• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar

April 30, 2026 by Prasanna Leave a Comment

Practicing these RBSE Class 3 Hindi Book Solutions व्याकरण Grammar improves confidence in the language.

RBSE Class 3 Hindi Grammar Vyakaran

1. संज्ञा

प्रश्न 1.
संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी वस्तु, व्यक्ति, स्थान या भाव के नाम को संज्ञा कहते हैं; जैसे – मगन, दूध, प्यार, लड़का, मोहल्ला आदि।

प्रश्न 2.
संज्ञा के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
संज्ञा के तीन भेद होते हैं-

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा
  • जातिवाचक संज्ञा व
  • भाववाचक संज्ञ।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों में से व्यक्तिवाचक, जातिवाचक और भाववाचक संज्ञा के शब्द छाँटकर लिखो-
चंदा, चिड़िया, सूरज, पौधा, रीना, ममता, पक्षी, बिल्ली, चतुराई, खुशी, कूड़ादान मातृकुंडिया, खिचड़ी, सुंदरता, बचपन, शिवजी, गाय, पुस्तक।
उत्तर:

  • व्यक्तिवाचक संज्ञा-चंदा, सूरज, रीना, कूड़ादान, शिवजी, मातृकुंडिया।
  • जातिवाचक संज्ञा-चिड़िया, पौधा, पक्षी, बिल्ली, खिचड़ी, गाय, पुस्तक।
  • भाववाचक संज्ञा-ममता, चतुराई, खुशी, सुंदरता, बचपन।

RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 4.
निम्न वाक्यों में से संज्ञा शब्द छाँटिए-

  1. श्रवण कुमार नाम का एक बालक था।
  2. मोनू को पक्षियों से बहुत प्यार था।
  3. मेरा भाई साइकिल चला रहा है।

उत्तर:

  1. श्रवण, बालक।
  2. मोनू, पक्षियों, प्यार।
  3. भाई, साइकिल।

2. सर्वनाम

प्रश्न 1.
सर्वनाम किसे कहते हैं?
उत्तर:
संज्ञा के स्थान पर काम आने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं; जैसे-मैं, हम, तुम, वह, वे इत्यादि।

प्रश्न 2.
सर्वनाम के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
सर्वनाम के छः भेद होते हैं-

  • पुरुषवाचक
  • संबंधवाचक
  • निश्चयवाचक
  • अनिश्चय-वाचक
  • निजवाचक
  • प्रश्नवांचक।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित शब्दों में से सर्वनाम शब्द छाँटिए-
रीना, वह, रस्सी, सब, गेंद, मैं, तुम, बांसुरी, पुस्तक, बकरियाँ, वे।
उत्तर:
सर्वनाम शब्द-वह, सब, मैं, तुम एवं वे।

प्रश्न 4.
निम्न वाक्यों में से सर्वनाम शब्द छाँटिए-

  1. सभी मिलजुलकर त्योहार मना रहे हैं।
  2. मेरी माताजी कहाँ चली गई।
  3. उसने अपने मित्रों को वहाँ बुलाया।

उत्तर:

  1. सभी
  2. मेरी, कहाँ
  3. उसने, अपने, वहाँ।

3. विशेषण

प्रश्न 1.
विशेषण की परिभाषा बताइए।
उत्तर:
संज्ञा एवं सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्दों को विशेषण कहते हैं; जैसे-सफेद दूध, वृद्ध महिला इत्यादि।

प्रश्न 2.
विशेषण के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
विशेषण के मुख्यतः पाँच भेद होते हैं-

  • गुणवाचक विशेषण
  • संख्यावाचक विशेषण
  • परिमाणवाचक विशेषण
  • संकेतवाचक विशेषण व
  • व्यक्तिवाचक विशेषण।

प्रश्न 3.
लोमड़ी चालाक थी। इस वाक्य में विशेषण शब्द कौनसा है?
उत्तर:
चालाक।

RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 4.
वह दुर्बल है। वाक्य में से विशेषण शब्द छाँटिए।
उत्तर:
दुर्बल।

