To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi मीरा ने सीखा नक्शा provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 10 के प्रश्न उत्तर मीरा ने सीखा नक्शा
RBSE Class 4th EVS Chapter 10 Question Answer in Hindi
गतिविधि-1 पृष्ठ 72
प्रश्न 1.
दिशाएँ कितनी होती हैं? उनके नाम लिखो।
उत्तर:
दिशाएँ चार होती हैं-पूर्व, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण।
गतिविधि-2 पृष्ठ 74
प्रश्न 1.
आपके विद्यालय में जिस ओर सूरज उगता है, उस तरफ मुँह करके खड़े हो जाओ। अब चारों दिशाओं को बताइए।
उत्तर:
सूरज की तरफ मुँह करके खड़े होने पर, मेरे सामने की दिशा पूरब होगी, मेरी पीठ पीछे की दिशा पश्चिम होगी, मेरे बायीं ओर उत्तर दिशा होगी और मेरे दायीं ओर दक्षिण दिशा होगी।
गतिविधि-3 पृष्ठ 75-76
प्रश्न 1.
दिए गए चित्र से बताओ कि हवा किस ओर से आ रही है?
क्या इन्हें देखकर आपके दोस्त बता पाएँगे कि हवा किस दिशा से चल रही है?

उत्तर:
- बाल = पूर्व दिशा की ओर से
- पेड़ = पूर्व दिशा की ओर से
- पतंग = दक्षिण दिशा की ओर से
- आग = पश्चिम दिशा की ओर से
- कपड़े = उत्तर दिशा की ओर से
प्रश्न 2.
नक्शे में दिशाएँ कैसे दर्शाई जाती हैं?
उत्तर:
नक्शे में उत्तर हमेशा ऊपर की ओर होता है, पूर्व दिशा दाएँ तरफ, पश्चिम दिशा बाएँ तरफ और दक्षिण दिशा नीचे की तरफ। इसे नीचे तीरों के माध्यम से दर्शाया गया है।

गतिविधि-4 पृष्ठ 76-77
1. नक्शा और संकेत सूची देखकर इन सवालों के उत्तर दीजिए। नक्शा पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 76 पर देखें।
प्रश्न (क)
हैंडपम्प ईशान के विद्यालय की किस दिशा में है?
उत्तर:
पूर्व दिशा में।
प्रश्न (ख)
सड़क ईशान के विद्यालय की किस दिशा में है?
उत्तर:
सड़क ईशान के विद्यालय की पश्चिम दिशा में है।
प्रश्न (ग)
रेल लाइन ईशान के विद्यालय की किस दिशा में है?
उत्तर:
रेल लाइन ईशान के विद्यालय की उत्तर दिशा में है।
![]()
प्रश्न (घ)
नदी विद्यालय के किस ओर है?
उत्तर:
नदी विद्यालय की पश्चिम दिशा की ओर है।
प्रश्न (ङ)
सड़क की पश्चिम दिशा में क्या है?
उत्तर:
सड़क की पश्चिम दिशा में नदी है।
2. निम्नलिखित को ईशान द्वारा बनाये गये नक्शे में बताइये-
उत्तर:
[स्वयं करने के लिए।]
3. नक्शे में देखकर बताइये-
प्रश्न (क)
रेल लाइन के दक्षिण में क्या-क्या हैं?
उत्तर:
रेल लाइन के दक्षिण में नदी, सड़क, कुआँ, खेत और बागौड़ हैं।
प्रश्न (ख)
खेतों के पश्चिम में क्या-क्या है?
उत्तर:
खेतों के पश्चिम में नदी, सड़क, कुआँ, विद्यालय का बागौड़, खंभा और पेड़ है।
प्रश्न (ग)
विद्यालय के पूर्व में क्या-क्या है?
उत्तर:
विद्यालय के पूर्व में पेड़ है।
प्रश्न (घ)
नदी ईशान के विद्यालय के पश्चिम में है परन्तु विद्यालय नदी की कौनसी दिशा में है?
उत्तर:
पूर्व दिशा में।
गतिविधि-5 पंचायत का नक्शा पृष्ठ 77-78
प्रश्न 1.
दिए गए पंचायत के नक्शे को पढ़कर लिखिए-
(क) किस गाँव में दो कुएँ हैं?
