• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान

April 17, 2026 by Prasanna Leave a Comment

To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 7 के प्रश्न उत्तर रेगिस्तान का तूफान

RBSE Class 4th EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi

सोचो और बताओ पृष्ठ 47

प्रश्न 1.
कछुआ पानी में और धरती पर दोनों जगह कैसे रह लेता है?
उत्तर:
कछुआ पानी और जमीन दोनों जगह इसलिए रह लेता है क्योंकि यह उभयचर होता है अर्थात् यह पानी और जमीन पर, दोनों जगह सांस ले सकता है। पानी में वे अपनी त्वचा से और जमीन पर अपने फेंफड़ों से सांस लेते हैं।

प्रश्न 2.
बिल्ली, तेंदुआ आदि पेड़ पर कैसे चढ़ जाते हैं और कुत्ता नहीं, ऐसा क्यों?
उत्तर:
बिल्ली और तेंदुआ की शरीर की संरचना और पंजे पेड़ पर चढ़ने के लिए बेहतर अनुकूलित होते हैं जबकि कुत्ते के पंजे और शरीर इस तरह के कार्य के अनुकूल नहीं होते हैं।

प्रश्न 3.
पशु खुद को बहुत तेज ठंड में गर्म रखने के लिए क्या करते हैं? इसी प्रकार बहुत गर्मी में वे खुद को कैसे ठंडा रखते हैं?
उत्तर:
पशु तेज ठंड में गर्म रहने के लिए शरीर की गर्मी को बनाए रखने के लिए अनुकूलन करते हैं, जैसे-फर, चर्बी और आंतरिक गर्मी उत्पादन। वहीं वे, अत्यधिक गर्मी में ठंडा रहने के लिए वाष्पीकरण (पसीने) या पानी में स्नान जैसे तरीके अपनाते हैं।

RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान

प्रश्न 4.
जंगल में आग लगने पर पशु-पक्षी कैसे खुद को बचाते होंगे?
उत्तर:
जंगल में आग लगने पर पशु-पक्षी आग से दूर रहने की कोशिश करते हैं। वे आग के रास्ते से दूर भागते हैं और सुरक्षित आश्रय की तलाश करते हैं और यदि वे जल के स्रोत के पास हैं तो वहीं रुक सकते हैं।

प्रश्न 5.
रेगिस्तान में निवास करने वाले परिवारों का रहन-सहन कैसा होता होगा?
उत्तर:
रेगिस्तान में कुछ परिवार खानाबदोश होते हैं, जो भोजन और पानी की तलाश में एक जगह से दूसरी जगह जाते रहते हैं, जबकि कुछ परिवार स्थायी रूप से रेगिस्तानी क्षेत्रों में बस ज़ाते हैं और कृषि या पशुपालन का कार्य करते हैं। वे मिट्टी, पत्थर व स्थानीय सामग्रियों से बने घरों में रहते हैं।

स्वयं कीजिए पृष्ठ 48

प्रश्न 1.
क्या आपने कभी सोचा है कि कछुआ और खरगोश के पैरों में क्या अंतर होता है?
उत्तर:
कछुआ का पैर छोटा तथा मोटा होता है जो धीरे चलने में सहायक होते हैं। खरगोश के पैर पतले तथा लंबे होते हैं जो कूद-कूदकर चलने में सहायक होते हैं।

प्रश्न 2.
बत्तख और कबूतर के पैरों में क्या अन्तर है?
उत्तर:
बत्तख के पैरों में जाल होते हैं जो उन्हें पानी में तैरने में मदद करते हैं। कबूतर के पैरों में पंजे होते हैं, जो उन्हें जमीन पर चलने और बैठने में मदद करते हैं।

प्रश्न 3.
आस-पास के पक्षियों की चोंच को ध्यान से देखो। क्या सभी की चोंच एक जैसी होती है?
उत्तर:
नहीं, सभी पक्षियों की चोंच एक जैसी नहीं होती है।

