To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi अंतरनिर्भरता का चक्र provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 4 के प्रश्न उत्तर अंतरनिर्भरता का चक्र
RBSE Class 4th EVS Chapter 4 Question Answer in Hindi
अभ्यास-1 पृष्ठ 23
प्रश्न 1.
आओ, अपने शरीर में होने वाली संवेदनाओं को वर्गीकृत कीजिए-

उत्तर:
| सहज | सामान्य | असहज |
| रोमांचकारी घटना से रोंगटे खड़े होना | अधिक खाने पर पेट फूलना | किसी अनजान जगह जाने की बात पर घबराहट होना। |
अभ्यास-2
प्रश्न 1.
आप नीचे दी गई सारंणी में खेती से जुड़े व्यवसाय एवं उनके लिए काम आने वाले पेड़पौधों अथवा फसलों के नाम लिखिए। ऐसे ही जीव-जन्तुओं से जुड़े व्यवसाय के बारे में लिखिए।
(i)

उत्तर:

(ii)

उत्तर:

अभ्यास-3 पृष्ठ 25
आप भी नीचे दी गई इस समस्या की कड़ी बनाइएगाँव की नालियों का भरना ______ क्योंकि ______ क्योंकि ______ क्योंकि ______ क्योंकि ______.
उत्तर:
गाँव की नालियों का भरना क्योंकि वर्षा तेज और बहुत अधिक हुई, क्योंकि पानी के साथ कूड़ाकरकट नालियों में भरा गया, क्योंकि नालियों की पहले से ही सफाई नहीं हुई, क्योंकि नालियों से पानी का निकलना रुक गया।
अभ्यास-4 : समूह कार्य- पृष्ठ 25
राजू अपने दोस्तों के साथ मिलकर कुछ पता लगाने का प्रयास कर रहा है। आओ उसकी सहायता करेंसमूह में नीचे दिए प्रश्नों पर चर्चा कीजिए और दूध का ‘पशु से बाजार तक की पहुंचने की प्रक्रिया’ का पता लगाइए-
(अ) कौन-कौनसे पशु हमारे दैनिक जीवन में काम आते हैं?
(ब) पहले क्या करते हैं और बाद में क्या? एक कड़ी बनाइए।

उदाहरण के लिए-
चरण 1 – गाय/भैंस का पालन-पोषण,
चरण 2 – ______
चरण 3 – ______
(स) इसमें कौन-कौन लोग सम्मिलित हैं?
(द) कौन-कौनसी वस्तुओं की जरूरत पड़ती है? इनमें से ‘प्राकृतिक’ और ‘मानव निर्मित’ वस्तुओं को सूचीबद्ध कीजिए।
(य) यदि ये वस्तुएँ नहीं हों तो क्या विकल्प होगा?
उत्तर:
(अ) हमारे दैनिक जीवन में काम आने वाले प्रमुख पशु हैं-गाय-भैंस, भेड़, बकरी, आदि।
(ब) चरण-2-गाय-भैंस का दूध निकालना।
चरण-3- दूध को बिक्री हेतु दूध की केनों में भरकर बाजार ले जाना
(स) इसमें ग्वाले, दूध दुहने वाले, दूध को डेयरी उद्योग तक पहुँचाने वाले तथा डेयरी उद्योग के कर्मचारी आदि सम्मिलित हैं।
(द) इस व्यवसाय हेतु प्राकृतिक वस्तुएँ (हरा चारा, पौष्टिक खाद्य पदार्थ) तथा मानव निर्मित वस्तुओं (बाल्टी, केन, रस्सी, बाड़े का निर्माण) आदि की जरूरत पड़ती है।
(य) यदि ये वस्तुएँ नहीं होंगी तो गाय या भैंस के बछड़े को दूध पिलाना ही विकल्प रहेगा।
![]()
थाली में संसार पृष्ठ 27
नीचे दी हुई थाली में आप अपने मनपसंद व्यंजन बना सकते हैं और इन्हें बनाते समय इन प्रश्नों के बारे में सोचें और समूह में इस पर चर्चा करें-
(i) यह व्यंजन कौनसे मौसम में बनाया जाता है? इसी मौसम में क्यों बनाते हैं?