उत्तर:
भक्तकाढाना में।
(ख) कौनसा गाँव रेल पटरी के पास है?
उत्तर:
पुष्पनगरी।
प्रश्न (ग)
नदी कौन-कौनसे गाँवों के बीच से निकलती है और उस पर कितने पुल बने हैं?
उत्तर:
नदी भक्तकाढाना और भुमकाढाना के बीच से निकलती है और उस पर दो पुल बने हुए हैं।
प्रश्न (घ)
कौनंसी फसल है जो तीनों गाँवों में मिलेगी?
उत्तर:
गेहूँ की फसल।
प्रश्न 2.
सही या गलत बताइए-
प्रश्न (क)
भुमकाढाना में एक हैंडपंप है।
उत्तर: असत्य
प्रश्न (ख)
पुष्पनगरी नदी के किनारे पर है।
उत्तर: असत्य
![]()
प्रश्न (ग)
भुमकाढाना में प्राथमिक विद्यालय है।
उत्तर: असत्य
प्रश्न (घ)
भक्तकाढाना के पश्चिम की ओर कारखाना है।
उत्तर: सत्य
प्रश्न (च) भुमकाढाना से पुष्पनगरी जाना हो तो पूरब की ओर जाना होगा।
उत्तर: असत्य।
3. यदि हर घर में पांच सदस्य हैं तो तीनों गाँवों में कितनी जनसंख्या होगी?
उत्तर:
(क) भुमकाढाना में जनसंख्या 30 होगी।
(ख) भक्तकाढाना में जनसंख्या 60 होगी।
(ग) पुष्पनगरी में जनसंख्या 40 होगी।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
ऊपर (पाठ्यपुस्तक के पृष्ठ 80 पर) दिए गए चित्र को देखकर निम्नलिखित वाक्यों के उत्तर दीजिए
प्रश्न (क)
रेलगाड़ी किस दिशा में जा रही है?
उत्तर:
रेलगाड़ी पश्चिम दिशा में जा रही है।
प्रश्न (ख)
पहाड़ से सड़क की तरफ नदी बह रही है। वह किस दिशा में बह रही है?
उत्तर:
नदी पहाड़ से सड़क तक दक्षिण दिशा में बह रही है।
प्रश्न (ग) बस किस दिशा में जा रही है?
उत्तर:
बस पूर्व दिशा में जा रही है।
प्रश्न (घ)
तालाब के किस दिशा में खेत हैं?
उत्तर:
तालाब के पूर्व एवं पश्चिम दिशा में खेत हैं।
प्रश्न (ङ)
गाँव की किस दिशा में नदी है-पूरब या पश्चिम?
उत्तर:
गाँव की पूरब दिशा में नदी है।
प्रश्न (च)
रेलगाड़ी के दक्षिण की ओर की तीन वस्तुओं के नाम लिखो।
उत्तर:
रेलगाड़ी के दक्षिणी ओर तीन स्थान ये हैं (1) तालाब, (2) गाँव के घर, (3) सड़क।
आगे दिए गए चित्र के बीच में एक मैदान है। मैदान में मेला लगा हुआ है। इसके चारों तरफ गाँव है। चारों गाँव के लोग मेला जाना चाहते हैं। नीचे कुछ वाक्य लिखे हैं। आपको बताना है कि कौनसा वाक्य सही है और कौनसा गलत।

नक्शे में से देखकर वाक्य के सामने सही तथा गलत का निशान लगाइए-
1. रायपुर गाँव के लोग मेला देखने के लिए उत्तर दिशा में जाएँगे।
उत्तर: गलत
2. नीमगांव के लोग मेला देखने के लिए उस दिशा में जाएँगे जिस दिशा से सूरज उगता है।
उत्तर: सही
3. बड़गाँव के लोग मेला जाने के लिए पश्चिम दिशा में जाएँगे।
उत्तर: सही
4. आमागाँव के लोग मेला देखने के लिए उस दिशा में जाएँगे जिस दिशा में सूरज उगता है।
उत्तर: गलत।
निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर चित्र में से देखकर लिखिए-
1. मेले से वापस आने के लिए नीमगाँव के लोगों को किस दिशा में चलना पड़ेगा?
