Use the RBSE Class 4 Hindi Solutions and RBSE Class 4 Hindi आकलन-2 Question Answer as a guide to assess your progress.
RBSE Class 4 Hindi आकलन-2 Question Answer
मौखिक अभिव्यक्ति-
प्रश्न 1.
चित्र को देखकर इसका अपने शब्दों में वर्णन कीजिए-

………………………………………..
………………………………………..
………………………………………..
………………………………………..
उत्तर:
इस चित्र में एक परिवार के सदस्यों के मनोरंजन का दृश्य प्रस्तुत किया गया है। परिवार में पति-पत्नी, दो बच्चे और दो बच्चियाँ हैं । जो किसी उत्सव के समय मिलजुल कर नृत्य करते हुए आनन्द ले रहे हैं । वे नृत्य के साथ-साथ गायन भी कर रहे हैं । उनके साथ बीच में घोड़ा और हाथी भी नृत्य कर रहे हैं। सभी आनन्द से मौजमस्ती करते हुए हमें आकर्षित कर रहे हैं ।
पढ़कर समझना-
(क) नीचे एक विज्ञापन दिया गया है। इसे पढ़ो और बताओ-

प्रश्न 1.
यह विज्ञापन किसके बारे में है ?
उत्तर:
पर्यावरण संरक्षण’ के बारे में है ।
![]()
प्रश्न 2.
विज्ञापन में लिखा है ‘पर्यावरण मित्र बनें’ । आप पर्यावरण मित्र कैसे बन सकते हैं?
उत्तर:
हम पेड़-पौधे लगाकर उनकी देखभाल करें। पानी और बिजली की बचत करें। कचरे को छाँटकर पुनः प्रयोग करें, इस प्रकार पर्यावरण की सुरक्षा करके हम पर्यावरण मित्र बन सकते हैं ।
प्रश्न 3.
आप पेड़-पौधों की देखभाल के लिए क्या – क्या करेंगे? कोई तीन कार्य बताएँ ।
उत्तर:
हम पेड़-पौधों की देखभाल के लिए निम्न कार्य करेंगे—
- हम नियमित रूप से पौधों को पानी देंगे और उनकी सफाई करेंगे ।
- नए पेड़ लगायेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।
- पौधों को नुकसान पहुँचाने वालों से उनकी रक्षा करेंगे।
प्रश्न 4.
नीचे लिखी कौनसी बात विज्ञापन में नहीं लिखी है । उस पर गलत (✗) का निशान लगाओ-
(अ) पेड़-पौधे लगाएँ । ( )
(ब) पानी की बचत करें। ( )
(स) पैसे की बचत करें। ( )
(द) बिजली की बचत करें। ( )
उत्तर:
(अ) (✓)
(ब) (✓)
(स) (✗)
(द) (✓)
(ख) ये चिट्ठी पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रिय किसान भाई, नमस्ते ।
मुझे तुमसे दो बातें कहनी हैं। एक शुक्रिया के लिए, दूसरी शिकायत के लिए ।
शुक्रिया खेत में बिजूके खड़े करने के लिए। क्या शानदार चीज है। बैठने के लिए इससे शानदार जगह शायद ही मिले। अपने चारों तरफ का दिखता है । मैं आपके बिजूके के सिर पर अक्सर बैठती हूँ ।
अब शिकायत भी सुन लो । पिछले दिन मैंने आपके चने की इल्ली खाई थी । खाते ही पेट दुखने लगा । आँखों के आगे अँधेरा छा गया। पंख बेजान से हो गए । बड़ी मुश्किल से नहर तक पहुँची । पानी पिया और देर तक बदहवास बैठी रही। बहुत देर बाद जान में जान आई। इल्ली तो बड़ी स्वादिष्ट लगती थी । अब क्या हो गया ? कहीं हम इसी कारण कम तो नहीं होते जा रहे ? आप भी तो यही खाते होंगे? जरा बचकर रहना । भले चंगे रहोगे तो एक दिन हवाई जहाज में भी जरूर बैठोगे ।
– आपके खेत की एक नन्हीं चिड़िया
प्रश्न 1.
बताओ यह चिट्ठी किसने किसको लिखी है।
उत्तर:
यह चिट्ठी एक नन्हीं चिड़िया ने किसान भाई को लिखी है ।
प्रश्न 2.
सोचो खेत में बिजूका क्यों खड़ा करते होंगे?
उत्तर:
खेत के चारों तरफ देखने के लिए बिजूका खड़ा करते हैं।
प्रश्न 3.
चने की इल्ली खाने से चिड़िया के पेट में दर्द होने लगा । ऐसा क्यों हुआ होगा?
उत्तर:
शायद चने के खेत में रासायनिक उर्वरक और कीटनाशकों का प्रयोग होने के कारण इल्ली खाने से चिड़िया के पेट में दर्द होने लगा होगा ।
सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
‘मेरा गाँव’ कविता का सार अपने शब्दों में लिखो ।
उत्तर:
पूर्व में पाठ-5 में दिए गए कविता का सार वहाँ देखें |
![]()
प्रश्न 2.
पटवों की हवेलियाँ कहाँ पर हैं? इनकी विशेषताएँ भी लिखो ।
उत्तर:
पटवों की हवेलियाँ राजस्थान के जैसलमेर शहर में स्थित हैं। ये हवेलियाँ बहुत सुन्दर और बारीक नक्काशीदार पीले पत्थरों से बनी हुई हैं । हवेलियों की खिड़कियाँ, झरोखों और दीवारों पर उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन हुआ है ।
प्रश्न 3.
‘बोलने वाली माँद’ कहानी से क्या शिक्षा मिलती है ?
उत्तर:
‘बोलने वाली माँद’ कहानी के प्रश्न संख्या 1 का उत्तर देखें |
प्रश्न 4.
मनीष की रणथम्भौर यात्रा को अपने शब्दों में लिखो ।
उत्तर:
मनीष अपने पापा के साथ रणथम्भौर गया था । वहाँ पर टाइगर सफारी की । वहाँ उसने बाघ की दहाड़ सुनी और पुराने किले की सैर की । त्रिनेत्र गणेश मन्दिर देखा । वहाँ की वीरता और साहस से भरी कहानियाँ सुनीं । राष्ट्रीय उद्यान भी देखा ।
प्रश्न 5.
‘बोलने वाली माँद’ कहानी में कौनसा पात्र आपको पसन्द आया और क्यों?
उत्तर:
‘बोलने वाली माँद’ कहानी में सियार पात्र सबसे पसन्द आया। क्योंकि वह बहुत चतुर और सतर्क था । उसने शेर की चाल को समय पर समझ लिया। अपनी समझदारी से उसने अपनी जान बचा ली । उसका व्यवहार हमें बुद्धिमानी से काम लेना सिखाता है ।
Leave a Reply