To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS Chapter 14 Question Answer in Hindi ऊर्जा और ताजगी का रहस्य provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 14 के प्रश्न उत्तर ऊर्जा और ताजगी का रहस्य
RBSE Class 4th EVS Chapter 14 Question Answer in Hindi
पृष्ठ 109
प्रश्न 1.
सुबह जल्दी उठने से हमें क्या लाभ हो सकते हैं?
उत्तर:
सुबह जल्दी उठने से शरीर हमेशा ताजगी से भरा रहता है। याददाश्त तेज रहती है। इससे शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है तथा खेल-कूद व अन्य कार्यों में भी मन लगता है।
प्रश्न 2.
क्या आपने कभी कोई योगासन किया है? उससे आपको क्या अनुभव हुआ?
उत्तर:
हाँ, हमने योगासन किया है। इससे शरीर में ताजगी, याददाश्त में तेजी तथा मन को शांति मिलती है। इससे शरीर और मन स्वस्थ रहता है।
प्रश्न 3.
क्या आपने सूरज की रोशनी में बैठने से अपने शरीर में कोई परिवर्तन अनुभव किया है?
उत्तर:
सूरज की रोशनी में बैठने से शरीर में विटामिन डी बनता है, जो हड्डियों और दांतों के लिए बहुत जरूरी है। दूसरे, सूरज की रोशनी मूड को बेहतर बनाने, अनिद्रा से राहत देने और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी मदद करती है।
यह सोचिए और चर्चा कीजिए पृष्ठ 11
प्रश्न 1.
जब आप सुबह जल्दी उठते हो तो आपके मन और शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
जब हम सुबह जल्दी उठते हैं तो हमारा शरीर ताजगी से भरा रहता है तथा हम अपने आपको स्वस्थ महसूस करते हैं। इसी प्रकार सुबह जल्दी उठने पर मन शांत रहता है, याददाशत तेज रहती है तथा पढ़ने, खेलकूद व अन्य कार्यों में मन लगता है।
![]()
प्रश्न 2.
कभी ऐसा हुआ है कि आपने कोई अच्छी आदत अपनाई हो और उससे आपके जीवन में बदलाव आया हो?
उत्तर:
इसे विद्यार्थी स्वयं अपने अनुभव के आधार पर बताएँ।
प्रश्न 3.
यदि आपका मित्र थका-थका रहता है तो आप उसे स्वस्थ रहने के लिए क्या सुझाव देना चाहोगे?
उत्तर:
हम अपने उस मित्र को सुबह जल्दी उठने और रोज सूर्य नमस्कार करने की सलाह देंगे। इससे शरीर स्वस्थ और मन शान्त रहता है।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
सही या गलत बताइए-
1. सूर्य नमस्कार करने से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं।
उत्तर: सही
2. सूर्य नमस्कार में केवल पाँच आसन होते हैं।
उत्तर: गलत।
रिक्त स्थान भरिए-
1. सूर्य नमस्कार में कुल ______ आसन होते हैं।
उत्तर: 12
2. ______ मन को शांत करने में मदद करता है।
उत्तर: सूर्य नमस्कार।
दो से तीन वाक्यों में उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1.
सूर्य नमस्कार करने से शरीर को कौनकौनसे लाभ मिलते हैं?
उत्तर:
सूर्य नमस्कार से शरीर को निम्न लाभ मिलते हैं-
- सूर्य नमस्कार शरीर को लचीला बनाता है और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है।
- यह पैरों को मजबूत करता है और संतुलन बनाए रखने में मदद करता है।
- यह हाथ, कंधे और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
- यह पाचन तंत्र को सुधारता है और रक्त संचार को बढ़ाता है।
प्रश्न 2.
आपको अपनी दिनचर्या में कौनसी अच्छी आदत जोड़नी चाहिए और क्यों?
उत्तर:
हमें अपनी दिनचर्या में सुबह जल्दी उठकर सूर्य नमस्कार करने की आदत जोड़नी चाहिए क्योंकि इससे शरीर स्वस्थ एवं मन शान्त रहता है तथा यह ऊर्जा, संतुलन एवं आत्म विश्वास को बढ़ाता है।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
सूर्य नमस्कार में कुल कितने आसन होते हैं?
