिंग।
- भींच = कसकर पकड़ना ।
- प्रायः = अधिकतर, ज़्यादातर ।
Leave a Reply