Regular practice of RBSE Class 3 Maths Solutions in Hindi हमने सीखा और समझा-4 Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 3 Maths हमने सीखा और समझा-4 Question Answer
प्रश्न 1.
सही (✓) गलत (✗) का चिह्न लगाइए-
(i) 453 = 400 + 50 + 2
(ii) 504 50 + 0 + 4
(iii) 9 दहाई = 90
(iv) 7 सैकड़े = 700 इकाई
(v) 304 > 430
हल:
(i) 453 = 400 + 50 + 2 (✗)
(ii) 504 = 50 + 0 + 4 (✗)
(iii) 9 दहाई = 90 (✓)
(iv) 7 सैकड़े = 700 इकाई (✓)
(v) 304 > 430 (✗)
प्रश्न 2.
संख्या रेखा पर निम्नलिखित संख्याओं को दर्शाइए-
380, 430, 510, 520, 360, 580
हल:

प्रश्न 3.
एक संख्या में सैकड़ा के स्थान पर 1, दहाई के स्थान पर 9 और इकाई के स्थान पर 7 है। उस संख्या को शब्दों में लिखिए ।
हल:

प्रश्न 4.
मयंक के घर से स्कूल की दूरी 5 किलोमीटर है। यदि वह 2 किलोमीटर की दूरी पैदल चल कर तय कर चुका है, तो उसके घर से स्कूल की शेष दूरी कितनी है?
हल:
शेष दूरी = कुल दूरी पैदल चली गई दूरी
= 5 किलोमीटर – 2 किलोमीटर
= 3 किलोमीटर
प्रश्न 5.
एक लड़के को 20 किलोमीटर की दूरी तय करनी है । यदि वह 12 किलोमीटर की दूरी पैदल एवं 4 किलोमीटर की दूरी साइकिल से तय कर चुका है, तो उसके द्वारा कितनी दूरी तय करनी शेष है ?
हल:
पैदल चली गई दूरी = 12 किलोमीटर
साइकिल से चली दूरी = 4 किलोमीटर
चली गई दूरी = 12 + 4 = 16 किलोमीटर
गंतव्य तक की शेष दूरी = कुल दूरी – चली गई दूरी
= 20 किलोमीटर – 16 किलोमीटर
= 4 किलोमीटर
![]()
प्रश्न 6.
एक रस्सी की लंबाई 120 सेंटीमीटर है । यदि उसमें 20 सेंटीमीटर काट कर अलग कर दी जाए तो उसकी शेष लंबाई कितनी होगी?
हल:
शेष लंबाई = कुल लंबाई – काटी गई लंबाई
= 120 सेंटीमीटर – 20 सेंटीमीटर
= 100 सेंटीमीटर
प्रश्न 7.
कौनसी वस्तु अधिक लंबी है — टेबल या बैंच?
हल:
बैंच की लंबाई टेबल से अधिक है ।
प्रश्न 8.
कौनसी वस्तु अधिक लंबी है – रबड़ या स्केल ?
हल:
स्केल की लंबाई रबड़ की लंबाई से अधिक है ।
प्रश्न 9.
456 और 457 में से कौनसी संख्या बड़ी है?
हल:
456 + 1 = 457 अत: 457 संख्या बड़ी है।
प्रश्न 10.
123 और 124 में से कौनसी संख्या छोटी है?
हल:
124 – 1 = 123 अतः 123 छोटी संख्या है।
प्रश्न 11.
999 और 100 में से कौनसी संख्या तीन अंकों की सबसे बड़ी संख्या है ?
हल:
999 व 100 दोनों तीन अंकों की संख्याएँ हैं। 999 में सैकड़े, दहाई, इकाई का अंक बड़ा है अत: यह बड़ी संख्या है।
प्रश्न 12.
एक बॉक्स का भार 10 किलोग्राम है । यदि उसमें से 3 किलोग्राम का सामान निकाला जाए, तो उसका शेष भार क्या होगा?
हल:
बॉक्स का भार = 10 किलोग्राम
सामान निकाला गया = 3 किलोग्राम
शेष भार = 7 किलोग्राम
प्रश्न 13.
यदि एक कमरे की लंबाई 30 कदमों के बराबर है, तो दो कमरों की लंबाई कितनी होगी?
हल:
एक कमरे की लंबाई = 30 कदम
दो कमरों की लंबाई = 2 × 30 कदम
= 60 कदम
प्रश्न 14.
एक बस प्रातः 8 बजे उदयपुर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे डूंगरपुर पहुँचती है। बस को डूंगरपुर पहुँचने में कितना समय लगता है?
हल:
10 बजे – 8 बजे = 2 घण्टे
अतः बस को डूंगरपुर पहुँचने में 2 घण्टे लगते हैं ।
प्रश्न 15.
एक बाग की लंबाई 3 मीटर है। उसकी लंबाई सेंटीमीटर में क्या होगी ?
हल:
1 मीटर = 100 सेन्टीमीटर
अतः 3 मीटर = 3 × 100 = 300 सेन्टीमीटर
अतः बाग की लंबाई 300 सेन्टीमीटर है ।
प्रश्न 16.
एक सड़क की लंबाई 10 मीटर है। उसकी लंबाई सेंटीमीटर में क्या होगी ?
हल:
1 मीटर = 100 सेंटीमीटर
10 मीटर = 10 × 100
= 1000 सेंटीमीटर
अत: सड़क की लंबाई 1000 सेंटीमीटर है।
प्रश्न 17.
एक दीवार की लंबाई 400 सेंटीमीटर है । उसकी लंबाई मीटर में क्या होगी ?
हल:
100 सेंटीमीटर = 1 मीटर
400 सेंटीमीटर = \(\frac{400}{100}\)
= 4 मीटर
प्रश्न 18.
घड़ी में कुल कितनी सुइयाँ होती हैं ?
हल:
घड़ी में घण्टे की, मिनट की व सेकण्ड की कुल तीन सुइयाँ होती हैं ।
प्रश्न 19.
कौनसी सुई सबसे धीरे चलती है और क्या बताती है?
हल:
घण्टे की सुई धीरे चलती है । यह बताती है कि कितने बज चुके हैं।
प्रश्न 20.
घड़ी में बड़ी सुई क्या बताती है ?
हल:
घड़ी में बड़ी सुई सेकण्ड बताती है ।
![]()
प्रश्न 21.
समय बताएँ-

