• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-2 Question Answer

April 20, 2026 by Prasanna Leave a Comment

To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-2 Question Answer provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 4 पर्यावरण हमने सीखा और समझा-2 के प्रश्न उत्तर

(क) मौखिक प्रश्न-
वार्तालाप आधारित प्रश्न-

प्रश्न 1.
अपने आसपास की स्वच्छता बनाए रखने के लिए तीन उपाय बताइए।
उत्तर:
अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए तीन उपाय हैं-

  1. सड़क पर कचरा ना फेंकें।
  2. कचरे को कचरापात्र में ही डालें।
  3. नालियों की समय-समय पर सफाई करें।

प्रश्न 2.
राजस्थान में तेज बारिश के बाद सफाई की क्या समस्याएँ उत्पन्न होती हैं?
उत्तर:
राजस्थान में तेज बारिश के कारण सड़क किनारे प्लास्टिक की बोतलें, थैलियाँ और कूड़ा जमा हो जाता है; नालियाँ पानी से भर जाती हैं जिससे उनका पानी सड़कों पर आ जाता है। इससे सड़क कीचड़युक्त हो जाती है।

प्रश्न 3.
गंदगी और प्लास्टिक कचरे से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों के बारे में चर्चा कीजिए।
उत्तर:
गंदगी और प्लास्टिक के कचरों से कीटाणु बहुत तेजी से पनपते हैं जिससे बीमारियाँ फैलती हैं। प्लास्टिक के कचरे कई बार नालियों को जाम कर देते हैं। प्लास्टिक का कचरा खाने से जानवरों का स्वास्थ्य भी खराब होता है।

प्रश्न 4.
अपनी स्वयं की छाया को दिन के अलगअलग समय (सुबह, दोपहर, शाम) में देखने का अनुभव साझा करिए।
उत्तर:
उपरोक्त कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 5.
राजस्थान के किसी मेले या उत्सव में छायाओं का रोचक अनुभव बताएँ। (जैसेदीपावली की रोशनी में छायाएँ कैसी दिखती हैं?)
उत्तर:
उपरोक्त कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-2 Question Answer

प्रश्न 6.
अगर सूर्य नहीं होता तो हमारी छायाएँ कैसी होतीं? इस पर अपने विचार व्यक्त करिए।
उत्तर:
अगर सूर्य नहीं होता तो हमारी छायाएँ कृत्रिम रोशनी में बनतीं। हमारी छाया लंबी तथा गहरी होती।

प्रश्न 7.
रेगिस्तान में यात्रा करना कठिन क्यों होता है?
उत्तर:
रेगिस्तान में यात्रा करना कठिन होता है क्योंकि वहाँ अचानक से रेतीला तूफान आ जाता है। इस तूफान से छुपने का साधन नहीं होता। यात्रा करते समय पैर रेत में धँस जाते हैं।

प्रश्न 8.
ऊँट को रेगिस्तान का जहाज क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
ऊँट को रेगिस्तान का जहाज इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह रेगिस्तान में परिवहन का मुख्य साधन है। यह एक बार में 100 से 150 लीटर तक पानी पी सकता है। यह 5 से 6 दिन तक बिना पानी पीए रह सकता है। इसके पैर गद्दीदार मोटे होते हैं जिसके कारण यह रेत में आसानी से चल सकता है।

प्रश्न 9.
यदि बंदर, खरगोश और कछुआ अकेले रेगिस्तान में यात्रा करते, तो क्या-क्या समस्याएँ होतीं?
उत्तर:
बंदर, खरगोश और कछुआ अकेले रेगिस्तान में यात्रा करते तो इनके पैर रेत में धँस जाते। रेत में चलना इनके लिए कठिन था। इनके पैरों की संरचना रेत में चलने के अनुकूल नहीं है। रेतीले तूफान का सामना करने में इन्हें बहुत समस्या आती।

प्रश्न 10.
रामदेवरा की यात्रा क्यों महत्त्वपूर्ण मानी जाती है?
उत्तर:
जैसलमेर के रामदेवरा (रूणेचा) गाँव में बाबा रामदेवजी का मंदिर है। अतः धार्मिक दृष्टि से रामदेवरा की यात्रा महत्त्वपूर्ण मानी जाती है।

प्रश्न 11.
पदयात्रा के दौरान यात्रियों के लिए क्या विशेष प्रबंध किए जाते हैं?
उत्तर:
पदयात्रा के दौरान यात्रियों के लिए नि:शुल्क भोजन (रामरसोड़ा) जैसे विशेष प्रबंध किए जाते हैं।

प्रश्न 12.
पोखरण-II या ऑपरेशन शक्ति क्या है?
उत्तर:
भारत द्वारा 11 और 13 मई, 1998 को पाँच भूमिगत परमाणु परीक्षण किये गये हैं। इस परीक्षण को ऑपरेशन शक्ति का नाम दिया गया है।

(ख) लिखित आकलन-

सही उत्तर का चयन कीजिए-

प्रश्न 1.
गंदगी से कौन-सी बीमारियाँ फैल सकती हैं?
(क) मलेरिया
(ख) सर्दी-जुकाम
(ग) आँखों की रोशनी कम होना
(घ) कोई नहीं
उत्तर:
(क) मलेरिया

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-2 Question Answer

प्रश्न 2.
रेगिस्तान में सबसे प्राचीन उपयोग किया जाने वाला परिवहन का साधन कौनसा है?
(क) ऊँट
(ख) हाथी
(ग) साइकिल
(घ) कार
उत्तर:
(क) ऊँट

प्रश्न 3.
रामदेवरा मेले का आयोजन किस माह में किया जाता है ?
(क) भाद्रपद
(ख) कार्तिक
(ग) चैत्र
(घ) माघ
उत्तर:
(क) भाद्रपद

प्रश्न 4.
कचरा फेंकने के लिए सही स्थान कौनसा है?
(क) नाली
(ख) कूड़ेदान
(ग) सड़क
(घ) खूला मैदान
उत्तर:
(ख) कूड़ेदान

प्रश्न 5.
गीले कचरे का सही उपयोग क्या हो सकता है?
(क) जलाने में
(ख) खाद बनाने में
(ग) नाली में बहाने में
(घ) सभी
उत्तर:
(ख) खाद बनाने में

प्रश्न 6.
छाया कब सबसे छोटी होती है?
(क) सुबह
(ख) दोपहर
(ग) शाम
(घ) कभी नहीं
उत्तर:
(ख) दोपहर

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-2 Question Answer

प्रश्न 7.
सूर्यग्रहण क्यों होता है?
(क) पृथ्वी सूरज के सामने आ जाती है।
(ख) चंद्रमा, सूरज और पृथ्वी के बीच आ जाता है।
(ग) सूरज, चंद्रमा और पृथ्वी के बीच आ जाता है।
(घ) इनमें से कोई नहीं।
उत्तर:
(ख) चंद्रमा, सूरज और पृथ्वी के बीच आ जाता है।

प्रश्न 8.
रेगिस्तान में यात्रा करने के लिए सबसे उपयुक्त जानवर कौनसा है?
(क) शेर
(ख) हाथी
(ग) ऊँट
(घ) भेड़
उत्तर:
(ग) ऊँट

प्रश्न 9.
ऊँट अपने शरीर में क्या संचित करके रखता है जिससे वह बिना पानी के रह सकता है?
(क) खून
(ख) वसा
(ग) हड़ी
(घ) पानी
उत्तर:
(घ) पानी

प्रश्न 10.
रामदेवरा यात्रा कब आयोजित की जाती है?
(क) होली के समय
(ख) भाद्रपद महीने में
(ग) दीवाली के समय
(घ) मकर संक्रांति पर
उत्तर:
(ख) भाद्रपद महीने में

