• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 4 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi प्रकाश, छाया और मौसम

April 16, 2026 by Prasanna Leave a Comment

To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi प्रकाश, छाया और मौसम provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 6 के प्रश्न उत्तर प्रकाश, छाया और मौसम

RBSE Class 4th EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi

सोचकर उत्तर दीजिए पृष्ठ 40

प्रश्न 1.
दिन में छाया सबसे लम्बी कब होती है?
उत्तर:
सुबह एवं शाम के समय।

प्रश्न 2.
रात में छाया दिखती है या नहीं, क्यों?
उत्तर:
रात में छाया नहीं दिखती है, क्योंकि रात में धूप नहीं होती है। हाँ, टॉर्च या बल्ब की रोशनी में रात में भी छाया दिखती है।

प्रश्न 3.
आपकी सबसे बड़ी छाया आपसे कितने गुणा बड़ी होती है?
उत्तर:
हमारी सबसे बड़ी छाया हमसे लगभग 4 से 5 गुणा बड़ी होती है।

देखो, करो और कॉपी में उत्तर लिखिए पृष्ठ 41

प्रश्न 1.
क्या पेड़ की छाया दिनभर एक-सी होती है?
उत्तर:
पेड़ की छाया दिनभर एक-सी नहीं होती है, वह सूरज की स्थिति के अनुसार बदलती रहती है।

प्रश्न 2.
सबसे लम्बी छाया कब होती है?
उत्तर:
सुबह एवं शाम को जब सूर्य लगभग हमारी सीध में होता है।

RBSE Class 4 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi प्रकाश, छाया और मौसम

प्रश्न 3.
सबसे छोटी छाया कब होती है?
उत्तर:
जब सूर्य हमारे सिर के ठीक ऊपर होता है।

प्रश्न 4.
हमारी छाया हमारे आगे कब चलती है और कब हमारे पीछे?
उत्तर:
जब हम पर प्रकाश पीछे से आ रहा होता है तो हमारी छाया हमारे आगे चलती है और जब प्रकाश हमारे सामने से हम पर आ रहा होता है तो हमारी छाया हमारे पीछे चलती है।

पता कीजिए- पृष्ठ 41-42

प्रश्न 1.
यदि चन्द्रमा छोटा है तो भी वह सूर्य को पूरी तरह कैसे ढँक लेता है?
उत्तर:
यदि चन्द्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है तो वह सूर्य को पूरी तरह से ढँक लेता है क्योंकि हमें चन्द्रमा के पार सूर्य की रोशनी नहीं आती है।

प्रश्न 2.
रात में चन्द्रमा कभी-कभी गायब क्यों हो जाता है?
उत्तर:
चन्द्रग्रहण या चन्द्रमा पर बादलों के छा जाने के कारण।

प्रश्न 3.
चन्द्रमा हर दिन एक सा ही दिखाई नहीं देता, ऐसा क्यों है?
उत्तर:
ऐसा चन्द्रमा और पृथ्वी की गति में अन्तर के कारण होता है।

प्रश्न 4.
क्या ग्रहण हमेशा एक जैसा होता है या अलग-अलग प्रकार का होता है?
उत्तर:
ग्रहण हमेशा अलग-अलग प्रकार का होता है।

प्रश्न 5.
यदि दिन में पानी सूर्य की रोशनी में रहता है तो वह गर्म क्यों हो जाता है?
उत्तर:
सूर्य की रोशनी गर्म होती है, जब यह पानी में गिरती रहती है, तो पानी गर्म हो जाता है।

बताने का प्रयास कीजिए पृष्ठ-43

प्रश्न 1.
आपको कौनसा मौसम अच्छा लगता है, और क्यों?
उत्तर:
मुझे वर्षा का मौसम अच्छा लगता है क्योंकि इस मौसम में न अधिक सर्दी होती है और न अधिक गर्मी।

प्रश्न 2.
किस मौसम में नहाने का आनंद सबसे अधिक आता है?
उत्तर:
गर्मी के मौसम में।

प्रश्न 3.
यदि एक दुकानदार ठंड के मौसम के कपड़े बेचेगा तो उसकी दुकान में कौनसे कपड़े अधिक होंगे?
उत्तर:
ऊनी कपड़े।