हल:
(i) 3 बजकर तीस मिनट,
(ii) डेढ़ बजे,
(iii) साढ़े आठ।
प्रश्न 22.
कैलेंडर देखकर बताइए-
(क) अगस्त माह में कितने रविवार हैं?
(ख) क्या सभी महीनों में 31 दिन होते हैं ?
हल:
(क) 5
(ख) नहीं।
प्रश्न 23.
हल कीजिए—
(i) 7 का ” एक न्यून” करने पर कौन-सी संख्या बनेगी?
हल:
7 का एक न्यून
![]()
(ii) संख्या 26 में अंक 6 का “एकाधिकेन पूर्वेण” करने पर कौन- सी नई संख्या बनेगी?
हल:
26 में अंक 6 का एकाधिकेन पूर्वेण
![]()
(iii) संख्या 48 में अंक 8 का “एकन्यून पूर्वेण” करने पर कौनसी नई संख्या बनेगी ?
हल:
48 में अंक 8 का एकन्यून पूर्वेण
![]()
![]()
(iv) संख्या 8 का “एकाधिक” करने पर कौनसी संख्या बनेगी?
हल:
8 का एकाधिक
![]()
(v) संख्या 432 में अंक 3 का एकाधिक करने पर कौनसी संख्या बनेगी?
हल:
432 में 3 का एकाधिक = 442
(vi) संख्या 576 में 7 का एक न्यूनेन करने पर कौनसी संख्या बनेगी?
हल:
576 में 7 का एक न्यून = 566
प्रश्न 24.
दिए गए पैटर्न को आगे बढ़ाइए—
- 45, 50, 55, 60, ………, …….., ………
- 4, 8, 12, 16, ………, …….., ………
- 3, 5, 7, 9, ………, …….., ………
- 55, 44, 33, 22, ………, …….., ………
- 403, 398, 393, 388, ………, …….., ………
- 99, 104, 109, 114, ………, …….., ………
हल:
- 45, 50, 55, 60, 65, 70, 75, 80
- 4, 8, 12, 16, 20, 24, 28, 32
- 3, 5, 7, 9, 11, 13, 15, 17
- 55, 44, 33, 22, 11, 0
- 403, 398, 393, 388, 383, 378, 373, 368
- 99, 104, 109, 114, 119, 124, 129, 134
Leave a Reply