Regular practice of RBSE Class 3 Maths Solutions in Hindi Chapter 14 मेले की सैर Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 3 Maths Chapter 14 Question Answer in Hindi मेले की सैर
मेले की सैर Question Answer
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 124
प्रश्न 1.
नीचे दिए गए नोट एवं सिक्कों का मूल्य बताइए-


हल:
(i) 50 रुपये
(ii) 20 रुपये
(iii) 100 रुपये
(iv) 500 रुपये
(v) 10 रुपये
(vi) 200 रुपये
(vii) 1 रुपया
(viii) 2 रुपये
(ix) 5 रुपये
(x) 10 रुपये
(xi) 20 रुपये
(xii) 50 रुपये ।
पृष्ठ 126
सोचिए और बताइए-
प्रश्न 1.
सीमा के पिताजी कितने तरीकों से 100 रुपये दे सकते हैं? किन्हीं तीन तरीकों के लिए नोट या सिक्के बनाकर दिखाइए ।

हल:

प्रश्न 2.
सीमा और उसके मित्र रिक्शे में बैठकर मेला देखने गए। सीमा ने रिक्शे वाले को 10 रुपये किराया दिया । बताओ अब सीमा के पास कितने रुपये शेष बचे?
हल:
सीमा के पास रुपये शेष बचे = 100 – 10
= 90 रुपये
पृष्ठ 127
खिलौनों की मूल्य सूची-

मुन्नी के द्वारा खरीदे गए खिलौने-

मूल्य सूची देखकर बताइए-
प्रश्न 1.
मुन्नी ने कुल कितने रुपये के खिलौने खरीदे ? ………….
हल:
मुन्नी ने कुल 57 रुपये के खिलौने खरीदे ।
प्रश्न 2.
मुन्नी के द्वारा खरीदे गए खिलौनों की कुल कीमत किस खिलौने की कीमत के बराबर है ? ………….
हल:
मुन्नी के द्वारा खरीदे गए खिलौनों की कुल कीमत बस की कीमत के बराबर है ।
प्रश्न 3.
दो नोट का उपयोग करके ही कैरम बोर्ड खरीदना हो तो, दुकानदार को कौन – कौनसे नोट देने होंगे ? …………..
हल:
कैरम बोर्ड की कीमत 150 रुपये अत: एक 100 रुपये का नोट व एक 50 रुपये का नोट दुकानदार को देने होंगे ।
प्रश्न 4.
यदि मुन्नी और उसके मित्र सभी खिलौने खरीद लेते हैं तो उन्हें कुल कितने रुपये की आवश्यकता होगी ?……..
हल:
मुन्नी और उसके मित्र को सभी खिलौने खरीदने के लिए कुल 264 रुपये की आवश्यकता होगी ।
प्रश्न 2.
सीमा ने भी अपने दोस्तों के साथ मेले से कुल्फी, खिलौने और गुब्बारे खरीदे। साथ ही झूला भी झूला । इसके लिए सीमा ने कुछ रुपये इस प्रकार खर्च किए-

देखिए और बताइए –
- झूले के टिकट का मूल्य कितना है ?………
- मुन्नी ने खिलौने खरीदने के लिए कितने रुपये खर्च किए ?………….
- मेले में उसने कुल कितने रुपये खर्च किए ?……….
- सीमा के पास घर वापस जाने के लिए कितने रुपये बचे होंगे ?……
हल:
- झूले के टिकट का मूल्य 10 रुपये हैं ।
- मुन्नी ने खिलौने खरीदने के लिए कुल खर्च 27 रुपये ।
- मेले में उसने कुल 47 रुपये खर्च किए।
- सीमा के पास घर वापस जाने के लिए 43 रुपये बचे।
पृष्ठ 128
सोचिए और बताइए—-
प्रश्न 1.

हल:
100 पैसे
प्रश्न 2.
200 पैसे = …….. रुपये
हल:
2 रुपये
प्रश्न 3.
500 पैसे = ……… रुपये
हल:
5 रुपये
प्रश्न 4.
7 रुपये 200 पैसे = ………. रुपये
हल:
7 रुपये 200 पैसे = 900 पैसे
प्रश्न 5.

