Regular practice of RBSE Class 3 Maths Solutions in Hindi Chapter 13 आओ खेलें मजेदार खेल Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 3 Maths Chapter 13 Question Answer in Hindi आओ खेलें मजेदार खेल
आओ खेलें मजेदार खेल Question Answer
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 114
प्रश्न- किसमें लगता है ज्यादा समय ?
प्रश्न 1.
घर से विद्यालय पैदल जाने में या साइकिल से जाने में।
हल:
घर से विद्यालय पैदल जाने में ।
प्रश्न 2.
नहाने में या पानी पीने में ।
हल:
नहाने में ।
प्रश्न 3.
चप्पल पहनने में या जूते पहनने में ।
हल:
जूते पहनने में ।
प्रश्न 4.
आप कौनसा कार्य कम या ज्यादा समय में करते हैं? अग्रलिखित सारणी में लिखिए–

हल:
| किस काम में लगता है कम समय | किस काम में लगता है ज्यादा समय |
| ताली बजाना | मेला घूमना |
| पंखा चालू करना | पूरे घर की सफाई करना |
| घर से पास के पार्क में जाना | दूसरे शहर में जाना |
| एक पृष्ठ सुलेख लिखना | पाँच पृष्ठ सुलेख लिखना |
| एक गिलास को पानी से भरना | एक बाल्टी को पानी से भरना |
![]()
पृष्ठ 116
प्रश्न 1.
घड़ी देखिए और बताइए :
प्रश्न 1.
घड़ी में कितनी सुइयाँ हैं ?
हल:
घड़ी में तीन सुइयाँ हैं ।
प्रश्न 2.
क्या सभी सुइयों की लंबाई बराबर हैं?
हल:
सभी सुइयाँ बराबर लंबी नहीं है । घण्टे की सुई सबसे छोटी होती है ।
प्रश्न 3.
कौन – सी सुई धीरे चलती है ?
हल:
घण्टे की सुई धीरे चलती है ।
प्रश्न 4.
छोटी सुई क्या बताती है ?
हल:
छोटी सुई दर्शाती है कि कितने बजे का समय हो गया है।
प्रश्न 5.
क्या आपने ऐसी घड़ी देखी है, जिसमें सुइयाँ नहीं होती हैं ?
हल:
हाँ, डिजिटल घड़ी में सुइयाँ नहीं होती हैं ।
प्रश्न 6.
आपके घर में हाथ घड़ी कौन पहनता है ?
हल:
हमारे घर में पापा, मम्मी हाथ घड़ी पहनते हैं ।
प्रश्न 7.
डिजिटल घड़ी में घंटे और मिनट कैसे देखते हैं?
हल:
डिजिटल घड़ी में पहले दो अंक घण्टे व बाद के अंक मिनट को दर्शाते हैं ।
प्रश्न 8.
डिजिटल घड़ी में आप और क्या-क्या देख सकते हैं?
हल:
डिजिटल घड़ियों में अलार्म, बैकलाइटिंग और अन्य अतिरिक्त सुविधाएँ हो सकती हैं । कुछ डिजिटल घड़ियाँ स्मार्ट वॉच की तरह कार्य करती हैं ।
पृष्ठ 117
प्रश्न 1.
पंचांग (कैलेण्डर) में अगस्त का महीना देखिए ।
जो दिनांक पंचांग में नहीं लिखी गई हैं उन्हें लिखिए।

- इस महीने में कितने रविवार हैं?
- इस महीने में कितने दिन हैं?
- स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है?
- स्वतंत्रता दिवस किस वार का है?
- एक सप्ताह में कितने दिन होते हैं ?
- इस महीने में कितने शनिवार हैं?
हल:

- इस महीने 5 रविवार हैं ।
- इस महीने में 31 दिन हैं ।
- स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है।
- स्वतंत्रता दिवस शुक्रवार का है।
- एक सप्ताह में 7 दिन हैं।
- इस महीने में पाँच शनिवार हैं ।
![]()
प्रश्न 2.
निम्नांकित पंचांग देखकर बताइए :

प्रश्न 1.
कितने महीने 30 दिन के हैं?
हल:
चार महीने 30 दिन के हैं।
प्रश्न 2.
कितने महीने 31 दिन के हैं?
हल:
7 महीने 31 दिन के हैं।
प्रश्न 3.
फरवरी माह में कितने दिन हैं ?
हल:
फरवरी माह में 28 दिन हैं।
प्रश्न 4.
वर्ष का पहला महीना कौन-सा है ?
हल:
वर्ष का पहला महीना जनवरी है।
प्रश्न 5.
आपका जन्मदिन किस महीने में आता है ?
हल:
स्वयं कीजिए ।
प्रश्न 6.
आपके जन्मदिन का वार कौनसा है ?
हल:
स्वयं कीजिए ।
प्रश्न 7.
वर्ष का अंतिम महीना कौनसा होता है ?
हल:
वर्ष का अंतिम महीना दिसम्बर होता है ।
प्रश्न 8.
अपने मित्रों के जन्मदिन की दिनांक पंचांग में देखकर निम्नलिखित तालिका को भरिए-

हल:
स्वयं कीजिए ।
प्रश्न 9.
अधि-वर्ष में कितने दिन होते हैं?
हल:
अधि-वर्ष में 366 दिन होते हैं।.
प्रश्न 10.
पंचांग देखकर बताइए ऐसा कौनसा महीना है जिसमे 30 या 31 दिन नहीं होते हैं ।.
हल:
फरवरी के महीने में 28 दिन हैं ।
प्रश्न 11.
आपको कौनसा त्योहार सबसे अच्छा लगता है ?
हल:
स्वयं कीजिए ।
प्रश्न 12.
पंचांग देखकर बताइए वह त्योहार किस महीने में आता है ?
हल:
स्वयं कीजिए ।
पृष्ठ 118
अपने घर पर लगे कलेंडर को देखकर सारणी में दिनांक और वार भरिये ?

हल:

![]()
पृष्ठ 119
कक्षा समय सारणी-

समय सारिणी देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए—
- किन दो दिनों की समय सारिणी बिलकुल एक जैसी है ?
- किस दिन गणित आखिरी कालांश में पढ़ाई जाती है ?
- ऐसा कौनसा विषय है जो भोजनावकाश से पहले नहीं पढ़ाया जाता है?
- पूरे सप्ताह में किस विषय को सबसे कम कालांश दिए गए हैं ?
- पूरे सप्ताह में हिन्दी कितने दिन पढ़ाई जाती है?
हल:
- सोमवार एवं बुधवार ।
- सोमवार एवं बुधवार ।
- पर्यावरण, स्वा. शि. तथा कला शिक्षा ।
- कला शिक्षा ।
- छह ।
पृष्ठ 120
प्रश्न 2.
आओ समझें और करें-

उपर्युक्त जन्म-प्रमाण पत्र को देखकर निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
- पिछले जन्मदिन पर विकास की उम्र कितनी थी ? …………………
- विकास के जन्म प्रमाण पत्र की पंजीकरण संख्या क्या है ? …………………
- जन्म के कितने महीने बाद प्रमाण-पत्र जारी किया गया है ? …………………
- किस तारीख को विकास 12 वर्ष का हो जायेगा ? …………………
- 7 अक्टूबर 2024 को उसकी आयु कितनी थी ? …………………
हल:
- पिछले जन्मदिन पर विकास की उम्र 10 वर्ष थी ।
- विकास के जन्म प्रमाण पत्र की पंजीकरण संख्या 462/2014 है।
- जन्म के 2 महीने बाद प्रमाण पत्र जारी किया गया है ।
- 7 अक्टूबर, 2026 को विकास 12 वर्ष का हो जायेगा ।
- 7 अक्टूबर, 2024 को उसकी आयु 10 वर्ष थी ।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
मेरी उम्र 9 साल है। मेरा भाई मुझसे 5 साल बड़ा है तो मेरे भाई की उम्र कितनी होगी?
हल:
भाई की उम्र = 9 वर्ष + 5 वर्ष
= 14 वर्ष
प्रश्न 2.
योगेश को विद्यालय जाने में 25 मिनट लगते हैं और रीना को 40 मिनट लगते हैं। बताइए रीना को योगेश से कितना समय ज्यादा लगता है?
हल:
रीना को विद्यालय जाने में लगा समय = 40 मिनट
योगेश को लगा समय = 25 मिनट
रीना को ज्यादा समय लगा = 40 – 25
= 15 मिनट
अतः रीना को 15 मिनट का समय ज्यादा लगता है।
प्रश्न 3.
रोमा और उसका भाई छुट्टियों मे अपनी मामी के घर घूमने गए। रोमा 10 दिन रुकी पर उसका भाई अपने पापा के साथ एक सप्ताह बाद ही घर लौट आया। बताओ रोमा अपने भाई से कितने ज्यादा दिन मामी के घर रुकी ?
हल:
एक सप्ताह = 7 दिन
रोमा अपने भाई से अधिक दिन रुकी = 10 दिन – 7 दिन
= 3 दिन
प्रश्न 4.
निम्नलिखित गतिविधियों में लगने वाले मिनटों / घंटों की संख्या लिखिए-

हल:

प्रश्न 5.
विभिन्न कार्यों के बारें में सोचिए और ‘दी गई सारणी को भरिये :

हल:

![]()
प्रश्न 6.
बस को बालोतरा से बायतु जाने में 1 घंटा 20 मिनट का समय लगता है परंतु लौटने में उसे सिर्फ 80 मिनट का समय लगता है । बताओ ऐसा क्यों?
हल:
1 घण्टा = 60 मिनट
∴ 1 घण्टा 20 मिनट = 60 मिनट + 20 मिनट
= = 80 मिनट
अतः आने जाने में बराबर समय लगता है ।
प्रश्न 7.
एक घड़ी की बड़ी सुई 12 एवं छोटी सुई 3 पर है तो बताइए घड़ी में कितने बजे हैं?
हल:
घड़ी में 3 बजे हैं ।
प्रश्न 8.
संजय और विनोद दोनों विद्यालय पैदल आते हैं। संजय को घर से विद्यालय पहुँचने में आधा घंटा लगता है पर विनोद को सिर्फ 30 मिनट । क्या लगता है किसका घर पास है?
हल:
1 घंटा = 60 मिनट
आधा घंटा = 30 मिनट
अतः संजय और विनोद दोनों के घर बराबर दूरी पर हैं।
प्रश्न 9.
सुनीता को योगाभ्यास करने में 180 मिनट लगते हैं तो उसने कुल कितने घंटे योगाभ्यास किया?
हल:
60 मिनट = 1 घंटा
180 मिनट = 3 घंटा
अत: सुनीता ने 3 घंटा योगाभ्यास किया ।
प्रश्न 10.
राम प्रातः 7.00 बजे विद्यालय जाता है एवं 11.30 बजे विद्यालय की छुट्टी हो जाती है तो विद्यालय में राम कितना समय बिताता है ?
हल:
7.00 बजे से 8.00 बजे = 1 घंटा
8.00 बजे से 9.00 बजे = 1 घंटा
9.00 बजे से 10.00 बजे = 1 घंटा
10.00 बजे से 11.00 बजे = 1 घंटा
11.00 बजे से 11.30 बजे = 1/2 घंटा
अतः राम ने 1 + 1 + 1 + 1 + 1/2 = 41/2 घंटे विद्यालय में बिताए ।
प्रश्न 11.
आधे घंटे में कितने मिनट होते हैं?
हल:
30 मिनट ।
प्रश्न 12.
अगस्त माह के बाद कौनसा माह आता है?
हल:
सितम्बर ।
प्रश्न 13.
नेहा का जन्म वर्ष 2010 एवं सरिता का जन्म वर्ष 2013 में हुआ तो सही कथन है-
(अ) नेहा सरिता से 3 वर्ष बड़ी है ।
(ब) सरिता नेहा से 3 वर्ष बड़ी है ।
(स) नेहा एवं सरिता की उम्र समान है
(द) नेहा सरिता से 13 वर्ष बड़ी है ।
हल:
(अ) नेहा सरिता से 3 वर्ष बड़ी है।
प्रश्न 14.
घड़ी का सही समय बताइए

(अ) 12.10
(ब) 10.12
(स) 10.00
(द) 12.00
हल:
(स) 10.00
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
सप्ताह में दिनों की संख्या होती है-
(अ) 5
(ब) 6
(स) 7
(द) 8
हल:
(स) 7
प्रश्न 2.
सोमवार के बाद कौनसा दिन आता है ?
(अ) बुधवार
(ब) मंगलवार
(स) शनिवार
(द) शुक्रवार
हल:
(ब) मंगलवार
प्रश्न 3.
जून के महीने में कितने दिन होते हैं?
(अ) 30
(ब) 31
(स) 29
(द) 28
हल:
(अ) 30
प्रश्न 4.
अगस्त के बाद कौनसा महीना आता है ?
(अ) जनवरी
(ब) अप्रेल
(स) मार्च
(द) सितम्बर
हल:
(द) सितम्बर
प्रश्न 5.
दिसम्बर के महीने में कितने दिन होते हैं ?
(अ) 30
(ब) 31
(स) 29
(द) 28
हल:
(ब) 31
![]()
प्रश्न 6.
घड़ी में मिनट की सुई 12 पर तथा घण्टे की सुई 6 पर है तो समय होगा-
(अ) 6 बजे
(ब) 5 बजे
(स) 12 बजे
(द) 3 बजे
हल:
(अ) 6 बजे
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
प्रश्न 1.
घड़ी में घण्टे की सुई 5 पर तथा मिनट की सुई 12 पर है तो यह ……….. बजे का समय दर्शाती है ।
हल:
5
प्रश्न 2.
कैलेण्डर में छुट्टियों को ……… रंग से दिखाया जाता है।
हल:
लाल
प्रश्न 3.
कैलेण्डर को देखकर तारीख तथा ……….. जाना जा सकता है।
हल:
वार
प्रश्न 4.
सोमवार के बाद आने वाला वार …….. होता है।
हल:
मंगलवार
प्रश्न 5.
मार्च में ……… दिन होते हैं ।
हल:
31
निम्नलिखित में सत्य / असत्य की पहचान कीजिए-
प्रश्न 1.
घड़ी में पाँच सुइयाँ होती हैं ।
हल:
असत्य
प्रश्न 2.
नवम्बर माह में 30 दिन होते हैं ।
हल:
सत्य
प्रश्न 3.
एक वर्ष में 12 माह होते हैं ।
हल:
सत्य
प्रश्न 4.
एक सप्ताह में 15 दिन होते हैं।
हल:
असत्य
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
31 दिन वाले किन्हीं दो महीनों के नाम लिखिये ।
हल:
- अगस्त
- दिसम्बर
प्रश्न 2.
30 दिन वाले किन्हीं दो महीनों के नाम लिखिये ।
हल:
- सितम्बर
- नवम्बर
प्रश्न 3.
28 दिन वाला कौनसा महीना होता है ?
हल:
फरवरी |
प्रश्न 4.
नेहा का जन्मदिन 20 अगस्त को आता है। वर्ष 2025 के पंचांग के अनुसार इस दिन कौनसा वार है ?
हल:
बुधवार ।
प्रश्न 5.
हिन्दी माह के नाम लिखिए ।
हल:
हिन्दी माह के 12 माह इस प्रकार हैं- चैत्र, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़, श्रावण, भाद्रपद, आश्विन, कार्तिक, मार्गशीर्ष / अगहन, पौष, माघ और फाल्गुन ।
प्रश्न 6.
घर पर सुबह क्या-क्या काम होता है?
हल:
नहाना-धोना, साफ-सफाई करना, पानी भरना, मवेशियों को चारा देना, चाय-नाश्ता बनाना, खाना बनाना, कपड़े धोना, टिफिन लगाना आदि ।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
घड़ी में कितने बजे हैं? बताइये |

हल:
(1) 3 बजे,
(2) 4 बजे,
(3) 8 बजे,
(4) 10
![]()
प्रश्न 2.
वर्ष के महीनों के नाम और उनमें दिनों की संख्या लिखो।
हल:
साल में 12 महीने होते हैं । इनके नाम तथा दिनों की संख्या निम्न प्रकार है-

प्रश्न 3.
सप्ताह में कितने वार होते हैं? उनके नाम लिखिए ।
हल:
सप्ताह में 7 वार होते हैं। उनके नाम क्रमशः रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार व शनिवार हैं ।
प्रश्न 4.
तुम्हारे स्कूल में सुबह से छुट्टी तक जो-जो होता है, क्रमांक दो ।

हल:

Leave a Reply