To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi दादी की सेहत तिजोरी provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 1 के प्रश्न उत्तर दादी की सेहत तिजोरी
RBSE Class 4th EVS Chapter 1 Question Answer in Hindi
चर्चा कीजिए पृष्ठ 2
प्रश्न 1.
क्या आपने खेत में अनाज देखा है?
उत्तर:
हाँ, हमने खेत में अनाज देखा है।
प्रश्न 2.
पता कीजिए कि आपके गाँव/नगर या उसके आस-पास कौन-कौनसे मोटे अनाज की खेती होती है? क्या आप उसका पौधा पहचानते हो?
उत्तर:
हमारे नगर के आस-पास बाजरा, मक्का और ज्वार की खेती होती है। हाँ, मैं उसका पौधा पहचानता हूँ।
चर्चा कीजिए पृष्ठ 3
प्रश्न 1.
आपके यहाँ मोटे अनाज से क्या-क्या बनाया जाता है?
उत्तर:
हमारे यहाँ मोटे अनाज से रोटी, दलिया, ढोकला, राबड़ी, खिचड़ी आदि व्यंजन बनाए जाते हैं।
चर्चा कीजिए पृष्ठ 4
प्रश्न 1.
निम्नलिखित अनाजों से आपके घरों में खाने के लिए क्या-क्या व्यंजन बनाए जाते हैं?
- बाजरा
- मक्का
- रागी
- ज्वार

उत्तर:
निम्नलिखित अनाजों से हमारे घरों में उसके समक्ष लिखे व्यंजन बनाए जाते हैं-

पहचान कीजिए पृष्ठ 4
प्रश्न 1.
चित्र में दिखाए गए मोटे अनाज के नाम बताइए।

उत्तर:
- ज्वार
- मक्का
- बाजरा।
आप क्या करेंगे पृष्ठ 4
प्रश्न 1.
यदि आपके पड़ोस में कोई पेड़ काट रहा है तो आप क्या करेंगे?
उत्तर:
हम उसे पेड़ काटने से रोकने का प्रयास करेंगे तथा उसे यह भी समझायेंगे कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देता है, हमारे पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, कृपया इसे मत काटो।
![]()
प्रश्न 2.
यदि कोई बच्या कूड़ा सड़क पर फेंक रहा है, तो आप उसे कैसे समझाएँगे?
उत्तर:
हम उसे समझायेंगे कि सड़क पर कूड़ा फेंकने से हमारा पर्यावरण प्रदूषित होता है, रोगाणु पनपते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
सही उत्तर लिखिए-
प्रश्न 1.
मोटे अनाज कौनसे हैं?
(अ) गेहूँ और चावल
(ब) बाजरा, ज्वार, रागी
(स) केवल गेहूँ
(द) केवल चावल
उत्तर:
(ब) बाजरा, ज्वार, रागी
प्रश्न 2.
बाजरे की रोटी खाने से क्या लाभ होता है?
(अ) रोटी नर्म बनती है
(ब) शक्ति और ऊर्जा मिलती है
(स) पेट खराब होता है
(द) शरीर कमजोर होता है
उत्तर:
(ब) शक्ति और ऊर्जा मिलती है
प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से कौनसे अनाज का राजस्थान में सर्वाधिक उत्पादन होता है?
(अ) गेहूँ
(ब) रागी
(स) बाजरा
(द) चावल
उत्तर:
(स) बाजरा
रिक्त स्थान भरिए-
1. बाजरें का आटा _____ और पौष्टिक होता है। (हल्का/भारी)
उत्तर: हल्का
2. मोटा अनाज दिखने में _____ लेकिन शक्ति में बड़ा होता है। (बड़ा/छोटा)
उत्तर: छोटा
3. दादी ने बाजरे की रोटी को _____ के साथ परोसा। (गुड़/नमक)
उत्तर: गुड़
4. मोटे अनाज से सामान्यतः _____ बनाई जाती है। (रोटी/सलाद)
उत्तर: रोटी
5. पौधों को पानी देने से वे _____ रहते हैं। (मुरझाते/बढ़ते)
उत्तर: बढ़ते
![]()
6. हमें खाना खाने से पहले और बाद में _____ धोने चाहिए। (हाथ/कपड़े)
उत्तर: हाथ
सही-गलत बताइए-
1. दीपावली पर पतंग उड़ाई जाती है।
उत्तर: गलत
2. पेड़-पौधे हमें ऑक्सीजन देते हैं।
उत्तर: सही
3. पक्षियों को पिंजरे में रखना अच्छा होता है।
उत्तर: गलत
4. हमें मौसम अनुसार भोजन करना चाहिए।
उत्तर: सही
दो से तीन वाक्यों में उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1.