प्रश्न 11.
जातरुओं की सेवा करने का उद्देश्य क्या होता है?
(क) व्यापार करना
(ख) पुण्य कार्य करना
(ग) मनोरंजन
(घ) किसी को प्रभावित करना
उत्तर:
(ख) पुण्य कार्य करना

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. बाजरे का आटा गेहूँ के आटे से _____ और पौष्टिक होता है।
उत्तर: हल्का

2. मनोज का परिवार कजरी से मिलने वाले _____ को बेचकर कुछ पैसे कमाता है।
उत्तर: दूध

3. राजस्थान में सबसे अधिक प्रयोग होने वाला पेय पदार्थ _____ है।
उत्तर: राबड़ी

4. रेगिस्तान में रहने वाले प्रमुख पशु _____ और _____ हैं।
उत्तर: चिंकारा, ऊँट

5. तेज बारिश में प्लास्टिक के कचरे के कारण _____ जाम हो जाती हैं।
उत्तर: नालियाँ

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-2 Question Answer

6. कचरा अलग-अलग करने से _____ का पुनः उपयोग किया जा सकता है।
उत्तर: कचरे

7. _____ खाने से जानवर बीमार हो जाते हैं।
उत्तर: प्लास्टिक

8. जब प्रकाश किसी वस्तु से टकराता है, तो उसके पीछे _____ बनती है।
उत्तर: छाया

9. दिन के समय सबसे छोटी छाया _____ के समय होती है।
उत्तर: दोपहर

10. सूर्यग्रहण के समय _____ सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है।
उत्तर: चन्द्रमा

11. राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में _____ और _____ जैसे वृक्ष पाए जाते हैं।
उत्तर: बबूल, रोहिड़ा

12. ऊँट के पैर _____ होने के कारण वह रेगिस्तान में आसानी से चल पाता है।
उत्तर: गद्दीदार मोटे

13. बाबा रामदेव का मंदिर _____ जिले में स्थित है।
उत्तर: जैसलमेर

14. जातरुओं की सेवा के लिए लोग _____ लगाते हैं।
उत्तर: रामरसोड़े।

मिलान कीजिए-

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. बाजरा (क) कीट-पतंगे से
2. परागण (ख) पशुपालन
3. दूध उत्पादन (ग) कुम्हार
4. मिट्टी के घड़े (घ) मोटा अनाज
5. गीला कचरा (च) रिसाइक्लिंग डिब्बे में डालें
6. प्लास्टिक कचरा (छ) खाद बनाने के लिए प्रयोग करिए
7. दोपहर का समय (ज) चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य की विशिष्ट स्थिति
8. सूर्यग्रहण (झ) सबसे छोटी छाया
9. ऊँट (ट) रेगिस्तान का प्रमुख वृक्ष
10. खेजड़ी (ठ) रेगिस्तान का जहाज
11. पोखरण (ड) रामदेवरा यात्रा के यात्री
12. जातरू (ढ) परमाणु परीक्षण

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. बाजरा (घ) मोटा अनाज
2. परागण (क) कीट-पतंगे से
3. दूध उत्पादन (ख) पशुपालन
4. मिट्टी के घड़े (ग) कुम्हार
5. गीला कचरा (छ) खाद बनाने के लिए प्रयोग करिए
6. प्लास्टिक कचरा (च) रिसाइक्लिंग डिब्बे में डालें
7. दोपहर का समय (झ) सबसे छोटी छाया
8. सूर्यग्रहण (ज) चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य की विशिष्ट स्थिति
9. ऊँट (ठ) रेगिस्तान का जहाज
10. खेजड़ी (ट) रेगिस्तान का प्रमुख वृक्ष
11. पोखरण (ढ) परमाणु परीक्षण
12. जातरू (ड) रामदेवरा यात्रा के यात्री

सही/गलत लिखिए-

1. बाजरा, ज्वार, मक्का मोटे अनाज हैं।
उत्तर: सही

2. गाँवों में खेती का कार्य केवल मशीनों से किया जाता है।
उत्तर: सही

3. पक्षी बीजों के प्रसार में मदद करते हैं।
उत्तर: सही

4. परागण में कीटों की कोई भूमिका नहीं होती।
उत्तर: गलत

5. जल संरक्षण से कृषि को लाभ होता है।
उत्तर: सही

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-2 Question Answer

6. प्लास्टिक को पुनः उपयोग किया जा सकता है।
उत्तर: सही

7. खुले में कचरा फेंकने से कोई नुकसान नहीं होता।
उत्तर: गलत

8. स्वच्छता से बीमारियाँ कम होती हैं।
उत्तर: सही

9. रात में कभी भी छाया नहीं बनती।
उत्तर: गलत

10. छाया का आकार हमेशा एक समान रहता है।
उत्तर: गलत

11. रेगिस्तान में हमेशा ठंडा मौसम रहता है।
उत्तर: गलत

12. रामदेवरा यात्रा केवल जैसलमेर जिले के लोग ही करते हैं।
उत्तर: गलत

13. पोखरण में परमाणु परीक्षण हुआ था।
उत्तर: सही।

दो से तीन पंक्तियों में उत्तर दीजिए-

प्रश्न 1.
मोटे अनाज क्या होते हैं?
उत्तर:
बाजरा, ज्वार, रागी, सांवा, कोदो और मक्का मोटे अनाज होते हैं। इन अनाजों के दाने गेहूँ तथा चावल की तुलना में मोटे होते हैं।

प्रश्न 2.
राजस्थान में पानी की कमी से खेती पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
राजस्थान में पानी की कमी से फसलों की पैदावार कम होती है। खेती पूर्णतः वर्षा पर निर्भर करती है।

प्रश्न 3.
परागण क्या है और कौन-कौन जीव से परागण होता है?
उत्तर:
परागण का अर्थ होता है पौधे अथवा पेड़ के बीज का एक जगह से दूसरी जगह पहुँचना। मधुमक्खियाँ, भँवरे, तितलियों तथा पक्षियों से परागण होता है।

प्रश्न 4.
गाँवों में किस प्रकार के व्यवसाय पनपते हैं?
उत्तर:
गाँवों में खेती करना, कपड़ों की सिलाई, बुनाई, पुताई, जूता बनाने, आभूषण तथा मिट्टी के बर्तन बनाने इत्यादि प्रकार के व्यवसाय पनपते हैं।

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-2 Question Answer

प्रश्न 5.
पेड़-पौधे और जीव-जन्तु पर्यावरण के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण हैं?
उत्तर:
पेड़-पौधे पर्यावरण से दूषित गैस को अवशोषित करके पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है। जीव-जन्तु द्वारा पेड़-पौधों के परागण का कार्य होता है।

प्रश्न 6.
कचरा इधर-उधर फेंकने से क्या समस्या उत्पन्न होती है?
उत्तर:
कचरा इधर-उधर फेंकने से वर्षा और हवा के साथ यह गलियों में इकट्ठा होता है। इससे बीमारी फैलाने वाले कीटाणु पैदा होते हैं। गलियों में बदबू फैलने से पर्यावरण प्रदूषित होता है।

प्रश्न 7.
आपके मोहल्ले में लोग कचरा कहाँ फेंकते हैं?
उत्तर:
हमारे मोहल्ले में लोग कचरा सार्वजनिक कूड़ादान में फेंकते हैं। लोग नगर निगम की गाड़ियों में भी कचरा फेंकते हैं।

प्रश्न 8.
कचरे को अलग-अलग करने के क्या लाभ हैं?
उत्तर:
कचरे को अलग-अलग करने से हमें यह पता चलता है कि कौन सा कचरा खाद के लिए उपयोग कर सकते हैं। हमें हानिकारक तथा पुनः उपयोग करने वाले कचरे का भी ज्ञान होता है।

प्रश्न 9.
छाया किस कारण से बनती है?
उत्तर:
जब प्रकाश किसी अपारदर्शी वस्तु से टकराता है तब छाया बनती है।

प्रश्न 10.
दिन में छाया का आकार क्यों बदलता है?
उत्तर:
दिन के समय छाया का आकार सूर्य की किरणों के तिरछे अथवा सीधे पड़ने के आधार पर बदलता है।

प्रश्न 11.
प्राथमिक उपचार पेटी में क्या-क्या होता है? सूची बनाइए।
उत्तर:
प्राथमिक उपचार पेटी में निम्न चीजें होती हैं-

  • कैंची
  • डेटॉल
  • पट्टी
  • रूई।

प्रश्न 12.
ऊँट रेगिस्तान में बिना पानी के कैसे रह सकता है?
उत्तर:
ऊँट एक बार में 100 से 150 लीटर पानी पी सकता है। इसलिए ऊँट रेगिस्तान में 5 से 6 दिन तक बिना पानी पीए रह सकता है।

प्रश्न 13.
रेगिस्तान के तूफानों से बचने के लिए जीव-जंतु क्या उपाय करते हैं?
उत्तर:
रेगिस्तान के तूफानों से बचने के लिए जीव-जंतु अपनी आँखें बंद कर लेते हैं। झाड़ियों के पीछे छुपकर भी जीव-जंतु तूफानों से बचने का प्रयास करते हैं।

प्रश्न 14.
रामदेवरा की यात्रा क्यों करते हैं?
उत्तर:
जैसलमेर जिले के रामदेवरा (रुणेचा) गाँव में बाबा रामदेवजी का प्रसिद्ध मंदिर है। हर साल भादो में यहाँ बड़ा मेला लगता है। लोग मेला देखने तथा रामदेवजी के दर्शन हेतु यात्रा करते हैं।

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-2 Question Answer

प्रश्न 15.
जातरूओं की सेवा करने का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
रामदेवरा मंदिर की यात्रा हेतु लाखों लोग आते हैं। इन यात्रिचों को ‘जातरू’ कहते हैं। इनकी सेवा, भक्ति का प्रतीक है। जातरूओं की सेवा करना पुण्य का कार्य माना जाता है।

प्रश्न 16.
पदयात्रा के दौरान किस प्रकार के दूश्य देखने को मिलते हैं?
उत्तर:
पदयात्रा के दौरान हमें थार क्षेत्र के रेगिस्तान, मेले में रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे लोग, दुकानें, खिलौने, मिठाइयों की दुकानें आदि देखने को मिलते हैं।

(ग) स्वयं करिए-

प्रश्न 1.
अपने घर के आसपास के कचरे का सर्वेक्षण कीजिए और एक तालिका बनाइए-
RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-2 Question Answer 1
उत्तर:
RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-2 Question Answer 2

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 4

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • The Rise of Empires Class 7 Notes Social Science Chapter 5
  • Electricity Circuits and Their Components Class 7 Notes Science Chapter 3
  • Exploring Substances Acidic, Basic and Neutral Class 7 Notes Science Chapter 2
  • New Beginnings Cities and States Class 7 Notes Social Science Chapter 4
  • The Ever Evolving World of Science Class 7 Notes Science Chapter 1
  • Understanding Markets Class 7 MCQ Questions SST Chapter 12
  • From Barter to Money Class 7 MCQ Questions SST Chapter 11
  • The Constitution of India An Introduction Class 7 MCQ Questions SST Chapter 10
  • From the Rulers to the Ruled Types of Governments Class 7 MCQ Questions SST Chapter 9
  • How the Land Becomes Sacred Class 7 MCQ Questions SST Chapter 8
  • The Gupta Era An Age of Tireless Creativity Class 7 MCQ Questions SST Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...