To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi आकृतियों का जादू provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 12 के प्रश्न उत्तर आकृतियों का जादू
RBSE Class 4th EVS Chapter 12 Question Answer in Hindi
गतिविधि-1 पृष्ठ 89
प्रश्न 1.
क्या आप पत्तियों को उनके आकार के आधार पर अलग-अलग समूहों में बांट सकते हो?
उत्तर:
हाँ, हम पत्तियों को उनके आकार के आधार पर अलग-अलग समूहों में बांट सकते हैं।
गतिविधि-2 पृष्ठ 90
प्रश्न 1.
बताइए कि कुछ पेड़ ऊँचे और मोटे क्यों होते हैं जबकि कुछ छोटे होते हैं?
उत्तर:
पेड़-पौधे विभिन्न प्रकार के होते हैं। कुछ पेड़ ऊँचे और मोटे होते हैं जबकि कुछ छोटे होते हैं। उनकी आकृति आकार और बनावट की विविधता आवश्यकता, वातावरण की विविधता और उपयोग के अनुसार होती है।
प्रश्न 2.
क्या अलग-अलग वातावरण में अलगअलग पेड़ होते हैं?
उत्तर:
हाँ, अलग-अलग वातावरण में अलग-अलग पेड़ होते हैं।
![]()
प्रश्न 3.
क्या पेड़ों के आकार पर उनके वातावरण का प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
हाँ, पेड़ों के आकार पर उनके वातावरण का प्रभाव पड़ता है।
गतिविधि-3 पृष्ठ 91
प्रश्न 1.
क्या सभी पुल, मकान और हवेलियाँ एक ही आकार की होती हैं? यदि नहीं तो, क्यों?
उत्तर:
सभी पुल, मकान और हवेलियाँ एक ही आकार की नर्हीं होती हैं, क्योंकि वे अलग-अलग आवश्यकता और उपयोग के अनुसार बनाई गई हैं।
गतिविधि-4 पृष्ठ 91
प्रश्न 1.
पहियों का आकार सदैव गोल क्यों होता है?
उत्तर:
पहिये सदा गोल इसलिए बनाए जाते हैं ताकि वे सतह के साथ आसानी से और कम घर्षण के साथ गति कर सकें। गोल आकार में पहिया सतह के साथ एक समान सम्पर्क में रहता है, जिससे वह बिना ज्यादा दबाव डाले आगे बढ़ सकता है।
प्रश्न 2.
पुस्तकें चौकोर क्यों होती हैं?
उत्तर:
पुस्तकें चौकोर इसलिए होती हैं क्योंकि यह पढ़ने, स्टोरेज और पोर्टेबिलिटी करने में सबसे अधिक सुविधा- जनक होती है। चौकोर आकार की किताबें आसानी से हाथ में पकड़ी जा सकती हैं और पन्ने पलटने में भी सुविधाजनक रहती है।
प्रश्न 3.
छाते का आकार गोल एवं लम्बा क्यों होता है?
उत्तर:
छाते का आकार गोल और लम्बा होना कई कारणों से होता है, जो मुख्य रूप से बारिश और धूप से सुरक्षा और उपयोगिता से जुड़े हैं। गोल आकार सबसे अधिक सतह क्षेत्र (कवरेज) देता है और लंबी डिजाइन हवा को बेहतर ढंग से काटती है जिससे छतरी स्थिर रहती है। छाते का हैंडल का डिजाइन जो लंबा और सीधा होता है, इसे पकड़ना और ले जाना आसान होता है।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
सही उत्तर चुनिए-
प्रश्न 1.
मनु और मान्या ने सबसे पहले किस वस्तु में अंतर देखा?
(अ) पेड़ों की ऊँचाई
(ब) पत्तियों की आकृति
(स) फूलों का रंग
(द) मिट्टी की बनावट
उत्तर:
(ब) पत्तियों की आकृति
![]()
प्रश्न 2.
पेड़ों के आकार पर किसका प्रभाव नहीं पड़ता है?
(अ) उनकी आयु
(ब) उनका वातावरण
(स) उनका रंग
(द) उनका स्थान
उत्तर:
(ब) उनका वातावरण
प्रश्न 3.
मनुष्य द्वारा बनाई गई संरचनाओं की आकृतियों में अंतर क्यों होता है?