हल:
9 रुपये
पृष्ठ 129
प्रश्न 1.
समान मूल्य दिखाने वाले खानों का मिलान कीजिए—

हल:

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
एक कुर्सी की कीमत ₹ 240 से बढ़कर ₹300 हो गई। रुपये 240 में 20 रुपये के कितने सिक्के मिलाने पर 300 रुपये पूरे हो जाएँगे?
हल:
कुर्सी की बढ़ी हुई कीमत = 300 रुपये
कुर्सी की प्रारम्भिक कीमत = 240 रुपये
कीमत बढ़ गई = 300 – 240
= 60 रुपये
अत: 20 ₹ के 3 सिक्के मिलाने पर 300 ₹ पूरे हो जाएँगे ।
प्रश्न 2.
अमित हर दिन गुल्लक में 5 रुपये डालता है तो जनवरी माह में उसकी गुल्लक में कुल कितने रुपये जमा हो जाएँगे?
हल:
अमित हर दिन गुल्लक में डालता है = 5 रुपये
अत: जनवरी माह अर्थात् 31 दिन में कुल जमा
= 5 × 31 रुपये
= 31 + 31 + 31 + 31 + 31
= 155 रुपये
प्रश्न 3.
हेमलता ने अपने जन्मदिन पर गुल्लक को तोड़ा तो उसमें 10 रुपये के 15 नोट 5 रुपये के 10 सिक्के तथा 2 रुपये के 5 सिक्के और 1 रुपये के 10 सिक्के निकले तो बताइए उसने कितने रुपये जमा किये ?
हल:
10 रुपये के 15 नोट = 150 रुपये
5 रुपये के 10 सिक्के = 50 रुपये
2 रुपये के 5 सिक्के = 10 रुपये
1 रुपये के 10 सिक्के = 10 रुपये
गुल्लक में कुल जमा = 150 + 50 + 10 + 10
= 220 रुपये
प्रश्न 4.
एक विद्यालय ने वृक्षारोपण पर 320 रुपये, कक्षा सजावट पर 180 रुपये और अपने विद्यालय में बैठक आयोजन हेतु 150 रुपये खर्च किये। बताइए विद्यालय द्वारा कुल कितनी धन राशि खर्च की गई ?
हल:

प्रश्न 5.
एक अभ्यास पुस्तिका की कीमत 20 रुपये है तो बताइए 100 रुपये से कुल कितनी अभ्यास पुस्तिकाएँ खरीदी जा सकती हैं?
हल:
कुल रुपये = 100 रुपये
अभ्यास पुस्तिका की कीमत = 20 रुपये
∴ 100 रुपये में कुल अभ्यास पुस्तिकाएँ = 100 ÷ 20

अतः 100 रुपये में कुल 5 अभ्यास पुस्तिकाएँ खरीदी जा सकती हैं ।
प्रश्न 6.
निशा 250 रुपये का बस्ता खरीदना चाहती है। इसके लिए वह हर दिन 10 रुपये बचाती है तो बताइए वह कितने दिनों के बाद बस्ता खरीद पाएगी ?
हल:
बस्ते की कीमत = 250 रुपये
निशा हर दिन बचाती है = 10 रुपये
अतः निशा बस्ता खरीद पाएगी = 250 ÷ 10 दिन = 25 दिन
प्रश्न 7.
सुमेलित कीजिए-

हल:

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
एक रुपये में पैसों की संख्या होती है-
(अ) 50 पैसे
(ब) 10 पैसे
(स) 100 पैसे
(द) 200 पैसे
हल:
(स) 100 पैसे
प्रश्न 2.
100 रुपये में 10-10 के कितने नोट होते हैं—
(अ) 5
(ब) 10
(स) 20
(द) 15
हल:
(ब) 10
प्रश्न 3.
300 पैसे = …….. रुपये—
(अ) 3
(ब) 30
(स) 4
(द) 300
हल:
(अ) 3
प्रश्न 4.
100 रुपये के 20-20 के खुल्ले लेने पर नोटों की कुल संख्या होगी—
(अ) 4
(ब) 6
(स) 3
(द) 5
हल:
(द) 5
प्रश्न 5.
40 रुपये में 10-10 के कुल नोट होंगे—
(अ) 4
(ब) 6
(स) 8
(द) 10
हल:
(अ) 4
प्रश्न 6.
सुमन ने 85 रुपये का सामान खरीदा और दुकानदार को 100 रुपये का नोट दिया । उसे वापस मिलेंगे—
(अ) 25 रुपये
(ब) 5 रुपये
(स) 15 रुपये
(द) 20 रुपये
हल:
(स) 15 रुपये
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
प्रश्न 1.
50 रुपये के …….. नोटों से 200 रुपये बनेंगे ।
हल:
4
प्रश्न 2.
20 रुपये के 2 नोट, 10 रुपये का एक नोट तथा 5 रुपये का एक सिक्का मिलकर कुल ……. रुपये होंगे।
हल:
55
प्रश्न 3.
सौरभ ने 10 रुपये का पेन व 5 रुपये का रबर खरीदा तो वह कुल ………. रुपये चुकायेगा।
हल:
15
प्रश्न 4.
चिड़िया घर देखने की टिकट 30 रुपये है। यदि कपिल ने एक टिकट के लिए 50 रुपये का नोट दिया तो उसे वापस …….. रुपये मिलेंगे।
हल:
20
प्रश्न 5.
तीन रुपये में पैसों की संख्या …….. होगी।
हल:
300
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
अमित के पास 100 रुपये का नोट था । उसने जयपुर से टोंक जाने के लिए 70 रुपये का बस टिकट खरीदा। उसे टिकट लेने के बाद कितने रुपये
वापस मिलेंगे?
हल:
अमित के पास कुल = 100 रुपये
टिकट का मूल्य = 70 रुपये
वापस मिलेंगे = 30 रुपये
प्रश्न 2.
आर्यन मेले में 120 रुपये के खिलौने खरीदता है, 40 रुपये झूला झूलने के लिए देता है तथा 50 रुपये की मिठाई खाता है तो बताइये वह कुल कितने रुपये खर्च करता है?
हल:
खिलौने = 120 रुपये
झूला = 40 रुपये
मिठाई = 50 रुपये
कुल खर्च = 210 रुपये
प्रश्न 3.
एक पुस्तक का मूल्य 320 रुपये से बढ़कर 350 रुपये हो गया। बताओ पुस्तक की कीमत कितने रुपये बढ़ गई ?
हल:
पुस्तक की बढ़ी हुई कीमत = 350 रुपये
प्रारम्भिक कीमत = 320 रुपये
कीमत में वृद्धि = 30 रुपये
अतः पुस्तक की कीमत 30 रुपये बढ़ गई ।
प्रश्न 4.
निशा अपने जन्मदिन से हर दिन 5 रुपये डालती है तो एक सप्ताह में उसकी गुल्लक में कुल कितने रुपये जमा होंगे ?
हल:
एक सप्ताह अर्थात् 7 दिन में कुल जमा
= 5 × 7 रुपये = 35 रुपये
प्रश्न 5.
एक पेन की कीमत 25 रुपये है तो बताओ 100 रुपये में कुल कितने पेन खरीदे जा सकते हैं?
हल:
कुल रुपये = 100 रुपये
एक पेन की कीमत = 25 रुपये
∴ 100 रुपये में कुल पेन = 100 ÷ 25 = 4 पेन
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
वैभव 200 रुपये का बैट खरीदना चाहता है। इसके लिए वह हर दिन 10 रुपये बचाता है । बताओ वह कितने दिनों में बैट खरीद पाएगा?
हल:
बैट की कीमत = 200 रुपये
वैभव हर दिन बचाता है = 10 रुपये
वैभव बैट खरीद पाएगा = 200 ÷ 10
= 20 दिन
प्रश्न 2.
इन्दर 25 रुपये 75 पैसे लेकर मेले में जाता है और 20 रुपये 25 पैसे मेले में खर्च करता है। अब इन्दर के पास कितने रुपये बचे हैं?
हल:

प्रश्न 3.
महेन्द्र के पास 40 रुपये हैं । वह ‘टीना स्टेशनर्स’ से दो पेन और एक रजिस्टर खरीदता है तो बताइए, कितने रुपये खर्च हुए? एक पेन का मूल्य 5 रुपये तथा एक रजिस्टर का मूल्य 20 रुपये है।
हल:
एक पेन का मूल्य = 5 रु.
अतः दो पेन का मूल्य = 2 × 5 = 10 रु.
एक रजिस्टर का मूल्य = 20 रु.
कुल खर्च
दो पेन पर खर्च = 10 रु.
एक रजिस्टर पर खर्च = 20 रु.
कुल खर्च = 30 रु.
अर्थात् कुल 30 रु. खर्च हुए। उत्तर
Leave a Reply