प्रश्न 4.
आपको क्या लगता है, पक्षियों की चोंच का आकार उनके खाने से जुड़ा हुआ है? कैसे?
उत्तर:
हाँ, पक्षियों की चोंच का आकार उनके खाने से जुड़ा है; जैसे जो पक्षी दाना चुगते हैं उनकी चोंच छोटी, मजबूत और मोटी होती है। मांसाहारी पक्षियों की चोंच नुकीली, थोड़ी टेढ़ी और तेज होती है।

प्रश्न 5.
कबूतर और मुर्गी के पंखों की बनावट की तुलना करके देखो। दोनों में क्या अन्तर है और क्यों?
उत्तर:
कबूतर के पंख ढीले और पतले होते हैं जो उड़ने में मदद करते हैं, जबकि मुर्गी के पंख मजबूत और घने होते हैं, जो उन्हें ठंड से बचाते हैं।

प्रश्न 6.
आस-पास के पशुओं की आवाजें सुनो। क्या तुम्हें उनकी आवाजों से उनकी भावनाओं का पता चलता है?
उत्तर:
हाँ, हमें आस-पास के पशुओं की आवाजों से उनकी भावनाओं का पता चलता है।

प्रश्न 7.
क्या आपने विचार किया है कि चींटियाँ रास्ता कैसे ढूँढ़ती हैं?
उत्तर:
चींटियाँ चलते समय फेरोमोन नामक रासायनिक गंध छोड़ती हैं। उसी गध का अनुसरण करके वे अपना रास्ता ढूँढ़ती हैं।

प्रश्न 8.
अपने आस-पास किसी जानवर को भोजन खोजते हुए देखो कि वह भोजन कैसे ढूँढ़ता है?
उत्तर:
हमारे आस-पास के जानवर जैसे-कुत्ता, बिल्ली तथा गाय आदि भोजन को ढूँढ़ने के लिए नाक का उपयोग करते हैं। वे सूँघकर भोजन का पता लगाते हैं।

RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान

प्रश्न 9.
जल में रहने वाले जीव-जंतुओं के नाम लिखिए।
उत्तर:
मछली, समुद्री कछुआ, केकड़ा, मगरमच्छ, मेंढक आदि जीव-जंतु जल में रहते हैं।

प्रश्न 10.
विभिन्न पशुओं और पक्षियों के शरीर का रंग, आकृति एवं आकार देखो। क्या आप सोच सकते हैं कि उनके रंग उनके लिए कैसे सहायक होते हैं? (जैसे छिपने में, शिकार करने में या साथी को बुलाने में।)
उत्तर:
गिरगिट अपना रंग बदलकर छिप जाता है और अपनी रक्षा करता है। बाघ के शरीर पर बनी धारियाँ घास के बीच छिपकर शिकार करने में सहायक होती हैं। मोर का आकर्षक चमकदार रंग मोरनी को आकर्षित करने में सहायक होता है।

प्रश्न 11.
कछुआ इतना धीमा क्यों चलता है और खरगोश इतना तेज क्यों दौड़ता है?
उत्तर:
कछुआ का शरीर भारी और ढीला तथा पैर छोटे होते हैं जो गति के लिए अनुकूल नहीं होते। खरगोश का शरीर हल्का होता है और उसके पिछले पैर लम्बे होते हैं जो तेज दौड़ने में मदद करते हैं।

समूह कार्य |पृष्ठ 49-50

प्रश्न-चित्र में कुछ सामान के चित्र दिए हैं। इनमें से प्राथमिक उपचार के आवश्यक सामानों की सूची बनाकर लिखो-
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 1
उत्तर:

  • डेटॉल
  • कैंची
  • पट्टी
  • दर्द निवारक गोलियाँ।

प्रश्न-यदि आपके सामने कोई सड़क दुर्घटना हो जाए तो-

प्रश्न 1.
चोट ग्रस्त व्यक्ति की सहायता के लिए क्या करेंगे?
उत्तर:
चोट ग्रस्त व्यक्ति की सहायता के लिए हम उसको सबसे पहले प्राथमिक उपचार देंगे।

प्रश्न 2.
प्राथमिक उपचार किस प्रकार करेंगे?
उत्तर:
प्राथमिक उपचार निम्न प्रकार करेंगे-

  1. सबसे पहले हम चोट की जगह को साफ पानी से धोएंगे।
  2. धोने के बाद चोट को साफ कपड़े से पोंछेंगे।
  3. अब हम चोट पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाएंगे।
  4. अब चोट पर कपड़े की पट्टी बाँधेंगे।

प्रश्न 3.
उसके परिवारजन को सूचना कैसे देंगे?
उत्तर:
परिवारजन को मोबाइल फोन के माध्यम से सूचना देंगे।

पाठ्यपुस्तक के प्रश्न

सही उत्तर का चयन कीजिए-

प्रश्न 1.
ऊँट ने बंदर, खरगोश और कछुए को अपनी पीठ पर क्यों बैठाया?
(अ) क्योंकि ऊँट को आनंद आ रहा था।
(ब) क्योंकि ऊँट के पैर रेत में नहीं धँसते।
(स) क्योंकि ऊँट के पास ज्यादा जगह थी।
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं।
उत्तर:
(ब) क्योंकि ऊँट के पैर रेत में नहीं धँसते।

प्रश्न 2.
रेगिस्तान में कौनसा जानवर आसानी से चल सकता है?
(अ) खरगोश
(ब) बंदर
(स) कछुआ
(द) ऊँट
उत्तर:
(द) ऊँट

RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान

प्रश्न 3.
चिंकारा क्या है?
(अ) पक्षी
(ब) मछली
(स) हिरण की प्रजाति का प्राणी
(द) गिलहरी
उत्तर:
(स) हिरण की प्रजाति का प्राणी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. ऊँट को _____ का जहाज कहा जाता है।
उत्तर: रेगिस्तान

2. ऊँट के पैर बड़े एवं गद्दीदार होते हैं इसलिए वे _____ नहीं धँसते।
उत्तर: रेत में

सही/गलत लिखिए-

1. ऊँट तेज हवा से डरता है।
उत्तर: असत्य

2. कछुए ने तूफान के समय ऊँट के कूबड़ के बीच छिपकर अपना सिर अंदर कर लिया।
उत्तर: सत्य

3. बंदर और खरगोश रेगिस्तान में बिना पानी के रह सकते हैं।
उत्तर: असत्य

4. रेगिस्तान में बबूल, रोहिड़ा और झाड़ियाँ पाई जाती हैं।
उत्तर: सत्य

दो से तीन पंक्तियों में उत्तर लिखिए-

प्रश्न 1.
ऊँट को रेगिस्तान का जहाज क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
ऊँट रेगिस्तान में परिवहन का मुख्य साधन है, इसके पैर गद्दीदार होते हैं, इससे वो रेत में नहीं धंसते हैं। इससे ऊँट रेगिस्तान में बहुत तेज चल पाता है। इसलिए इसे रेगिस्तान का जहाज कहा जाता है।

प्रश्न 2.
ऊँट को घंटों तक प्यास क्यों नहीं लगती?
उत्तर:
ऊँट एक बार में 100 से 150 लीटर तक पानी पी सकता है। इसके कारण यह काफी समय तक बिना पानी पिए रह सकता है। यही कारण है कि ऊँट को घंटों तक प्यास नहीं लगती है।

प्रश्न 3.
यदि खरगोश और बंदर अकेले यात्रा करते तो उन्हें कौन-कौनसी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता?
उत्तर:
यदि खरगोश और बंदर अकेले यात्रा करते तो रेत में चलने पर पैरों के रेत में धंसने, रेतीले तूफान का सामना करना पड़ता।

RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान

प्रश्न 4.
रेगिस्तान में रहने वाले लोग गर्मी के समय कैसे रहते होंगे?
उत्तर:
रेगिस्तान में रहने वाले लोग गर्मी के समय में दिन के दौरान सूरज की गर्मी से बचने के लिए झोंपड़ी या अन्य आश्रय में रहते हैं और रात के समय वे बाहर रहने में सुरक्षित महसूस करते हैं। वे पानी के स्रोत खोजने और भोजन के लिए शिकार या संग्रह करके जीवित रहते हैं।

स्वयं कीजिए-

प्रश्न 1.
हाथी और बिल्ली के पैरों में क्या अन्तर है?
उत्तर:

  1. हाथी के पैर बड़े और मजबूत होते हैं जबकि बिल्ली के पैर छोटे और पतले होते हैं।
  2. हाथी के पैर के तलवों पर पंजों के बजाय एक बड़ा, सपाट नाखून होता है, जबकि बिल्ली के प्रत्येक पैर पर पंजे होते हैं।

प्रश्न 2.
आस-पास के पक्षियों की चोंच का आकार उनके खाने से कैसे जुड़ा हुआ है?
उत्तर:
पक्षी के चोंच का आकार उनके खाने से जुड़ा होता है। उदाहरण के लिए, शिकारी पक्षियों की चोंच नुकीली और हुकदार होती है जिससे वे मांस या मछली को फाड़ सकते हैं, जबकि बीज खाने वाले पक्षियों की चोंच मोटी और मजबूत होती है, जिससे वे बीजों को तोड़ सकते हैं।

प्रश्न 3.
क्या सभी पक्षी उड़ते हैं? यदि नहीं, तो उनके पंख कैसे होते होंगे?
उत्तर:
नहीं, सभी पक्षी नहीं उड़ते। उड़ने में असमर्थ पक्षियों के पंख आमतौर पर छोटे, कठोर और संकुचित होते हैं, जो उन्हें संतुलन, तैरने और अन्य कार्यों में मदद करते हैं, लेकिन उड़ान के लिए नहीं।

प्रश्न 4.
चींटियाँ कैसे एक पंक्ति में चलती हैं? वे रास्ता कैसे ढूँढ़ती होंगी?
उत्तर:
चींटियाँ एक पंक्ति में चलते हुए एक रासायनिक संकेत, जिसे फेरोमोन कहते हैं, का अनुसरण करती हैं जो एक चींटी द्वारा छोड़ी जाती है। वे अपने एंटीना का उपयोग करके इस फेरोमोन की गंध का पता लगाती हैं और उसी दिशा में आगे बढ़ती हैं। इस प्रकार वे रास्ता ढूँढ़ती होंगी।

प्रश्न 5.
जंगल, खेत, तालाब और घर में कौनकौन से पशु-पक्षी पाए जाते हैं?
उत्तर:
जंगल, खेत, तालाब और घर में अलग-अलग पशु- पक्षी पाए जाते हैं। जंगलों में बड़े-बड़े जानवर जैसे-बाघ, भालू, हिरण और विभिन्न प्रकार के पक्षी जैसे—चील, मोर और उल्लू पाए जाते हैं, जबकि खेत और घर में छोटे जानवर, जैसे-चूहे, बिल्लियाँ, कुत्ते, गाय, भैंस, भेड़, बकरी और पक्षी, जैसे-कबूतर, चिड़िया, कौआ, कोयल, मोर आदि पाए जाते हैं।

प्रश्न 6.
प्राथमिक चिकित्सा के समयसोचिए और क्रमबद्ध कीजिए कि यदि कोई नीचे गिर जाए और घायल हो जाए तो सही उपचार का क्रम क्या होगा? बताइए।

  1. एक साफ कपड़े की पट्टी बाँधना
  2. घाव को सूखे कपड़े से पोंछना
  3. घाव को अच्छे से धोना
  4. घाव पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाना।

उत्तर:
सही उपचार क्रम इस प्रकार होगा-

  1. घाव को अच्छे से धोना
  2. घाव को सूखे कपड़े से पोंछना
  3. घाव पर एंटीसेप्टिक क्रीम लगाना।
  4. एक साफ कपड़े की पट्टी बाँधना।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
निम्न में से नो-पार्किंग (पार्किंग निषेध) का चिह्न है-
(अ)
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 2
(ब)
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 3
(स)
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 4
(द)
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 5
उत्तर:
(ब)
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 3

प्रश्न 2.
रेगिस्तान की यात्रा करने के लिए सबसे उपयुक्त जानवर कौनसा है?
(अ) शेर
(ब) भेड़
(स) ऊँट
(द) हाथी
उत्तर:
(स) ऊँट

RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान

प्रश्न 3.
ऊपर दिया गया चिह्न क्या संकेत करता है?
(अ) दाएँ मुड़ने का
(ब) बाएँ मुड़ने का
(स) रुकने का
(द) चलने का
उत्तर:
(स) रुकने का

प्रश्न 4.
निम्न में से जेब्रा क्रॉसिंग का चिह्न है-
(अ)
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 6
(ब)
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 7
(स)
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 8
(द)
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 9
उत्तर:
(अ)
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 6

प्रश्न 5.
ऊँट अपने शरीर में क्या संचित करके रखता है जिससे वह बिना पानी के रह सकता है?
(अ) खून
(ब) चर्बी
(स) हड्डी
(द) पानी
उत्तर:
(द) पानी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. ऊँट बिना पानी पिए 5 से 6 _____ तक रह सकता है।
उत्तर: दिन

2. रेगिस्तान में _____ परिवहन का मुख्य साधन है।
उत्तर: ऊँट

3. _____ हिरण-प्रजाति का एक प्राणी होता है जो हमारे रेगिस्तानी क्षेत्र में पाया जाता है।
उत्तर: चिंकारा

4. राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में _____ और _____ जैसे वृक्ष पाए जाते हैं।
उत्तर: बबूल, रोहिड़ा

5. रेगिस्तान में रहने वाले प्रंमुख पशु _____ और _____ हैं।
उत्तर: ऊँट, चिंकारा

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए-

1. सभी पक्षियों की चोंच एक जैसी होती हैं।
उत्तर: असत्य

2. हमें आस-पास के पशुओं की आवाजों से उनकी भावनाओं का पता चलता है।
उत्तर: सत्य

3. डूबते व्यक्ति को बचाते समय उसे सामने से पकड़ना चाहिए।
उत्तर: असत्य

RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान

4. बिल्ली के पैर बड़े और गद्देदार होते हैं।
उत्तर: असत्य

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

स्तंभ ‘A’ स्तंभ ‘B’
1. प्राथमिक उपचार की वस्तुएँ (अ) लकड़ी, रस्सी, हवा से भरा ट्यूब
2. बाढ़ से बचाव की वस्तुएँ (ब) ऊँट
3. गद्दीदार पैर (स) हिरण प्रजाति का प्राणी
4. चिंकारा (द) कैंची, रुई, पट्टी और एण्टीसेप्टिक क्रीम

उत्तर:

स्तंभ ‘A’ स्तंभ ‘B’
1. प्राथमिक उपचार की वस्तुएँ (द) कैंची, रुई, पट्टी और एण्टीसेप्टिक क्रीम
2. बाढ़ से बचाव की वस्तुएँ (अ) लकड़ी, रस्सी, हवा से भरा ट्यूब
3. गद्दीदार पैर (ब) ऊँट
4. चिंकारा (स) हिरण प्रजाति का प्राणी

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
रेगिस्तान की यात्रा करना कौनसे तीन जानवर चाहते थे?
उत्तर:
बंदर, खरगोश और कछुआ।

प्रश्न 2.
बंदर, खरगोश और कछुआ ने किसकी पीठ पर बैठकर रेगिस्तान की यात्रा की?
उत्तर:
ऊँट की पीठ पर बैठकर।

RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान

प्रश्न 3.
ऊँट रेत में आसानी से चल सकता है। क्यों?
उत्तर:
ऊँट के पैर गद्दीदार होते हैं जिससे वे रेत में धंसते नहीं। इसलिए ऊँट रेत में आसानी से चल सकता है।

प्रश्न 4.
रेगिस्तान की यात्रा में तीनों बंदर, खरगोश और कछुआ को कौनसा जानवर मिला?
उत्तर:
चिंकारा।

प्रश्न 5.
‘चिंकारा’ किस प्रजाति का जानवर है?
उत्तर:
चिंकारा हिरण प्रजाति का जानवर है।

प्रश्न 6.
चिंकारा के अतिरिक्त तीनों को रेगिस्तान की यात्रा में किस प्रकार के पेड़ मिले?
उत्तर:
रेगिस्तान की यात्रा में उन्हें बबूल, रोहिड़ा तथा झाड़ियाँ मिलीं।

प्रश्न 7.
सड़क दुर्घटनाओं से आप कैसा अनुभव करते हैं?
उत्तर:
सड़क दुर्घटना की घटनाओं से हम अपने आपको असहज और व्यथित महसूस करते हैं।

प्रश्न 8.
दुर्घटनाओं में दूसरों की सहायता के लिए आप क्या कदम उठाते हैं?
उत्तर:
दुर्घटनाओं में दूसरों की सहायता के लिए हम प्राथमिक उपचार के तरीके अपनाते हैं।

प्रश्न 9.
बाढ़ का पानी आपके घर में घुसने पर आप क्या करेंगे?
उत्तर:
सबसे पहले अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। फिर बिजली के स्विच बंद कर, घर को खाली कर सुरक्षित ऊँचे स्थान पर चले जाएँगे।

प्रश्न 10.
पार्किंग निषेध (नो पार्किंग) का चिह्न/ संकेत बनाइए।
उत्तर:
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 3

प्रश्न 11.
दिया गया सड़क सुरक्षा चिह्न क्या संकेत करता है?
RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान 4
उत्तर:
वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग वर्जित है।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
रेगिस्तान की यात्रा करते समय रेतीले तूफान के समय बन्दर, कछुआ और खरगोश ने क्या किया?
उत्तर:
रेगिस्तान की यात्रा करते समय रेतीले तूफान के समय कछुए ने ऊँट के कूबड़ों के बीच बैठकर अपना सिर अंदर कर लिया तथा बंदर और खरगोश ने अपनी आँखें बंद कर लीं।

प्रश्न 2.
अपनी रेगिस्तान की यात्रा के दौरान तीनों (खरगोश, बंदर और कछुआ) ने अपनी भूख किससे मिटाई ?
उत्तर:
अपनी रेगिस्तान की यात्रा के दौरान तीनों ने यात्रा में मिले बबूल, रोहिड़ा और झाड़ियों से अपनी भूख मिटाई।

RBSE Class 4 EVS Chapter 7 Question Answer in Hindi रेगिस्तान का तूफान

प्रश्न 3.
यदि कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा है तब आप उसको सहायता प्रदान करने के लिए किन वस्तुओं को पानी में फेंकते?
उत्तर:
हम डूबते हुए व्यक्ति को सहायता देने हेतु पानी में लकड़ी, रस्सी, कोई अन्य तैरने वाली वस्तु या हवा से भरा ट्यूब फेंकते तथा उन वस्तुओं तक पहुँचने में व्यक्ति की सहायता करते।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न-
यदि कोई व्यक्ति पानी में डूब रहा हो तब आप उसको बचाने के लिए क्या करेंगे?
उत्तर:

  1. सबसे पहले किसी रस्सी या ठोस वस्तु के सहारे खुद को सुरक्षित करेंगे। तेज बहाव के पानी में प्रवेश नहीं करेंगे।
  2. डूबते व्यक्ति को सहारा देने हेतु पानी में लकड़ी, हवा से भरा ट्यूब आदि फेंककर व्यक्ति को पकड़ने में मदद करेंगे।
  3. पानी में जाने से पहले तैराकी के सामान का उपयोग करेंगे।
  4. डूबने वाले व्यक्ति को किनारे पर लाने हेतु उसको हमेशा पीछे से पकड़ेंगे।
  5. उसका सिर पानी से ऊपर रखेंगे।

इस प्रकार हम उसकी सहायता करेंगे।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 4

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • The Rise of Empires Class 7 Notes Social Science Chapter 5
  • Electricity Circuits and Their Components Class 7 Notes Science Chapter 3
  • Exploring Substances Acidic, Basic and Neutral Class 7 Notes Science Chapter 2
  • New Beginnings Cities and States Class 7 Notes Social Science Chapter 4
  • The Ever Evolving World of Science Class 7 Notes Science Chapter 1
  • Understanding Markets Class 7 MCQ Questions SST Chapter 12
  • From Barter to Money Class 7 MCQ Questions SST Chapter 11
  • The Constitution of India An Introduction Class 7 MCQ Questions SST Chapter 10
  • From the Rulers to the Ruled Types of Governments Class 7 MCQ Questions SST Chapter 9
  • How the Land Becomes Sacred Class 7 MCQ Questions SST Chapter 8
  • The Gupta Era An Age of Tireless Creativity Class 7 MCQ Questions SST Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...