• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-3 Question Answer

April 21, 2026 by Prasanna Leave a Comment

To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-3 Question Answer provided here offer valuable practice and clarity.

RBSE कक्षा 4 पर्यावरण हमने सीखा और समझा-3 के प्रश्न उत्तर

(क) मौखिक प्रश्न
वार्तालाप आधारित प्रश्न-

प्रश्न 1.
आपके गाँव में कौन-कौनसे मोटे अनाज उगाए जाते हैं?
उत्तर:
हमारे गाँव में मक्का, जौ, ज्वार, बाजरा आदि मोटे अनाज उगाए जाते हैं।

प्रश्न 2.
यदि आपको अपने मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाना हो तो आप कैसे शुरुआत करेंगे?
उत्तर:
यदि हमें अपने मोहल्ले में स्वच्छता अभियान चलाना हो तो हम शुरुआत अपने घर से करेंगे।

प्रश्न 3.
क्या आपने कभी हाथ की उंगलियों से जानवरों की आकृति बनाकर छाया खेल खेला है? कौन-कौन से जानवर बनाए थे?
उत्तर:
विद्यार्थी यह स्वयं करें।

प्रश्न 4.
राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में कौन-कौनसे पेड़-पौधे और जीव पाए जाते हैं?
उत्तर:
राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्रों में बबूल, सांगरी, केर, खेजड़ी आदि पेड़-पौधे तथा चिंकारा, तेंदुआ जैसे जीव पाए जाते हैं।

प्रश्न 5.
दादाजी के बचपन और आज के समय के खेलों में क्या अंतर आया है?
उत्तर:
दादाजी के बचपन में गिल्ली-डंडा, सितौलिया जैसे खेल खेले जाते थे वहीं आज के समय में वीडियो गेम जैसे खेल जो तकनीकी पर आधारित हैं, खेले जाते हैं।

प्रश्न 6.
पत्र लिखने और मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत करने में क्या भिन्नता है?
उत्तर:
विद्यार्थी यह कार्य स्वंय करें।

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-3 Question Answer

प्रश्न 7.
क्या तुम्हारे परिवार में कोई परंपरा है जो वर्षों से चली आ रही है?
उत्तर:
यह कार्य विद्यार्थी परिवारजनों से पूछकर स्वयं करें।

प्रश्न 8.
कक्षा में खड़े होकर उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम दिशा बताइए।
उत्तर:
यह कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

प्रश्न 9.
यदि आपके स्कूल जाने वाला रास्ता बारिश के कारण बंद हो जाए तो आप नया रास्ता कैसे खोजेंगे?
उत्तर:
हम विद्यालय की दिशा को ध्यान में रखते हुए चौपाल पर लगे नक्शे की मदद से नया रास्ता खोजेंगे।

प्रश्न 10.
राजस्थान के मानचित्र में राजस्थान की राजधानी को दर्शाइए।
उत्तर:
RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-3 Question Answer 1

प्रश्न 11.
अपने गाँव या मोहल्ले का कोई विशेष स्थान बताओ और वहाँ जाने का रास्ता समझाओ।
उत्तर:
यह कार्य विद्यार्थी स्वयं करें।

(ख) लिखित आकलनसही उत्तर का चयन कीजिए-

प्रश्न 1.
प्लास्टिक के कारण कौनसी समस्या उत्पन्न हो सकती है?
(क) मिट्टी उपजाऊ बनती है।
(ख) जलभराव और बीमारियाँ बढ़ती हैं।
(ग) पानी शुद्ध होता है।
(घ) हवा शुद्ध होती है।
उत्तर:
(ख) जलभराव और बीमारियाँ बढ़ती हैं।

प्रश्न 2.
मनु और मान्या ने पेड़ों के आकार में क्या भिन्नताएँ देखीं?
(क) एक ही आकार
(ख) कुछ बड़े और कुछ छोटे
(ग) सभी समान आकार के थे
(घ) सभी तिरछे आकार के थे
उत्तर:
(ख) कुछ बड़े और कुछ छोटे

प्रश्न 3.
किस जीव की छलावरण (camouflage) करने की क्षमता अधिक होती है?
(क) चीतल
(ख) गेंडा
(ग) गिलहरी
(घ) गिरगिट
उत्तर:
(ग) गिलहरी

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-3 Question Answer

प्रश्न 4.
पोखरण का ऐतिहासिक महत्त्व किससे जुड़ा हुआ है?
(क) स्वतंत्रता संग्राम
(ख) परमाणु परीक्षण
(ग) कृषि विकास
(घ) जल संरक्षण
उत्तर:
(ख) परमाणु परीक्षण

प्रश्न 5.
परिवर्तन का कौनसा उदाहरण सही है?
(क) पहले लोग मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते थे और अब गैस स्टोव का उपयोग करते हैं।
(ख) पहले बच्चे स्कूल नहीं जाते थे और अब भी नहीं जाते।
(ग) पहले लोग बिजली से पानी खींचते थे और अब कुएँ से बाल्टी से पानी भरते हैं।
उत्तर:
(क) पहले लोग मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाते थे और अब गैस स्टोव का उपयोग करते हैं।

प्रश्न 6.
नक्शे में हमेशा ऊपर कौनसी दिशा होती है?
(क) उत्तर
(ख) दक्षिण
(ग) पूरब
(घ) पश्चिम
उत्तर:
(क) उत्तर

प्रश्न 7.
आशा और निशा ने स्कूल जाने का रास्ता क्यों बदला?
(क) स्कूल बंद हो गया था
(ख) बारिश के कारण रास्ता कीचड़ से भर गया था
(ग) रास्ता बहुत लंबा था
(घ) स्कूल नया था
उत्तर:
(ख) बारिश के कारण रास्ता कीचड़ से भर गया था

दिए गए विकल्पों में से चयन कर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

1. बाजरे का आटा _____ और पौष्टिक होता है। (हल्का/भारी)
उत्तर: हल्का

2. गाँव के प्रत्येक मोहल्ले में _____ की टंकियाँ बनी थीं। (पानी/दूध)
उत्तर: पानी

3. बीज अंकुरित होने के लिए _____ की आवश्यकता होती है। (हवा और धूप/पानी और मिट्टी)
उत्तर: पानी और मिट्टी

4. मनोज का परिवार कजरी से मिलने वाले _____ को बेचकर कुछ पैसे कमाता है। (दूध/अनाज)
उत्तर: दूध।

मिलान कीजिए-

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. कांच के टुकड़े (क) ई-वेस्ट केन्द्र पर दें
2. इलेक्ट्रॉनिक कचरा (ख) अलग कूड़ेदान में रखें
3. रात में छाया (ग) प्रकाश का किसी वस्तु से टकराना
4. छाया बनना (घ) चंद्रमा की रोशनी से बन सकती है
5. गिलहरी (च) जैसलमेर जिले में स्थित
6. रामदेवरा (छ) छलावरण में सक्षम
7. मिट्टी के घर (ज) मोबाइल फोन
8. यातायात साधन (झ) वीडियो गेम
9. चिट्ठी (ट) बस और ट्रेन
10. गिल्ली-डंडा (ठ) कंक्रीट और ईंट के घर

उत्तर:

स्तंभ ‘अ’ स्तंभ ‘ब’
1. कांच के टुकड़े (ख) अलग कूड़ेदान में रखें
2. इलेक्ट्रॉनिक कचरा (क) ई-वेस्ट केन्द्र पर दें
3. रात में छाया (घ) चंद्रमा की रोशनी से बन सकती है
4. छाया बनना (ग) प्रकाश का किसी वस्तु से टकराना
5. गिलहरी (छ) छलावरण में सक्षम
6. रामदेवरा (च) जैसलमेर जिले में स्थित
7. मिट्टी के घर (ठ) कंक्रीट और ईंट के घर
8. यातायात साधन (ट) बस और ट्रेन
9. चिट्ठी (ज) मोबाइल फोन
10. गिल्ली-डंडा (झ) वीडियो गेम

रिक्त स्थान भरिए-

1. जब हम कचरा इधर-उधर फेंकते हैं तो _____ और हवा इसे गलियों में ले आती है।
उत्तर: बारिश

2. हमें कचरा _____ में ही डालना चाहिए।
उत्तर: कूड़ेदान

3. रामदेवरा का प्रसिद्ध मेला प्रत्येक वर्ष _____ महीने में आयोजित किया जाता है।
उत्तर: भादो

4. जब सूर्य _____ होता है तब छाया सबसे छोटी होती है।
उत्तर: सीधा

5. ऊँट को रेगिस्तान का _____ कहा जाता है।
उत्तर: जहाज

6. राजस्थान में खरीफ की फसलें _____ उगाई जाती हैं।
उत्तर: बाजरा, ज्वार, ग्वार और तिल

7. राजस्थान में पहले मिट्टी के घर बनाए जाते थे और अब _____ एवं _____ के घर बनाए जाते हैं।
उत्तर: ईंट, पत्थर

8. नक्शे में हमेशा _____ दिशा ऊपर होती है।
उत्तर: उत्तर

9. जल और ऊर्जा संरक्षण से _____ की रक्षा होती है।
उत्तर: पर्यावरण

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-3 Question Answer

10. इंसान द्वारा बनाई गई संरचनाओं में भी _____ होती हैं।
उत्तर: भिन्नता

सही/गलत लिखिए-

1. प्लास्टिक खाने से जानवरों को कोई नुकसान नहीं होता।
उत्तर: गलत

2. बारिश के पानी में कचरा बहाकर सफाई करनी चाहिए।
उत्तर: गलत

3. चंद्रमा की छाया के कारण सूर्यग्रहण होता है।
उत्तर: सही

4. जलाशयों के पास छाया नहीं बनती।
उत्तर: सही

5. बबूल और खेजड़ी राजस्थान के रेगिस्तान में पाए जाते हैं।
उत्तर: सही

6. जातरु केवल वाहन से रामदेवरा जाते हैं पैदल यात्रा नहीं करते।
उत्तर: गलत

7. पहले लोग वीडियो गेम खेलते थे और अब पतंगबाजी खेलते हैं।
उत्तर: गलत

8. परिवर्तन और निरंतरता का अर्थ यह है कि कुछ चीजें बदलती हैं और कुछ वैसी ही रहती हैं।
उत्तर: सही

9. आशा ने नक्शा पढ़ना अपने दोस्तों से सीखा।
उत्तर: गलत

10. पंचायत गाँव के विकास के लिए योजनाएँ बनाती है।
उत्तर: सही

11. प्लास्टिक की बोतलों को नदी में फेंकना पर्यावरण के लिए हानिकारक है।
उत्तर: सही

12. पोखरण राजस्थान के उदयपुर जिले में स्थित है।
उत्तर: गलत।

दो से तीन पंक्तियों में उत्तर लिखिए (20-30 शब्द)-

प्रश्न 1.
मोटे अनाज खाने से हमारे शरीर को क्याक्या लाभ होते हैं?
उत्तर:
मोटा अनाज खाने से हमारा शरीर शक्ति और ऊर्जा प्राप्त करता है। ये अनाज हमें गर्मी में ठंडक पहुँचाते हैं और सर्दियों में हमें गरम रखते हैं।

प्रश्न 2.
निशांत और उसके परिवार ने गाँव में कौनकौनसी आधुनिक सुविधाएँ देखी हैं?
उत्तर:
निशांत और उसके परिवार ने गाँव में पक्की सड़कें, सोलर लाइटें, गाँव के घरों की छतों पर सोलर पैनल, एलपीजी गैस, चौपाल पर इंटरनेट, डिजिटल क्लासरूम जैसी आधुनिक सुविधाएँ देखीं।

प्रश्न 3.
बीज अंकुरण की प्रक्रिया में कौन-कौनसे प्रमुख चरण होते हैं?
उत्तर:
बीज अंकुरण के प्रमुख चरण-

  1. बीज का मिट्टी में दबना
  2. बीज द्वारा मिट्टी के कण में स्थित हवा-पानी को सोखना तथा मोटा होना
  3. बीज का फट जाना
  4. छोटी सी रोम जैसी संरचना (अंकुर) का निकलना।

प्रश्न 4.
ऊँट रेगिस्तान में आसानी से चल पाते हैं इसका क्या कारण है?
उत्तर:
ऊँट के पैर बड़े तथा गद्दीदार होते हैं। जिससे वो रेत में धँसते नहीं। इस प्रकार ऊँट रेगिस्तान में आसानी से चल पाते हैं।

प्रश्न 5.
दादाजी के अनुसार उनके बचपन में कौनकौनसे खेल खेले जाते थे?
उत्तर:
दादाजी के अनुसार उनके समय में गिल्लीडंडा, कबड्डी, कुश्ती, चोर-सिपाही और सतौलिया जैसे खेल खेले जाते थे।

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-3 Question Answer

प्रश्न 6.
छाया बनने के लिए किन तीन चीजों/ साधनों की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
छाया बनने के लिए निम्न तीन चीजों/साधनों की आवश्यकता होती है-

  • प्रकाश स्रोत
  • वस्तु और
  • पृथ्वी।

प्रश्न 7.
कचरा इधर-उधर फेंकने से कौन-कौनसी समस्याएँ हो सकती हैं?
उत्तर:
कचरा इधर-उधर फेंकने से यह वर्षा और हवा के साथ गलियों में इकट्ठा हो सकता है। इससे बीमारियाँ बढ़ सकती हैं। इकट्ठा हुआ कचरा नालियों को जाम कर सकता है।

प्रश्न 8.
गाँव में व्यवसाय किस प्रकार पेड़-पौधों और जीव-जंतुओं पर निर्भर होते हैं?
उत्तर:
गाँव में लोगों का व्यवसाय मुख्य रूप से कृषि तथा पशुपालन होता है। कृषि व्यवसाय पूर्ण रूप से पेड़-पौधों पर निर्भर है। ठीक इसी प्रकार पशुपालन के अंतर्गत कई प्रकार के जीव-जंतुओं ( बकरी, गाय, मुर्गा, मछली) आते हैं।

प्रश्न 9.
गंदगी से कौन-कौनसी बीमारियाँ हो सकती हैं?
उत्तर:
गंदगी से हैजा, दस्त, मोतीझरा, डेंगू, मलेरिया तथा डायरिया जैसी बीमारियाँ हो सकती हैं।

प्रश्न 10.
सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण में क्या अंतर है?
उत्तर:
सूर्यग्रहण तब होता है जब चन्द्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है। चंद्रग्रहण तब होता है जब सूर्य और चन्द्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है।

प्रश्न 11.
खरीफ और रबी की फसलों में क्या अंतर है?
उत्तर:
खरीफ की फसल मानसून में बोई जाती है; जैसे-बाजरा, ज्वार आदि। रबी की फसल सर्दियों में बोई जाती है; जैसे-गेहूँ, चना आदि।

प्रश्न 12.
परिवर्तन और निरंतरता का अर्थ क्या है?
उत्तर:
कुछ परिस्थितियाँ समय के साथ बदल जाती हैं, जबकि कुछ वैसी ही बनी रहती हैं। इसे ही हम परिवर्तन और निरंतरता कहते हैं।

प्रश्न 13.
दादाजी के समय और आज के खेलों में क्या मुख्य अंतर है?
उत्तर:
दादाजी के समय में गिल्ली-डंडा, सतौलिया, कबड्डी आदि खेल खेले जाते थे जो तकनीकी आधारित नहीं थे। आज के समय में बच्चे वीडियो गेम खेलते हैं जो तकनीकी आधारित है।

प्रश्न 14.
राजस्थान में किस प्रकार के पारंपरिक वस्त्र आज भी पहने जाते हैं?
उत्तर:
राजस्थान में आज भी लहाँगा-चुनरी, बाँधनी, लहरिया और पगड़ी जैसे वस्त्र आज भी पहने जाते हैं।

RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-3 Question Answer

प्रश्न 15.
नक्शा पढ़ने के क्या-क्या लाभ हैं?
उत्तर:
नक्शा पढ़ने से दिशाओं का ज्ञान होता है। इस प्रकार हम बिना रास्ता भूले या नए रास्ते से कहीं भी पहुँच सकते हैं।

प्रश्न 16.
आप अपने घर में या स्कूल में ऊर्जा की बचत के लिए कौन-कौन से उपाय करेंगे?
उत्तर:
हम बिजली के उपकरण, जैसे-पंखा, टी.वी., आदि को अनावश्यक नहीं चलाएंगे। लाइट की जब आवश्यकता होगी तभी जलाएंगे, दिन के समय में लाइट का उपयोग करने से बचेंगे।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 4

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

Loading Comments...