Use the RBSE Class 4 Hindi Solutions and RBSE Class 4 Hindi आकलन-3 Question Answer as a guide to assess your progress.
RBSE Class 4 Hindi आकलन-3 Question Answer
मौखिक अभिव्यक्ति-
प्रश्न 1.
चित्र का वर्णन कीजिए और इसी तरह का अपना अनुभव साझा कीजिए-

उत्तर:
इस चित्र में रेलवे स्टेशन का दृश्य है । स्टेशन पर ट्रेन आ चुकी है। यात्रीगण नीचे उतर चुके हैं। आगे की यात्रा करने वाले यात्रीगण ट्रेन में चढ़ रहे हैं, कुली उनका सामान यथास्थान पहुँचा रहे हैं। कुछ यात्री टिकिट खिड़की से टिकिट ले रहे हैं। कुछ यात्री दूसरी रेल आने का इन्तजार कर रहे हैं। सफाई कर्मचारी स्टेशन की सफाई कर रहा है। कुछ यात्री बातें, कुछ पानी और कुछ समाचार पत्र पढ़ना आदि कार्य कर रहे हैं ।
पढ़कर समझना-
प्रश्न 1.
नीचे दी गई कविता को पढ़िए और प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
कविता का नाम लिखो – ‘नदियों का महत्व’
कल-कल बहती जाती नदियाँ, लहर-लहर लहराती नदियाँ ।
घाट-घाट से बातें करती, सबकी खाली गागर भरती ।
पानी हमें पिलाती नदियाँ, सबकी प्यास बुझाती नदियाँ ।
सैर नाव से खूब कराती, दूर-दूर तक बहती जाती।
कभी नहीं सुस्ताती नदियाँ, चाँदी – सी चमकाती नदियाँ ।
(क) नदियों का जल हमारे क्या-क्या काम आता है?
उत्तर:
नदियों का जल हमारे पीने, सिंचाई, नहाने और बिजली बनाने जैसे कामों में आता है ।
(ख) नदी के अलावा आपने पानी और कहाँ- कहाँ देखा है ?
उत्तर:
नदी के अलावा हमने कुएँ, तालाब, झील, समुद्र, हैंडपम्प और नल आदि में पानी देखा है
(ग) कविता में आए क्रिया शब्दों को छाँटो और मूल रूप में लिखो । जैसे
बहती – बहना ।
उत्तर:
- बहती – बहना ।
- जाती – जाना,
- लहराती = लहराना,
- करती = करना,
- भरती = भरना,
- पिलाती = पिलाना,
- बुझाती = बुझाना,
- कराती = कराना,
- सुस्ताती = सुस्ताना,
- चमकाती = चमकाना ।
![]()
अब आपकी बारी-
(क) नीचे दिए गए शब्दों को सही क्रम में लगाकर वाक्य बनाइए ।
- सूरज / चमक रहा है / आकाश में ।
- नदी / बह रही है / धीरे-धीरे ।
- हाथी / एक / बड़ा / जानवर है ।
- किताब / पढ़ / रही है / मीना ।
- खेतों में / काम कर रहे हैं / किसान ।
उत्तर:
- सूरज आकाश में चमक रहा है।
- नदी धीरे-धीरे बह रही है ।
- हाथी एक बड़ा जानवर है।
- मीना किताब पढ़ रही है ।
- किसान खेतों में काम कर रहे हैं ।
(ख) विशेषण पहचानो-
नीला आसमान बहुत सुंदर दिख रहा था। ठंडी हवा पेड़ों को हिला रही थी । बगीचे में रंग-बिरंगे फूल खिले थे। छोटे बच्चे पार्क में खेल रहे थे । उनकी मीठी हँसी गूँज रही थी । हरी घास पर कुछ पक्षी चहक रहे थे । तेज धूप के कारण कुछ लोग छायादार पेड़ के नीचे बैठे थे। पास की नदी का साफ पानी धीरे-धीरे बह रहा था। यह दृश्य बहुत सुंदर लग रहा था।
इस अनुच्छेद में आए विशेषण (विशेषता बताने वाले) शब्द छाँटकर नीचे लिखिए-

उत्तर:

(ग) सही विशेषण का चयन करके वाक्य पूरा
प्रश्न 1.
………. सूरज आसमान में चमक रहा था । (गर्म/ठंडा)
उत्तर:
गर्म
प्रश्न 2.
बगीचे से ………….. तितलियाँ उड़ रही थीं। (रंगीन / बेरंग)
उत्तर:
रंगीन
प्रश्न 3.
नदी का पानी बहुत ………. था। (रंगीन / साफ)
उत्तर:
साफ
प्रश्न 4.
बच्चे ……….. मैदान में खेल रहे थे । (बड़े / ऊबड़-खाबड़)
उत्तर:
बड़े
प्रश्न 5.
कोयल की आवाज बहुत ……… लगती है । (कठोर/मधुर)
उत्तर:
मधुर ।
आओ रचना करें-
प्रश्न 1.
दिए गए वाक्यांशों की सहायता से कहानी बनाकर लिखिए ।
रीना बाजार गई, खरीदा, पर्स भूलना, ऑनलाइन पेमेंट, फोन गिर गया, दोस्त की मदद, एक अंकल की मदद की, धन्यवाद ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
संवाद आगे बढ़ाइए-
प्रश्न 1.
छुट्टी लेने के लिए आप अपने शिक्षक से क्या बात करेंगे? उस बातचीत को यहाँ लिखिए-
मैं – गुरुजी नमस्ते !
शिक्षक – ……………………
मैं – ……………………
शिक्षक – ……………………
मैं – ……………………
शिक्षक – ……………………
मैं – ……………………
उत्तर:
मैं – गुरुजी नमस्ते !
शिक्षक – – आओ मनीषा ! क्या कहना चाहते हो?
मैं – गुरुजी मुझे शादी के लिए तीन दिन का अवकाश चाहिए ।
शिक्षक – शादी कब व किसकी है?
मैं – गुरुजी 14 जुलाई, 20xx को मेरी बहिन की शादी है ।
शिक्षक – ठीक है बेटा ।
मैं – ‘धन्यवाद’, गुरुजी शादी में आप भी आना ।
![]()
प्रश्न 2.
नीचे दी गई बातें प्रश्नों के उत्तर में कही गई हैं। क्या तुम बता सकते हो कि इनका प्रश्न क्या रहा होगा?

उत्तर:
| उत्तर | प्रश्न |
| मैं घर जा रही हूँ । | तुम कहाँ जा रही हो? |
| आज बुधवार है । | आज कौनसा वार है ? |
| मेरे एक भाई और एक बहिन हैं । | तुम्हारे कितने भाई-बहन हैं? |
| हम बस से जयपुर जाएँगे। | तुम बस से कहाँ जाओगे? |
| मेरे पास तुम्हारी किताब नहीं है। | क्या मेरी किताब तुम्हारे पास है? |
सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
गिलहरी अपना घर किस प्रकार बना रही थी ?
उत्तर:
गिलहरी पेड़ के कोटर में चिथड़े-गुदड़े, सुतली और धागे को अपने मुँह में दबाकर ले जा रही थी । वह इन सभी को कुतर-कुतर कर अपने कोटर में जमा रही थी ।
प्रश्न 2.
पूछताछ केन्द्र पर आप भी होते तो क्या- क्या प्रश्न पूछते ?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
प्रश्न 3.
‘सुनेली का कुआँ’ कहानी को अपने शब्दों में लिखो ।
उत्तर:
‘सुनेली का कुआँ’ कहानी में राजस्थान और गुजरात की सीमा पर बसा एक छोटा गाँव है जिसमें पानी की बहुत कमी है । वहाँ के लोग बहुत दूर से पानी लाते हैं । इसी गाँव में एक बींदणी थी सुनेली । वह गाँव में पानी की कमी देखकर बहुत परेशान होती थी। एक दिन सुनेली को खेजड़े के पेड़ के नीचे गीली मिट्टी दिखाई दी जिसके कारण उसने वहाँ पर कुआँ खोदने का निश्चय किया।
पहले तो उसके परिवार और गाँव के लोग उसका मजाक उड़ाते हैं । लेकिन सुनेली ने हार नहीं मानी और अकेले खुदाई शुरू कर देती है। धीरे-धीरे लोगों को उसकी मेहनत दिखने लगती है। उसके परिवार और गाँव के लोग मदद करने लगते हैं। मिलकर सब एक गहरा कुआँ खोदते हैं। अंत में कुएँ में पानी आ जाता है। गाँव वाले खुश होते हैं और सुनेली की तारीफ करते हैं । इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि अगर निश्चय और मेहनत हो तो असम्भव भी सम्भव हो सकता है।
प्रश्न 4.
पत्तियाँ क्यों गिरती हैं?
उत्तर:
पत्तियाँ इसलिए गिरती हैं ताकि नई कोंपलें निकल सकें और पेड़ को नया जीवन मिल सके। गिरी हुई पत्तियाँ मिट्टी में मिलकर खाद बनती हैं जिससे पेड़ को पोषण मिलता है ।
Leave a Reply