(अ) 10
(ब) 12
(स) 15
(द) 22
उत्तर:
(ब) 12
![]()
प्रश्न 2.
कौनसा आसन मन को शान्त और ध्यान केन्द्रित करता है?
(अ) पाद हस्तासन
(ब) अश्व संचालनासन
(स) प्रणामासन
(द) हस्त उत्तानासन
उत्तर:
(स) प्रणामासन
प्रश्न 3.
अश्व संचालनासन का लाभ है-
(अ) पैरों को मजबूत करता है
(ब) शरीर को लचीला बनाता है
(स) हाथ व कंधे को मजबूत बनाता है
(द) मन को शान्त करता है
उत्तर:
(अ) पैरों को मजबूत करता है
प्रश्न 4.
कौनसा आसन पाचन तंत्र को सुधारता है और रक्त संचार को बढ़ाता है?
(अ) प्रणामासन
(ब) पादहस्तासन
(स) अश्व संचालनासन
(द) दंडासन
उत्तर:
(ब) पादहस्तासन
प्रश्न 5.
दिनभर ऊर्जा से भरपूर बनाए रखने में सहायता करता है-
(अ) अश्व संचालनासन
(ब) दंडासन
(स) भुजंगासन
(द) प्रणामासन
उत्तर:
(द) प्रणामासन
प्रश्न 6.
भुजंगासन की मुद्रा कैसी है?
(अ) सांप जैसी मुद्रा
(ब) पर्वत मुद्रा
(स) नमस्कार मुद्रा
(द) हाथ से पैरों को छूना
उत्तर:
(अ) सांप जैसी मुद्रा
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. राघव को सुबह जल्दी उठना बिल्कुल ______ नहीं था।
उत्तर: पसंद
2. ______ हमेशा ताजगी से भरा रहता था।
उत्तर: आदित्य
3. सूर्य नमस्कार शरीर को ______ और मन को ______ रखता है।
उत्तर: स्वस्थ, शान्त
4. ______ रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है और आत्म विश्वास बढ़ाता है।
उत्तर: भुजंगासन।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए-
1. सूरज की किरणों से हमें ऊर्जा मिलती है।
उत्तर: सत्य
2. भुजंगासन रक्त संचार बढ़ाता है और तनाव कम करता है।
उत्तर: असत्य
![]()
3. दंडासन हाथ, कंधे और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है।
उत्तर: सत्य
4. प्रणामासन दिन भर ऊर्जा से भरपूर बनाए रखने में सहायता करता है।
उत्तर: सत्य
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. प्रणामासन | (अ) हाथ ऊपर उठाना |
| 2. हस्त उत्तानासन | (ब) हाथों को पैरों से छूना |
| 3. पाद हस्तासन | (स) सांप ज़ैसी मुद्रा |
| 4. भुजंगासन | (द) नमस्कार मुद्रा |
उत्तर:
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. प्रणामासन | (द) नमस्कार मुद्रा |
| 2. हस्त उत्तानासन | (अ) हाथ ऊपर उठाना |
| 3. पाद हस्तासन | (ब) हाथों को पैरों से छूना |
| 4. भुजंगासन | (स) सांप ज़ैसी मुद्रा |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राघव को सुबह देर से उठने के कारण किन परेशानियों का सामना करना पड़ता था?
उत्तर:
राघव सुबह देर से उठने के कारण विद्यालय भागते-भागते पहुँचता था, कक्षा में सुस्त रहता था तथा पढ़ाई में ध्यान नहीं लगता था।
प्रश्न 2.
आदित्य चुस्त-दुरुस्त और खुश कैसे रहता था?
उत्तर:
आदित्य सुबह जल्दी उठकर सूर्यनमस्कार करता था। इसके कारण वह चुस्त-दुरुस्त रहता था।
प्रश्न 3.
सूर्य नमस्कार क्या होता है?
उत्तर:
सूर्य नमस्कार योग का एक विशेष क्रम है जिसमें 12 आसन होते हैं।
![]()
प्रश्न 4.
सूर्य नमस्कार करने के कोई दो लाभ बताइए। उत्तर: सूर्य नमस्कार हमारे शरीर को मजबूत बनाता है और हमारे मन को शान्त करता है।
प्रश्न 5.
प्रणामासन की मुद्रा क्या है?
उत्तर:
प्रणामासन की नमस्कार मुद्रा है।
प्रश्न 6.
अश्व संचालनासन की दो मुद्राएँ कौन-कौन सी हैं?
उत्तर:
अश्व संचालनासन की दो मुद्राएँ ये हैं-
- एक पैर पीछे ले जाना
- दूसरा पैर आगे लाना।
प्रश्न 7.
दंडासन की मुद्रा क्या है?
उत्तर:
दंडासन की मुद्रा है-हाथ पर कंधों को उठाने की स्थिति।
प्रश्न 8.
सूर्य नमस्कार के अंतिम दो आसनों के नाम लिखिए।
उत्तर:
- हस्त उत्तानासन
- प्रणामासन।
प्रश्न 9.
भुजंगासन का क्रम कौनसा है या भुजंगासन किस क्रमांक का आसन है?
उत्तर:
भुजंगासन सातवें क्रमांक का आसन है।
प्रश्न 10.
पादहस्तासन कितनी बार किया जाता है?
उत्तर:
दो बार, (1) क्रमांक 3 पर और क्रमांक 10 पर।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राघव ने आदित्य की क्या बात मानी और इससे उसे क्या लाभ हुआ?
उत्तर:
राघव ने सुबह जल्दी उठकर सूर्य नमस्कार करने की बात मानी। इसके कारण वह कुछ ही दिनों में ताजगी से भर गया। उसका पढ़ाई में ध्यान बढ़ने लगा और खेल-कूद में भी अच्छा
प्रदर्शन करने लगा।
प्रश्न 2.
इस अध्याय में क्या संकल्प लेने को कहा गया है?
उत्तर:
इस अध्याय में यह संकल्प लेने के लिए कहा गया है कि ” हम प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करेंगे, स्वस्थ रहेंगे और अपने मित्रों को भी प्रेरित करेंगे।”
प्रश्न 3.
हम ‘ध्यान और धन्यवाद’ की गतिविधि कैसे करेंगे?
उत्तर:
‘ध्यान और धन्यवाद’ की गतिविधि-
- अपनी आँखें बंद करेंगे और पाँच बार गहरी साँसें लेंगे।
- सूरज की रोशनी और ऊर्जा के लिए मन ही मन धन्यवाद देंगे।
- अपने दिन की शुरुआत योग एवं प्राणायाम से करेंगे।
प्रश्न 4.
सूर्य नमस्कार में हस्त उत्तानासन किस क्रम का आसन है? इसकी मुद्रा व इसके लाभ बताइए।
उत्तर:
हस्त उत्तानासन-यह सूर्य नमस्कार में दूसरा आसन है। इसकी मुद्रा है-हाथ ऊपर उठाना। यह शरीर को लचीला बनाता है और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
सूर्य नमस्कार के 12 आसनों के नाम क्रमवार लिखें।
उत्तर:
सूर्य नमस्कार के 12 आसन ये हैं-
- प्रणामासन
- हस्त उत्तानासन
- पादहस्तासन
- अश्व संचालनासन
- दंडासन
- अष्टांग नमस्कार
- भुजंगासन
- अधोमुख श्वानासन
- अश्व संचालनासन
- पाद हस्तासन
- हस्त उत्तानासन
- प्रणामासन।
![]()
प्रश्न 2.
प्रणामासन सूर्य नमस्कार में कब-कब किया जाता है और इसके क्या लाभ हैं?
उत्तर:
प्रणामासन नमस्कार मुद्रा में किया जाता है। सूर्य नमस्कार में यह सर्वप्रथम और सबसे अन्त में किया जाता है। यह मन को शांत करता है, ध्यान को केन्द्रित करता है तथा दिनभर ऊर्जा से भरपूर बनाए रखने में सहायता करता है।
प्रश्न 3.
सूर्य नमस्कार में हस्त उत्तानासन कितनी बार किया जाता है तथा इसके क्या लाभ हैं?
उत्तर:
सूर्य नमस्कार में हस्त उत्तानासन, हाथ ऊपर उठाकर, दो बार किया जाता है। इसके क्रम हैं- 2 और 11 यह शरीर को लचीला बनाता है और रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है।
Leave a Reply