(ii) यह आपके परिवार में किस अवसर पर बनाया जाता है और ऐसा क्यों?
(iii) यह भोजन किस सामग्री से बना है?
(iv) यह सामग्री आपके घर में कहाँ से आई?
(v) ये आपके क्षेत्र से कैसे जुड़ा हुआ है?

उत्तर:
हम अपनी पसंद की जौ की राबड़ी अपनी थाली में रखना चाहेंगे।
(i) यह व्यंजन गर्मी के मौसम में बनाया जाता है क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।
(ii) यह हमारे परिवार में शनिवार के दिन बनाया जाता है और प्रातः नाश्ते में खाया जाता है, ताकि सभी परिवार एक साथ बैठकर इस खाने का आनंद ले सकें।
(iii) यह भोजन जौ, छाछ और चीनी से बनाया जाता है।
(iv) यह सामग्री हमारे घर में बाजार की दुकान से आई।
(v) जौ हमारे क्षेत्र में पर्याप्त रूप से पैदा होता है और दूध-दही भी पर्याप्त मात्रा में है तथा हमारे क्षेत्र में गर्मी के दिनों में भीषण गर्मी पड़ती है। इन सब कारणों से यह खाना हमारे क्षेत्र से जुड़ा हुआ है।
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. गाँव के लोग विभिन्न व्यवसायों में लगे हैं जो ______ और ______ पर निर्भर होते हैं।
उत्तर:
खेती, पशुओं-प्रकृति।
सही या गलत लिखिए-
1. बारिश का कम होना पशुओं के पोषण पर प्रभाव डाल सकता है।
उत्तर: सही
2. पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं पर निर्भर व्यवसायों में परिवर्तन आ सकता है।
उत्तर: सही
3. अंतर्निर्भरता का चक्र ग्रामीण जीवन में देखा जाता है।
उत्तर: सही
दो से तीन वाक्यों में उत्तर लिखिए-
प्रश्न 1.
गाँव में कौन-कौन से व्यवसाय पेड़-पौधों पर निर्भर हैं?
उत्तर:
गाँवों में फल-फूल उत्पादन, नर्सरी, बढ़ईगिरी, तेल पिराई, छप्पर निर्माण, बुनकर आदि व्यवसाय पेड़पौधों पर निर्भर हैं।
प्रश्न 2.
बारिश का खेती और पशुपालन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
अच्छी बारिश होने पर खेती की पैदावार अच्छी होती है तथा पशुओं को अच्छा हरा चारा मिलने से वह दूध भी अधिक देते हैं। इस प्रकार अच्छी बारिश से जहाँ खेती और पशुपालन पर अच्छा प्रभाव पड़ता है, वहीं कम बारिश से खेती और पशुपालन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
![]()
प्रश्न 3.
पर्यावरण के संरक्षण से हमारे व्यवसायों पर क्या प्रभाव पड़ सकता है?
उत्तर:
पर्यावरण संरक्षण से वर्षा अधिक होगी। पेड़-पौधे हरे-भरे होंगे। पेड़-पौधों के फलने-फूलने से उनसे फलफूलों का उत्पादन बढ़ेगा। खेती में अच्छी पैदावार होगीं। पालतू पशुओं को हरा-चारा पर्यास्त मात्रा में मिलेगा तो वे अधिक दूध देंगे। परिणामतः हमारे व्यवसाय भी समृद्ध होंगे।
तालिका में दी गई स्थिति के लिए कारण और प्रभाव लिखिए ।

उत्तर:
| स्थिति | कारण | प्रभाव |
| गाँव में सूखा पड़ गया। | वर्षा नहीं हुई। | खेती और खेती की पैदावार से संबंधित व्यवसाय, दुग्ध व्यवसाय पर दुष्प्रभाव पड़ेगा। |
| कजरी को अच्छा आहार नहीं मिला। | हरे चारे की कमी थी। | कजरी ने दूध कम दिया। |
| खेती में अच्छी पैदावार हुई। | वर्षा अच्छी हुई। | कृषि संबंधी व्यवसाय, पशुपालन, दुग्ध व्यवसाय बढ़े। |
| गाँव के लोगों ने पशुपालन छोड़ दिया। | वर्षा नहीं हुई। | दुग्ध व्यवसाय समाप्त हो गया। |
| गाँव में बाढ़ आ गई | बादल फट गया। | लोगों के घर डूब गए, फसलें बर्बाद हो गईं। |
स्वयं कीजिए-
1. अपने गाँव/शहर में एक व्यवसाय का अध्ययन कीजिए और पता लगाइए कि वह कौन-कौनसे प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर करता है?
2. ‘यदि बारिश नहीं हो तो क्या होगा?’ इस विषय पर 100-150 शब्दों में एक अनुच्छेद लिखिए।
3. अपने परिवार के किसी बड़े सदस्य से पूछें कि उनके समय में व्यवसाय किस प्रकार प्रकृति पर निर्भर था और अब उसमें क्या परिवर्तन आए हैं? उत्तर लिखकर अपनी कक्षा में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
उपरोक्त तीनों प्रश्नों का हल विद्यार्थी स्वयं करें एवं अपनी कक्षा में चर्चा करें।
नीचे दी गई समस्याओं का समाधान खोजिए
प्रश्न 1.
यदि गाँव में सूखा पड़ जाए तो किसानों को क्या करना चाहिए?
उत्तर:
यदि गाँव में सूखा पड़ जाए तो किसानों को ट्यूबवैल से खेतों की सिंचाई कर खेती करनी चाहिए।
प्रश्न 2.
यदि दूध उत्पादन कम हो जाए तो क्या विकल्प हो सकते हैं?
उत्तर:
यदि दूध उत्पादन कम हो जाए तो दूध के अन्य उत्पाद नहीं बनाएं। दूसरे, सोयाबीन के दूध’का उपयोग करें। तीसरे, अन्य क्षेत्रों से जहाँ दूध का उत्पादन पर्याप्त है, उस क्षेत्र की डेयरी के उत्पादों का प्रयोग करें।
प्रश्न 3.
यदि खेतों में कीटों का प्रकोप बढ़ जाए तो जैविक तरीकों से इसका क्या समाधान निकाला जा सकता है?
उत्तर:
यदि खेती में कीटों का प्रकोप बढ़ जाए तो नीम की पत्तियों को जलाकर उसके धुएँ से कीटों को समाप्त करेंगे।
![]()
प्रश्न 4.
यदि पेड़ों की कटाई बढ़ जाए तो इसका पर्यावरण और व्यापार पर क्या प्रभाव पड़ेगा?
उत्तर:
यदि पेड़ों की कटाई बढ़ जाए तो पर्यावरण पर इसका अत्यधिक दुष्प्रभाव पड़ेगा। वातावरण में ऑक्सीजन की कमी हो जाएगी और कार्बनडाइऑक्साइड गैस की मात्रा बढ़ जायेगी। इसके अतिरिक्त वर्षा में कमी आयेगी। कृषि उत्पादन और पशुपालन में कमी आएगी। इससे कृषि आधारित व्यापार और दुग्ध व्यवसाय पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
डॉक्टर ने कजरी (गाय) को सुई लगायी, क्योंकि-
(अ) कजरी दूध अधिक दे रही थी।
(ब) वह चारा अधिक खा रही थी।
(स) उसके पेट में दर्द था।
(द) वह बहुत मजबूत थी।
उत्तर:
(स) उसके पेट में दर्द था।
प्रश्न 2.
निम्न में कौनसा व्यवसाय प्रकृति पर आधारित है?
(अ) कृषि व्यवसाय
(ब) रेशम व्यवसाय
(स) दुग्ध व्यवसाय
(द) खनिज उत्पादन व्यवसाय
उत्तर:
(अ) कृषि व्यवसाय
प्रश्न 3.
हमारे दैनिक जीवन में काम आने वाले पशु हैं-
(अ) हिरण
(ब) बाघ
(स) गाय-भैंस
(द) बारहसिंगा
उत्तर:
(स) गाय-भैंस
प्रश्न 4.
निम्न में मानव निर्मित वस्तु कौनसी है?
(अ) बाल्टी
(ब) अनाज का दाना
(स) दुगध
(द) तिलहन
उत्तर:
(अ) बाल्टी
प्रश्न 5.
बाजरे की गरमागरम राब किस मौसम में बनाई जाती है?
(अ) गर्मी में
(ब) सर्दी में
(स) बरसात में
(द) उपरोक्त सभी मौसम में
उत्तर:
(ब) सर्दी में
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. गाँव के लोग खेती, पशुओं और ______ पर निर्भर काम करते हैं।
उत्तर: प्रकृति
2. अलग-अलग व्यवसाय अलग-अलग ______ पर निर्भर करते हैं।
उत्तर: संसाधनों
![]()
3. बारिश अच्छी होने से गाय को अच्छ ______ मिलता है।
उत्तर: हरा चारा
4. बढ़ई को व्यवसाय के लिए ______ कील तथा हथौड़ा की आवश्यकता होती है।
उत्तर: लकड़ी।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए-
1. हमारे व्यवसाय बहुत सीमा तक पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं पर निर्भर हैं।
उत्तर: सत्य
2. जौ की राबड़ी सर्दी के मौसम में बनती है।
उत्तर: असत्य
3. बारिश का अच्छा होना पशुओं के पोषण पर प्रभाव डालता है।
उत्तर: सत्य
4. ठंडी में हम बाजरे की गरमागरम राब खाते हैं।
उत्तर: सत्य
5. ज्वार, बाजरा, मक्का मोटे अनाज हैं।
उत्तर: सत्य
6. परागण में कीटों की कोई भूमिका नहीं होती।
उत्तर: असत्य
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
| स्तंभ ‘A’ | स्तंभ ‘B’ |
| 1. कजरी का दूध बेचकर धन कमाता है | (A) लकड़ी, कील, हथौड़ा |
| 2. बढ़ई | (B) मनोज का परिवार |
| 3. अच्छा हरा चारा होना | (C) मिट्टी |
| 4. कुम्हार | (D) अच्छी वर्षा का होना |
उत्तर:
| स्तंभ ‘A’ | स्तंभ ‘B’ |
| 1. कजरी का दूध बेचकर धन कमाता है | (B) मनोज का परिवार |
| 2. बढ़ई | (A) लकड़ी, कील, हथौड़ा |
| 3. अच्छा हरा चारा होना | (D) अच्छी वर्षा का होना |
| 4. कुम्हार | (C) मिट्टी |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
कजरी गाय रातभर क्यों कराह रही थी?
उत्तर:
क्योंकि उसके पेट में दर्द था।
प्रश्न 2.
कजरी कुछ दिनों से बहुत कम दूध क्यों दे रही थी?
उत्तर:
क्योंकि वर्षा कम होने से उसे खाने को हरा चारा नहीं मिल रहा था।
प्रश्न 3.
कुम्हार का व्यवसाय किस पर निर्भर करता है?
उत्तर:
मिट्टी पर।
प्रश्न 4.
कुषक का व्यवसाय किस पर निर्भर करता है?
उत्तर:
अच्छी वर्षा पर।
प्रश्न 5.
गाँवों में किस प्रकार के व्यवसाय पनपते हैं?
उत्तर:
गाँवों में कृषि, पशुपालन, बढ़ई, कुम्हार, बुनकर जैसे व्यवसाय पनपते हैं।
![]()
प्रश्न 6.
दूध उत्पादन के लिए किन पशुओं को पालना होता है?
उत्तर:
गाय, भैंस और बकरी को पालना होता है।
प्रश्न 7.
कजरी को अच्छा हरा चारा कब मिला?
उत्तर:
जब बारिश अच्छी हुई, तब कजरी को अच्छा हरा चारा खाने को मिला।
प्रश्न 8.
दो जीव-जन्तुओं से जुड़े व्यवसाय का नाम लिखिए।
उत्तर:
- दुग्ध व्यवसाय
- रेशम का व्यवसाय।
प्रश्न 9.
दो पेड़-पौधे या खेती से जुड़े व्यवसायों के नाम लिखिए।
उत्तर:
- कपड़ा व्यवसाय
- वनस्पति तेलों का व्यवसाय।
प्रश्न 10.
अन्तर्निर्भरता से आप क्या समझते हैं?
उत्तर:
जब दो या दो से अधिक कार्य या घटनाएँ एकदूसरे पर निर्भर हों तो उसे अन्तर्निर्भरता कहते हैं।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
कजरी कुछ दिनों से बहुत कम दूध क्यों दे रही थी?
उत्तर:
इस वर्ष वर्षा बहुत कम होने के कारण कजरी को अच्छा हरा चारा खाने को नहीं मिला। इसके प्रभावस्वरूप वह कुछ दिनों सें बहुत कम दूध दे रही थी।
प्रश्न 2.
गाँव के लोग प्रकृति पर किस प्रकार निर्भर रहते हैं?
उत्तर:
गाँव के लोगों के मुख्य व्यवसाय कृषि और पशुपालन हैं। ये दोनों व्यवसाय अच्छी वर्षा पर निर्भर करते हैं। अच्छी वर्षा से कृषि उत्पादन अधिक होता है, अच्छा हरा चारा पैदा होने से दुग्ध व्यवसाय में वृद्धि होती है। स्पष्ट है कि गाँव के लोग प्रकृति पर निर्भर रहते हैं।
प्रश्न 3.
“अलग-अलग व्यवसाय अलग-अलग संसाधनों पर निर्भर करते हैं।” किन्हीं दो व्यवसायों के संसाधनों का उल्लेख कर इस कथन को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
अलग-अलग व्यवसाय अलग-अलग संसाधनों पर निर्भर करते हैं, उदाहरण के लिए-
- बढ़ई के व्यवसाय के लिए लकड़ी, कील, हथौड़ा आदि संसाधनों की जरूरत पड़ती है तो
- दुग्ध व्यवसाय के लिए गाय-भैंस तथा बकरी, हरा चारा, बाल्टी तथा केन आदि संसाधनों की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 4.
डॉक्टर साहिबा को कजरी को सुई क्यों लगानी पड़ी?
उत्तर:
डॉक्टर साहिबा को कजरी को सुई लगानी पड़ी क्योंकि वह बहुत कमजोर हो गई थी। रात भर कजरी के पेट में दर्द था।
![]()
प्रश्न 5.
हमारे घर में बनने वाले किन्हीं दो मौसम विशेष व्यंजनों का उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
हमारे घर में बनने वाले दो मौसम विशेष व्यंजन हैं-अत्यधिक गर्मी के मौसम में ठंडी राबड़ी और सर्दी के मौसम में बाजरे की गरमागरम राब।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
“हमारे व्यवसाय बहुत सीमा तक पेड़पौधों और जीव-जन्तुओं पर निर्भर हैं।” स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
हमारे अनेक व्यवसाय बहुत सीमा तक पेड़पौधों और जीव-जन्तुओं पर निर्भर हैं, जैसे-
- दुग्ध व्यवसाय-दुगध व्यवसाय गाय, भैंस और बकरी के दूध पर निर्भर है और पशुओं के दूध के उत्पादन की मात्रा अच्छे हरे चारे पर निर्भर है जो अच्छी वर्षा पर निर्भर है।
- वनस्पति तेल व्यवसाय-वनस्पति तेल व्यवसाय मुख्यतः तिल, सरसों, मूंगफली और सोयाबीन की फसलों पर निर्भर करता है और ये फसलें अच्छी वर्षा पर निर्भर करती हैं।
प्रश्न 2.
कजरी के उदाहरण से हमारे जीवन में प्रकृति पर अंतर्निर्भरता के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
हमारा जीवन पूर्ण रूप से प्रकृति पर निर्भर है; जैसे अच्छी बरसात होने से कजरी गाय को खाने के लिए अच्छा हरा चारा मिलता है जिससे कजरी ज्यादा दूध देती है। ज्यादा दूध से दुग्ध उत्पादन में वृद्धि होती है। इस कारण दुगध व्यवसाय अच्छे से चलता है। इस प्रकार कहा जा सकता है कि हमारे जीवन में प्रकृति की अंतर्निर्भरता बहुत महत्त्व रखती है।
Leave a Reply