प्रश्न 5.
कुछ विशेषण शब्दों की सूची बनाइए।
उत्तर:
सुन्दर, मीठा, हरी, टूटी, मधुर, बेवकूफ, चतुर, सच्चे, पीला, नीला, गोल, ताजी, हल्की, छोटे, बड़े आदि।

4. क्रिया

प्रश्न 1.
क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस शब्द से किसी कार्य के होने अथवा करने का बोध होता है, उसे क्रिया कहते हैं; जैसे-चलना, खाना, नाचना, कूदना, खेलना आदि।

प्रश्न 2.
क्रिया के काल रूप कितने होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
क्रिया के काल रूप तीन होते हैं

  • भूतकाल
  • वर्तमान काल
  • भविष्य काल।

प्रश्न 3.
‘मोहन और श्याम खेल रहे हैं। सीता पढ़ रही है।’ इस वाक्य में से क्रिया शब्द छाँटे।
उत्तर:
खेल रहे हैं, पढ़ रही है।

प्रश्न 4.
निम्न मूल शब्दों को क्रिया में बदलिएलिख, पढ़, देख, खेल, नाच, कूद, रख, भाग, आ, हँस।
उत्तर:
लिखना, पढ़ना, देखना, खेलना, नाचना, कूदना, रखना, भागना, आना, हँसना।

प्रश्न 5.
निम्न वाक्यों में से क्रिया शब्द छाँटिए-

  1. माधव चिड़िया पकड़ने की कोशिश करता है।
  2. वह साइकिल चला रहा है।
  3. वे खंडहर में पहुँचे।

उत्तर:

  1. करता है
  2. चला रहा है
  3. पहुँचे।

5. अव्यय/निपात

प्रश्न 1.
अव्यय किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिन शब्दों में लिंग, वचन, कारक आदि के कारण रूप-परिवर्तन नहीं होते, उन्हें अव्यय कहते हैं।

प्रश्न 2.
निपात किसे कहते हैं?
उत्तर:
अपनी बात पर जोर डालने के लिए वाक्य में जिन शब्दांशों का प्रयोग किया जाता है तथा जिनसे अर्थ और अधिक स्पष्ट या तीव्र हो जाता है, उन्हें ‘निपात’ शब्द कहते हैं; जैसे-यह मेरी ही पुस्तक है।

RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 3.
निपात शब्द कौन-कौनसे होते हैं?
उत्तर:
निपात शब्द-ही, भी, तो, मात्र, ही तो, तक, केवल इत्यादि हैं।

प्रश्न 4.
अव्यय शब्दों के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
अव्यय शब्दों के चार भेद होते हैं-

  • क्रिया विशेषण अव्यय
  • सम्बन्धबोधक अव्यय
  • समुच्ययबोधक अव्यय व
  • विस्मयादिबोधक अव्यय।

प्रश्न 5.
समुच्ययबोधक अव्यय किसे कहते हैं?
उत्तर:
जो अव्यय दो या दो से अधिक शब्दों या वाक्यों को जोड़ते हैं, उन्हें समुच्चयबोधक अव्यय कहते हैं; जैसे-और, तो, पर, कि, किन्तु, परन्तु, बल्कि, तथा, एवं, वरना आदि।

प्रश्न 6.
और, किन्तु, पर अव्यय लगाकर एक-एक वाक्य बनाइए।
उत्तर:

  • और-राम और श्याम अच्छे मित्र हैं।
  • किन्तु-बालक पढ़ रहा था, किन्तु याद नहीं कर पा रहा था।
  • पर-शिक्षकों ने काफी समझाया, पर वह चुप बैठा रहा।

प्रश्न 7.
भी, ही, तो निपात लगाकर एक-एक वाक्य बनाइए-
उत्तर:

  • भी-मुझे भी गाना गाना है।
  • ही-यह मेरा ही बल्ला है।
  • तो-मैं कल वहाँ जाऊँगा, तो तुम भी आना।

6. लिंग

प्रश्न 1.
लिंग किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस संज्ञा शब्द से स्त्री या पुरुष जाति का बोध होता है, उसे लिंग कहते हैं; जैसे-आदमी-औरत, लड़का-लड़की, शिक्षक-शिक्षिका इत्यादि।

प्रश्न 2.
लिंग कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखो।
उत्तर:
लिंग दो प्रकार के होते हैं-

  • पुल्लिंग व
  • स्त्रीलिंग।

RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 3.
पुल्लिंग और स्त्रीलिंग से क्या आशय है?
उत्तर:
पुल्लिंग-जिन शब्दों से पुरुष जाति का बोध होता है, उन्हें पुल्लिंग कहते हैं; जैसे- घोड़ा, लड़का, मोर, शेर, लेखक, बन्दर, चूहा इत्यादि।
स्त्रीलिंग-जिन शब्दों से स्त्री जाति का बोध होता है, उन्हें स्त्रीलिंग कहते हैं; जैसे-लड़की, शेरनी, नदी, माता, घोड़ी, लेखिका, बन्दरिया, चूहिया इत्यादि।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित शब्दों को पुल्लिंग से स्त्रीलिंग में बदलिए।
बच्चा, घोड़ा, बेटा, मोर, शेर, ऊँट, राजा, नाना, पुरुष, चाचा, मामा ।
उत्तर:
पुल्लिंग – स्त्रीलिंग

  • बच्चा – बच्ची
  • घोड़ा – घोड़ी
  • बेटा – बेटी
  • मोर – मोरनी
  • शेर – शेरनी
  • ऊँट – ऊँटनी
  • राजा – रानी
  • नाना – नानी
  • पुरुष – महिला
  • चाचा – चाची
  • मामा – मामी

7. वचन

प्रश्न 1.
वचन किसे कहते हैं?
उत्तर:
संज्ञा के जिस रूप से उसकी संख्या का बोध होता है, उसे वचन कहते हैं; जैसे-मिठाई-मिठाइयाँ, लड़का-लड़के इत्यादि।

प्रश्न 2.
वचन कितने प्रकार के होते हैं? नाम लिखो।
उत्तर:
वचन दो प्रकार के होते हैं-

  • एकवचन
  • बहुवचन।

प्रश्न 3.
एकवचन और बहुवचन का अर्थ लिखो।
उत्तर:
एकवचन-जिस शब्द से किसी एक वस्तु के होने का बोध होता है, उसे एकवचन कहते हैं; जैसेकिताब, स्थान, लड़की, कुर्सी इत्यादि।
बहुवचन-जिस शब्द से एक से अधिक वस्तुएँ होने का बोध होता है, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसेलड़कियाँ, कुर्सियाँ, किताबें, स्थानों इत्यादि।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित एकवचन शब्दों के बहुवचन रूप लिखिए।
पेंसिल, बकरी, तोता, डाली, खिलौना, पेड़, बगुला, मित्र, पंखा, मैदान, डिब्बा, घर, तितली, फूल, चना, गाँव।
उत्तर:
एकवचन – बहुवचन

  • पेंसिल – पेंसिलें
  • बकरी – बकरियाँ
  • तोता – तोते
  • डाली – डालियाँ
  • खिलौना – खिलौने
  • पेड़ – पेड़ों, पेड़
  • बगुला – बगुले
  • मित्र – मित्र, मित्रों
  • पंखा – पंखे
  • मैदान – मैदानों
  • डिब्बा – डिब्बे
  • घर – घरों
  • तितली – तितलियाँ
  • फूल – फूलों
  • चना – चने
  • गाँव – गाँवों

RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 5.
दिए गए वाक्यों के वचन बदलकर लिखिए।

  1. महिला विद्यालय में पढ़ाती है।
  2. आसमान में तारा चमकता है।

उत्तर:

  1. महिलाएँ विद्यालय में पढ़ाती हैं।
  2. आसमान में तारे चमकते हैं।

8. विलोम शब्द

प्रश्न 1.
विलोम शब्द की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जो शब्द किसी दिए हुए शब्द का विपरीत या विरोधी अर्थ देता है, उसे विलोम शब्द कहते हैं; जैसे-जल्दी-धीरे, शाम-सुबह इत्यादि।

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
आशा, शक्तिशाली, मीठी, सनाथ, सत्य, धूप, अन्दर, आना, सीधा, छोटा, सोना, राजा, खुशी, इच्छा, देश, धर्म, विश्वास, मित्र, आकाश, शाम, यहाँ, आज, बहिन, दिन, जीत, ऊपर।
उत्तर:
RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar 1

9. पर्यायवाची शब्द

प्रश्न 1.
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी शब्द के समानार्थी शब्दों को पर्यायवाची शब्द कहते हैं; जैसे-फूल-पुष्प, कुसुम, सुमन इत्यादि।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखो।
रात, चाँद, आँख, आसमान, हवा, वर्षा, नदी, पानी, धरती, कमल, पेड़, पहाड़, सूरज, दिन, घर।
उत्तर:
शब्द – पर्यायवाची शब्द

  • रात – निशा, रजनी, रात्रि
  • चाँद – चंद्रमा, शशि, चंदा
  • आँख – चक्षु, नेत्र, नयन
  • आसमान – आकाश, गगन, नभ
  • हवा – वायु, पवन, समीर
  • वर्षा – बारिश, जलपात, मेघपात
  • नदी – सरिता, तटिनी, तरंगिणी
  • पानी – जल, नीर, तोय
  • धरती – पृथ्वी, भूमि, धरा
  • कमल – पंकज, जलज, नीरज
  • पेड़ – वृक्ष, विटप, तरु
  • पहाड़ – गिरि, पर्वत, भूधर
  • सूरज – भानु, सूर्य, रवि
  • दिन – दिवस, दिवा, वासर
  • घर – आवास, गृह, मकान

10. एकल शब्द
(शब्द-समूह के लिए एक-शब्द)

प्रश्न 1.
एकल शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी शब्द-समूह, वाक्य या वाक्यांश के स्थान पर प्रयोग किये जाने वाले शब्द को एकल शब्द कहते हैं।

RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 2.
कुछ प्रमुख एकल शब्द लिखिए।
उत्तर:

  • जो मरता न हो – अमर
  • जो कभी बूढ़ा न हो – अजर
  • जिसके माता-पिता न हों – अनाथ
  • जो देखा न जा सके – अदृश्य
  • गाय चराने वाला – ग्वाला
  • क्रिकेट में बॉल फेंकने वाला खिलाड़ी – गेंदबाज
  • जल में चलने वाला – जलचर
  • आकाश में चलने वाला – नभचर
  • प्रतिदिन होने वाला – दैनिक
  • दूसरों का भला करने वाला – परोपकारी
  • बच्चों के पढ़ने का स्थान – विद्यालय
  • विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने वाली – शिक्षिका
  • ऐसा स्थान जहाँ पुस्तकें रखी होती हैं – पुस्तकालय
  • विद्यालय में पढ़ने वाला – विद्यार्थी
  • साथ पढ़ने वाला – सहपाठी
  • ईश्वर में विश्वास न करने वाला – नास्तिक
  • सौ वस्तुओं का संग्रह – शतक
  • जो सम्पत्ति पिता से प्राप्त हो – पैतृक
  • जो जान-पह चान का न हो – अपरिचित
  • प्रतिवर्ष होने वाला – वार्षिक
  • लोहे का सामान बनाने वाला – लुहार
  • मिठाई बनाने वाला – हलवाई
  • बच्चों के खेलने का साधन – खिलौने
  • घर में पाले जाने वाले जानवर – पालतु
  • खेतों में काम करने वाला – किसान

11. अनुनासिक स्वर तथा अनुस्वार की पहचान

(i) अनुनासिक RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar 6 और अनुस्वार RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar 7 हिन्दी में अलग-अलग ध्वनियाँ हैं। इन ध्वनियों के उच्चारण में ध्वनि मुख के साथ-साथ नासिका-द्वार से भी निकलती है। अनुनासिक के उच्चारण में नाक से बहुत कम श्वास निकलती है और मुख से अधिक। जैसे—आँसू, आँत, गाँव, चिड़ियाँ इत्यादि। अनुस्वार RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar 7 के उच्चारण में नाक से अधिक श्वास निकलती है और मुख से कम। जैसे-अंक, अंश, पंच, भंग इत्यादि।

