• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 4 EVS Chapter 9 Question Answer in Hindi परिवर्तन और निरंतरता

April 17, 2026 by Prasanna Leave a Comment

To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS Chapter 9 Question Answer in Hindi परिवर्तन और निरंतरता provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 4 पर्यावरण पाठ 9 के प्रश्न उत्तर परिवर्तन और निरंतरता

RBSE Class 4th EVS Chapter 9 Question Answer in Hindi

सही उत्तर लिखिए-

प्रश्न 1.
निम्नलिखित में से कौनसा परिवहन साधन सबसे पहले उपयोग में लिया जाता था?
(अ) हवाई जहाज
(ब) साइकिल
(स) बैलगाड़ी
(द) मोटरसाइकिल
उत्तर:
(स) बैलगाड़ी

प्रश्न 2.
पहले लोग संच्चर के लिए किसका उपयोग करते थे?
(अ) मोबाइल फोन
(ब) टेलीफोन बूथ
(स) ई-मेल
(द) इंटरनेट
उत्तर:
(ब) टेलीफोन बूथ

मिलान कीजिए-

1. परिवहन (अ) गिल्ली-डंडा
2. संचार (ब) चूल्हा
3. खेल (स) मोबाइल फोन
4. खाना पकाने का साधन (द) बैलगाड़ी

उत्तर:

1. परिवहन (द) बैलगाड़ी
2. संचार (स) मोबाइल फोन
3. खेल (अ) गिल्ली-डंडा
4. खाना पकाने का साधन (ब) चूल्हा

रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-

1. पहले खाना बनाने के लिए _____ का उपयोग करते थे लेकिन अब गैस चूल्हा और इंडक्शन का उपयोग करते हैं।
उत्तर: मिट्टी के चूल्हे

2. पुराने समय में लोग पत्र लिखते थे अब वे _____ का उपयोग करते हैं।
उत्तर: ई-मेल

RBSE Class 4 EVS Chapter 9 Question Answer in Hindi परिवर्तन और निरंतरता

3. परिवहन के पुराने साधनों में _____ शामिल थी जबकि आजकल लोग हवाई जहाज और कारों का उपयोग करते हैं।
उत्तर: बैलगाड़ी

सूची बनाइए-

प्रश्न –
तीन ऐसी वस्तुओं के नाम लिखें जो समय के साथ-साथ बदली हैं।
उत्तर:
समय के साथ बदली तीन वस्तुएँ निम्नलिखित हैं-

  • गिल्ली-डंडा का खेल अब समय के साथ वीडियो गेम में बदल गया है।
  • मिट्टी के चूल्हे के स्थान पर अब गैस-चूल्हा से खाना पकाया जाता है।
  • हाथ से बुने कपड़ों के स्थान पर अब हम मशीन से बने कपड़े पहनते हैं।

घर पर बातचीत कर अपने अनुभव के आधार पर उत्तर दीजिए-

प्रश्न-
पुरानी और नई परिवहन प्रणालियों का चित्र बनाएँ और उनके उपयोग और बदलावों पर चर्चा कीजिए।
उत्तर:
विद्यार्थी अपने घर पर बातचीत कर अपने अनुभव के आधार पर स्वयं परिवहन प्रणालियों के चित्र बनाकर उनके उपयोग और बदलावों पर चर्चा करें।

चर्चा कीजिए-

प्रश्न :
“क्या सभी परिवर्तन अच्छे होते हैं?” इस विषय पर चर्चा करें और तर्क दें कि कौनसे बदलाव समाज के लिए लाभदायक हैं और कौनसे हानिकारक हो सकते हैं?
उत्तर:
सभी परिवर्तन अच्छे नहीं होते। कुछ परिवर्तन जीवन को बेहतर बनाते हैं, प्रगति के कारक होते हैं तो कुछ परिवर्तन समस्यायें भी लाते हैं तथा उनका नकारात्मक प्रभाव भी पड़ता है। इसके साथ ही हर परिवर्तन के अच्छे और बुरे दोनों प्रभाव हो सकते हैं। समाज के लिए लाभदायक और हानिकारक बदलावों को निम्न प्रकार स्पष्ट किया गया है-
(अ) लाभदायक परिवर्तन-

  • चिकित्सा विज्ञान में सुधार से बीमारियों का इलाज संभव हुआ है।
  • मोबाइल फोन और इंटरनेट ने लोगों को जोड़ा है।
  • परिवहन के साधनों में सुधार से यात्रा आसान हुई है।

(ब) हानिकारक बदलाव-

  • बढ़ते उद्योगों से प्रदूषण बढ़ा है।
  • तकनीकी विकास से कुछ पारंपरिक कलाएँ लुप्त हो रही हैं।
  • प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
परिवर्तन का कौनसा उदाहरण सही है?
(अ) पहले लोग मिट्टी के चूल्हे से खाना बनाते थे और अब गैस स्टोव का उपयोग करते हैं।
(ब) पहले बच्चे स्कूल नहीं जाते थे और अब भी नहीं जाते।
(स) पहले लोग बिजली से पानी खींचते थे और अब कुएँ से बाल्टी से पानी भरते हैं।
(द) पहले लोग मोटर कार से यात्रा करते थे और अब बैलगाड़ी से यात्रा करते हैं।
उत्तर:
(अ) पहले लोग मिट्टी के चूल्हे से खाना बनाते थे और अब गैस स्टोव का उपयोग करते हैं।

प्रश्न 2.
परिवर्तन का कौनसा उदाहरण सकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है?
(अ) परिवहन के साधनों में सुधार से यात्रा आसान हुई।
(ब) बढ़ते उद्योगों से प्रदूषण बढ़ा।
(स) तकनीकी विकास से कुछ पारंपरिक कलाएं लुप्त हो रही हैं।
(द) प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।
उत्तर:
(अ) परिवहन के साधनों में सुधार से यात्रा आसान हुई।

प्रश्न 3.
निम्न में से कौनसा तरीका समय के साथ नहीं बदलता है-
(अ) संवाद करने का तरीका
(ब) खेल
(स) परिधान पहनने का स्वरूप
(द) पारिवारिक प्रेम
उत्तर:
(द) पारिवारिक प्रेम

RBSE Class 4 EVS Chapter 9 Question Answer in Hindi परिवर्तन और निरंतरता

प्रश्न 4.
वर्तमान में संचार का प्रमुख साधन नहीं है-
(अ) मोबाइल
(ब) पत्र
(स) इंटरनेट
(द) ई-मेल
उत्तर:
(ब) पत्र

प्रश्न 5.
विज्ञान ने हमारे जीवन में कौनसा बड़ा परिवर्तन किया है?
(अ) यातायात सुगम बना
(ब) संचार आसान हुआ
(स) चिकित्सा सुविधाएँ बढ़ीं
(द) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(द) उपर्युक्त सभी

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. समय के साथ हमारे _____ जीवन में कई बदलाव हुए हैं।
उत्तर: दैनिक

2. हम पहले हाथ से बुने कपड़े पहनते थे और अब _____ से तैयार कपड़े पहनते हैं।
उत्तर: मशीन

3. कुछ घटनाएँ ऐसी होती हैं जिनसे _____ और _____ में महत्वपूर्ण बदलाव होता है।
उत्तर: समाज और जीवन

4. कुछ परिवर्तन जीवन को _____ बनाते हैं जबकि कुछ समस्यायें भी लाते हैं।
उत्तर: बेहतर

5. परिवर्तन और _____ जीवन का हिस्सा है।
उत्तर: निरन्तरता।

निम्नलिखित कथनों में से सत्य/असत्य कथन छाँटिए-

1. पहले लोग वीडियो गेम खेलते थे और अब पतंगबाजी खेलते हैं।
उत्तर: असत्य

2. परिवर्तन और निरन्तरता का अर्थ यह है कि कुछ चीजें बदलती हैं और कुछ वैसी ही रहती हैं।
उत्तर: सत्य

3. मोबाइल फोन और इण्टरनेट से यात्रा आसान हुई।
उत्तर: असत्य

4. बढ़ते उद्योगों से प्रगति के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ा।
उत्तर: सत्य

निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए-

खण्ड (अ) खण्ड (ब)
1. चिट्ठी (अ) कंक्रीट और ईंट के घर
2. मिट्टी के घर (ब) बस और ट्रेन
3. बैलगाड़ी (स) वीडियो गेम
4. गिल्ली डंडा (द) मोबाइल फोन