उत्तर:
पश्चिम दिशा में।
![]()
2. बड़गाँव से नीमगाँव जाना हो तो किस दिशा में चलना पड़ेगा?
उत्तर:
पश्चिम दिशा में।
3. बड़गाँव से आमागाँव जाना हो तो किस-किस दिशा में चलना पड़ेगा?
उत्तर:
पश्चिम-दक्षिण दिशा में।
4. राजू नीमगाँव से किस दिशा में चलकर मेले में पहुँचा? फिर वह मेले से उत्तर दिशा में गया तो कौनसे गाँव में पहुँचेगा?
उत्तर:
राजू पूर्व दिशा में चलकर मेले में पहुँचा। फिर वह उत्तर दिशा में गया तो वह रायपुर गाँव पहुँचेगा।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
नक्शे में हमेशा ऊपर कौनसी दिशा होती है?
(अ) उत्तर
(ब) दक्षिण
(स) पूरब
(द) पश्चिम
उत्तर:
(अ) उत्तर
प्रश्न 2.
उत्तर की दिशा में मुँह करके खड़े होने पर बाएँ हाथ पर कौनसी दिशा होगी?
(अ) पूरब
(ब) पश्चिम
(स) दक्षिण
(द) उपरोक्त में कोई नहीं
उत्तर:
(ब) पश्चिम
प्रश्न 3.
सूरज की दिशा में मुँह करके खड़े होने पर दाएँ हाथ पर कौनसी दिशा होगी?
(अ) पूरब
(ब) पश्चिम
(स) उत्तर
(द) दक्षिण
उत्तर:
(द) दक्षिण
प्रश्न 4.
चित्र किसी जगह को कहाँ से देखकर बनाया जाता है?
(अ) ऊपर से
(ब) नीचे से
(स) किनारे से
(द) बीच से
उत्तर:
(स) किनारे से
![]()
प्रश्न 5.
नक्शा कहाँ से देखकर बनाया जाता है?
(अ) ऊपर से
(ब) किनारे से
(स) बीच से
(द) नीचे से
उत्तर:
(अ) ऊपर से
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. गाँव के हर मोहल्ले में _______ की टंकिया बनी थीं।
उत्तर: पानी
2. नक्शे में हमेशा _______ दिशा ऊपर होती है।
उत्तर: उत्तर
3. नक्शे में वस्तुएं चिह्नों, रेखाओं और _______ से दिखाई जाती हैं।
उत्तर: संकेतों
4. नक्शे में _______ का उपयोग किया जाता है ताकि वास्तविक दूरी और नक्शे की दूरी का अनुपात सही रहे।
उत्तर: पैमाने
निम्नलिखित कथनों में से सत्य-असत्य कथन छांटिए-
1. मीरा ने नक्शा पढ़ना अपने दोस्तों से सीखा।
उत्तर: असत्य
2. नक्शे से हम यह भी जान सकते हैं कि कौनसे स्थान किस दिशा में हैं।
उत्तर: सत्य।
3. उगते हुए सूर्य की दिशा पश्चिम होती है।
उत्तर: असत्य
4. ईशान ने अपने विद्यालय के नक्शे में संकेत सूची भी बनाई है।
उत्तर: सत्य।
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
| स्तम्भ-अ | स्तम्भ-ब |
| 1. नक्शा | (अ) गाँव की सड़कों को दिखाती हैं। |
| 2. नक्शे में लकीरें | (ब) पूर्व दिशा |
| 3. सूरज उगता है | (स) पश्चिम दिशा |
| 4. सूरज छिपता है | (द) दिशाओं को दिखाता है। |
उत्तर:
| स्तम्भ-अ | स्तम्भ-ब |
| 1. नक्शा | (द) दिशाओं को दिखाता है। |
| 2. नक्शे में लकीरें | (अ) गाँव की सड़कों को दिखाती हैं। |
| 3. सूरज उगता है | (ब) पूर्व दिशा |
| 4. सूरज छिपता है | (स) पश्चिम दिशा |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
नक्शे में ऊपर की तरफ के चिह्न किस दिशा को दिखाते हैं?
उत्तर:
उत्तर दिशा को।
प्रश्न 2.
नक्शे में दक्षिण दिशा किस तरफ होती है?
उत्तर:
नक्शे में दक्षिण दिशा नीचे की तरफ होती है।
प्रश्न 3.
