• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 4 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पंचायती राज

April 18, 2026 by Prasanna Leave a Comment

To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पंचायती राज provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 13 के प्रश्न उत्तर पंचायती राज

RBSE Class 4th EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi

आइए चर्चा करें पृष्ठ 102

प्रश्न 1.
पंचायत समिति क्या करती है?
उत्तर:

  1. पंचायत समिति एक ब्लॉक के गाँवों की समस्याओं को हल करने के लिए कार्य करती है।
  2. पंचायत समिति के सदस्य और सरपंच एक साथ बैठकर गाँवों के विकास के लिए योजनाएँ बनाते हैं।

प्रश्न 2.
क्या आपकी गली में नाली, सड़क आदि की समस्या है? यदि हाँ, तो गाँव के लोग उस समस्या को लेकर किस-किसके पास जाते हैं?
उत्तर:
वे सरपंच, पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यों तथा जिला परिषद् के निर्वाचित सदस्यों के पास उस समस्या को लेकर जाते हैं।

आइए चर्चा करें & पृष्ठ 103

प्रश्न 1.
क्या आपने कभी जिला परिषद् का कार्यालय देखा है?
उत्तर:
नहीं, हमने जिला परिषद् का कार्यालय नहीं देखा है।

प्रश्न 2.
जिला परिषद गाँवों के लिए क्या काम करती है?
उत्तर:
जिला परिषद पंचायत समिति के माध्यम से ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करती है तथा गाँवों में बिजली व पानी की सुविधा देती है।

आइए चर्चा करें पृष्ठ 104

प्रश्न 1.
ऊपर चित्र (पृष्ठ 104) में क्या दिखाया गया है?
उत्तर:
चित्र में गाँव की निर्वाचन की व्यवस्था को दिखाया गया है।

RBSE Class 4 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पंचायती राज

प्रश्न 2.
पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव क्यों जरूरी है?
उत्तर:
चुनाव इसलिए जरूरी है क्योंकि निर्वाचित सदस्य अपने कार्यों के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं।

प्रश्न 3.
क्या आपके गाँव में चुने हुए जन प्रतिनिधि हैं?
उत्तर:
हाँ, हमारे गाँव में चुने हुए जन प्रतिनिधि हैं।

प्रश्न 4.
यदि हाँ, तो उनका नाम और किस पद के लिए निर्वाचित हुए हैं? बताइए।
उत्तर:
(i) राम, (ii) श्याम और (iii) घनश्याम-ये पंच पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।
(ii) सुरेन्द्र सिंह-ये पंचायत समिति सदस्य के पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।
(iii) हरीश मिर्धा-ये जिला परिषद के पार्षद के पद के लिए निर्वाचित हुए हैं।

सावित्री-ये सरपंच पद पर निर्वाचित हुई है।
(नोट-ये सभी नाम काल्पनिक हैं, लेकिन एक गाँव में निर्वाचित सदस्य प्रायः चार पदों पर निर्वाचित होते हैं-

  1. पंच
  2. सरपंच
  3. पंचायत समिति का सदस्य
  4. जिला परिषद का पार्षद)

[विद्यार्थी अपने-अपने गाँव के निर्वाचित सदस्यों तथा उनके पद नामों का उल्लेख करें।]

आइए चर्चा करें पृष्ठ 105

प्रश्न 1.
पंचायत पर्यावरण संरक्षण के लिए क्या करती है?
उत्तर:
पंचायत पर्यावरण संरक्षण के लिए हर घर के सामने पेड़ लगाती है तथा कचरा प्रबंधन के लिए नीले और हरे कूड़ेदान रखवाती है।

प्रश्न 2.
आप अपने घर में पानी कैसे बचा सकते हैं?
उत्तर:
हम अपने घर में पानी बचाने के लिए निम्न उपायों को अपनायेंगे-

