To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS Chapter 2 Question Answer in Hindi गाँव की यात्रा provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 2 के प्रश्न उत्तर गाँव की यात्रा
RBSE Class 4th EVS Chapter 2 Question Answer in Hindi
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. परिवार के सभी सदस्य मिलकर _____ त्योहार मनाने की योजना बना रहे थे।
उत्तर: अक्षय तृतीया का
2. बस यात्रा के दौरान बच्चे _____ और _____ को देखकर रोमांचित हो गए।
उत्तर: हरियाली, खेत और गाय-भैंसों
3. गाँव की सड़कों के किनारे _____ लाइटें लगी थीं।
उत्तर: सोलर
4. गाँव में रहने वाले लोग अलग-अलग कार्य करते हैं, जैसे- _____ और _____।
उत्तर: कपड़ों की सिलाई, बुनाई, पुताई
5. पक्षियों को उनकी _____ और _____ से पहचाना जा सकता है।
उत्तर: आवाज, चोंच के प्रकार
6. पिपलांत्री गाँव में हर बेटी के जन्म पर _____ पेड़ लगाए जाते हैं।
उत्तर: 111
![]()
7. तालाब में _____, _____ और _____ जैसे जीव रहते हैं।
उत्तर: बत्तख, कछुआ और मछली।
सही व गलत बताइए-
1. बच्चे गाँव जाने के लिए बहुत उत्साहित थे।
उत्तर: सही
2. गाँव में बिजली और पानी की कोई सुविधा नहीं होती है।
उत्तर: गलत
3. तालाब में रहने वाले जीवों में मछली और कछुआ शामिल होते हैं।
उत्तर: सही
स्वयं कीजिए-
1. साक्षात्कार गतिविधि-
प्रश्न i.
अपने माता-पिता या दादा-दादी से पूछें कि उनके बचपन में गाँव कैसा था और अब उसमें क्या परिवर्तन आए हैं?
उत्तर:
दादा-दादी के बचपन में गाँव में सुविधाएँ बहुत कम थीं। बिजली नहीं आती थी, मकान कच्चे थे और लोग झोंपड़ी में रहते थे। नल नहीं थे, पानी बहुत दूर से कुएँ से लाते थे। सड़कें कच्ची थीं, घरों के जल निकास के लिए बाहर नालियाँ नहीं थीं।
अब गांव में ये परिवर्तन आए हैं-सड़कें पक्की हैं, सड़कों के किनारे सोलर लाइट हैं, घरों में भी छत पर सोलर पैनल लगे हुए हैं। घरों में नल लगे हुए हैं। खाना पकाने के लिए एल.पी.जी. गैस का उपयोग हो रहा है। इण्टरनेट के साथ छोटा पुस्तकालय तथा विद्यालय में डिजिटल क्लास रूम और लाइब्रेरी हैं।
प्रश्न ii.
अपने विद्यालय और पड़ोस के मित्र से पूछें कि उसने कभी गाँव देखा है या नहीं?
उत्तर:
यह कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।
2. तुलनात्मक अध्ययन-
प्रश्न i.
गाँव एवं शहर के जीवन की तुलना कीजिए।
उत्तर:
- गाँव का जीवन मूलतः कृषि और कृषि पर आधारित व्यवसायों से संबंधित है जबकि शहर का जीवन उद्योग, व्यापार और सेवा कार्यों पर आधारित जीवन है।
- गाँव का जीवन शहर के जीवन की तुलना में कम गतिशील है। शहर में यातायात व आवागमन के साधनों की भरमार है।
- गाँव का जीवन सामुदायिक जीवन है, जहाँ हर व्यक्ति एक-दूसरे से परिचित है तथा सभी एक-दूसरे से मिलजुल कर रहते हैं; सुख-दुःख में भागीदार बनते हैं, जबकि शहर का जीवन एकाकी जीवन है। वहाँ व्यक्ति अपने मोहल्ले के सभी लोगों से भी परिचित नहीं होता है।
प्रश्न ii.
गाँव में उपलब्ध पुरानी और आधुनिक सुविधाओं का अध्ययन कीजिए।
उत्तर:
गाँव में उपलब्ध पुरानी सुविधाएँ-गाँव में पुरानी सुविधाओं में कच्चे घर व झोंपड़ियाँ, पीने के पानी के लिए कुएँ, कच्ची सड़कें व कच्चे रास्ते, रात्रि में रोशनी के लिए सरसों के तेल के दीपक या मिट्टी के तेल की लालटेन हुआ करती थी। विद्यालय में बच्चे दरी-पट्टी पर पढ़ते थे तथा एक या दो ब्लैकबोर्ड होते थे। लकड़ी या उपले से चूल्हे पर खाना पकाया जाता था।
गाँव में उपलब्ध आधुनिक सुविधाएँ-आज गाँव में पक्के घर हैं, घरों में नल हैं, सड़कें पक्की हैं, सड़कों के दोनों ओर सोलर लाइटें हैं, घरों की छतों पर सोलर पैनल लगे हैं। उज्ज्वला योजना से घरों में एल.पी.जी. गैस से खाना पकाया जाता है। गाँव के चौपाल पर इंटरनेट के साथ एक छोटा सा पुस्तकालय भी है। विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम और लाइब्रेरी है।
![]()
प्रश्न iii.
अपने क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न व्यवसायों की सूची बनाइए।
उत्तर:
हमारे क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न व्यवसाय ये हैं-
- कृषि कार्य
- कपड़ों की सिलाई
- कपड़ों की बुनाई
- कपड़ों की छपाई
- घरों की पुताई
- जूता-निर्माण व जूता-मरम्मत
- आभूषण निर्माण
- मिट्टी के बर्तन बनाना
- विभिन्न वस्तुओं का व्यापार करना
- पुस्तक लेखन तथा पुस्तक प्रकाशन कार्य
- शिक्षण व्यवसाय
- कार व दोपहिया वाहनों की मरम्मत करना आदि अनेक प्रकार के व्यवसाय हमारे क्षेत्र में उपलब्ध हैं।
3. किसान, बढ़ई, सुनार एवं बस ड्राइवर के कार्यों को प्रदर्शित करते हुए उनकी भूमिका का अभिनय कीजिए।
उत्तर:
[यह कार्य विद्यार्थी स्वयं अपने अभिनय के द्वारा प्रदर्शित करें।]
किसीन कृषि कार्य करता है। बढ़ई लकड़ी का कार्य करता है। सुनार सोने-चाँदी के आभूषण बनाता है और बस ड्राइवर बस को एक स्थान से दूसरे स्थान तक चला कर ले जाने का कार्य करता है।
4. पर्यावरणीय गतिविधि-
-अपने आस-पास के पेड़-पौधों और पक्षियों की पहचान करें और उनके नाम व विशेषताएँ लिखिए।-पिपलांत्री गाँव की बेटी बचाओ पहल पर पोस्टर बनाइए।
-पर्यावरण संरक्षण पर एक कोलाज बनाइए।
(नोट-पर्यावरणीय गतिविधि से संबंधित उपरोक्त तीनों कार्यों को विद्यार्थी स्वयं करें।)
सोच-विचार करके उत्तर लिखिए-
प्रश्न 1.
क्या आप अपने गाँव के लिए कोई विकास योजंना बना सकते हैं? उसमें क्या-क्या जोड़ा जा सकता है?
उत्तर:
हाँ, हम अपने गाँव के लिए एक विकास योजना बना सकते हैं। उसमें अस्पताल, पंचायत घर, बैंक या पोस्ट ऑफिस, सरकारी कर्मचारियों के निवास स्थान आदि को जोड़ा जा सकता है।
प्रश्न 2.
आपके परिवार में कोई ऐसी सभा होती है जिसमें सभी लोग मिलकर कुछ निर्णय लेते हैं? लिखिए।
उत्तर:
नहीं, हमारा परिवार एकाकी परिवार है। इसमें लगभग सभी निर्णय माता-पिता ही लेते हैं। सामान्यतः बच्चे उन निर्णयों में शामिल नहीं होते। बच्चों को केवल खान-पान या उनकी शिक्षा सम्बन्धी मामलों में निर्णय करते वक्त अवश्य सम्मिलित किया जाता है।
प्रश्न 3.
गाँव जाने के लिए पहली बार बच्चों ने मना क्यों किया? अपने विचार साझा करें।
उत्तर:
गाँव जाने के लिए बच्चों ने पहली बार गाँव की असुविधाओं को सोचते हुए मना किया। वे मान रहे थे कि गाँव में बिजली नहीं आती, मकान कच्चे हैं, लोग झोंपड़ी में रहते हैं, पानी की समस्या है तथा वहाँ कुछ विशेष देखने को नहीं मिलेगा। यह सोचकर बच्चों ने पहली बार गाँव जाने के लिए मना किया।
![]()
प्रश्न 4.
तालाब में मछलियों की उपस्थिति से पर्यावरण को क्या लाभ होता है?
उत्तर:
तालाब में मछलियाँ पानी को दूषित करने वाले एवं पर्यावरण प्रदूषित करने वाले जीवाणुओं का नाश करती रहती हैं। इससे पर्यावरण शुद्ध होता है।
प्रश्न 5.
गाँव में पेड़ों की संख्या कम होने पर पर्यावरण और समाज पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
गाँव में पेड़ों की संख्या कम होने पर ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाएगी और कार्बन डाइ-ऑक्साइड की मात्रा बढ़ जाएगी। इससे गाँव का पर्यावरण प्रदूषित हो जाएगा जो समाज पर दुष्प्रभाव डालेगा। लोग बीमारी से ग्रसित हो जायेंगे तथा वातावरण में गर्मी बढ़ जाएगी।
प्रश्न 6.
गाँव की कौन-कौनसी आधुनिक सुविधाएँ बच्चों के लिए नई थीं?
उत्तर:
गाँव में पक्की सड़कों का होना, सड़कों के दोनों ओर सोलर लाइट का होना, घरों में पानी के नल होना तथा छतों पर सोलर पैनल का होना, खाना पकाने के लिए एल.पी.जी. गैस का होना, चौपाल पर इण्टरनेट के साथ एक छोटा पुस्तकालय होना तथा गाँव के विद्यालय में डिजिटल क्लासरूम और लाइब्रेरी के साथ-
साथ वहाँ ‘प्रमाणिकता की दुकान होना’ आदि सुविधाएँ बच्चों के लिए नई थीं।
प्रश्न 7.
यदि गाँव में इण्टरनेट नहीं हो तो शिक्षा और रोजगार पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
यदि गाँव में इण्टरनेट नहीं हो तो विद्यार्थी डिजिटल शिक्षा सुविधाओं से वंचित रह जायेंगे। वैश्विक शैक्षिक जानकारियों से वंचित रह जायेंगे। विभिन्न प्रकार के व्यवसायों की जानकारी से वंचित रह जायेंगे तथा रोजगार के स्टार्ट-अप कार्यक्रमों में शामिल नहीं हो पायेंगे।
![]()
प्रश्न 8.
अपने क्षेत्र के एक ऐसे व्यक्ति की कहानी लिखिए जिन्होंने अपने परिश्रम और कर्त्तव्यनिष्ठा से समाज में बदलाव किया हो।
उत्तर:
यह कार्य विद्यार्थी अपने क्षेत्र के अभिभावकों व कक्षा अध्यापक से जानकारी प्राप्त कर एक ऐसे व्यक्ति की कहानी स्वयं लिखें।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
निशान्त के परिवार में कितने लोग एक साथ रहते थे?
(अ) 14
(ब) 15
(स) 16
(द) 26
उत्तर:
(द) 26
प्रश्न 2.
निम्न में से किस गाँव में पूर्ण शराबबन्दी लागू की गई ?
(अ) पिपलांत्री (राजस्थान)
(ब) रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र)
(स) पोंगालिया (कर्नाटक)
(द) धर्मपुर (गुजरात)
उत्तर:
(ब) रालेगण सिद्धि (महाराष्ट्र)
प्रश्न 3.
किस आदर्श गाँव में जल संरक्षण हेतु बाँध और तालाबों का निर्माण किया गया?
(अ) मोधा (मध्य प्रदेश)
(ब) धर्मपुर (गुजरात)
(स) पिपलांत्री (राजस्थान)
(द) पोंगालिया (कर्नाटक)
उत्तर:
(अ) मोधा (मध्य प्रदेश)
![]()
प्रश्न 4.
गाँव के विद्यालय में बच्चों ने बच्चों के लिए किस प्रकार की दुकान देखी, जहाँ कोई दुकानदार नहीं था?
(अ) खिलौनों की
(ब) किताबों की
(स) प्रमाणिकता की
(द) खेल के सामान की
उत्तर:
(स) प्रमाणिकता की
प्रश्न 5.
गाँव जाने की यात्रा में बस में बैठे बच्चे किससे घबराए?
(अ) बस के झूले खाने से
(ब) गाय-भैंसों को देखकर
(स) भेड़-बकरी को बस में चढ़ाते देखकर
(द) सवारियों को चढ़ते-उतरते देखकर
उत्तर:
(अ) बस के झूले खाने से
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. निशांत और उसके परिवार ने अनुभव किया कि गाँव अब सिर्फ एक स्थान नहीं बल्कि एक _____ है।
उत्तर: प्रेरणा
2. गाँव के चौपाल पर _____ के साथ एक छोटा सा पुस्तकालय भी था।
उत्तर: इण्टरनेट
3. हर घर के अहाते से गायों के _____ की आवाज सुनाई दे जाती थी।
उत्तर: रंभाने
4. किसान _____ और _____ से खेती कर रहे थे।
उत्तर: ट्रेक्टर, मशीनों।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य छाँटिए-
1. गुजरात के धर्मपुर गाँव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना की गई।
उत्तर: सत्य
2. कर्नाटक के पोंगालिया गाँव में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई।
उत्तर: असत्य
3. एलपीजी गैस ने गाँव में घरों से निकलते धुएँ को रोका।
उत्तर: सत्य
![]()
4. बच्चों ने जाकर देखा कि गाँव में बिजली नहीं थी।
उत्तर: असत्य
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
| 1. दादा के छोटे भाई मगनीरामजी | (अ) दर्जी |
| 2. कपड़ों की सिलाई करने वाला | (ब) सुनार |
| 3. सोने-चांदी के आभूषण बनाने वाला | (स) कुम्हार |
| 4. मिट्टी के बर्तन बनाने वाला | (द) गाँव के सरपंच |
उत्तर:
| 1. दादा के छोटे भाई मगनीरामजी | (द) गाँव के सरपंच |
| 2. कपड़ों की सिलाई करने वाला | (अ) दर्जी |
| 3. सोने-चांदी के आभूषण बनाने वाला | (ब) सुनार |
| 4. मिट्टी के बर्तन बनाने वाला | (स) कुम्हार |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
ताऊजी ने परिवार के सभी सदस्यों को भोजन पर क्यों बुलाया था?
उत्तर:
ताऊजी ने कुटुम्ब सभा के लिए परिवार के सभी सदस्यों को भोजन पर बुलाया था।
प्रश्न 2.
दादाजी के छोटे भाई के यहाँ किस उत्सव को मनाने की चर्चा हुई?
उत्तर:
अक्षय तृतीया का उत्सव।
प्रश्न 3.
निशान्त और उसके भाई-बहन गाँव जाने में क्यों आनाकानी कर रहे थे?
उत्तर:
क्योंकि उन्हें लगा कि वहाँ गाँव में कुछ विशेष देखने को नहीं मिलेगा।
प्रश्न 4.
ताऊजी ने गाँव के सम्बन्ध में बच्चों को क्या समझाया?
उत्तर:
ताऊजी ने बच्चों को समझाया कि आजकल गाँवों में भी पर्याप्त विकास हो चुका है।
![]()
प्रश्न 5.
बस में यात्रा के दौरान क्या देखना बच्चों के लिए बिल्कुल नया अनुभव था?
उत्तर:
रास्ते में हरियाली, खेत और गाय-भैंसों को देखना।
प्रश्न 6.
गाँव के घरों की छतों पर क्या लगे हुए थे?
उत्तर:
सोलर पैनल।
प्रश्न 7.
गाँव में घरों से निकलते धुएँ को किसने रोका?
उत्तर:
एलपीजी गैस।
प्रश्न 8.
गाँव में इंटरनेट के साथ एक छोटा सा पुस्तकालय कहाँ पर था?
उत्तर:
गाँव के चौपाल पर।
प्रश्न 9.
बच्चों ने किसानों को क्या करते हुए देखा था?
उत्तर:
बच्चों ने देखा कि किसान ट्रेक्टर और मशीनों से खेती कर रहे थे।
प्रश्न 10.
गाँव के विद्यालय में बच्चों ने क्या देखा?
उत्तर:
बच्चों ने देखा कि वहाँ डिजिटल क्लासरूम और लाइब्रेरी हैं।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बस रास्ते में कब-कब और क्यों रुकती थी?
उत्तर:
बस रास्ते में हर 3-4 किलोमीटर के बाद सवारियाँ चढ़ाने-उतारने तथा कभी-कभी बकरी और भेड़ को भी चढ़ाने के लिए रुकती थी।
प्रश्न 2.
गाँव में लोगों के क्या-क्या व्यवसाय थे और वे कैसे रहते थे?
उत्तर:
गाँव में किसान, कपड़ों की सिलाई, बुनाई, पुताई, जूता, आभूषण एवं मिट्टी के बर्तन बनाने वाले सभी लोग मिलजुलकर प्रेमपूर्वक रहते थे।
प्रश्न 3.
गाँव घूमते समय बच्चों ने क्या देखा?
उत्तर:
गाँव घूमते समय बच्चों ने देखा कि किसान ट्रेक्टर और मशीनों से खेती कर रहे थे। गाँव के तालाब में बत्तख और मछलियाँ तैर रही थीं। पेड़ों पर बैठे रंगबिरंगी पक्षी चहचहा रहे थे।
![]()
प्रश्न 4.
राजस्थान के किस गाँव ने स्वप्रेरणा से विकास किया है? किन्हीं दो विशिष्ट कार्यों का वर्णन कीजिए।
उत्तर:
राजस्थान के पिपलांत्री गाँव ने स्वप्रेरणा से विकास किया है। उसके द्वारा किए गए दो कार्य हैं-
- वृक्षारोपण-प्रत्येक बेटी के जन्म पर 111 पेड़ लगाना।
- जल संरक्षण-तालाब तथा कुंडों का निर्माण करना।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
गाँव में अक्षय तृतीया का उत्सव किस प्रकार मनाया जा रहा था?
उत्तर:
अक्षय तृतीया के दिन गाँव के लोग पारंपरिक वेशभूषा में सज-धज कर मंदिर जा रहे थे। सभी लोग मिलकर रिश्तेदारों के घर जाते और वहाँ खीच, राब, दही-बड़े और सांगरी की सब्जी परोसी जाती। ऊपर से खूब घी उड़ेला जाता। सब हिल-मिल कर खाते और फिर किसी दूसरे रिश्तेदार के यहाँ से फिर वही क्रम चलता।
प्रश्न 2.
किन्हीं दो आदर्श गाँवों का उल्लेख कीजिए जिन्होंने स्वप्रेरणा से विकास किया है? उनके किन्हीं दो-दो विशिष्ट कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
नीचे दो आदर्श गाँवों की सूची दी गई है जिन्होंने स्वप्रेरणा से विकास किया है-
| 1. रालेगण सिद्धिमहाराष्ट्र | शराबबंदी-गाँव में पूर्ण शराबबंदी लागू की गई। वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयास किए गए। |
| 2. पोंगालियाकर्नाटक | ऊर्जा नवीनीकरण-सौर ऊर्जा का उपयोग बढ़ाया गया। महिला स्वयं सहायता समूहों का गठन किया गया। |
प्रश्न 3.
गुजरात तथा मध्य प्रदेश के आदर्श गाँवों का वर्णन करते हुए उनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्यों का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
गुजरात तथा मध्य प्रदेश के आदर्श गाँव क्रमशः धर्मपुर तथा मोधा है। इनके द्वारा किए गए विशिष्ट कार्य हैं
| 1. धर्मपुर-गुजरात | स्वास्थ्य सेवाएँ-गाँव में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की स्थापना। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालयों का निर्माण। |
| 2. मोधा-मध्य प्रदेश | जल संरक्षण-बाँध और तालाबों का निर्माण।
कृषि विकास-उत्नत बीज और तकनीकों का उपयोग। |
प्रश्न 4.
गाँव के विद्यालय में बच्चों ने क्या-क्या देखा और जाना?
उत्तर:
गाँव के विद्यालय में बच्चों ने देखा कि वहाँ डिजिटल क्लासरूम और लाइब्रेरी हैं। शिक्षिका ने उन्हें बताया कि गाँव के सभी बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी आगे हैं। बच्चे घर और खेतों के कार्य में हाथ बँटाते हैं। विद्यालय में बच्चों के लिए एक ” प्रमाणिकता की दुकान” भी देखी जहाँ कोई दुकानदार नहीं था। लोग अपनी आवश्यकता का सामान लेकर प्रमाणिकता से रुपये रख जाते थे।
Leave a Reply