(ii) अनुनासिक स्वर की विशेषता है अर्थात् अनुनासिक स्वरों पर चन्द्र बिन्दु लगता है लेकिन अनुस्वार एक व्यंजन ध्वनि है। अनुस्वार की ध्वनि प्रकट करने के लिए वर्ण पर बिन्दु लगाया जाता है।
(iii) अनुनासिकता को प्रकट करने के लिए शिरोरेखा के ऊपर चन्द्र बिन्दु RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar 6 का प्रयोग किया जाता है, परन्तु जब शिरोरेखा के ऊपर स्वर की मात्रा भी लगी होती है तो सुविधा के लिए स्थानाभाव के कारण चन्द्र बिन्दु RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar 6 की जगह मात्र बिन्दु RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar 7 लगा दिया जाता है; जैसे-हैं, क्योंकि, गेंद, मैं आदि।

(iv) पाठ्यपुस्तक के महत्त्वपूर्ण अनुनासिक और अनुस्वार शब्द निम्नलिखित हैं-

अनुनासिक शब्द – अनुस्वार शब्द

  • आँधी – अंडे
  • कहाँ – चंडीगढ़
  • पहुँचे – खंडहर
  • क्यूँ – अंत
  • माँगी – तुरंत
  • चींटियाँ – लंबी
  • हँसते – संतरा
  • पाँच – जंगल
  • गाँव – मंदिर
  • नदियाँ – कंधा
  • छाँटकर – संसार
  • बाँस – चंद्र

12. काल

प्रश्न 1.
काल किसे कहते हैं?
उत्तर:
जिस शब्द से वाक्य में क्रिया के होने के समय का बोध हो उसे काल कहते हैं।

प्रश्न 2.
काल के कितने भेद होते हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
काल के तीन भेद होते हैं-

  1. वर्तमान काल
  2. भूतकाल
  3. भविष्य काल।

RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 3.
तीनों कालों के एक-एक उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
वर्तमान काल- मैं खाना खाता हूँ।
भूतकाल- मैंने खाना खाया।
भविष्य काल-मैं खाना खाऊँगा।

प्रश्न 4.
निम्न वाक्यों में काल बताइए।

  1. अनिता ने पत्र लिखा।
  2. दीपिका गाना गायेगी।
  3. धीरज पाठ पढ़ रहा है।

उत्तर:

  1. भूतकाल।
  2. भविष्य काल।
  3.  वर्तमान काल।

13. वाक्य

प्रश्न 1.
वाक्य किसे कहते हैं?
उत्तर:
शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं; जैसे- वह घर जाता है।

प्रश्न 2.
निम्न शब्दों का वाक्य में प्रयोग कीजिए।

  1. मिठाई
  2. प्रसिद्ध
  3. क्रिकेट
  4. आसपास।

उत्तर:

  1. मिठाई – विद्यालय में मिठाई बाँटी।
  2. प्रसिद्ध-राजस्थान वीरों के लिए प्रसिद्ध है।
  3. क्रिकेट-मुझे क्रिकेट खेलना अच्छा लगता है।
  4. आस-पास-तुम्हारे आस-पास कौन रहता है?

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए वाक्यों में कुछ शब्द छूट गये हैं। कोष्ठक में दिए गये शब्दों की सहायता से वाक्यों को पुन: लिखिए-
(को, से, में, का, के)

  1. मेले बड़े-बड़े झूले लगे थे।
  2. सोहन पास चार पतंग हैं।
  3. राम ने मोहन पुस्तक दी।
  4. बिट्टो भाई बाइक चलाना सिखाता है।
  5. बूँद बादल झर-झर गिर रही है।

उत्तर:

  1. मेले में बड़े-बड़े झूले लगे थे।
  2. सोहन के पास चार पतंग हैं।
  3. राम ने मोहन को पुस्तक दी।
  4. बिट्टो का भाई बाइक चलाना सिखाता है।
  5. बूँद बादल से झर-झर गिर रही है।

RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 4.
नीचे दिए गए शब्दों को सही क्रम में जमाकर उचित वाक्य बनाइए-

  1. खाना/खा रही है/प्रियांशी।
  2. मोर/ पर /नाच रहा है/छत।
  3. जाला/मकड़ी का/गया/टूट।

उत्तर:

  1. प्रियांशी खाना खा रही है।
  2. मोर छत पर नाच रहा है।
  3. मकड़ी का जाला टूट गया।

प्रश्न 5.
निम्न वाक्यों में कर्ता एवं क्रिया के गोला कीजिए।

  1. बच्चों ने मेले में मिठाई खाई।
  2. कविता में गुड़िया और गुनगुन सहेली है।
  3. गाँव के लोग पानी नहीं बचाते हैं।

उत्तर:
RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar 2

14. विराम चिह्न

प्रश्न 1.
विराम चिह्न किसे कहते हैं?
उत्तर:
बात को सही तरीके से समझाने के लिए वाक्य में विभिन्न प्रकार के ठहराव देने या भाव प्रकट करने के लिए जिन चिह्नों का उपयोग किया जाता है, उन्हें विराम चिह्न कहते हैं; जैसे-अल्प विराम, अर्द्ध विराम, पूर्ण विराम, विस्मयबोधक चिह्न, प्रश्नवाचक चिह्न इत्यादि।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित विराम चिह्नों का नाम बताइए (?, ।;)
उत्तर:
? प्रश्नवाचक चिह्न
, अल्प विराम
| पूर्ण विराम
; अर्द्ध विराम

RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 3.
इन विराम चिह्नों का उपयोग करते हुए निम्न वाक्यों को पुनः लिखो।

  1. बच्चों की दुनिया बड़ी रोचक काल्पनिक और मजेदार होती है
  2. मेरी बेटी तो पढ़ेगी
  3. सूरज रात को क्यों नहीं आता
  4. मैं स्कूल से घर आया नाश्ता किया कुछ देर विश्राम किया तभी मेरा दोस्त आ गया

उत्तर:

  1. बच्चों की दुनिया बड़ी रोचक, काल्पनिक और मज़दार होती है।
  2. मेरी बेटी तो पढ़ेगी।
  3. सूरज रात को क्यों नहीं आता?
  4. मैं स्कूल से घर आया; नाश्ता किया; कुछ देर विश्राम किया; तभी मेरा दोस्त आ गया।

15. वर्ग पहेली

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए शब्दों को वर्ग पहेली में ढूँढ़कर गोला लगाइए।
(मकड़ी, मोर, सुबह, सुर, जलज, गज, रबड़, जन, वसु)
उत्तर:
RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar 3

प्रश्न 2.
नीचे दिए गए शब्दों को वर्ग पहेली में ढूंढकर गोला लगाइए।
(नल, काजल, भोजन, प्रकाश, जलज, नमक, गज, गजब, गजक, आग)
उत्तर:
RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar 4

प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों को वर्ग पहेली में ढूँढकर गोला बनाइए।
(पवन, जीवन, नरक, नर, सजीव, वन, सपना, गरम, कमल, जनक, नाग)
उत्तर:
RBSE Class 3 Hindi व्याकरण Grammar 5

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 3

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • Understanding Markets Class 7 MCQ Questions SST Chapter 12
  • From Barter to Money Class 7 MCQ Questions SST Chapter 11
  • The Constitution of India An Introduction Class 7 MCQ Questions SST Chapter 10
  • From the Rulers to the Ruled Types of Governments Class 7 MCQ Questions SST Chapter 9
  • How the Land Becomes Sacred Class 7 MCQ Questions SST Chapter 8
  • The Gupta Era An Age of Tireless Creativity Class 7 MCQ Questions SST Chapter 7
  • The Age of Reorganisation Class 7 MCQ Questions SST Chapter 6
  • The Rise of Empires Class 7 MCQ Questions SST Chapter 5
  • New Beginnings Cities and States Class 7 MCQ Questions SST Chapter 4
  • Climates of India Class 7 MCQ Questions SST Chapter 3
  • MCQ Questions for Class 7 Science with Answers

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...