Regular practice of RBSE Class 3 Maths Solutions in Hindi Chapter 10 लंबाई मापन Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 3 Maths Chapter 10 Question Answer in Hindi लंबाई मापन
लंबाई मापन Question Answer
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 87
1. कक्षा-कक्ष के दरवाजे को हाथ से मापिए । यह कितने हाथ लंबा है ? ____
2. कक्षा-कक्ष की खिड़की की लम्बाई को बालिश्त से मापिए । यह कितनी बालिश्त लंबी हैं? ____
3. मेज की ऊँचाई को हाथ की अँगुली से मापिए । यह कितनी अँगुली ऊँची है ? ____
4. कमरे की लम्बाई को दो बच्चों ने अपने कदमों से मापा । क्या दोनों के कदमों का माप बराबर है? ____

हल:
1. कक्षा-कक्ष के दरवाजे की माप = 6 हाथ
2. खिड़की की लंबाई = 10 बालिश्त
3. मेज की ऊँचाई = 25 उंगली
4. कमरे की लंबाई = 20 कदम
विशेष—ये लंबाइयाँ प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अलग हो सकती हैं।
पृष्ठ 88
प्रश्न 1.
क्या आपने कभी फीता और स्केल देखा है ?
(i) सबसे बड़ी पेंसिल पर सही (✓) का चिह्न लगाइए।

(ii) सबसे छोटी पेंसिल पर गोल घेरा लगाइए।
(iii) आपने यह कैसे पता किया ?
हल:

(iii) सभी पेंसिलों को देखकर तुलना करने पर ।
![]()
प्रश्न 2.
पहले अनुमान लगाइए फिर करके देखिए –
अपने बालिश्त से अपना तलवा मापिए ।
क्या बालिश्त और तलवा का माप बराबर है ? बालिश्त से अपने पैर को एड़ी से घुटने तक मापकर बताइए । ……….. बालिश्त

बीच की अँगुली से कोहनी तक बालिश्त से बालिश्त …….. मापिए ।
कलाई से कंधे तक आपका हाथ कितने बालिश्त का है? …….. बालिश्त ।
हल:
हाँ, बालिश्त और तलवा का माप बराबर है। पैर की एड़ी से घुटने तक का माप 2 बालिश्त है। बीच की अँगुली से कोहनी तक का माप 2 बालिश्त है।
कलाई से कंधे तक का माप 3 बालिश्त है ।
प्रश्न 3.
आइए पता करें-

मेज की लंबाई = ……… कटोरी

सड़क की लंबाई = ……. …… कदम

पेड़ के तने की ऊँचाई = ……. मटके

गन्ने की लंबाई = …… पेंसिल
हल:
मेज की लंबाई = 8 कटोरी
सड़क की लंबाई = 8 कदम
पेड़ के तने की ऊँचाई = 4 मटके
गन्ने की लंबाई = 5 पेंसिल
पृष्ठ 90
प्रश्न 1.
फीता लेकर मापिए –
कक्षा की लंबाई कितने मीटर ? ______
खिड़की की लंबाई कितने मीटर ? ______
मेज की ऊँचाई कितने मीटर है ? ______
हल:
स्वयं कीजिए ।
प्रश्न 2.
पता करो—
(i) 3 मीटर = ………….. सेंटीमीटर
(ii) 200 सेंटीमीटर = ………. मीटर
(iii) 5000 मीटर = …….. किलोमीटर
(iv) 4 किलोमीटर = ……… मीटर
हल:
(i) 1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
∴ 3 मीटर = 300 सेंटीमीटर
(ii) 200 सेंटीमीटर = 2 मीटर
(iii) 1000 मीटर = 1 किलोमीटर
अत: 5000 मीटर = 5 किलोमीटर
(iv) 1 किलोमीटर = 1000 मीटर
अतः 4 किलोमीटर = 4000 मीटर
![]()
प्रश्न 3.
चित्र मापकर बताइए-

हल:
- रबड़ = 2 इकाई
- पत्ता = 4 इकाई
- क्रैआन = 6 इकाई
- मिर्च = 8 इकाई
- पेंसिल = 9 इकाई
- पेन = 10 इकाई
पृष्ठ 91
प्रश्न 1.
स्केल में देखकर लंबाई लिखिए-

