To deepen your understanding, the RBSE Class 4 EVS Book Solutions and RBSE Class 4 EVS हमने सीखा और समझा-4 Question Answer provided here offer valuable practice and clarity.
RBSE कक्षा 4 पर्यावरण हमने सीखा और समझा-4 के प्रश्न उत्तर
(क) मौखिक प्रश्न-
वार्तालाप आधारित प्रश्न-
प्रश्न 1.
मोटे अनाजों को ‘सेहत की तिजोरी’ क्यों कहा जाता है?
उत्तर:
मोटे अनाज खाने में स्वादिष्ट, पौष्टिक तथा सुपाच्य होते हैं इसलिए इन्हें ‘सेहत की तिजोरी’ कहते हैं।
प्रश्न 2.
गाँव और शहर के जीवन में मुख्य अंतर क्या-क्या होता है?
उत्तर:
गाँव का जीवन सामुदायिक जीवन है, जहाँ हर व्यक्ति एक-दूसरे से परिचित हैं तथा सभी एक-दूसरे से मिलजुलकर रहते हैं; सुख-दुःख में भागीदार बनते हैं, जबकि शहर का जीवन एकाकी जीवन है। वहाँ व्यक्ति अपने मोहल्ले के सभी लोगों से भी परिचित नहीं होता है।
प्रश्न 3.
बीज के अंकुरण के लिए किन-किन तत्त्वों की आवश्यकता होती है?
उत्तर:
बीज के अंकुरण के लिए मिट्टी, पानी और हवा की आवश्यकता होती है।
प्रश्न 4.
आपने कभी किसी ऐतिहासिक स्थान की यात्रा की है? अपना अनुभव साझा करें।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
प्रश्न 5.
पशु-पक्षियों के प्रति हमें किस प्रकार संवेदनशीलता रखनी चाहिए?
उत्तर:
पशु-पक्षी हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का अभिन्न अंग हैं। यह परागण की क्रिया का महत्त्वपूर्ण हिस्सा है। अतः हमें इनको नुकसान नहीं पहुँचाना चाहिए। गर्मियों के मौसम में हमें इन्हें पानी पिलाना चाहिए। वातावरण में कम से कम प्रदूषण करने का प्रयास करना चाहिए।
![]()
प्रश्न 6.
‘गाँव की यात्रा’ पाठ में बच्चों को गाँव का कौन-सा दृश्य सबसे अधिक आकर्षक लगा?
उत्तर:
यह प्रश्न विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।
प्रश्न 7.
परिश्रम का हमारे जीवन में क्या महत्त्व है?
उत्तर:
परिश्रम का महत्त्व अनगिनत है। हम परिश्रम करके अपने लक्ष्य को पा सकते हैं। इससे हमारे व्यक्तित्व का विकास होता है।
प्रश्न 8.
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास ने हमारे जीवन को कैसे बदला है?
उत्तर:
विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास ने हमारे जीवन को अधिक सुगम और आरामदायक बना दिया है।
प्रश्न 9.
राजस्थान की प्रमुख पारंपरिक हस्तकलाओं के नाम बताइए।
उत्तर:
राजस्थान की प्रमुख पारंपरिक हस्तकलाओं के नाम हैं-ब्लू पॉटरी, बंधेज, लहरिया।
प्रश्न 10.
कोई प्रेरणादायक कहानी सुनाइए जो आपने इस पाठ्यपुस्तक में पढ़ी हो।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
प्रश्न 11.
राजस्थान की पंचायत व्यवस्था में ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद् की भूमिकाओं को समझाइए।
उत्तर:
विद्यार्थी शिक्षक की सहायता से स्वयं करें।
प्रश्न 12.
महाराणा प्रताप के संघर्ष और स्वाभिमान से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
महाराणा प्रताप के संघर्ष से हमें यह सीख मिलती है कि हमें अपनी मातृभूमि की स्वतंत्रता को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए।
![]()
प्रश्न 13.
राजस्थान के प्रमुख त्योहारों का आपके जीवन में क्या महत्त्व है?
उत्तर:
विद्यार्थी शिक्षक के मार्गदर्शन में स्वयं करें।
प्रश्न 14.
क्या आप सूर्योदय के समय जागते हैं? इसका आपके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ता है?
उत्तर:
हाँ, हम सूर्योदय के समय जागते हैं। इससे हम दिन भर तरोताजा महसूस करते हैं। बीमारियाँ कम होती हैं। हमें थकान कम महसूस होती है।
प्रश्न 15.
आपके गाँव में कौन-कौन सी पारंपरिक हस्तकला प्रचलित है?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
(ख) लिखित आकलन-
सही उत्तर का चयन कीजिए-
प्रश्न 1.
बीज के अंकुरण के लिए सबसे अधिक आवश्यक क्या है?
(क) मिट्टी, पानी और धूप
(ख) केवल मिट्टी
(ग) केवल पानी
(घ) केवल हवा
उत्तर:
(क) मिट्टी, पानी और धूप
प्रश्न 2.
एलपीजी गैस का उपयोग होता है-
(क) शिक्षा में
(ख) रसोई में
(ग) जल-संरक्षण में
(घ) सभी में
उत्तर:
(ख) रसोई में
प्रश्न 3.
विज्ञान ने हमारे जीवन में कौनसा बड़ा परिवर्तन किया है?
(क) यातायात सुगम बना।
(ख) संचार आसान हुआ।
(ग) चिकित्सा सुविधाएँ बढ़ीं।
(घ) उपर्युक्त सभी।
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी।
![]()
प्रश्न 4.
महाराणा प्रताप के घोड़े का नाम है-
(क) चेतक
(ख) लीलण
(ग) बादल
(घ) बुसेफालस
उत्तर:
(क) चेतक
प्रश्न 5.
राजस्थान में पंचायत समिति किस स्तर पर कार्य करती है?
(क) जिला स्तर
(ख) ग्राम स्तर
(ग) ब्लॉक स्तर
(घ) राज्य स्तर
उत्तर:
(ग) ब्लॉक स्तर
प्रश्न 6.
हल्दीघाटी का युद्ध कब हुआ था?
(क) 1526 ई.
(ख) 1576 ई.
(ग) 1600 ई.
(घ) 1707 ई.
उत्तर:
(ख) 1576 ई.
प्रश्न 7.
पुष्कर मेला मुख्य रूप से किसलिए प्रसिद्ध है?
(क) हाथी दौड़
(ख) ऊँटों की खरीद-बिक्री
(ग) नाव दौड़
(घ) पतंगबाजी
उत्तर:
(ख) ऊँटों की खरीद-बिक्री
प्रश्न 8.
रेगिस्तान में ऊँट को किस नाम से जाना जाता है?
(क) तटीय राजा
(ख) रेगिस्तान का जहाज
(ग) हवाई जहाज
(घ) पानी का जहाज
उत्तर:
(ख) रेगिस्तान का जहाज
प्रश्न 9.
सूर्य नमस्कार में कुल कितने आसन होते हैं?
(क) 10
(ख) 12
(ग) 15
(घ) 22
उत्तर:
(ख) 12
प्रश्न 10.
ब्लू पॉटरी के प्रसिद्ध शिल्पकार थे-
(क) कृपाल सिंह शेखावत
(ख) राजेन्द्र सिंह शेखावत
(ग) जाकिर हुसैन
(घ) निहालचंद
उत्तर:
(क) कृपाल सिंह शेखावत
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
1. बाजरा, ज्वार, मक्का और रागी जैसे अनाज़ को _____ कहा जाता है।
उत्तर: मोटा अनाज
2. वैज्ञानिक आविष्कारों ने हमारे जीवन को _____ और _____ बना दिया है।
उत्तर: आरामदायक, सुगम
3. गाँवों में परंपरागत व्यवसायों में _____ और _____ प्रमुख हैं।
उत्तर: कुम्हार, लुहार, दर्जी
4. पानी का संरक्षण करने के लिए हमें _____ और _____ का उपयोग करना चाहिए।
उत्तर: वर्षा जल संग्रहण, सार्वजनिक जल स्रोतों
![]()
5. बीज अंकुरित होने के लिए _____ और _____ की आवश्यकता होती है।
उत्तर: हवा, पानी।
6. जब हम कचरा इधर-उधर फेंकते हैं तो _____ और हवा इसे गलियों में ले आती है।
उत्तर: तेज बारिश
7. रामदेवरा का प्रसिद्ध मेला _____ जिले में आयोजित किया जाता है।
उत्तर: जैसलमेर
8. नक्शा पढ़ने के लिए सबसे पहले हमें _____ की दिशा समझनी चाहिए।
उत्तर: उत्तर
9. कुछ पेड़ लंबे और मोटे होते हैं, जबकि कुछ _____ और _____ होते हैं।
उत्तर: छोटे, पतले
10. _____ पर्व पर राजस्थान में पतंगबाजी का आयोजन किया जाता है।
उत्तर: मकर संक्रांति।
मिलान कीजिए-
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. महाराणा प्रताप | (क) ऊँटों की खरीद-बिक्री |
| 2. पंचायत समिति | (ख) जयपुर की प्रसिद्ध कला |
| 3. पुष्कर मेला | (ग) हल्दीघाटी युद्ध |
| 4. ब्लू पॉटरी | (घ) ब्लॉक स्तर पर कार्य |
| 5. बाजरा | (च) परंपरागत जीवनशैली |
| 6. विज्ञान | (छ) रंग-बिरंगी संस्कृति |
| 7. राजस्थान | (ज) पौधा बनने की इकाई |
| 8. बीज | (झ) सेहत की तिजोरी |
| 9. गाँव | (ट) आविष्कार और प्रगति |
| 10. पंचायत | (ठ) दिशाओं को दिखाता है |
| 11. नक्शा | (ड) गाँव की समस्याओं का समाधान |
उत्तर:
| स्तंभ ‘अ’ | स्तंभ ‘ब’ |
| 1. महाराणा प्रताप | (ग) हल्दीघाटी युद्ध |
| 2. पंचायत समिति | (घ) ब्लॉक स्तर पर कार्य |
| 3. पुष्कर मेला | (क) ऊँटों की खरीद-बिक्री |
| 4. ब्लू पॉटरी | (ख) जयपुर की प्रसिद्ध कला |
| 5. बाजरा | (झ) सेहत की तिजोरी |
| 6. विज्ञान | (ट) आविष्कार और प्रगति |
| 7. राजस्थान | (छ) रंग-बिरंगी संस्कृति |
| 8. बीज | (ज) पौधा बनने की इकाई |
| 9. गाँव | (च) परंपरागत जीवनशैली |
| 10. पंचायत | (ड) गाँव की समस्याओं का समाधान |
| 11. नक्शा | (ठ) दिशाओं को दिखाता है |
सही/गलत लिखिए-
1. मोटे अनाज स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं।
उत्तर: गलत
2. विज्ञान और तकनीक के बिना जीवन कठिन हो सकता है।
उत्तर: सही
3. गाँवों में आज भी लोग मिट्टी के घरों में रहते हैं।
उत्तर: सही
![]()
4. राजस्थान में ऊँट गाड़ी एक आम परिवहन साधन है।
उत्तर: सही
5. प्लास्टिक खाने से जानवरों को कोई नुकसान नहीं होता।
उत्तर: गलत
6. चंद्रमा की छाया के कारण सूर्यग्रहण होता है।
उत्तर: सही
7. पहले लोग गैस स्टोव का उपयोग करके खाना पकाते थे।
उत्तर: गलत
8. सभी पत्तियों का आकार एक जैसा होता है।
उत्तर: गलत
9. जिला परिषद् का चुनाव गाँव के सरपंच द्वारा किया जाता है।
उत्तर: गलत
10. चेतक ने घायल अवस्था में नदी पार की थी।
उत्तर: सही
11. पंचायत पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान चलाती है।
उत्तर: सही
12. सूरज की किरणों से हमें ऊर्जा मिलती है।
उत्तर: सही
13. ग्राम पंचायत के सरपंच का चुनाव मुख्यमंत्री द्वारा किया जाता है।
उत्तर: गलत
14. हल्दीघाटी का युद्ध 1576 ईस्वी में हुआ था।
उत्तर: सही
15. गणगौर उत्सव मुख्य रूप से पुरुषों द्वारा मनाया जाता है।
उत्तर: गलत।
दो से तीन पंक्तियों में उत्तर लिखिए-
प्रश्न 1.