  1. नल से लीक होने पर पानी की लीक को ठीक करेंगे तथा जब उपयोग न हो, नल को बंद रखेंगे।
  2. नहाते समय पानी का उपयोग कम करेंगे।
  3. पानी की बचत करने वाले उपकरणों का उपयोग करेंगे-जैसे, कम प्रवाह वाले शॉवर हैड और नल एरेटर।
  4. कपड़े धोने के लिए पूरे लोड का उपयोग करेंगे।
  5. बर्तन धोने के लिए नल के बजाय बाल्टी का उपयोग करेंगे।
  6. गाड़ी धोने के लिए पाइप का उपयोग न करके बाल्टी और मग का उपयोग करेंगे।

अभ्यास-2 – वर्गीकरण कीजिए – पृष्ठ 105

प्रश्न 1.
नीचे दिए गए कार्यों को संबंधित संस्था के अन्तर्गत वर्गीकृत कीजिए-
कार्य-सड़क निर्माण, पेयजल आपूर्ति, पंचायत चुनाव, कचरा प्रबंधन, वृक्षारोपण, पंचायत समिति और पंचायतों के लिए कार्यों की स्वीकृति प्रदान करना।
RBSE Class 4 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पंचायती राज 1
उत्तर:

ग्राम पंचायत पंचायत समिति जिला परिषद्
1. कचरा प्रबंधन वृक्षारोपण सड़क निर्माण (1) पेयजल आपूर्ति
(2) पंचायत समिति और पंचायतों के लिए कायों की स्वीकृति प्रदान करना।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सही उत्तर चुनिए-

प्रश्न 1.
प्रधान का चुनाव किया जाता है-
(अ) जनता द्वारा
(ब) पंचायत समिति सदस्य द्वारा
(स) दोनों के द्वारा
(द) वार्ड पंच द्वारा
उत्तर:
(ब) पंचायत समिति सदस्य द्वारा

प्रश्न 2.
जिला प्रमुख का चुनाव किया जाता है-
(अ) जनता द्वारा
(ब) पंचायत समिति सदस्य द्वारा
(स) दोनों के द्वारा
(द) जिला परिषद सदस्यों द्वारा
उत्तर:
(द) जिला परिषद सदस्यों द्वारा

RBSE Class 4 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पंचायती राज

प्रश्न 3.
पंचायत समिति सदस्य का चुनाव किया जाता है-
(अ) जनता द्वारा
(ब) पंचायत समिति सदस्य द्वारा
(स) दोनों के द्वारा
(द) उप सरपंच द्वारा
उत्तर:
(अ) जनता द्वारा

रिक्त स्थान भरिए-

1. पंचायत समिति ब्लॉक स्तर पर _____ के लिए काम करती है।
उत्तर: गाँवों के विकास

2. जिला परिषद् _____ स्तर पर कार्य करती है।
उत्तर: जिला

3. पंचायत समिति _____ और _____ जैसी बुनियादी सेवाओं के लिए कार्य करती है।
उत्तर: नाली और सड़क सफाई

4. पंचायत पर्यावरण की रक्षा के लिए _____ अभियान चलाती है।
उत्तर: वृक्षारोपण।

सत्य/असत्य लिखिए-

1. पंचायत समिति सिर्फ गाँव के स्तर पर काम करती है।
उत्तर: असत्य

2. पंचायत समिति गाँवों की समस्याओं का समाधान करने में सहायता करती है।
उत्तर: सत्य

3. जिला परिषद् पूरे जिले के विकास कार्यों की योजना बनाती है।
उत्तर: सत्य

4. पंचायत चुनाव हर पाँच वर्ष में होते हैं।
उत्तर: सत्य

5. पंचायत पर्यावरण संरक्षण के लिए कोई कार्य नहीं करती है।
उत्तर: असत्य

6. पंचायत समिति स्कूल, अस्पताल आदि बनवाने में मदद करती है।
उत्तर: सत्य

7. पंचायत कचरा प्रबंधन का कार्य नहीं करती है।
उत्तर: असत्य

8. हरा डिब्बा गीला/जैविक कचरे के लिए होता है।
उत्तर: सत्य

मिलान कीजिए-

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. जिला परिषद् (अ) ग्राम पंचायत का मुखिया
2. सरपंच (ब) पूरे जिले का विकास करती है
3. जन प्रतिनिधि (स) गाँवों में विकास एवं (पंचायत चुनाव) पर्यावरण देखभाल का कार्य करती हैं।
4. पंचायत (द) जनता द्वारा चुने जाते हैं।