(अ) सभी एक ही आकार में बनते हैं।
(ब) उनकी आवश्यकता और उपयोग के अनुसार।
(स) कारीगर की पसंद के अनुसार।
(द) यह प्राकृतिक नियम है।
उत्तर:
(ब) उनकी आवश्यकता और उपयोग के अनुसार।
प्रश्न 4.
पहियों का आकार हमेशा गोल क्यों होता है?
(अ) देखने में अच्छा लगता है।
(ब) गोल वस्तुएँ ज्यादा मजबूत होती हैं।
(स) यह आसानी से घूम सकते हैं।
(द) यह बनाने में आसान होते हैं।
उत्तर:
(स) यह आसानी से घूम सकते हैं।
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. मनु और मान्या ने पेड़ों के नीचे _____ की आकृतियों को देखा।
उत्तर: पत्तियों
2. सभी पत्तियों का आकार, आकृति और बनावट _____ नहीं होती।
उत्तर: एक समान
3. कुछ पेड़ ऊँचे और मोटे होते हैं जबकि कुछ _____ और _____ होते हैं।
उत्तर: पतले और छोटे
![]()
4. मनुष्य द्वारा बनाई गई वस्तुएँ उनकी _____ और _____ के अनुसार अलग-अलग आकार में होती हैं।
उत्तर: आवश्यकता और उपयोग
5. गोल पहिए आसानी से _____ सकते हैं इसलिए उनका यह आकार होता है।
उत्तर: घूम।
मिलान कीजिए-
| स्तंभ (अ) | स्तंभ (ब) |
| 1. पत्तियाँ | (क) वातावरण के अनुसार बदलती है |
| 2. पेड़ों की ऊँचाई | (ख) आमतौर पर चौकोर होता है |
| 3. पुस्तक का आकार | (ग) विभिन्न आकार एवं आकृतियों में पाई जाती हैं |
| 4. पहिए का आकार | (घ) उपयोगिता के अनुसार विभिन्न आकार में बनाई जाती हैं |
| 5. मानव निर्मित वस्तुएँ | (य) गोल होता है जिससे वह आसानी से घूम सके |
उत्तर:
| स्तंभ (अ) | स्तंभ (ब) |
| 1. पत्तियाँ | (ग) विभिन्न आकार एवं आकृतियों में पाई जाती हैं |
| 2. पेड़ों की ऊँचाई | (क) वातावरण के अनुसार बदलती है |
| 3. पुस्तक का आकार | (ख) आमतौर पर चौकोर होता है |
| 4. पहिए का आकार | (य) गोल होता है जिससे वह आसानी से घूम सके |
| 5. मानव निर्मित वस्तुएँ | (घ) उपयोगिता के अनुसार विभिन्न आकार में बनाई जाती हैं |
निम्नांकित प्रश्नों के उत्तर दो से तीन वाक्यों में दीजिए-
प्रश्न 1.
मनु और मान्या ने पत्तियों में क्या अंतर देखा?
उत्तर:
मनु और मान्या ने पत्तियों में यह अन्तर देखा कि पत्तियाँ एक ही प्रकार की नहीं होती हैं। उनका आकार, आकृति और बनावट अलग-अलग हो सकती है।
प्रश्न 2.
पेड़ों की ऊँचाई और शाखाओं की बनावट अलग-अलग क्यों होती है?
उत्तर:
पेड़ों की ऊँचाई और शाखाओं की बनावट उनके कार्य और वातावरण की भिन्नता के कारण अलगअलग होती है।
प्रश्न 3.
मनुष्य द्वारा बनाई गई वस्तुओं की आकृति अलग-अलग क्यों होती है?
उत्तर:
मनुष्य द्वारा बनाई गई वस्तुओं का आकार व आकृति अलग-अलग आवश्यकता एवं उपयोग के अनुसार अलग-अलग होती है।
![]()
प्रश्न 4.
दैनिक उपयोग की वस्तुओं में आकृति का क्या महत्व होता है?
उत्तर:
दैनिक उपयोग की वस्तुओं में आकृति और आकार उसके उपयोग को आसान बनाने के लिए चुने जाते हैं।
प्रश्न 5.
क्या सभी पुल और भवन एक ही आकार के होते हैं ?
उत्तर:
सभी पुल और भवन एक ही आकार के नहीं होते हैं। वे अलग-अलग आवश्यकताओं और उपयोगों के अनुसार अलग-अलग आकृतियों और आकारों के होते हैं।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मनु और मान्या ने पेड़ों के आकार में क्या भिन्नताएँ देखीं?
(अ) कुछ पतले और मोटे
(ब) कुछ बड़े और कुछ छोटे
(स) सभी समान आकार के थे
(द) कुछ सीधे कुछ तिरछे आकार के थे
उत्तर:
(ब) कुछ बड़े और कुछ छोटे
प्रश्न 2.
पेड़-पौधे अलग-अलग हो सकते हैं-
(अ) आकार में
(ब) आकृति में
(स) बनावट में
(द) उपर्युक्त सभी में
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी में
प्रश्न 3.
मनुष्य द्वारा बनाई गई वस्तुएँ अलग-अलग आकार व आकृति की किस कारण होती हैं?
(अ) अलग-अलग आवश्यकता के कारण
(ब) अलग-अलग उपयोग के कारण
(स) वस्तुओं की अलग-अलग मात्रा के कारण
(द) उपर्युक्त सभी कारण
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी कारण
प्रश्न 4.
पहिये का आकार सदैव गोल होने का कौनसा कारण सही है?
(अ) यह लुढ़कने को सुविधाजनक बनाता है
(ब) इससे गति करना आसान हो जाता है
(स) गोलाकार आकार में घर्षण कम होता है
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
![]()
प्रश्न 5.
पुस्तकों के चौकोर रखने का कारण है-
(अ) कागज की बर्बादी को कम करना
(ब) पढ़ने में आसान बनाना
(स) आसानी से एक-दूसरे के ऊपर रख सकना
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. इंसान के द्वारा बनाई गई संरचनाओं में भी अलगअलग _____ होते हैं।
उत्तर: आकार
2. कुछ पेड़ लंबे और मोटे होते हैं, जबकि कुछ पेड़ _____ और _____ होते हैं।
उत्तर: छोटे, पतले
3. पेड़ों की _____ कुछ सीधी ऊपर की ओर बढ़ रही थीं जबकि कुछ झुकी हुई थीं।
उत्तर: शाखाएँ
4. पेड़ों के आकार पर उनके _____ का प्रभाव पड़ता है।
उत्तर: वातावरण।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य कथन छांटिए-
1. सभी पत्तियों का आकार एक जैसा होता है।
उत्तर: असत्य
2. स्कूल की इमारत, घर और मंदिर की आकृति में अन्तर होता है।
उत्तर: सत्य
3. सभी पुल, मकान और हवेलियाँ एक ही आकार की होती है।
उत्तर: असत्य
![]()
4. हर वस्तु के आकार का कोई न कोई कारण होता है।
उत्तर: सत्य
5. आकृतियों की विविधता जीवन को सुंदर बनाती है।
उत्तर: सत्य
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. गोल, लंबा और सर्पिल आकार | (अ) पेड़ |
| 2. ऊँचे, मोटे, छोटे और पतले | (ब) पेड़ की शाखाएँ |
| 3. कुछ सीधी ऊपर की ओर | (स) मानव निर्मित और कुछ झुकी हुई रचनाएँ |
| 4. विद्यालय भवन और झोंपड़ियाँ | (द) पत्तियाँ |
उत्तर:
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. गोल, लंबा और सर्पिल आकार | (द) पत्तियाँ |
| 2. ऊँचे, मोटे, छोटे और पतले | (अ) पेड़ |
| 3. कुछ सीधी ऊपर की ओर | (ब) पेड़ की शाखाएँ |
| 4. विद्यालय भवन और झोंपड़ियाँ | (स) मानव निर्मित और कुछ झुकी हुई रचनाएँ |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
क्या पत्तियाँ एक ही प्रकार की होती हैं?
उत्तर:
नहीं, पत्तियाँ एक ही प्रकार की नहीं होती हैं। वे अलग-अलग होती हैं।
प्रश्न 2.
पत्तियाँ किस रूप में अलग-अलग हो सकती हैं?
उत्तर:
पत्तियाँ आकार, आकृति और बनावट के रूप में अलग-अलग होती हैं।
प्रश्न 3.
पेड़ किस रूप में अलग-अलग होते हैं?
उत्तर:
कुछ पेड़ ऊँचे और मोटे होते हैं, जबकि कुछ छोटे और पतले होते हैं।
![]()
प्रश्न 4.
मान्या को पेड़ों की शाखाएँ किस रूप में दिखाई दीं?
उत्तर:
मान्या को पेड़ों की शाखाएँ अलग-अलग रूप में दिखाई दीं।
प्रश्न 5.
पेड़ों की शाखाएँ किस प्रकार अलग-अलग फैली हुई थीं?
उत्तर:
पेड़ों की शाखाएँ अलग-अलग दिशाओं में फैली, कुछ ऊपर की ओर जाती हुई और कुछ झुकी हुई थीं।
प्रश्न 6.
पेड़-पौधे किस रूप में अलग-अलग हो सकते हैं?
उत्तर:
पेड़ों का आकार, आकृति और बनावट अलगअलग हो सकती है।
प्रश्न 7.
मनु और मान्या को क्या समझ आ गया था?
उत्तर:
मनु और मान्या को यह समझ आ गया था कि संसार में हर वस्तु एक जैसी नहीं होती।
प्रश्न 8.
आकृतियों की विविधता जीवन को कैसा बनाती हैं?
उत्तर:
आकृतियों की विविधता जीवन को सुंदर बनाती है।
प्रश्न 9.
किसी वस्तु की आकृति एवं आकार उसके उपयोग को कैसा बनाने के लिए चुनी जाती है?
उत्तर:
उसके उपयोग को आसान बनाने के लिए।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मनु और मान्या ने पेड़ों के नीचे क्या देखा?
उत्तर:
मनु और मान्या ने पेड़ों के नीचे कुछ अजीबसी आकृतियाँ देखीं। मनु ने देखा कि एक पत्ती का आकार गोल था जबकि दूसरा लंबा और सर्पिल था।
प्रश्न 2.
मान्या के इन प्रश्नों कि ‘ये दोनों पत्तियाँ एक जैसी क्यों नहीं है और क्या ये एक ही पौधे से आई हैं? से क्या प्रेरणा दी?
उत्तर:
इन प्रश्नों ने मनु और मान्या को और अधिक ध्यान से पत्तियों के आकार और पेड़ों के स्वरूप को देखने की प्रेरणा दी और वे दोनों बगीचे में जाकर वहाँ के पेड़ों को ध्यान से देखने लगे।
प्रश्न 3.
मनु और मान्या ने पेड़ों और शाखाओं की आकृति के सम्बन्ध में क्या देखा?
उत्तर:
मनु और मान्या ने देखा कि कुछ पेड़ ऊँचे और मोटे थे जबकि कुछ छोटे और पतले थे। इसी प्रकार पेड़ों की शाखाएँ भी अलग-अलग दिंशाओं में फैली हुई थीं। कुछ सीधी ऊपर की ओर बढ़ रही थीं जबकि कुछ झुकी हुई थीं।
![]()
प्रश्न 4.
बच्चे अलग-अलग पेड़ों के आकार और ऊँचाई का निरीक्षण कर किस निष्कर्ष पर पहुँचे?
उत्तर:
बच्चे अलग-अलग पेड़ों के आकार और ऊँचाई आदि का निरीक्षण कर इस निष्कर्ष पर पहुँचे कि पेड़पौधे विभिन्न प्रकार के होते हैं। अतः उनका आकार, ऊँचाई, आकृति और बनावट अलग-अलग हो सकती है।
प्रश्न 5.
बगीचे में पुराने मंदिर की दीवारें, विद्यालय भवन और कुछ झोंपड़ियों को देखकर मनु ने क्या सोचा?
उत्तर:
इन संरचनाओं को देखकर मनु ने सोचा, “यदि पेड़ और उनकी पत्तियाँ अलग-अलग आकार की हो सकती हैं तो क्या मनुष्य द्वारा बनाई गई वस्तुएँ भी अलग-अलग आकृतियों में हो सकती हैं?”
प्रश्न 6.
मनु और मान्या को पेड़-पौधों, पत्तियों व मानवकृत संरचनाओं की विविधता के सम्बन्ध में क्या कारण समझ में आया?
उत्तर:
मनु और मान्या को यह समझ में आया कि पेड़ों, पत्तियों, भवन और वस्तुओं की आकृति व आकार केवल संयोगवश नहीं होते हैं। वे उनके कार्य और वातावरण के अनुसार विकसित व निर्मित होते हैं।
Leave a Reply