RBSE Class 4 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi प्रकाश, छाया और मौसम

प्रश्न 4.
वर्षा के मौसम में सबसे अधिक जरूरत किसकी होती है?
उत्तर:
छाता की।

प्रश्न 5.
गर्मी के मौसम में पसीना क्यों निकलता है और ठंड के मौसम में क्यों नहीं?
उत्तर:
गर्मी के मौसम में तेज धूप के कारण हमारा शरीर गर्म हो जाता है जिससे पसीना निकलने लगता है। सर्दियों में धूप अधिक तेज नहीं होती जिससे शरीर गर्म नहीं होता, अतः पसीना नहीं निकलता है।

प्रश्न 6.
वर्षा ऋतु की रात में किस तरह की आवाजें सुनाई देती हैं?
उत्तर:
वर्षा ऋतु की रात में हवा की सनन-सनन तथा पानी की टप-टप आदि की आवाजें सुनाई देती हैं।

प्रश्न 7.
यदि तुम्हारे घर में गर्मी के मौसम में कोई कार्यक्रम होना है तो किस-किस बात का ध्यान रखना होगा?
उत्तर:
गर्मी के मौसम के कार्यक्रम में हमें छाया, पानी, पंखा और कूलर का ध्यान रखना होगा।

प्रश्न 8.
क्या आपको लगता है कि पेड़-पौधे किस मौसम में सबसे अधिक खुश होते होंगे?
उत्तर:
वर्षा के मौसम में।

प्रश्न 9.
सर्दी और गर्मी के मौसम में बनने वाले तीन-तीन पकवानों के नाम लिखिए।
उत्तर:
सर्दी के मौसम में बनने वाले तीन पकवान ये हैं-

  • गाजर का हलवा
  • दाल के पकौड़े
  • कढ़ी-बाजरा।

गर्मी के मौसम में बनने वाले तीन पकवान ये हैं-

  • राबड़ी
  • कांजी बड़े
  • दही-बड़े।

मुझे पसंद है क्योंकि ……. दो-दो कारण लिखिए

पृष्ठ 43

प्रश्न 1.
मुझे वर्षा पसंद है क्योंकि-
उत्तर:

  1. चारों तरफ हरियाली हो जाती है।
  2. वर्षा के मौसम में न अधिक सर्दी होती है और न अधिक गर्मी।

प्रश्न 2.
मुझे गर्मी पसंद है क्योंकि-
उत्तर:

  1. मुझे खाने को ठंडी-ठंडी चीजें मिलती हैं।
  2. गर्मी के दिनों में हमारे स्कूल की छुट्टी होती है।

RBSE Class 4 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi प्रकाश, छाया और मौसम

प्रश्न 3.
मुझे सर्दी पसंद है क्योंकि-
उत्तर:

  1. मुझे गर्म-स्वादिष्ट चीजें खाने को मिलती हैं, जैसे-गाजर का हलवा, बाजरे की खिचड़ी।
  2. सर्दी में हम पेंट-कोट, स्वेटर इत्यादि पहन सकते हैं।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सही उत्तर का चयन कीजिए-

प्रश्न 1.
छाया किस समय सबसे छोटी होती है?
(क) सुबह
(ख) दोपहर
(ग) शाम
(घ) रात
उत्तर:
(ख) दोपहर

प्रश्न 2.
सूर्यग्रहण क्यों होता है?
(क) जब चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है।
(ख) जब पृथ्वी सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है।
(ग) जब सूर्य चन्द्रमा और पृथ्वी के बीच में आ जाता है।
(घ) जब पृथ्वी सूर्य के बहुत पास होती है।
उत्तर:
(क) जब चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है।

प्रश्न 3.
छाया बनने के लिए आवश्यक तत्त्व कौन-कौन से हैं?
(क) प्रकाश स्रोत
(ख) वस्तु
(ग) प्रकाश स्रोत और वस्तु
(घ) पानी
उत्तर:
(ग) प्रकाश स्रोत और वस्तु

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. जब सूर्य _____ होता है तब छाया सबसे छोटी होती है।
उत्तर: सिर पर

2. छाया बनने के लिए _____ स्रोत की आवश्यकता होती है।
उत्तर: प्रकाश

RBSE Class 4 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi प्रकाश, छाया और मौसम

3. जब प्रकाश किसी वस्तु से टकराता है तो उसके पीछे _____ बनती है।
उत्तर: छाया

मिलान कीजिए-

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
सुबह का सूरज कृत्रिम छाया
दोपहर का सूरज लंबी छाया
रात में टॉर्च छोटी छाया

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
सुबह का सूरज लंबी छाया
दोपहर का सूरज छोटी छाया
रात में टॉर्च कृत्रिम छाया

दो से तीन पंक्तियों (अधिकतम 20-30 शब्दों)
में उत्तर लिखिए।

प्रश्न 1.
छाया बनने के लिए किन तीन स्रोतों की आवश्यकता होती है?
उत्तर:

  • प्रकाश स्रोत
  • वस्तु और
  • पृथ्वी।

प्रश्न 2.
सूर्य ग्रहण कैसे होता है?
उत्तर:
सूर्य ग्रहण तब होता है जब चन्द्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है।

प्रश्न 3.
दिन के समय छाया का आकार क्यों बदलता रहता है?
उत्तर:
दिन के समय छाया का आकार सूर्य की किरणों के तिरछे पड़ने या सीधे पड़ने के आधार पर बदलता रहता है।

RBSE Class 4 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi प्रकाश, छाया और मौसम

प्रश्न 4.
यदि किसी वस्तु का आकार बदल दिया जाए तो उसकी छाया भी बदलेगी या नहीं, और क्यों?
उत्तर:
यदि किसी वस्तु का आकार बदल दिया जाए तो उसकी छाया भी बदलेगी।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
दिन में सबसे छोटी छाया किस समय होती है?
(अ) सुबह
(ब) शाम
(स) दोपहर
(द) रात
उत्तर:
(स) दोपहर

प्रश्न 2.
चन्द्रग्रहण होता है-
(अ) जब चन्द्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आता है।
(ब) जब पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है।
(स) जब सूर्य, चन्द्रमा और पृथ्वी के बीच आ जाता है।
(द) उपर्युक्त में कोई नहीं
उत्तर:
(ब) जब पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा के बीच आ जाती है।

प्रश्न 3.
छाया नहीं दिखती है-
(अ) रात में
(ब) सुबह
(स) दोपहर
(द) शाम को
उत्तर:
(अ) रात में

प्रश्न 4.
छाया किसका भाग होती है?
(अ) दिन का
(ब) सूरज का
(स) वस्तु का
(द) अधेरे का।
उत्तर:
(द) अधेरे का।

निम्न रिक्त स्थानों को भरिए-

1. जब प्रकाश किसी अपारदर्शी वस्तु से टकराता है तो उसके पीछे _____ भाग बनता है जिसे छाया कहते हैं।
उत्तर: अंधेरा

2. छाया सिर्फ धूप में ही नहीं, रात में भी _____ से बनती है।
उत्तर: रोशनी

3. _____ के समय छाया सबसे लम्बी होती है।
उत्तर: शाम

RBSE Class 4 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi प्रकाश, छाया और मौसम

4. 25 सेमी. लम्बी पानी की बोतल की छाया की लम्बाई दोपहर को होगी _____ 1
उत्तर: सेमी

5. सूर्य ग्रहण के समय _____ सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है।
उत्तर: चन्द्रमा।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए-

1. पृथ्वी की छाया के कारण चन्द्र ग्रहण होता है।
उत्तर: सत्य

2. रात में कभी छाया नहीं बनती।
उत्तर: असत्य

3. हमारे उछलने पर हमारी छाया भी उछलती है।
उत्तर: सत्य

4. छाया का आकार हमेशा एक समान रहता है।
उत्तर: असत्य

5. परछाई सूरज की स्थिति के अनुसार बदलती है।
उत्तर: सत्य

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

स्तंभ ‘A’ स्तंभ ‘B’
1. सूर्य ग्रहण (A) सूर्य के प्रकाश से
2. दिन में छाया (B) सबसे लम्बी
3. शाम को छाया (C) सबसे छोटी
4. दोपहर को छाया (D) चन्द्रमा, पृथ्वी, और सूर्य की स्थिति।

उत्तर:

स्तंभ ‘A’ स्तंभ ‘B’
1. सूर्य ग्रहण (D) चन्द्रमा, पृथ्वी, और सूर्य की स्थिति।
2. दिन में छाया (A) सूर्य के प्रकाश से
3. शाम को छाया (B) सबसे लम्बी
4. दोपहर को छाया (C) सबसे छोटी

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
क्या छाया व्यक्ति के साथ-साथ चलती है?
उत्तर:
हाँ, छाया व्यक्ति के साथ-साथ चलती है।

प्रश्न 2.
सबसे छोटी छाया दिन में किस समय होती है?
उत्तर:
दोपहर के वक्त।

प्रश्न 3.
क्या छाया सिर्फ धूप में ही बनती है?
उत्तर:
नहीं, छाया रात में भी रोशनी से बनती है।

RBSE Class 4 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi प्रकाश, छाया और मौसम

प्रश्न 4.
हमारी छाया हमारे पीछे की ओर कब बनती है?
उत्तर:
जब हमारे ऊपर प्रकाश सामने से आ रहा हो।

प्रश्न 5.
हमारी छाया हमारे आगे कब बनती है?
उत्तर:
जब प्रकाश हमारे पीछे से आ रहा हो।

प्रश्न 6.
रात में छाया कब नहीं दिखती है?
उत्तर:
रात में छाया अँधेरे में नहीं दिखती है।

प्रश्न 7.
रात में छाया कब दिखती है?
उत्तर:
रात में जब वस्तु पर कृत्रिम रोशनी डाली जाये तो रात में भी छाया दिखती है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
दोपहर के समय छाया क्यों कम दिखती है?
उत्तर:
दोपहर के समय छाया कम दिखने का कारण यह है कि इस समय सूर्य सीधे सिर के ऊपर होता है; जिससे सूर्य की किरणें वस्तु पर लम्बवत् पड़ती हैं।

प्रश्न 2.
छाया किसे कहते हैं?
उत्तर:
जब प्रकाश किसी वस्तु से टकराता है तो उसके पीछे अँधेरा भाग बनता है जिसे छाया कहते हैं।

प्रश्न 3.
चन्द्र ग्रहण कब होता है?
उत्तर:
चन्द्र ग्रहण तब होता है जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है।

प्रश्न 4.
दिन में किसी वस्तु की परछाईं किस आधार पर बदलती रहती है?
उत्तर:
दिन में किसी वस्तु की परछाईं सूरज की स्थिति के अनुसार बदलती रहती है।

RBSE Class 4 EVS Chapter 6 Question Answer in Hindi प्रकाश, छाया और मौसम

प्रश्न 5.
कोई भी वस्तु कब छाया बना सकती है?
उत्तर:
कोई भी वस्तु प्रकाश को रोककर छाया बना सकती है।

प्रश्न 6.
छाया किस कारण बनती है?
उत्तर:
छाया किसी अपारदर्शी वस्तु (जैसे-व्यक्ति, पेड़, इमारत आदि) द्वारा प्रकाश को अवरुद्ध करने के कारण बनती है। जब प्रकाश किसी अपारदर्शी वस्तु से टकराता है, तो वह उस वस्तु से गुजर नहीं पाता, जिससे उस वस्तु के पीछे एक छाया बन जाती है।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
क्या सूर्य का प्रभाव मौसम पर भी पड़ता है, कैसे?
उत्तर:
हाँ, सूर्य का प्रभाव मौसम पर भी पड़ता है। यदि बादल घिर आए, सूर्य छिप जाए, तो मौसम ठंडा हो जाता है और यदि आकाश साफ रहे, तेज धूप पड़े तो मौसम गर्म हो जाता है।

प्रश्न 2.
क्या एक दिन में मौसम बदल सकता है? दिन में मौसम बदलने के क्या कारण हो सकते हैं?
उत्तर:
हाँ, एक दिन में मौसम बदल सकता है। यदि बादल घिर आए, सूर्य छिप जाए, वर्षा होने लगे तो हम कहते हैं कि मौसम बदल रहा है। एक दिन में मौसम बदलने के कारक हैं-

  • तेज धूप पड़ना, आकाश साफ रहना
  • बादल छा जाना, धीमी या तेज वर्षा होना
  • आँधी आना या तेज गरम हवा चलना या शीत लहर चलना आदि अनेक कारणों से मौसम बदल सकता है।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 4

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions