Regular practice of RBSE Class 3 Maths Solutions in Hindi हमने सीखा और समझा-3 Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 3 Maths हमने सीखा और समझा-3 Question Answer
प्रश्न 1.
एक संख्या में सैकड़े का स्थान 2, दहाई का स्थान 5 और इकाई का स्थान 8 है । उस संख्या को लिखिए।
हल:

अतः संख्या 258 है।
प्रश्न 2.
दो अंकों की सबसे बड़ी संख्या क्या है?
हल:
दो अंकों की सबसे बड़ी संख्या 99 है ।
प्रश्न 3.
999 और 989 में से कौनसी संख्या बड़ी है?
हल:
989 + 10 = 999, अत: 999 बड़ी संख्या है ।
प्रश्न 4.
तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या कौनसी है?
हल:
संख्या 999 तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या है।
प्रश्न 5.
तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या कौनसी है?
हल:
तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या 100 है ।
![]()
प्रश्न 6.
100 और 99 में से कौनसी संख्या छोटी है?
हल:
संख्या 99 दो अंकों की संख्या है। संख्या 100 तीन अंकों की संख्या है

संख्या 99 छोटी संख्या है।
प्रश्न 7.
100 और 101 में से कौन सी संख्या तीन अंकों की सबसे छोटी संख्या है?
हल:

दोनों संख्याओं में सैकड़ा व दहाई के अंक समान हैं परन्तु 100 में इकाई का अंक 101 में इकाई के अंक से छोटा है। अतः 100 छोटी संख्या है।
प्रश्न 8.
100 और 999 में से कौनसी संख्या छोटी है?
हल:
संख्या 100 में सैकड़े का अंक 1 है तथा 999 में सैकड़े का अंक 9 है। दोनों तीन अंकों की संख्याएँ हैं, अतः 100 छोटी संख्या है I
प्रश्न 9.
कौनसी वस्तु अधिक लंबी है— पेंसिल या रबर?
हल:
पेन्सिल की लंबाई रबर से अधिक होती है।
प्रश्न 10.
कौनसी वस्तु की लंबाई कम है- टेबल एवं बेंच ?
हल:
टेबल की लंबाई बेंच से कम होती है ।
प्रश्न 11.
इनमें कौनसी वस्तु सबसे लंबी है- पेंसिल, पेन, या पुस्तक ?
हल:
पुस्तक की लंबाई पेंसिल, पेन से अधिक होती है।
प्रश्न 12.
यदि एक पेंसिल की लंबाई 15 शार्पनर के बराबर है, तो दो पेंसिलों की लंबाई कितने शार्पनर के बराबर होगी ?
हल:
एक पेंसिल की लंबाई = 15 शार्पनर के बराबर
अत: दो पेंसिल की लंबाई = 15 + 15
= 30 शार्पनर के बराबर
प्रश्न 13.
यदि एक पुस्तक की लंबाई 2 पेंसिलों के बराबर है, तो तीन पुस्तकों की लंबाई कितनी पेंसिल के बराबर होगी ?
हल:
एक पुस्तक की लंबाई = 2 पेंसिलों के बराबर
तीन पुस्तकों की लंबाई = 3 × 2
= 3 बार 2
= 2 + 2 + 2
= 6 पेंसिलों के बराबर
प्रश्न 14.
एक बस 15 किलोमीटर की दूरी तय करनी है। यदि वह 8 किलोमीटर की दूरी पहले ही तय कर चुकी है, तो बताइए बस को कितनी दूरी तय करनी शेष है?
हल:
गंतव्य तक की शेष दूरी = कुल दूरी – तय की गई दूरी
= 15 किलोमीटर – 8 किलोमीटर
= 7 किलोमीटर
प्रश्न 15.
एक पेंसिल की लंबाई 15 सेंटीमीटर है । यदि उसे 3 सेंटीमीटर काट दिया जाए, तो उसकी शेष लंबाई कितनी होगी?
हल:
शेष लंबाई
= पेंसिल की लंबाई – काटी गई लंबाई
= 15 सेंटीमीटर 3 सेंटीमीटर
= 12 सेंटीमीटर
प्रश्न 16.
एक कागज की लंबाई 25 सेंटीमीटर है । यदि इसमें से 5 सेंटीमीटर काटकर अलग कर दिया जाए, तो उसकी शेष लंबाई कितनी होगी?
हल:
शेष लंबाई
= कागज की लंबाई – काटी गई लंबाई
= 25 सेंटीमीटर – 5 सेंटीमीटर
= 20 सेंटीमीटर
प्रश्न 17.
एक लड़का शाम 5 बजे से रात 7 बजे तक खेलता है । बताइए वह कितने समय तक खेलता है?
हल:

अतः लड़का 2 घण्टे तक खेलता है ।
प्रश्न 18.
एक लड़की प्रातः 9 बजे से प्रात: 11 बजे तक पढ़ाई करती है । बताइए वह कितने समय तक पढ़ाई करती है?
हल:

अतः लड़की 2 घण्टे तक पढ़ाई करती है ।
प्रश्न 19.
एक बैग का भार 5 किलोग्राम है । यदि उसमें 2 किलोग्राम का सामान और डाल दिया जाए, तो बैग का कुल भार कितना होगा?
हल:

![]()
प्रश्न 20.
एक डिब्बे का भार 15 किलोग्राम है । यदि उसमें 5 किलोग्राम का सामान और डाल दिया जाए, तो उसका कुल भार कितना होगा?
हल:

प्रश्न 21.
यदि एक लकड़ी की लंबाई 300 सेंटीमीटर है, तो उसकी लंबाई मीटर में कितनी होगी?
हल:
100 सेंटीमीटर = 1 मीटर
अतः 300 सेंटीमीटर = \(\frac{300}{100}\) = 3 मीटर
प्रश्न 22.
एक टेबल की लंबाई 100 सेंटीमीटर है तो उसकी लंबाई मीटर में कितनी होगी?
हल:
टेबल की लंबाई = 100 सेंटीमीटर
∵ 1 मीटर में 100 सेंटीमीटर होते हैं ।
अतः टेबल की लंबाई 1 मीटर है ।
प्रश्न 23.
यदि एक कमरे की लंबाई 5 मीटर है, तो उसकी लंबाई सेंटीमीटर में कितनी होगी?
हल:
1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
अतः 5 मीटर = 5 × 100 सेंटीमीटर
= 100 + 100 + 100 + 100 + 100
= 500 सेंटीमीटर
प्रश्न 24.
कौनसी लंबाई अधिक है -30 सेंटीमीटर या 3 मीटर ?
हल:
3 मीटर = 3 × 100 सेंटीमीटर
= 300 सेंटीमीटर
अत: 3 मीटर लंबाई 30 सेंटीमीटर से अधिक है ।
प्रश्न 25.
कौनसी लंबाई अधिक है – 120 सेंटीमीटर या 1 मीटर ?
हल:
1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
अतः 120 सेंटीमीटर लंबाई 1 मीटर लंबाई से अधिक है।
प्रश्न 26.
मिलान कीजिए—

हल:

प्रश्न 27.
आकृति पहचानिए :
प्रश्न 1.
मेरा एक गोलाकार आधार, एक शीर्ष एवं कोई किनारे नहीं है—
हल:
शंकु
प्रश्न 2.
मैं तीन भुजाओं से घिरी बंद आकृति हूँ- ………
हल:
त्रिभुज
![]()
प्रश्न 3.
मेरे 8 कोने हैं एवं सभी किनारे बराबर लंबाई के हैं । ………
हल:
घन
प्रश्न 28.
तीन वस्तुओं के नाम बताइए जो इनके जैसी हैं-
आयत = ____, ____, _____
वर्ग = ____, ____, _____
त्रिभुज = ____, ____, _____
हल:
आयत = टेनिस कोर्ट, नोटिस बोर्ड, दीवार
वर्ग = शतरंज बोर्ड, क्राफ्ट पेपर, फोटो फ्रेम
त्रिभुज = पिज्जा स्लाइस, तीर का सिरा, नाचोज चिप्स ।
Leave a Reply