To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS Chapter 5 Question Answer in Hindi स्वच्छता और स्वास्थ्य provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 5 के प्रश्न उत्तर स्वच्छता और स्वास्थ्य
RBSE Class 4th EVS Chapter 5 Question Answer in Hindi
पता लगाइए और लिखिए 9पृष्ठ 35
प्रश्न 1.
कचरा इधर-उधर फेंकने से कौन-कौनसी समस्या हो सकती है?
उत्तर:
कचरा इधर-उधर फेंकने से वर्षा और हवा के साथ कचरा गलियों में इकट्ठा होकर मक्खी, मच्छरों को पैदा कर सकता है, जिससे बीमारियाँ बढ़ेंगी। दूसरे, इससे पर्यावरण प्रदूषित होगा। तीसरे, यह कचरा नालियों में जमा होकर नालियों को जाम कर देगा। इससे मक्खी, मच्छर पनपेंगे, गंदा पानी बाहर गलियों में बहने लगेगा। गलियों में बदबू फैलेगी, पर्यावरण प्रदूषित होगा तथा मलेरिया आदि मच्छर जनित बुखार तथा हैजा, दस्त की समस्या पैदा हो सकती है।
प्रश्न 2.
आपके आस-पास के लोग कचरे को कहाँ डालते हैं? क्या वो भी नालियों में इकट्ठा हो जाता है?
उत्तर:
हमारे आस-पास के लोग कचरा इकट्ठा करने वाली नगर निगम की गाड़ी में डालते हैं। इससे यह कचरा नालियों में इकट्टा नहीं होता है।
प्रश्न 3.
यदि आपको अपने पड़ोस में सभी को अलग-अलग तरह के कचरे के बारे में बताना हो तो कैसे बताएँगे? कुछ तरीके लिखिए।
उत्तर:
हम अपने पड़ोसियों को यह बतायेंगे कि आप कचरे को तीन डब्बों में डालें। पहला प्रकार गीला या जैविक कचरा जिसमें रसोई से निकले फलों और सब्जी के छिलकों तथा पत्तियाँ व खाने के अपशिष्ट आदि शामिल हैं। इन कचरों को हम गीला या जैविक कचरे के डिब्बे में रखेंगे जिसे नगर निगम का कचरा संग्राहक वाहन खाद के गड्ढे में खाद बनने के लिए डाल देगा जो जैविक खाद बनकर पुन: उपयोग में आयेगा।
दूसरे प्रकार के कचरे, जो रिसाइकिल करने योग्य होगा, जैसे प्लास्टिक या कागज का कचरा। इस कचरे को सूखे कचरे के डिब्बे में डालें। क्योंकि इन दोनों को अलग-अलग करके रिसाइकिल संयंत्रों में डालकर पुनः उपयोग में लाया जा सकेगा।
तीसरे प्रकार का कचरा वह हानिकारक कचरा होता है जिसमें समय-सीमा से ऊपर हो गई दवाइयाँ, उपचार की रूई, पट्टी, खराब सेल आदि शामिल होते हैं। इसे अलग डब्बे में रखना चाहिए। क्योंकि ये हानिकारक हैं। इसलिए कचरा संग्राहक वाहन इसे अलग ले जाकर दूर गड्ढे के अन्दर दबा देगा।
![]()
प्रश्न 4.
आपने आस-पास किस तरह का हानिकारक कचरा देखा है? उसके क्या नुकसान होते हैं?
उत्तर:
कुछ स्थानों पर हमने प्लास्टिक की थैलियों के अन्दर रखा खाद्य-कचरा, खराब हो चुकी दवाइयों की गोलियाँ, शीशियाँ आदि देखा है। इसे पशु खाकर बीमार हो जाते हैं। प्लास्टिक की थैलियाँ उड़कर नालियों में जमा होकर नालियों को रोक देती हैं। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है, बुखार आदि बीमारियाँ पैदा हो जाती हैं।
आओ पता लगाएँ & पृष्ठ 36-37
प्रश्न 1.
अपने घर में या पास-पड़ोस में आपने किसी को बीमार होते हुए देखा होगा?
उत्तर:
हाँ, हमने घर में या पास-पड़ोस में लोगों को बीमार होते हुए देखा है।
प्रश्न 2.
आपने जिन बीमारियों के नाम सुने हैं, उनकी सूची बनाओ और पता लगाओ कि ये कैसे फैलती हैं?
उत्तर:
हमने मलेरिया और डेंगू बुखार, हैजा, डायरिया, मोतीझरा बीमारियों के नाम सुने हैं। इनमें मलेरिया और डेंगू तो मच्छरों के काटने से फैलते हैं और हैजा तथा डायरिया हवा, पानीं और खाने में होने वाली गंदगी से फैलते हैं। मोतीझरा प्राय: अपच के कारण होता है।
प्रश्न 3.
इनमें से कौनसी बीमारियाँ पानी, हवा और खाने में होने वाली गंदगी से फैलती हैं?
उत्तर:
डायरिया और हैजा।
प्रश्न 4.
नीचे दी गई सारणी में लिखिए-
(अ) इनमें से कौनसी बातें बीमारी का कारण बन सकती हैं, कौनसी नहीं और क्यों?

उत्तर:

(ब) नीचे दी गई बीमारियों के बारे में पता लगाओ और उनके सही लक्षणों से मिलाओ-

उत्तर:

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
सोचिए और लिखिए-
प्रश्न 1.
जब आप बीमार होते हैं तो आपको कैसा लगता है?
उत्तर:
जब हम बीमार होते हैं तो हमें थकान महसूस होती है; कुछ करने को मन नहीं करता है; और शरीर निढाल हो जाता है।
प्रश्न 2.
बीमारी में आप क्या चाहते हैं कि दूसरे आपके साथ कैसा व्यवहार करें?
उत्तर:
बीमारी में हम चाहते हैं कि दूसरे हमारे साथ सहयोग करें; हमारे साथ मृदु व्यवहार करें।
![]()
प्रश्न 3.
क्या सिर्फ आपको ऐसा लगता है या दूसरों को भी ऐसा ही लगता होगा? तो आप उनके साथ कैसा व्यवहार करना चाहेंगे?
उत्तर:
बीमार होने पर दूसरों को भी यही लगता होगा कि अन्य उसके साथ सहायता भरा अच्छा व्यवहार करे, इसलिए हम भी उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहेंगे।
आपको क्या लगता है? तर्क के साथ लिखिए-
प्रश्न 1.
क्या पक्षी भी गंदगी की वजह से बीमार पड़ते होंगे? यदि हाँ, तो कैसे?
उत्तर:
पक्षी भी गंदगी की वजह से बीमार पड़ते होंगे क्योंकि गंदगी में फैले रोगाणु उनके परों में चिपक कर, चोंच के माध्यम से अन्दर चले जाएँगे, और वे बीमार पड़ जायेंगे।
प्रश्न 2.
यदि पक्षी बीमार पड़ते हैं तो वो अपना ध्यान कैसे रखते होंगे?
उत्तर:
अगर पक्षी बीमार पड़ते हैं तो उनके साथी पक्षी उनका ध्यान रखते हैं। वे अपने घोंसले में ही रहते हैं तथा उनकी रोग-प्रतिरक्षा प्रणाली उसको ठीक करने का प्रयास करती है।
प्रश्न 3.
पानी में गंदगी हो जाने पर उसमें रहने वाले जीवों पर क्या प्रभाव पड़ता होगा?
उत्तर:
पानी में गंदगी हो जाने पर उसमें रहने वाले जीव उस गंदे पानी को पीकर बीमार पड़ जाते होंगे।
प्रश्न 4.
क्या पानी में रहने वाले जीव भी बीमार पड़ते हैं, तो वे क्या करते होंगे?
उत्तर:
हाँ, पानी में रहने वाले जीव भी बीमार पड़ते हैं और बीमारी में प्रायः वे मर जाते होंगे।
आप क्या करोगे-
प्रश्न 1.
यदि तेज बुखार हो जाए।
उत्तर:
यदि हमें तेज बुखार हो जाए तो सिर पर, माथे पर गीली पट्टियाँ रखवायेंगे, ताकि बुखार कम हो जाए और बुखार कम होने पर बुखार को खत्म करने वाली पेरासिटामोल नामक गोली पानी के साथ लेंगे।
प्रश्न 2.
यदि पेट में दर्द हो और उल्टियाँ हो रही हों।
उत्तर:
यदि पेट में दर्द हो और उल्टियाँ हो रही हों, तो पुदीन हरा नामक दवा लेंगे तथा बाद में डॉक्टर को दिखायेंगे।
![]()
प्रश्न 3.
यदि डेंगू हुआ हो, पूरे शरीर में कमजोरी हो और पैरों में तेज दर्द हो।
उत्तर:
यदि डेंगू हुआ हो तो तुरन्त अस्पताल जाएँगे और वहाँ डॉक्टर को दिखाकर उसकी सलाह के अनुसार दवाई लेंगे।
प्रश्न 4.
यदि आपके दोस्त की तबीयत खराब हो जाए।
उत्तर:
यदि हमारे दोस्त की तबीयत खराब हो जाए तो तुरन्त उसे डॉक्टर के पास ले जाएँगे और इस बीच दोस्त के अभिभावक या माता-पिता को भी इसकी जानकारी देंगे।
प्रश्न 5.
सामने दी गई सारणी ध्यान से देखो। इसमें छुपे हुए शब्द/ बीमारियों के नाम छाँटिए-

उत्तर:
बीमारियों के नाम-
- डेंगू
- बुखार
- खुजली
- मलेरिया
- डायरिया
- कॉलरा
- खाज
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
जानवर क्या खाकर बीमार हो जाते हैं?
(अ) फलों और सब्जी के छिलके
(ब) पत्तियाँ
(स) प्लास्टिक
(द) कागज
उत्तर:
(स) प्लास्टिक
प्रश्न 2.
भारी बारिश के बाद गलियों में सड़क के किनारे क्या जमा था?
(अ) प्लास्टिक की बोतलें
(ब) प्लास्टिक की थैलियाँ
(स) कूड़ा
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी
![]()
प्रश्न 3.
निम्न में कौनसा कचरा रिसाइकिल करने योग्य है?
(अ) फलों और सब्जी के छिलके
(ब) प्लास्टिक और कागज
(स) सूख़ी पत्तियाँ
(द) फैक्ट्री से निकलने वाला कचरा
उत्तर:
(ब) प्लास्टिक और कागज
प्रश्न 4.
निम्न में कौनसा हानिकारक कचरा है?
(अ) फलों और सब्जियों के छिलके
(ब) कागज के टुकड़े
(स) बैटरी तथा पुराने यंत्र
(द) पत्तियाँ
उत्तर:
(स) बैटरी तथा पुराने यंत्र
प्रश्न 5.
गंदगी से कौनसी बीमारियाँ फैल सकती हैं?
(अ) मलेरिया
(ब) सर्दी-जुकाम
(स) आँखों की रोशनी कम होना
(द) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(अ) मलेरिया
प्रश्न 6.
कचरा फेंकने का सही स्थान कौनसा है?
(अ) नाली
(ब) कूड़ेदान
(स) सड़क
(द) उपरोक्त में कोई नहीं
उत्तर:
(ब) कूड़ेदान
![]()
प्रश्न 7.
गीले कचरे का सही उपयोग क्या हो सकता है?
(अ) जलाने में
(ब) खाद बनाने में
(स) नाली में बहाने में
(द) उपरोक्त कोई नहीं
उत्तर:
(ब) खाद बनाने में
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. जब हम कचरा इधर-उधर फेंकते हैं तो ______ और ______ इसे गलियों में ले आती हैं।
उत्तर: बारिश, हवा
2. गलियों में सड़क के किनारे जमा कचरा हमें ______ कर रहा है।
उत्तर: बीमार
3. नालियाँ बन्द होने से ______ भी बढ़ जातें हैं।
उत्तर: मच्छर
4. प्लास्टिक और कागज ______ करने योग्य कचरा है।
उत्तर: रिसाइकिल
5. स्वच्छता ______ की कुंजी है।
उत्तर: स्वास्थ्य।
निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए-
1. स्वच्छता से बीमारियाँ कम होती हैं।
उत्तर: सत्य।
2. बैटरी, पुराने यंत्र का कचरा, रिसाइकिल करने योग्य है।
उत्तर: असत्य
3. फलों और सब्जी के छिलकों का कचरा रसोईघरों से आता है।
उत्तर: असत्य
4. खाना खाने से पहले हाथ नहीं धोना चाहिए।
उत्तर: असत्य
![]()
5. प्लास्टिक का पुनः उपयोग किया जा सकता है।
उत्तर: सत्य।
निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-
| 1. फल्लों और सब्जी के छिलके | (A) हानिकारक कचरा |
| 2. सामान के साथ आई पत्नियाँ | (B) रसोईघरों से |
| 3. रिसाइकिल करने योग्य कचरा | (C) दुकानों व बाजार से |
| 4. फैक्ट्री से निकलने वाला कचर | (D) प्लास्टिक, कागज |
उत्तर:
| 1. फल्लों और सब्जी के छिलके | (B) रसोईघरों से |
| 2. सामान के साथ आई पत्नियाँ | (C) दुकानों व बाजार से |
| 3. रिसाइकिल करने योग्य कचरा | (D) प्लास्टिक, कागज |
| 4. फैक्ट्री से निकलने वाला कचर | (A) हानिकारक कचरा |
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बारिश और हवा कचरे को गलियों में कब ले आती है?
उत्तर:
जब हम कचरा इधर-उधर फेंकते हैं तो बारिश और हवा कचरे को गलियों में ले आती है।
प्रश्न 2.
जानवर किस कचरे को खाकर बीमार हो जाते हैं?
उत्तर:
प्लास्टिक खाकर।
प्रश्न 3.
नालियाँ कब बंद हो जाती हैं?
उत्तर: जब नालियों की निरन्तर सफाई नहीं होती और हम कचरा गलियों में फेंक देते हैं।
प्रश्न 4.
नालियों के बंद होने के दो प्रभाव बताइए।
उत्तर:
नालियों के बंद होने से (i) गलियों में बदबू फैलती है तथा (ii) मच्छर पैदा हो जाते हैं।
![]()
प्रश्न 5.
फलों और सब्जी के छिलके का दुबारा प्रयोग कैसे किया जा सकता है?
उत्तर:
खाद के रूप में।
प्रश्न 6.
गीला अथवा जैविक कचरे का उदाहरण लिखिए।
उत्तर:
फलों, सब्जी के छिलके, पत्तियाँ तथा भोजन जैविक कचरे में आता है।
प्रश्न 7.
मलेरिया के लक्षण लिखिए।
उत्तर:
ठंड लगना, कंपकंपी, तेज बुखार एवं सिरदर्द।
प्रश्न 8.
प्लास्टिक के कचरों को किस प्रक्रिया द्वारा पुनः उपयोग योग्य बनाया जाता है?
उत्तर:
पुनः चक्रण की प्रक्रिया द्वारा।
प्रश्न 9.
कचरे को तीन प्रकारों में विभाजित कीजिए।
उत्तर:
- गीला या जैविक कचरा
- रिसाइकिल करने योग्य कचरा
- हानिकारक कचरा।
प्रश्न 10.
मोतीझरा के लक्षण लिखिए।
उत्तर:
तेज बुखार, जोड़ों एवं मांसपेशियों में दर्द, थकान, कमजोरी व भूख न लगना।
![]()
प्रश्न 11.
आपके मोहल्ले में लोग कचरा कहाँ फेंकते हैं?
उत्तर:
हमारे मोहल्ले में लोग कचरा कूड़ादानों में फेंकते हैं।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
स्वस्थ रहने के लिए तीन सावधानियाँ लिखें।
उत्तर:
- इधर-उधर कचरा व गंदगी नहीं फैलानी चाहिए।
- खाना खाने से पहले अच्छी तरह से हाथ साफ करने चाहिए।
- गंदगी वाली जगहों पर नहीं खेलना चाहिए।
प्रश्न 2.
किन्हीं 6 बीमारियों के नाम लिखिए।
उत्तर:
छह बीमारियों के नाम ये हैं-
- डेंगू बुखार
- मलेरिया बुखार
- डायरिया
- है जा
- मोतीझरा
- खुजली-खाज आदि।
प्रश्न 3.
कचरा इधर-उधर फेंकने से क्या समस्या उत्पन्न होती है?
उत्तर:
कचरा इधर-उधर फेंकने से गंदगी फैलती है। जिसके कारण हम बीमार पड़ जाते हैं। इधर-उधर सड़क पर फेंके प्लास्टिक को खाकर जानवर बीमार हो जाते हैं। कचरा इधर-उधर फेंकने से वर्षा के दिनों में वह बहकर गलियों की नालियों में चला जाता है। इससे नालियाँ रुक जाती हैं।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न
प्रश्न 1.
कचरे को अलग-अलग करने के क्या लाभ हैं?
उत्तर:
- कचरा अलग-अलग करने से गीला कचरा खाद बनाने के स्थान पर डाला जा सकता है। इससे खाद बन जाती है जो आगे उपयोग में आती है।
- सूखा कचरा जैसे-कागज और प्लास्टिक को पुनः चक्रण कर पुनः कार्य में लिया जा सकता है।
- अन्य हानिकारक कचरे को या तो जला दिया जाता है या गड्ढे में दबा दिया जाता है।
- कचरे को अलग-अलग करने से बीमारियाँ नहीं फैलती तथा पर्यावरण प्रदूषित नहीं होता है।
![]()
प्रश्न 2.
कचरे को कितने प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है?
उत्तर:
कचरे को तीन प्रकारों में वर्गीकृत किया जा सकता है। ये हैं-
- गीला या जैविक कचरा-यह कचरा रसोईघरों से निकलने वाला कचरा है, जैसे-फलों के छिलके, सब्जी के छिलके, बचा हुआ खाना, चाय की काम में ली गई पत्तियाँ आदि।
- रिसाइकिल योग्य कचरा-इस कचरे में दुकान या बाजार से खरीदे गए सामान के साथ आई प्लास्टिक और कागज की पत्तियाँ, प्लास्टिक की थैलियाँ, बोतल तथा कागज के गत्ते, कतरनें आदि आता है।
- हानिकारक कचरा-यह कचरा अस्पतालों तथा उपचार में काम में ली गई सुइयाँ, रूई, पट्टियाँ तथा फैक्ट्री से निकलने वाला कचरा, बैटरी आदि का होता है।
प्रश्न 3.
बीमारी से बचने के सामान्य उपाय लिखिए।
उत्तर:
बीमारी से बचने के सामान्य उपाय
- कचरे को इधर-उधर न फेंककर उसे निर्धारित स्थान पर डालें।
- घर तथा मोहल्ले की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
- खाना खाने से पहले हाथ धोएँ।
- गंदगी वाली जगहों पर नहीं खेलें।
- रुके हुए पानी के निकास का प्रबन्ध करें।
- पीने के पानी को ढक कर रखें।
- बाजार में खुला रखा हुआ खाना खाने से बचें।
Leave a Reply