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. जिला परिषद् (ब) पूरे जिले का विकास करती है
2. सरपंच (अ) ग्राम पंचायत का मुखिया
3. जन प्रतिनिधि (द) जनता द्वारा चुने जाते हैं।
4. पंचायत (स) गाँवों में विकास एवं (पंचायत चुनाव) पर्यावरण देखभाल का कार्य करती हैं।

सोचकर उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
पंचायत समिति क्या कार्य करती है?
उत्तर:

  1. पंचायत समिति कई गाँवों की समस्याओं को हल करने के लिए कार्य करती है, जैसे-पेयजल की समस्या, स्कूल की समस्या आदि।
  2. इसके सदस्य एवं सरपंच एक साथ बैठकर गाँवों के विकास के लिए योजनाएँ बनाते हैं।

प्रश्न 2.
जिला परिषद और पंचायत समिति में क्या अन्तर है?
उत्तर:
जिला परिषद् पूरे जिले के गाँवों के विकास और उनकी समस्याओं के लिए कार्य करती है, जबकि पंचायत समिति एक ब्लॉक के गाँवों के विकास और उनकी समस्याओं के लिए कार्य करती है।

प्रश्न 3.
पंचायत चुनाव क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
पंचायत संस्थाओं के चुनाव इसलिए आवश्यक हैं क्योंकि –

  1. निर्वाचित प्रतिनिधि स्थानीय निवासी होते हैं, वे वहाँ की समस्याओं को भलीभाँति जानते हैं और उनके हल के सही समाधान कर सकते हैं।
  2. निर्वाचित प्रतिनिधि अपने कार्यों के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी होते हैं।

RBSE Class 4 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पंचायती राज

प्रश्न 4.
यदि पंचायत समिति का चुनाव नहीं हो तो क्या समस्यायें हो सकती हैं?
उत्तर:
यदि पंचायत समिति का चुनाव नहीं हो तो समिति के सदस्य स्थानीय समस्याओं से भलीभाँति अवगत नहीं होंगे और न हीं वे अपने कार्यों के लिए जनता के प्रति उत्तरदायी होंगे। फलतः पंचायत समिति की जनता के प्रति जवाबदेही नहीं होने से कार्यों में शिथिलता व निरंकुशता पनप सकती है।

प्रश्न 5.
पंचायत समिति पर्यावरण संरक्षण में क्या भूमिका निभाती है?
उत्तर:
पंचायत समिति जल संरक्षण, वृक्षारोपण और अपशिष्ट प्रबंधन जैसे कार्यों के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा करती है। यह ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वस्थ पर्यावरण बनाने में मदद करती है।

प्रश्न 6.
आपके गाँव में पंचायत समिति की कौनकौन सी योजनाएँ चलाई जा रही हैं?
उत्तर:
हमारे गाँव में पंचायत समिति की ग्रामीण आवास योजनाएँ, ग्रामीण जलापूर्ति योजनाएँ, ग्रामीण स्वच्छता योजनाएँ तथा सामाजिक बनीकरण जैसी योजनाएँ चलाई जा रही हैं।

प्रश्न 7.
यदि पंचायतें नहीं हों तो क्या नहीं होगा और क्यों?
उत्तर:
यदि पंचायतें नहीं होगी, तो ग्रामीण स्तर पर विकास कार्य, स्थानीय समस्याओं का समाधान और नागरिकों की भागीदारी रुक जाएगी, ग्रामवासियों की समस्यायें अनसुनी रह जायेंगी। ग्रामवासियों की भागीदारी नहीं होने से स्थानीय मुद्दे नहीं उठाए जा सकेंगे। संसाधनों का प्रबंधन सही ढंग से नहीं हो पाएगा और विकास कार्य रुक जाऐंगे।

निम्नलिखित समस्याओं के समाधान के लिए आप किससे सम्पर्क करेंगे?

प्रश्न 1.
यदि आपके गाँव में बिजली की समस्या है तो आप किससे सम्पर्क करेंगे?
उत्तर:
हम अपने गाँव की बिजली की समस्या के लिए विद्युत विभाग के टोल फ्री नम्बर 1912 पर शिकायत करेंगे। इसके अतिरिक्त हम अपने क्षेत्र के स्थानीय विद्युत विभाग के अधिकारी, जैसे-एसडीओ से भी सम्पर्क करेंगे।

प्रश्न 2.
गाँव में सड़कों की मरम्मत नहीं हो रही है, तो आप किसको शिकायत करेंगे?
उत्तर:
गाँव में सड़कों की मरम्मत न होने पर हम सबसे पहले ग्राम पंचायत में सरपंच या पंचायत समिति के प्रधान को शिकायत करेंगे। यदि वह समस्या का समाधान नहीं करते हैं तो अपने क्षेत्र के विधायक से शिकायत करेंगे।

RBSE Class 4 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पंचायती राज

प्रश्न 3.
विद्यालय में पेयजल की समस्या है तो आप किसके पास जाऐंगे?
उत्तर:
विद्यालय में पेयजल की समस्या है तो हम पहले प्रधानाचार्य को बतायेंगे। यदि वह समस्या का समाधान नहीं कर पाते हैं तो हम विद्यालय के संरक्षक या स्थानीय जल विभाग के अधिकारी से सम्पर्क करेंगे।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पूरे जिले के विकास के लिए कार्य करती है-
(अ) ग्राम पंचायत
(ब) पंचायत समिति
(स) जिला परिषद्
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(स) जिला परिषद्

प्रश्न 2.
हम नीले रंग के कूड़ेदान का उपयोग करते हैं-
(अ) गीले कचरे हेतु
(ब) सूखे कचरे हेतु
(स) उपर्युक्त सभी
(द) उपरोक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(ब) सूखे कचरे हेतु

प्रश्न 3.
सरपंच पंचायती राज की किस संस्था का प्रधान होता है-
(अ) ग्राम पंचायत
(ब) पंचायत समिति
(स) जिला परिषद
(द) ग्राम सभा
उत्तर:
(अ) ग्राम पंचायत

प्रश्न 4.
सीधे जनता द्वारा निर्वाचित होता है-
(अ) उपसरपंच
(ब) प्रधान
(स) जिला प्रमुख
(द) सरपंच
उत्तर:
(द) सरपंच

प्रश्न 5.
निम्न में से कौन सीधे जनता द्वारा चुना जाता है?
(अ) सरपंच
(ब) पंचायत समिति के सदस्य
(स) जिला परिषद के सदस्य
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. सरपंच को _____ के द्वारा चुना जाता है।
उत्तर: जनता

2. _____ कई गाँवों की समस्याओं को हल करने के लिए काम करती है।
उत्तर: पंचायत समिति

RBSE Class 4 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पंचायती राज

3. एक जिले में कई ब्लॉक होते हैं और हर ब्लॉक की एक _____ होती है।
उत्तर: पंचायत समिति

4. पंचायती राज की संस्थाएँ _____ वर्ष के लिए चुनी जाती हैं।
उत्तर: पाँच।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य कथन छांटिए-

1. जिला परिषद् का चुनाव गाँव के सरपंच द्वारा किया जाता है।
उत्तर: असत्य

2. ग्राम पंचायत के सरपंच का चुनाव मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है।
उत्तर: असत्य

3. पूरे जिले के विकास के लिए जो संस्था कार्य करती है, उसे जिला परिषद कहते हैं।
उत्तर: सत्य

4. ग्राम प्रचायतें अपनी समस्यायें पंचायत समिति को भेजती हैं।
उत्तर: सत्य

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. पंचायत समिति (अ) गाँव की समस्याओं का समाधान
2. ग्राम पंचायत (ब) गाँव की ग्राम सभा के चुनाव
3. पंचायत के सदस्य (स) पंचायत समिति का मुखिया
4. प्रधान (द) ब्लॉक स्तर पर कार्य

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. पंचायत समिति (द) ब्लॉक स्तर पर कार्य
2. ग्राम पंचायत (अ) गाँव की समस्याओं का समाधान
3. पंचायत के सदस्य (ब) गाँव की ग्राम सभा के चुनाव
4. प्रधान (स) पंचायत समिति का मुखिया

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
ग्राम पंचायत में जनता द्वारा कौन-कौन चुने जाते हैं?
उत्तर:
ग्राम पंचायत में पंच और सरपंच जनता द्वारा चुने जाते हैं।

प्रश्न 2.
उप सरपंच का चुनाव कौन करता है?
उत्तर:
ग्राम पंचायत के निर्वाचित सदस्य अपनों में से ही उप सरपंच का चुनाव करते हैं।

RBSE Class 4 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पंचायती राज

प्रश्न 3.
पंचायत समिति में गांवों की समस्याओं को कौन सुनते हैं?
उत्तर:
पंचायत समिति के प्रधान तथा अन्य सदस्य गांवों की समस्यायें सुनते हैं।

प्रश्न 4.
पंचायती राज की संस्थाएँ कितने वर्ष के लिए चुनी जाती हैं?
उत्तर:
पाँच वर्ष के लिए।

प्रश्न 5.
पूरे जिले के विकास के लिए कौन कार्य करता है?
उत्तर:
पूरे जिले के विकास के लिए जिला परिषद् कार्य करती है।

प्रश्न 6.
पंचायत समिति क्या कार्य करती है?
उत्तर:
यह कई गाँवों की समस्याओं को हल करने का कार्य करती है।

प्रश्न 7.
मनिया गाँव की कौन-कौन सी समस्या पंचायत समिति में उठाई गई थी?
उत्तर:
विद्यालय और पानी की समस्या।

प्रश्न 8.
पूरे जिले की पंचायत समितियाँ अपनी समस्याएँ किसको भेजती हैं?
उत्तर:
जिला परिषद् को।

प्रश्न 9.
जिला परिषद् किस स्तर के विकास कार्यों को करती है?
उत्तर:
बड़े स्तर के विकास कार्यों को करती है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पंचायत व्यवस्था से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
पंचायत भारत में स्थानीय स्वशासन की एक ऐसी व्यवस्था है जिसमें गाँव के लोगों द्वारा चुने हुए अलग-अलग वर्गों और समुदायों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं।

प्रश्न 2.
भारत में, पंचायती व्यवस्था में महिलाओं के लिए क्या प्रावधान है?
उत्तर:
भारत में पंचायतों में महिलाओं के लिए सीटें आरक्षित होती हैं। जिससे महिला भागीदारी सुनिश्चित होती है।

प्रश्न 3.
सरपंच कौन होता है और उसके क्या कार्य हैं?
उत्तर:
सरपंच ग्राम पंचायत का मुखिया होता है। वह जनता द्वारा चुना जाता है। वह गाँव के विकास के लिए योजनाएँ बनाता है और गाँव की समस्याओं के समाधान का प्रयास करता है। वह गाँव की सड़कें बनवाता है, पानी के लिए हैंडपंप लगवाता है तथा गाँव की स्वच्छता का ध्यान रखता है।

प्रश्न 4.
पंचायत समिति के संगठन को समझाइए।
उत्तर:
पंचायत समिति पंचायती राज व्यवस्था की एक ब्लॉक स्तरीय संस्था है। पंचायत समिति में प्रधान तथा जनता द्वारा निर्वाचित अन्य सदस्य होते हैं। प्रधान का चुनाव पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्य अपनों में से ही करते हैं। पंचायत समिति का कार्यकाल 5 वर्ष है।

RBSE Class 4 EVS Chapter 13 Question Answer in Hindi पंचायती राज

प्रश्न 5.
ग्राम पंचायत अनुदान का उपयोग कैसे करती है?
उत्तर:
ग्राम पंचायत को सरकारी योजनाओं के तहत अनुदान मिलते हैं जिसका उपयोग स्कूलों, सड़कों, जलस्रोतों तथा स्वास्थ्य केन्द्रों के विकास और रखरखाव हेतु किया जाता है।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
पंचायत के सदस्य कैसे चुने जाते हैं? ये सदस्य क्या कार्य करते हैं?
उत्तर:
पंचायत के सदस्य गाँव की ग्राम सभा के चुनावों द्वारा चुने जाते हैं। गाँव की संख्या के अनुसार 5 से 15 सदस्य होते हैं, जिनमें सरपंच और उप-सरपंच शामिल होते हैं। ये सदस्य गाँव के विकास, सफाई, स्वास्थ्य और सार्वजनिक सुविधाओं का ध्यान रखते हैं।

प्रश्न 2.
पंचायत समिति क्या कार्य करती है?
उत्तर:

  1. पंचायत समिति कई गाँवों की समस्याओं को हल करने के लिए काम करती है।
  2. पंचायत समिति के सदस्य और सरपंच एक साथ बैठकर गाँवों के विकास के लिए योजनाएँ बनाते हैं।
  3. यह गांवों की गली में नाली, सड़क सफाई, पानी की पाइप लाइन तथा स्कूल की समस्याओं का समाधान करती है।

प्रश्न 3.
जिला परिषद् के संगठन को समझाइए।
उत्तर:
जिला परिषद् का संगठन-जिला परिषद पंचायती राज संस्था की सर्वोच्च संस्था है। यह जिला स्तर की संस्था है। जिला परिषद् में जनता द्वारा निर्वाचित पार्षद होते हैं। इसका मुखिया जिला प्रमुख होता है जो जिला परिषद् के निर्वाचित सदस्यों द्वारा अपनों में से ही चुना जाता है। इसका कार्यकाल 5 वर्ष है। जिला परिषद में एक तिहाई पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं।

प्रश्न 4.
जिला परिषद क्यां कार्य करती है?
उत्तर:
जिला परिषद के कार्य-जिला परिषद बड़े स्तर के विकास कार्यों के लिए काम करती है। पूरे जिले की पंचायत समितियाँ अपनी समस्यायें जिला परिषद को भेजती हैं। जैसे-

  1. जिला परिषद पंचायत समिति के माध्यम से ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों की स्वीकृति प्रदान करती है।
  2. जिला परिषद गांवों में बिजली और पानी की सुविधाएँ प्रदान करती है।
  3. जिला परिषद गांवों में वृक्षारोपण तथा कचरा प्रबंधन के कार्यों की देखरेख भी करती है।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 4

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • The Rise of Empires Class 7 Notes Social Science Chapter 5
  • Electricity Circuits and Their Components Class 7 Notes Science Chapter 3
  • Exploring Substances Acidic, Basic and Neutral Class 7 Notes Science Chapter 2
  • New Beginnings Cities and States Class 7 Notes Social Science Chapter 4
  • The Ever Evolving World of Science Class 7 Notes Science Chapter 1
  • Understanding Markets Class 7 MCQ Questions SST Chapter 12
  • From Barter to Money Class 7 MCQ Questions SST Chapter 11
  • The Constitution of India An Introduction Class 7 MCQ Questions SST Chapter 10
  • From the Rulers to the Ruled Types of Governments Class 7 MCQ Questions SST Chapter 9
  • How the Land Becomes Sacred Class 7 MCQ Questions SST Chapter 8
  • The Gupta Era An Age of Tireless Creativity Class 7 MCQ Questions SST Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...