उत्तर:

खण्ड (अ) खण्ड (ब)
1. चिट्ठी (द) मोबाइल फोन
2. मिट्टी के घर (अ) कंक्रीट और ईंट के घर
3. बैलगाड़ी (ब) बस और ट्रेन
4. गिल्ली डंडा (स) वीडियो गेम

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
परिवर्तन और निरन्तरता किसे कहते हैं?
उत्तर:
परिस्थितियाँ समय के साथ बदल जाती हैं, जबकि कुछ वैसी ही बनी रहती हैं। इसे ही हम परिवर्तन और निरंतरता कहते हैं।

प्रश्न 2.
नवीन के दादाजी को किस चीज का महत्व पहले भी था और आज भी है?
उत्तर:
मित्रता का महत्व।

प्रश्न 3.
दादाजी की बातें सुनकर नवीन को क्या अनुभ० हुआ?
उत्तर:
नवीन को यह अनुभव हुआ कि कुछ तरीके बदल गए हैं, जैसे-खेल, संवाद का तरीका, लेकिन कुछ वही हैं, जैसे-दोस्ती और पारिवारिक प्रेम।

RBSE Class 4 EVS Chapter 9 Question Answer in Hindi परिवर्तन और निरंतरता

प्रश्न 4.
क्या परम्पराएँ और संस्कृति समय के साथ बदल जाती हैं?
उत्तर:
नहीं, वे नहीं बदलती हैं। पुरानी परम्पराएँ और संस्कृति आज भी वैसी ही बनी हुई हैं।

प्रश्न 5.
परिवार की किसी एक ऐसी परम्परा का उल्लेख कीजिए जो आज भी जीवंत है?
उत्तर:
परिवार के साथ भोजन करने की परम्परा।

प्रश्न 6.
पारंपरिक परिधान आज भी किस समय पहने जाते हैं?
उत्तर:
त्योहारों और विशेष अवसरों पर।

प्रश्न 7.
पहले और अब यात्रा का उद्देश्य क्या रहा है?
उत्तर:
दोनों काल में यात्रा का उद्देश्य एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना रहा है।

प्रश्न 8.
प्राकृतिक घटनाएँ समय के साथ नहीं बदलती और लम्बे समय तक वैसी ही घटित होती रहती हैं। ऐसी किसी एक प्राकृतिक घटना का उल्लेख कीजिए।
उत्तर:
सूरज का पूर्व से निकलना और पश्चिम में अस्त होना।

प्रश्न 9.
किन्हीं ऐसे दो संस्कारों के नाम लिखिए जो समय के साथ नहीं बदले हैं?
उत्तर:

  1. आदर-सत्कार की भावना
  2. मातापिता का बच्चों से प्रेम करना।

प्रश्न 10.
दादा-दादी के समय कौनसा संचार का साधन प्रचलित था?
उत्तर:
पत्र लिखना।

लघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
दादाजी के अनुसार उनके समय में कौनकौनसे खेल खेले जाते थे?
उत्तर:
दादाजी के अनुसार उनके समय में गिल्लीडंडा, कबड्डी, कुश्ती, चोर-सिपाही और सतौलिया जैसे-खेल खेले जाते थे।

प्रश्न 2.
दादाजी के समय और आज के खेलों में क्या मुख्य अन्तर है?
उत्तर:
दादाजी के समय गिल्ली-डंडा, कबड्डी, कुश्ती, गोटी, चोर-सिपाही और सतौलिया जैसे खेल खेले जाते थे जिनमें तकनीकी की जरूरत नहीं होती थी जबकि आज के समय में क्रिकेट, वीडियो गेम जैसे खेल खेले जाते हैं जो अधिक महंगे तथा तकनीकी हैं।

प्रश्न 3.
हानिकारक बदलाव के कोई दो उदाहरण लिखिए।
उत्तर:

  1. प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण को नुकसान।
  2. तकनीकी विकास के कारण पारम्परिक कलाओं का लुप्त होना।

प्रश्न 4.
बिजली के आविष्कार ने जीवन को किस प्रकार आसान बनाया है? कोई एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
बिजली के आविष्कार से पहले गाँवों में लोग काफी दूरी तय कर कुओं से पानी भरते थे, अब ट्यूब वैल और नल घर-घर तक पहुँच गए हैं जिससे सुविधाएँ बढ़ी हैं।

RBSE Class 4 EVS Chapter 9 Question Answer in Hindi परिवर्तन और निरंतरता

प्रश्न 5.
किन घटनाओं को टर्निंग पॉइंट (महत्वपूर्ण मोड़) कहा जाता है?
उत्तर:
ऐसी कुछ घटनाएँ होती हैं, जिनसे समाज में, विज्ञान के क्षेत्र में और जीवन के महत्वपूर्ण पहलुओं में बड़ा बदलाव होता है। ऐसी घटनाओं को टर्निंग पॉइण्ट कहा जाता है, जैसे-बिजली के आविष्कार से रात्रि में रोशनी हो जाती है और उसके उपयोग से कई नए उपकरण बनाए गए हैं।

दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
जीवन में निरन्तरता को दर्शाने वाली कुछ घटनाओं व संस्कारों का उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
प्राकृतिक घटनाएँ और संस्कार समय के साथ नहीं बदलते और लंबे समय तक वैसे ही बने रहते हैं। ये जीवन में निरन्तरता को बताते हैं। उदाहरण के लिए, सूरज का पूरब से निकलना और पश्चिम में अस्त होना; माता-पिता का बच्चों से प्रेम करना, मित्रता और पारिवारिक संबंधों का महत्व तथा आदर सत्कार की भावना, त्यौहारों और उत्सवों को मनाने की परम्परा आदि निरन्तरता को दर्शाते हैं।

प्रश्न 2.
हमारे जीवन में परिवर्तन और निरन्तरता साथ-साथ चलते हैं। कोई दो उदाहरण देकर स्पष्ट कीजिए।
उत्तर:
हमारे जीवन में परिवर्तन और निरन्तरता साथसाथ चलते हैं, इसे अग्र उदाहरणों से स्पष्ट किया जा सकता है-

  1. पहले बच्चे गिल्ली-डंडा खेलते और पतंगबाजी करते थे, अब वे वीड़ियो गेम खेलते हैं, लेकिन खेलने की खुशी हमेशा बनी रहती है।
  2. पहले लोग मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते थे, अब गैस चूल्हा का उपयोग करते हैं, लेकिन परिवार के साथ भोजन करने की परम्परा आज भी जीवन्त है।

प्रश्न 3.
नई तकनीकों और सुविधाओं के आने से हमारा जीवन किस प्रकार आसान हो गया है? कोई दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
नई तकनीकों और सुविधाओं से हमारा जीवन निम्न रूप में आसान हो गया है-

  1. पुराने समय में लोग बैलगाड़ी से यात्रा करते थे, अब नई तकनीक के कारण कार और हवाई जहाज में यात्रा करते हैं, जिससे यात्रा करना सुगम और आसान हो गया है।
  2. नई तकनीक के कारण मिट्टी के चूल्हे के स्थान पर अब गैस-स्टोव और इंडक्शन का उपयोग होता है जिससे खाना बनाना धुएँ से रहित हो गया है।

प्रश्न 4.
कुछ परिवर्तन जीवन को बेहतर बनाते हैं, जबकि कुछ समस्यायें भी ला सकते हैं। कैसे? समझाइए।
उत्तर:
कुछ परिवर्तन जीवन को बेहतर बनाते हैं, जबकि कुछ समस्यायें भी ला सकते हैं, इसे निम्न तालिका के अन्तर्गत स्पष्ट किया गया है-

प्रगति (सकारात्मक परिवर्तन) नकारात्मक परिवर्तन (समस्यायें)
1. चिकित्सा विज्ञान में सुधार से बीमारियों का इलाज संभव हुआ। बढ़ते उद्योगों से प्रदूषण बढ़ा है।
2. मोबाइल फोन और इंटरनेट ने लोगों को जोड़ा। तकनीकी विकास से कुछ पारंपरिक कलाएँ लुप्त हो रही हैं।
3. परिवहन के साधनों में सुधार से यात्रा आसान हुई। प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग से पर्यावरण को नुकसान हो रहा है।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 4

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions