Use the RBSE Class 4 Hindi Solutions and RBSE Class 4 Hindi आकलन-1 Question Answer as a guide to assess your progress.
RBSE Class 4 Hindi आकलन-1 Question Answer
मौखिक अभिव्यक्ति-
चित्र देखकर बताइए इसमें क्या-क्या हो रहा है, बच्चे आपस में क्या-क्या बातें कर रहे हैं?

उत्तर:
इसमें बच्चे गायों के पीछे-पीछे जा रहे हैं। बच्चे आपस में बातें करते, खेलते, कूदते जा रहे हैं एवं नृत्य भी कर रहे हैं। आकाश में पक्षी उड़ रहे हैं । हरा-भरा पहाड़ी क्षेत्र दिखाई दे रहा है । खजूर के पेड़ भी दिखाई दे रहे हैं।
प्रश्न 1.
‘सीख’ कविता की चार पंक्तियाँ हाव- भाव से सुनाओ और बताओ कि ये पंक्तियाँ किस बारे में हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
प्रश्न 2.
‘फूलों का नगर’ कहानी में आए किसी एक पात्र के बारे में बताइए ।
उत्तर:‘
फूलों का नगर’ कहानी में दो पात्र मुख्य हैं-
- अमृत
- शांतनु ।
इसमें अमृत गुरु की आज्ञा का पालन करने वाला, लोक-कल्याण की भावना से युक्त, प्रेम, सहानुभूति और शान्ति का व्यवहार अपनाने वाला, सच्चा और हितैषी मित्र, प्रजाहितैषी आदि गुणों से युक्त है।
![]()
पढ़कर समझना-
नीचे दिये गए गद्यांश को पढ़कर सवालों के जवाब लिखिए –
हम लोगों ने अपने घर के पीछे एक छोटा-सा बगीचा लगा रखा है। इस बगीचे में हम सभी मेहनत करते हैं। ऐसा करने से हम स्वस्थ रहते हैं । बगीचे में बहुत प्यारे-प्यारे फूल लगाए गए हैं। फूलों के आने से बगीचा अनेक रंगों से सज गया और बगीचे में मनमोहक महक आने लगी। ऐसा लगता है जैसे हमारे बगीचे का श्रृंगार फूलों से किया गया है।
(क) ‘इस बगीचे में हम सभी मेहनत करते हैं’, इस वाक्य को इस तरह से भी लिखा जा सकता है- “इस बगीचे में हम सभी श्रम करते हैं”
इसी तरह नीचे दिए वाक्य में आए शब्द ‘ शृंगार’ के स्थान पर दूसरा शब्द लिखते हुए वाक्य बनाइए ।
प्रश्न 1.
ऐसा लगता है जैसे हमारे बगीचे का ‘शृंगार’ फूलों से किया गया है ।
उत्तर:
‘ऐसा लगता है जैसे हमारे बगीचे की ‘सजावट’ फूलों से की गयी है ।’
प्रश्न 2.
फूल बगीचे का ‘ शृंगार’ कैसे होते हैं ?
उत्तर:
फूल के आने से बगीचा अनेक रंगों से सज जाता है और उसमें मनमोहक महक आने लगती है । इस प्रकार फूल बगीचे का श्रृंगार करते हैं ।
प्रश्न 3.
हम लोग स्वस्थ कैसे रह सकते हैं?
उत्तर:
हम लोग बगीचे में मेहनत करके स्वस्थ रह सकते हैं।
प्रश्न 4.
आपके अनुसार बगीचे क्यों लगाये जाते हैं?
उत्तर:
बगीचे वातावरण को स्वच्छ और सुन्दर बनाते हैं । ये मन को शान्ति और ताजगी देते हैं । इसलिए बगीचे लगाये जाते हैं ।
भाषा की बात-
कहानी को पढ़ो और दी गई सारणी में संज्ञा, सर्वनाम एवं क्रिया वाले शब्द छाँटकर लिखो । लोमड़ी और बकरी बहुत अच्छी दोस्त थीं । वे एक साथ रहती थीं लेकिन एक दिन बकरी हरी घास चरने जंगल में थोड़ा दूर चली गई। जब वह हरी घास खा रही थी तभी उसे शिकारी कुत्तों का एक झुंड नजर आया । पास में हिरण के छोटे-छोटे बच्चे लंबी-लंबी घास में दौड़ लगा रहे थे । यह सब देखकर बकरी को दया आई तथा सोचने लगी, कहीं बच्चों को कुत्ते कोई नुकसान न पहुँचा दे । वह सोच रही थी कि उसके पास एक मोटा हाथी आ गया और कुत्ते उसे देखकर तेजी से भाग गए।

उत्तर:
| संज्ञा | सर्वनाम | क्रिया |
| दोस्त, झुंड, लोमड़ी, बकरी, घास, जंगल, शिकारी कुत्तों, हिरण, दया, बच्चों, हाथी | वे, वह, उसे, यह, उसके | चरने, रहती, चली गई, खा रही थी, आया, दौड़ लगा रहे आ गया, देखकर, भाग गए, नजर आया, सोचने लगी, आई पहुँचाना, सोच रही थी |
नीचे दिए गए चित्र को देखकर सात – आठ वाक्य लिखिए-

उत्तर:

सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
‘सीखो’ कविता से आपको क्या-क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
इस कविता से हमें यह सीख मिलती है कि प्रकृति स्वयं एक महान गुरु है । अगर हम चाहें, तो हर वस्तु, हर घटना और हर जीव से कुछ न कुछ अच्छा सीख सकते हैं । यह कविता जीवन मूल्यों-जैसे प्रसन्नता, प्रेम, सेवा, विनम्रता, संघर्ष, धैर्य और प्रगति की सुन्दर शिक्षा देती है ।
![]()
प्रश्न 2.
यदि कृष्ण की जगह आप होते तो लोगों की भलाई के लिए क्या – क्या करते ?
उत्तर:
यदि कृष्ण की जगह मैं होता तो लोगों की भलाई के लिए मैं भी बुराई का अन्त और अन्याय, छल-कपट का विरोध करता । हमेशा सच्चाई के रास्ते पर चलकर, लोक-कल्याण की भावना से युक्त होकर लोकहित में कार्य करता । समाज में प्रेम और शान्ति के वातावरण को बढ़ावा देता ।
प्रश्न 3.
‘फूलों का नगर’ कहानी से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
हमें ‘फूलों का नगर’ कहानी से प्रेम, मेल-जोल, शान्ति और स्वच्छता का महत्त्व समझ में आता है। यह पाठ हमें सुन्दर समाज बनाने की प्रेरणा देता है।
प्रश्न 4.
साइकिल का चित्र बनाओ और उसके विभिन्न हिस्सों के नाम लिखो ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
मिलान करें-

उत्तर:
1. (घ)
2. (क)
3. (ख)
4. (ग)
Leave a Reply