Regular practice of RBSE Class 3 Maths Solutions in Hindi Chapter 4 हमारे माँड़ने Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 3 Maths Chapter 4 Question Answer in Hindi हमारे माँड़ने
हमारे माँड़ने Question Answer
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 28
प्रश्न 1.
चित्र देखकर बताइए-
इसमें गोल आकृति कितनी हैं ? _____
माँड़ने में ____ तिकोने और ____ चौकोर आकृति हैं ।

हल:
चित्र में एक गोल आकृति है । माँड़ने में 8 तिकोने और 2 चौकोर आकृति हैं ।

प्रश्न 2.
दोनों चौकोर में क्या अंतर है? इनके किनारे ध्यान से देखिए ।

हल:
पहले चौकोर में चारों किनारे बराबर हैं जबकि दूसरे चौकोर में केवल आमने-सामने के किनारे बराबर हैं। पहला चौकोर एक वर्ग है, दूसरा चौकोर एक आयत है ।
पृष्ठ 29
प्रश्न 1.
आपके विद्यालय में देखिए और बताइए, इनके जैसा क्या है?

हल:
स्वयं कीजिये ।
![]()
प्रश्न 2.
जानिए आकृतियों के नाम-

हल:
(i) मैं हूँ वर्ग । मेरे 4 कोने हैं। 4 भुजाएँ हैं। चारों भुजाएँ बराबर हैं ।
(ii) मैं हूँ आयत। मेरे 4 कोने हैं। मेरे 4 भुजाएँ हैं। मेरे आमने-सामने वाली भुजाएँ बराबर हैं ।
(iii) मैं त्रिभुज हूँ। मेरे 3 कोने हैं। मेरे 3 भुजाएँ हैं।
(iv) मैं वृत्त हूँ। मेरे 0 (शून्य) कोने हैं ।
पृष्ठ 30
प्रश्न 1.

हल:
| आकृतियाँ | क्या है इनमें अलग अलग | क्या है इनमें एक जैसा |
| वर्ग और आयत में । | वर्ग में चारों भुजाएँ समान जबकि आयत में आमने-सामने की भुजाएँ समान होती हैं । | सभी कोण समकोण होते हैं । |
| त्रिभुज और वर्ग | वर्ग में 4 किनारे व 4 कोने हैं। त्रिभुज में 3 किनारे हैं । व 3 कोने हैं। | दोनों आकृतियों के किनारे सीधे हैं । |
| आयत और त्रिभुज में। | आयत में 4 कोने व 4 किनारे हैं। त्रिभुज में 3 कोने व 3 किनारे हैं। | दोनों आकृतियों के किनारे सीधे हैं । |
| वर्ग और त्रिभुज में। | वर्ग में 4 किनारे व 4 कोने हैं । त्रिभुज में 3 किनारे व 3 कोने हैं। | दोनों आकृतियों के किनारे सीधे हैं । |
प्रश्न 2.
मेरे बनाए गए माँड़ने में क्या है ?

हल:
1 वर्ग है।
1 आयत हैं।
4 त्रिभुज हैं।
4 वृत्त हैं।
![]()
पृष्ठ 31
यह भी पता कीजिए—
प्रश्न 1.
(i) कागज के एक कोने को मोड़कर उसे काट दीजिए । बताइए अब कागज के कितने कोने हैं? _____
कितने कोने मिलेंगे अगर-
(ii) दो कोनों को मोड़ दें। ____कोने
(iii) तीन कोनों को मोड़ दें । ___ कोने
(iv) चारों कोनों को मोड़ दें । ____ कोने
हल:
(i) कागज के एक कोने को मोड़कर, काट देने पर अब कागज के 5 कोने हैं।
(ii) 6 कोने
(iii) 7 कोने
(iv) 8 कोने
प्रश्न 2.
गणित की कॉपी में भी तो छोटे वर्ग हैं। देखो मैंने वर्ग में रंग भरकर क्या-क्या बनाया

(i) रीना ने पहले एक वर्ग रंगा ।
फिर दो पास-पास वाले वर्ग में गुलाबी रंग भर दिया। देखकर बताइए, दोनों वर्ग मिलाकर क्या बना? …………..
(ii) ऐसे तीन वर्ग को आगे मिलाकर हरा रंग भर दिया। अब कौन-सी आकृति बनेगी?
(iii) चार वर्ग में रंग भरकर देखिए। आयत बनेगा या वर्ग?
हल:
(i) दोनों वर्ग मिलाकर आयत बना ।
(ii) तीन वर्ग मिलाकर आयत बना ।
(iii) चार वर्ग से आयत या वर्ग भी बन सकता

पृष्ठ 32

प्रश्न 1.
- इसमें कितने त्रिभुज हैं?
- इसमें कितने वर्ग हैं?
- इसमें कितने आयत हैं?
- इसमें कितनी भुजाएँ हैं?
- इसमें कितने कोने हैं?
हल:
- 5 त्रिभुज
- 1 वर्ग
- 1 आयत
- 13 भुजाएँ
- 13 कोने
प्रश्न 2.
आप भी बनाइए-

हल:

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
दी गई आकृतियों में सबसे बड़ा आयत किसमें बनेगा? उस पर सही (✓) का चिह्न लगाइए – (पूर्ण वर्ग की ही गणना करें)

हल:
इनमें आकृति (i) में सबसे बड़ा आयत बनेगा । अतः आकृति (i) (✓)
![]()
प्रश्न 2.
माचिस की तीलियों से बने इस त्रिभुज में कोई भी दो माचिस की तीली हटाकर पुन: इस प्रकार लगाइए कि दो त्रिभुज बन जाएँ ।

हल:

प्रश्न 3.
दी गई आकृति पर एक रेखा इस प्रकार खींचिए कि यह आकृति तीन त्रिभुजों में बँट जाए।

हल:

प्रश्न 4.
क्या आपने कभी स्टापू/किथ-किथ/पहल-दूज का खेल खेला है? इसमें हर खाने में एक पैर से चलकर कूदते हैं? देखिए और बताइए । आपके यहाँ इस खेल को क्या कहा जाता है ? पता कीजिए ।

इसमें कितने वर्ग हैं? …………
इसमें कितने आयत हैं ? …………
हल:
स्वयं कीजिए ।
प्रश्न 5.
दी गई आकृतियों में त्रिभुजों की संख्या बताइए-

हल:

प्रश्न 6.
दी गई आकृतियों में वर्गों की संख्या बताइए—

हल:

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
एक वृत्त में कोने होते हैं-
(अ) 1
(ब) 2
(स) 3
(द) 0
हल:
(द) 0
प्रश्न 2.
एक त्रिभुज में किनारे होते हैं-
(अ) 3
(ब) 2
(स) 1
(द) 0
हल:
(अ) 3
प्रश्न 3.
एक वर्ग में कोनों की संख्या होती है-
(अ) 4
(ब) 3
(स) 6
(द) 2
हल:
(अ) 4
प्रश्न 4.
निम्न में से किन दो आकृतियों में किनारों की संख्या समान है ?
(अ) त्रिभुज, वृत्त
(ब) आयत, वर्ग
(स) वर्ग, वृत्त
(द) आयत, त्रिभुज ( )
हल:
(ब) आयत, वर्ग
प्रश्न 5.
एक आयत में कोने व किनारों की संख्या क्रमशः है-
(अ) 4, 2
(ब) 2, 4
(स) 4, 4
(द) 3, 4
हल:
(स) 4, 4
![]()
प्रश्न 6.
100 रुपये के नोट में किनारे तथा कोनों की संख्या होती है-
(अ) 2 किनारे, 2 कोने
(ब) 4 किनारे, 4 कोने
(स) 4 किनारे, 2 कोने
(द) 2 किनारे, 4 कोने
हल:
(ब) 4 किनारे, 4 कोने
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
प्रश्न 1.
वर्ग के चारों किनारे ………. होते हैं
हल:
बराबर
प्रश्न 2.
आयत के ……… वाले किनारे बराबर होती है 1
हल:
आमने-सामने
प्रश्न 3.
नोट की आकृति ………. होते हैं।
हल:
चौकोर,
प्रश्न 4.
एक आयत और एक वर्ग में कोनों की संख्या ………. होती है।
हल:
समान
प्रश्न 5.
त्रिभुज में ……….. किनारे होते हैं ।
हल:
3
निम्नलिखित में सत्य / असत्य की पहचान कीजिए-
- आयत के चारों किनारे बराबर होते हैं ।
- त्रिभुज में कोनों की संख्या 4 होती है ।
- वर्ग के किनारे सीधे होते हैं ।
- वृत्त व आयत में कोनों की संख्या समान होती है।
हल:
- असत्य
- असत्य
- सत्य
- असत्य
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
एक आयत व एक वर्ग में दो समानताएँ लिखिए ।
हल:
- आयत व वर्ग दोनों में 4-4 सीधे किनारे होते हैं ।
- आयत व वर्ग दोनों में 4-4 कोने होते हैं ।
प्रश्न 2.
एक त्रिभुज में कोने व किनारों की संख्या कितनी होती है?
हल:
एक त्रिभुज में 3 कोने व 3 किनारे होते हैं।
प्रश्न 3.
एक आकृति में 4 कोने व 4 किनारे हैं तथा विपरीत किनारे बराबर हैं । आकृति का नाम लिखिए ।
हल:
आयत
प्रश्न 4.
पोस्टकार्ड में किनारों व कोनों की संख्या लिखिए।
हल:
पोस्टकार्ड में 4 किनारे व 4 कोने होते हैं ।
प्रश्न 5.
तीन समतल आकृतियों के नाम लिखिए ।
हल:
वर्ग, आयत व त्रिभुज समतल आकृतियाँ हैं ।
प्रश्न 6.
श्यामपट्ट में कोनों व किनारों की संख्या कितनी होती है?
हल:
श्यामपट्ट में 4 कोने व 4 किनारे होते हैं ।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
नीचे दी गई आकृतियों में किनारे व कोनों की संख्या ज्ञात कीजिए—

हल:
उपर्युक्त दी गई आकृति 1, आकृति 2, आकृति 3 व आकृति 4 में किनारे एवं कोनों की संख्या अग्रानुसार है-
| आकृतियाँ | किनारे | कोने |
| 1 | 5 | 5 |
| 2 | 6 | 6 |
| 3 | 7 | 7 |
| 4 | 8 | 8 |
![]()
प्रश्न 2.
तीन चित्र ऐसे बनाइये जिनके किनारे व कोने दोनों होते हैं, उनकी संख्या भी लिखिए ।
हल:

प्रश्न 3.
निम्न चित्रों के कोनों व किनारों की संख्या लिखिए—

हल:
(i) 0 कोने, 0 किनारे
(ii) 5 कोने, 5 किनारे
(iii) 12 कोने, 12 किनारे
(iv) 8 कोने, 8 किनारे
Leave a Reply