हल:
- कैंची – 9 सेमी
- चाबी – 5.5 सेमी
- पेन – 14 सेमी
पृष्ठ 91-92
प्रश्न 1.
अब इन स्थानों के बीच की दूरी बताइए—

- चौमू से जयपुर बस स्टैंड के बीच की दूरी कितनी है ?
- हरसोली से जयपुर की कुल दूरी कितनी है ?
- राहुल का परिवार बस स्टैंड से सबसे पहले कौनसे स्थान पर गया ?
- राहुल ने पार्क में कितने चक्कर लगाये और कितनी दूरी तय की ?
हल:
- 32 किलोमीटर
- 66 किलोमीटर
- रामनिवास बाग
- राहुल ने पार्क में 4 चक्कर लगाये और 800 मीटर दूरी तय की।
प्रश्न 2.
आओ मापन करते हैं—
अपने मित्रों के नाम तालिका में लिखिए और स्केल की सहायता से उसकी ऊँचाई को सेंटीमीटर में मापकर लिखिए ।

हल:
स्वयं कीजिए ।
प्रश्न 3.
निरमा को परिधान सिलने के लिए निम्न माप के कपड़े चाहिए-

हल:
| कपड़े की माप | क्या-क्या सिल सकते हैं? |
| 10 मीटर | घाघरा, कमीज, पेंट, कुर्ता |
| 7 मीटर | कमीज, कुर्ता, ब्लाउज |
| 5 मीटर | पेंट, कुर्ता |
| 11 मीटर | ब्लाउज, कमीज, पेंट, कुर्ता, घाघरा |
प्रश्न 4.
स्केल की सहायता से निम्न माप पर रेखाखंड बनाइए
(i) 5 सेमी
(ii) 7 सेमी
(iii) 2 सेमी
(iv) 8 सेमी
(v) 3.7 सेमी
(vi) 4.2 सेमी
(vii) 8.3 सेमी
(viii) 14 सेमी
हल:
(i) 5 सेमी
(ii) 7 सेमी
(iii) 2 सेमी
(iv) 8 सेमी
(v) 3.7 सेमी
(vi) 4.2 सेमी
(vii) 8.3 सेमी
(viii) 14 सेमी
![]()
पृष्ठ 93
प्रश्न 1.
नीचे दी गई सारणी में लिखी वस्तुओं को मापकर देखिए-

हल:
| वस्तु | अनुमापित माप (बालिश्त, अँगुली, हाथ, कदम से ) |
वास्तविक माप (स्केल या फीते से) |
| 1. खिड़की की लंबाई | 8 बालिश्त | 92 सेमी |
| 2. कमरे की फर्श की लंबाई | 20 बालिश्त | 260 सेमी |
| 3. टेबल की लंबाई | 5 बालिश्त | 65 सेमी |
| 4. किताब की चौड़ाई | 1 बालिश्त | 13 सेमी |
| 5. श्यामपट्ट की लंबाई | 9 बालिश्त | 117 सेमी |
प्रश्न 2.
बताइए –
- यदि रीना के हाथ की लंबाई 25 सेंटीमीटर है तो रस्सी की लंबाई कितनी होगी? …….. सेमी
- रीना के पिताजी के हाथ की लंबाई कितनी होगी ? ………… सेमी
- यदि रीना के पिताजी खुद के 20 हाथ लंबी रस्सी देखकर लाते तो रस्सी की वास्तविक लंबाई कितनी होती ? ……… सेमी
हल:
- 500 सेमी
- 75 सेमी
- 1500 सेमी
प्रश्न 3.
इन पहेलियों को हल कीजिए-
1. लकड़ी का दरवाजा हूँ, लंबाई मेरी दो मीटर 50 सेमी कम करो मुझसे, बन जाऊँ मैं खिड़की। अब थोड़ा दिमाग लगाओ, खिड़की की लंबाई बताओ?
2. मैं सीढ़ी हूँ घर की प्यारी, ऊँचाई मेरी एक मीटर ।
आधी तुम चढ़ ही चुके हो
अब बताओ कितना बाकी ?
3. सुबह 9 बजे आता हूँ, शाम 6 बजे जाता हूँ ।
1 घंटा करता आराम, रविवार को नहीं करता काम।
अब बताओ एक सप्ताह में मेरे काम के घंटे ?
4. एक दीवार खड़ी सीधी सी,
ऊँचाई उसकी मीटर चार ।
तीन सौ सेंटीमीटर तक रंगी गुलाबी, बाकी रंगी है लाल ।
झटपट बताओ कितनी रंगी है
हल:
1. दरवाजे की लंबाई = 2 मी.
= 200 सेमी
50 सेमी कम करने पर खिड़की बनती है।
∴ खिड़की की लंबाई = 200 – 50
= 150 सेमी
2. सीढ़ी की ऊँचाई = 1 मी. = 100 सेमी
आधी दूरी चढ़ने के बाद बाकी ऊँचाई
= 100 – 50 = 50 सेमी
3. सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक कुल समय = 9 घण्टे
आराम का समय = 1 घण्टा
काम का कुल समय = 9 – 1 = 8 घण्टे
पूरे सप्ताह में काम का कुल = 8 × 6 = 48 घण्टे
4. दीवार की ऊँचाई = 4 मी. = 400 सेमी
गुलाबी रंग की ऊँचाई = 300 सेमी
बाकी लाल रंग की ऊँचाई = 400 – 300
= 100 सेमी
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
रितु ने 11 मीटर सूती कपड़ा, 16 मीटर लिलेन कपड़ा और 18 मीटर टेरीकॉट का कपड़ा खरीदा। बताओ उसने कुल कितना मीटर कपड़ा खरीदा?
हल:
सूती कपड़ा = 11 मीटर
लिलेन कपड़ा = 16 मीटर
टेरीकॉट कपड़ा = 18 मीटर
कुल कपड़ा = 11 + 16 + 18 = 45 मीटर
प्रश्न 2.
योगेन्द्र ने 2 मीटर कपड़ा खरीदा और एक टेलर से पेंट-शर्ट बनवाने के लिए कहा परन्तु टेलर ने मापकर बताया कि पेंट-शर्ट को बनाने के लिए 4 मीटर कपड़े की आवश्यकता है तो योगेन्द्र को कितने मीटर कपड़ा और खरीदना पड़ेगा?
हल:
पेंट-शर्ट को बनाने के लिए आवश्यक कपड़ा = 4 मीटर
योगेन्द्र ने खरीदा = 2 मीटर
अतः योगेन्द्र को 4 मीटर – 2 मीटर = 2 मीटर
कपड़ा और खरीदना पड़ेगा ।
प्रश्न 3.
दिए गए चित्रों को देखकर बताइए कि इनकी लंबाई का माप किसमें करेंगे-
(किलोमीटर, मीटर, सेंटीमीटर)

हल:
(i) कम्प्यूटर
(ii) गन्ने की ऊँचाई = सेन्टीमीटर
(iii) घर से विद्यालय की लंबाई = किलोमीटर
(iv) कमरे की लंबाई = मीटर
प्रश्न 4.
हल कीजिए-
- 2 मीटर = ………… सेंटीमीटर
- 700 सेंटीमीटर ……… मीटर
- 8 किलोमीटर = ………… मीटर
- 9000 मीटर = ………… किलोमीटर
हल:
- 2 मीटर = 200 सेंटीमीटर
- 700 सेंटीमीटर = 7 मीटर
- 8 किलोमीटर = 8000 मीटर
- 9000 मीटर = 9 किलोमीटर
![]()
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न—
प्रश्न 1.
निम्न में से मानक इकाई है-
(अ) अंगुल
(ब) बालिश्त
(स) मीटर
(द) कदम
हल:
(स) मीटर
प्रश्न 2.
निम्न में अमानक इकाई है—
(अ) सेंटीमीटर
(ब) मीटर
(स) किलोमीटर
(द) बालिश्त
हल:
(द) बालिश्त
प्रश्न 3.
सामान्यतः एक पुस्तक की लंबाई होती है-
(अ) 12 अंगुल
(ब) 5 अंगुल
(स) 6 अंगुल
(द) 40 अंगुल
हल:
(अ) 12 अंगुल
प्रश्न 4.
इनमें से सबसे छोटा माप है—
(अ) 300 मीटर
(ब) 200 मीटर
(स) 300 सेंटीमीटर
(द) 200 सेंटीमीटर
हल:
(द) 200 सेंटीमीटर
प्रश्न 5.
इनमें से सबसे बड़ी माप है-
(अ) 100 किलोमीटर
(ब) 200 मीटर
(स) 100 मीटर
(द) 200 किलोमीटर
हल:
(द) 200 किलोमीटर
प्रश्न 6.
कमरे के फर्श की लंबाई नापने के लिए निम्न में से उपयुक्त अमानक इकाई है—
(अ) कदम
(ब) बालिश्त
(स) अंगुल
(द) मीटर
हल:
(अ) कदम
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
प्रश्न 1.
छोटी दूरियों को मानक इकाई में …….. से मापा जा सकता है।
हल:
मीटर
प्रश्न 2.
400 सेंटीमीटर = ………… मीटर
हल:
4
प्रश्न 3.
पेन की लंबाई लगभग ……… अंगुल होती है
हल:
6
प्रश्न 4.
3000 मीटर = ………. किलोमीटर ।
हल:
3
प्रश्न 5.
200 सेन्टीमीटर = ………. मीटर ।
हल:
2
निम्नलिखित में सत्य / असत्य की पहचान कीजिए-
प्रश्न 1.
बालिश्त, लंबाई मापन की मानक इकाई हैं ।
हल:
असत्य
प्रश्न 2.
1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
हल:
सत्य
प्रश्न 3.
5 किलोमीटर = 500 मीटर होते हैं ।
हल:
असत्य
प्रश्न 4.
किलोमीटर लंबाई मापन की मानक इकाई है।
हल:
सत्य
मिलान कीजिए—
प्रश्न 1.
भाग ‘अ’ के बिन्दुओं का भाग ‘ब’ के बिन्दुओं से सही मिलान कीजिए-

हल:

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
लंबाई किस-किस से नाप सकते हैं?
हल:
- बालिश्त से,
- कदम से,
- स्केल से,
- इंच टेप से ।
प्रश्न 2.
लम्बाई मापने की तीन मानक इकाइयों के नाम लिखिये |
हल:
- मीटर,
- सेन्टीमीटर,
- किलोमीटर ।
प्रश्न 3.
सोहन 200 मीटर वृत्ताकार पार्क के 3 चक्कर लगाता है तो उसने कितनी दूरी तय की ?
हल:
1 चक्कर में तय की गई दूरी = 200 मीटर
3 चक्कर में तय की गई कुल दूरी = 200 + 200 + 200 = 600 मीटर
![]()
प्रश्न 4.
यदि एक पेन्सिल की लंबाई 10 सेंटीमीटर है तो तीन पेन्सिलों की कुल लंबाई कितनी होगी?
हल:
3 पेन्सिलों की कुल लंबाई
= 10 + 10 + 10
= 30 सेंटीमीटर
प्रश्न 5.
एक किताब की लंबाई 20 सेंटीमीटर है। यदि उसे 3 सेंटीमीटर काट दिया जाए तो उसकी शेष लंबाई क्या है ?
हल:
किताब की लंबाई = 20 सेंटीमीटर
3 सेंटीमीटर काटने पर शेष लंबाई = 20 – 3
= 17 सेंटीमीटर
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
- 5 किलोमीटर = ……… मीटर
- 300 सेंटीमीटर = ………. मीटर
- 6000 मीटर = ………. किलोमीटर
- 8 मीटर = …….. सेंटीमीटर
हल:
- 5000
- 3
- 6
- 800
प्रश्न 2.
नीचे दिए प्रश्नों को हल करें-
(i) 3 मीटर 20 सेंटीमीटर + 5 मीटर 75 सेंटीमीटर
(ii) 6 मीटर 95 सेंटीमीटर – 2 मीटर 40 सेंटीमीटर
(iii) 4 किलोमीटर 300 मीटर +2 किलोमीटर 600 मीटर 3 मीटर 20 सेंटीमीटर
हल:

प्रश्न 3.
यदि एक कमीज के लिए 2 मीटर 25 सेंटीमीटर कपड़ा चाहिए तो ऐसी ही 2 कमीज के लिए कितने कपड़े की आवश्यकता होगी?
हल:

प्रश्न 4.
एक बस 220 किलोमीटर की दूरी तय करती है। यदि वह 70 किलोमीटर की दूरी पहले ही तय कर चुकी है, तो उसके गंतव्य तक की शेष दूरी क्या है?
हल:
शेष दूरी = 220 किलोमीटर – 70 किलोमीटर
= 150 किलोमीटर
Leave a Reply