नक्षे में पूर्व और पश्चिम किस तरफ होते हैं?
उत्तर:
नक्शे में दार्यीं तरफ पूर्व और बायीं तरफ पश्चिम होते हैं।
![]()
प्रश्न 4.
नक्शे से क्या लाभ है?
उत्तर:
नक्शे से हम बिना रास्ता भूले या नए रास्ते से कहीं भी पहुँच सकते हैं।
प्रश्न 5.
दिशाएँ कितनी होती हैं, उनके नाम लिखिए।
उत्तर:
दिशाएँ चार होती हैं-
- पूर्व
- पश्चिम
- उत्तर और
- दक्षिण।
प्रश्न 6.
दिशाओं को पहचानने के लिए हम किसका उपयोग भी कर सकते हैं?
उत्तर:
तीर का।
प्रश्न 7.
चित्र में वस्तुएँ कैसी दिखाई जाती हैं?
उत्तर:
चित्र में वस्तुएं वैसी दिखाई जाती हैं, जैसी वे दिखती हैं।
प्रश्न 8.
नक्शे में वस्तुएँ किस प्रकार दिखाई जाती हैं?
उत्तर:
नक्शे में वस्तुएँ चिह्नों, रेखाओं और संकेतों से दिखाई जाती हैं।
प्रश्न 9.
क्या चित्र में पैमाने का उपयोग आवश्यक है?
उत्तर:
नहीं, चित्र में पैमाने का उपयोग आवश्यक नहीं है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
नक्शे में पैमाने का उपयोग क्यों किया जाता है?
उत्तर:
नक्शे में पैमाने का उपयोग इसलिए किया जाता है ताकि वास्तविक दूरी और नक्शे की दूरी का अनुपात सही रहे।
प्रश्न 2.
नक्षे में दिशाएँ कैसे दर्शायी जाती हैं?
उत्तर:
नक्शे में हमेशा उत्तर ऊपर की ओर होता है, पूर्व दिशा दाएँ तरफ, पश्चिम दिशा बाएँ तरफ और दक्षिण दिशा नीचे की तरफ होती है।
![]()
प्रश्न 3.
ईशान के बनाए नक्शे की कोई तीन विशेषताएँ बताइए।
उत्तर:
- ईशान का नक्शा उसके विद्यालय के आसपास का है।
- उसमें नक्शे की संकेत सूची भी साथ में बनाई गई है।
- नक्शे में दिशा की सहायता के लिए दिशा तीर बनाये हैं।
प्रश्न 4.
चित्र का क्या उद्देश्य होता है?
उत्तर:
चित्र का उद्देश्य सौंदर्य और कल्पना को दिखाना और स्थानों की सटीक जानकारी देना होता है।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
नक्शा और चित्र के बनाने में क्या अन्तर है?
उत्तर:
नक्शा और चित्र में अन्तर-
- चित्र में वस्तुएँ वैसी ही दिखाई जाती हैं जैसी वे दिखती हैं, जबकि नक्शे में वस्तुएँ चिह्नों, रेखाओं और संकेतों के रूप में दिखाई जाती हैं।
- चित्र किसी जगह को किनारे से देखकर बनाया जाता है, जबकि नक्शा ऊपर से देखकर बनाया जाता है, जैसे-आसमान से देख रहे हों।
- चित्र में पैमाने का उपयोग आवश्यक नहीं है, जबकि नक्शे में पैमाने का उपयोग किया जाता है।
प्रश्न 2.
नक्शा कैसे बनता है?
उत्तर:
- सामग्री-नक्शा बनाने के लिए निम्न सामग्री लें-माचिस की तीलियाँ (पैमाने के लिए), चाॅक और कागज।
- पैमाना-एक तीली को एक कदम के बराबर माना जाता है। उदाहरण के लिए-यदि कमरे की दीवार 10 कदम लम्बी है तो नक्शे में यह 10 तीलियों के बराबर होगी।
- नक्शा बनाना-
- कमरे की लंबाई, चौड़ाई, दरवाजे, खिड़कियाँ और अन्य को पैमाने के अनुसार नक्शे पर दिखाइए।
- चिह्नों और संकेतों का उपयोग कीजिए।
- तीरों के माध्यम से दिशाओं को दर्शाइए।
Leave a Reply