मोटे अनाज कौन-कौन से हैं? नाम लिखिए।
उत्तर:
मोटे अनाज ये हैं-
- ज्वार
- बाजरा
- मक्का
- रागी
- सांवा
- कोदो।
प्रश्न 2.
दादी ने बाजरे की रोटी बनाने को क्यों कहा?
उत्तर:
दादी ने बाजरे की रोटी बनाने के लिए इसलिए कहा क्योंकि यह स्वादिष्ट होती है और इससे सेहत भी अच्छी रहती है।
प्रश्न 3.
मोटा अनाज खाने से हमारे शरीर को क्याक्या लाभ होता है?
उत्तर:
मोटा अनाज खाने से हमारा शरीर शक्ति और ऊर्जा प्राप्त करता है। ये अनाज हमें गर्मी में ठंडक पहुँचाते हैं और सर्दियों में हमें गर्म रखते हैं।
कारण बताइए-
प्रश्न 1.
लोग आजकल मोटा अनाज कम क्यों खाते हैं?
उत्तर:
मोटे अनाजों का आटा गेहूँ की तुलना में कम चिकना होता है इसलिए इनकी रोटी बनाने में कठिनाई आती है, जबकि गेहूँ की रोटी बनाने और चावल पकाने में आसान होते हैं। इसलिए लोग आजकल मोटा अनाज कम खाते हैं।
![]()
प्रश्न 2.
मोटा अनाज सेहत के लिए कैसे लाभदायक है?
उत्तर:
मोटा अनाज सेहत के लिए लाभदायक है क्योंकि यह हल्का तथा पौष्टिक होता है। यह हमें बहुत शक्ति और ऊर्जा देता है। मोटे अनाज हमें गर्मी में ठंडक पहुचाते हैं तथा सर्दियों में हमें गर्म रखते हैं।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मोटे अनाज गर्मी में पहुँचाते हैं-
(अ) ठंडक
(ब) ऊर्जा
(स) शक्ति
(द) गर्मी
उत्तर:
(अ) ठंडक
प्रश्न 2.
मोटे अनाज सर्दियों में हमें रखते हैं-
(अ) ठंडा
(ब) गर्म
(स) शक्तिसम्पन्न
(द) ऊर्जारहित
उत्तर:
(ब) गर्म
प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से मोटा अनाज है-
(अ) चावल
(ब) गेहूँ
(स) चना
(द) ज्वार
उत्तर:
(द) ज्वार
प्रश्न 4.
निम्न में से मोटा अनाज नहीं है
(अ) ज्वार
(ब) बाजरा
(स) मक्का
(द) चावल
उत्तर:
(द) चावल
![]()
प्रश्न 5.
यदि हम थाली में मोटे अनाज रखेंगे तो कौन खुशहाल रहेंगे?
(अ) हमारे किसान
(ब) हमारे शिक्षक
(स) हमारे प्रशासक
(द) हमारे व्यापारी
उत्तर:
(अ) हमारे किसान
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. मोटे अनाज पर्यावरण के _____ होते हैं।
उत्तर: अनुकूल
2. _____ अनाज कम पानी में उगते हैं।
उत्तर: मोटे
3. यदि हम अपनी थाली में मोटे अनाज लायेंगे तो _____ भी अच्छी रहेगी।
उत्तर: सेहत
4. बाजरे का आटा गेहूँ के आटे से _____ चिकना होता है।
उत्तर: कम
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य बतलाइये-
1. मोटा अनाज सेहत की तिजोरी जैसा है, जो चाहे ताला खोलकर ले जाए।
उत्तर: सत्य
2. मोटे अनाज उगाने के लिए अधिक पानी की जरूरत होती है।
उत्तर: असत्य।
3. सरकार और किसान अब फिर से मोटे अनाज को बढ़ावा दे रहे हैं।
उत्तर: सत्य
4. मक्का के दाने गोहूँ और चावल की तुलना में छोटे होते हैं।
उत्तर: असत्य।
निम्नलिखित को सही सुमेलित कीजिए-
| 1. बाजरे के लहलहाते खेतों में | (अ) महिलाएँ कार्य कर रहे हैं |
| 2. अलग-अलग समूह में अनाज | (ब) बच्चे छांट रही हैं। |
| 3. खेल रहे हैं। | (स) पक्षी |
| 4. खेतों के ऊपर मंडरा रहे हैं। | (द) किसान |
उत्तर:
| 1. बाजरे के लहलहाते खेतों में | (द) किसान |
| 2. अलग-अलग समूह में अनाज | (अ) महिलाएँ कार्य कर रहे हैं |
| 3. खेल रहे हैं। | (ब) बच्चे छांट रही हैं। |
| 4. खेतों के ऊपर मंडरा रहे हैं। | (स) पक्षी |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
विजय और जया अपनी दादी के साथ कहाँ घूम रहे हैं?