मोटे अनाज खाने से हमारे शरीर को क्या लाभ होते हैं?
उत्तर:
मोटा अनाज खाने से हमारा शरीर शक्ति और ऊर्जा प्राप्त करता है। ये अनाज हमें गर्मी में ठंडक पहुँचाते हैं और सर्दियों में हमें गर्म रखते हैं।
प्रश्न 2.
बीज अंकुरण की प्रक्रिया समझाइए।
उत्तर:
बीज मिट्टी के अंदर दबाने पर वह मिट्टी में मौजूद हवा तथा पानी सोखकर फूल जाता है। कुछ दिन बाद उस बीज से सफेद रोम जैसी संरचना निकलती है। इसे ही अंकुरण कहते हैं।
प्रश्न 3.
विज्ञान और तकनीक के कारण हमारे जीवन में क्या परिवर्तन हुए हैं?
उत्तर:
विज्ञान और तकनीक के कारण हमारा जीवन बहुत हृद तक आसान हुआ है। चिकित्सा विज्ञान में सुधार से कई बीमारियों का इलाज संभव हुआ है तकनीकी के कारण यात्रा सुगम हुई है।
प्रश्न 4.
गाँव और शहर की जीवनशैली में मुख्य अंतर बताइए।
उत्तर:
गाँव का जीवन मूलतः कृषि और कृषि पर आधारित व्यवसायों से संबंधित है जबकि शहर का जीवन उद्योग, व्यापार और सेवा कार्यों पर आधारित जीवन है।
![]()
प्रश्न 5.
राजस्थान की पारंपरिक कला और शिल्प के कुछ उदाहरण दीजिए।
उत्तर:
राजस्थान की पारंपरिक कला और शिल्प के कुछ उदाहरण हैं-
- बंधेज और लहरिया
- ब्लू पॉटरी
- पत्थर की नक्काशी
- लकड़ी की नक्काशी
- टेराकोटा कला।
प्रश्न 6.
आपके अनुसार जल संरक्षण क्यों आवश्यक है?
उत्तर:
जल पर्यावरण में मिलने वाला एक अति महत्त्वपूर्ण संसाधन है। इस पर पेड-पौधे, जानवर, मानव सबका जीवन आश्रित है। इसके अभाव में प्राणी जीवन असंभव है अतः जल संरक्षण आवश्यक है।
प्रश्न 7.
महाराणा प्रताप के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
महाराणा प्रताप के जीवन से हमें यह सीख मिलती है कि स्वाधीनता से बड़ा कोई मूल्य नहीं है।
प्रश्न 8.
राजस्थान की कौन-कौनसी प्रमुख पारंपरिक कलाएँ प्रसिद्ध हैं?
उत्तर:
राजस्थान की बंधेज और लहरिया, ब्लू पॉटरी तथा टेराकोटा कला आदि पारंपरिक कलाएँ प्रसिद्ध हैं।
प्रश्न 9.
सूर्योदय के समय जागने से क्या लाभ होते हैं?
उत्तर:
सूर्योदय के समय जागने से हमारा शरीर ताजगी से भरा रहता है। याददाश्त तेज रहती है। इससे शरीर स्वस्थ और मन शांत रहता है तथा खेल-कूद व अन्य कार्यों में भी मन लगता है।
प्रश्न 10.
आपका पसंदीदा त्योहार कौनसा है और क्यों?
उत्तर:
विद्यार्थी यह स्वयं करें।
![]()
प्रश्न 11.
रेगिस्तान के पौधे और जानवर पानी की कमी में कैसे जीवित रहते हैं?
उत्तर:
रेगिस्तान के पौधे अपनी पत्तियों में पानी का संचय करके स्वयं को जीवित रखते हैं तथा जानवर भी पानी का संचय स्वयं के भीतर करके रखते हैं और स्वयं को जीवित रखते हैं।
Leave a Reply