उत्तर:
खेत में।
प्रश्न 2.
दादी हथेली पर किसके दाने रखकर बच्चों को दिखाती है?
उत्तर:
बाजरे के दाने।
प्रश्न 3.
बाजरे के दानों की दो विशेषताएँ लिखिए।
उत्तर:
बाजरे के दाने बहुत हल्के और पौष्टिक होते हैं।
प्रश्न 4.
कौनसे अनाज पर्यावरण के अनुकूल होते हैं?
उत्तर:
मोटे अनाज, जैसे-बाजरा, ज्वार, रागी, मक्का आदि।
![]()
प्रश्न 5.
सरकार और किसान अब फिर से कैसे अनाज को बढ़ावा दे रहे हैं?
उत्तर:
मोटे अनाज को।
प्रश्न 6.
मक्का के दाने गेहूँ और चावल की तुलना में कैसे होते हैं?
उत्तर:
बड़े और मोटे।
प्रश्न 7.
मोटे अनाज हल्के होते हुए भी हमें क्या देते हैं?
उत्तर:
मोटे अनाज हल्के होते हुए भी हमें बहुत शक्ति और ऊर्जा देते हैं।
प्रश्न 8.
बाजरा की रोटी बनाने के लिए हम सबसे पहले क्या करेंगे?
उत्तर:
बाजरा की रोटी बनाने के लिए हम सबसे पहले बाजरे का आटा गूँथेंगे।
प्रश्न 9.
बाजरे के आटे को थोड़ा-थोड़ा क्यों गूँथा जाता है?
उत्तर:
बाजरे का आटा गेहूँ से कम चिकना होता है, इसलिए थोड़ा-थोड़ा गूँथा जाता है।
प्रश्न 10.
बाजरे की रोटी कैसी होती है?
उत्तर:
बाजरे की रोटी बहुत स्वादिष्ट और सेहतमंद होती है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
हमें अपनी सेहत के लिए किस प्रकार के अनाज को खाना चाहिए? ऐसे किन्हीं चार अनाजों के नाम लिखिए।
उत्तर:
हमें अपर्नी सेहत के लिए मोटे अनाज खाने चाहिए। चार प्रमुख मोटे अनाज ये हैं-
- ज्वार
- बाजरा
- मक्का
- रागी।
![]()
प्रश्न 2.
सरकार और किसान अब फिर से मोटे अनाज को बढ़ावा क्यों दे रहे हैं?
उत्तर:
सरकार और किसान मोटे अनाज को बढ़ावा इसलिए दे रहे हैं क्योंकि ये अनाज पर्यावरण के अनुकूल होते हैं, कम पानी में उगते हैं और हमारी सेहत के लिए भी बेहतर हैं।
प्रश्न 3.
मोटे अनाज को सुपर फूड भी कहा जाता है। कारण लिखिए।
उत्तर:
मोटे अनाज में रेशे, प्रोटीन, विटामिन और खनिज लवण भरपूर मात्रा में होते हैं जो पाचन क्रिया को और बेहतर बनाते हैं। इसलिए इन्हें सुपर फूड़ कहा जाता है।
प्रश्न 4.
यदि हम अपनी थाली में मोटे अनाज लायेंगे तो क्या लाभ होंगे?
उत्तर:
यदि हम अपनी थाली में मोटे अनाज लायेंगे तो हमारी सेहत अच्छी रहेगी क्योंकि ये अनाज पौष्टिक होते हैं और हमारे किसान भी खुशहाल रहेंगे।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
विजय और जया जब अपनी दादी के साथ खेत में घूम रहे थे, तो खेत का दूश्य उन्हें कैसा लगा?
उत्तर:
खेत में घूमते समय विजय और जया को वहाँ का दृश्य बहुत सुनहरा लगा, जहाँ मंद-मंद हवा चल रही थी और बाजरे के लहलहाते खेतों में किसान कार्य कर रहे थे। कुछ महिलाएँ अलग-अलग समूह में अनाज छांट रही थीं, बच्चे खेल रहे थे तथा पक्षी खेतों के ऊपर मंडरा रहे थे।
प्रश्न 2.
मोटे अनाज का उदाहरण देते हुए उनके महत्त्व को समझाइए।
उत्तर:
मोटे अनाज का उदाहरण है-बाजरा, ज्वार, रागी, मक्का, जौ आदि।
महत्त्व-(1) मोटे अनाज बहुत हल्के, स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। ये हमें बहुत शक्ति और ऊर्जा देते हैं। ये गर्मी में ठंडक पहुँचाते हैं और सर्दियों में हमें गर्म रखते हैं।
(2) मोटे अनाज पर्यावरण के अनुकूल होते हैं, कम पानी में उगते हैं और हमारी सेहत के लिए भी बेहतर हैं।
Leave a Reply