Use the RBSE Class 4 Hindi Solutions and RBSE Class 4 Hindi आकलन-4 Question Answer as a guide to assess your progress.
RBSE Class 4 Hindi आकलन-4 Question Answer
मौखिक अभिव्यक्ति-
चित्र देखकर, कहानी बनाकर सुनाइए और इस कहानी पर पाँच प्रश्न बनाकर अपने दोस्तों से पूछिए –

उत्तर
- प्रथम चित्र में किस ऋतु का दृश्य है ?
- लड़की ने बरसात से बचने के लिए क्या किया?
- दूसरे चित्र में छाता छूटने पर क्या हुआ ?
- छाते को कौन ले जा रहा है ?
- छाता ले जाकर पक्षी ने क्या किया?
प्रश्न 1.
‘पूँछ किसकी है’ कहानी को अपने शब्दों में सुनाइए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
प्रश्न 2.
राजस्थान के किसी गौरवशाली व्यक्तित्व के बारे में बताइए ।
उत्तर:
राजस्थान के गौरवशाली व्यक्तियों में महाराणा प्रताप प्रमुख हैं । वे मेवाड़ के वीर, पराक्रमी राजा थे जिन्होंने मुगलों से अपनी मातृभूमि की रक्षा की। हल्दीघाटी का युद्ध उनकी वीरता का प्रतीक माना जाता है। वे आत्मसम्मान, साहस और स्वतन्त्रता के लिए आज भी याद किए जाते हैं ।
पढ़कर समझना –

अरावली की गोद में
अरावली की ऊँची छाया,
सूरज भी इसमें मुस्काया ।
नदियाँ करती कलकल-कलकल
पंछी गीत सुनाते पल-पल ।
वन्य जीव का घर ये प्यारा,
हरियाली का सुंदर स्वर ।
खनिज भरे हैं इसकी छाती,
धरती माँ की अमिट थाती ।
सदियों से ये खड़ी अडिग,
संघर्षों में भी रही दृढ़ ।
राजस्थान की ये पहचान,
अरावली का ऊँचा मान ।
सब मिलकर इसका मान बढ़ाएँ,
पेड़ लगाएँ, हरियाली लाएँ ।
प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 1.
अरावली की छाया में कौन मुस्कुराया?
उत्तर:
सूरज अरावली की छाया में मुस्कुराया ।
प्रश्न 2.
नदियाँ कैसी आवाज करती हैं?
उत्तर:
कलकल-कलकल की मधुर आवाज करती हैं।
प्रश्न 3.
अरावली में कौन-कौनसे खनिज मिलते हैं?
उत्तर:
अरावली में अनेक प्रकार के खनिज मिलते हैं ।
![]()
प्रश्न 4.
पेड़ लगाने से इसका मान कैसे बढ़ेगा ?
उत्तर:
पेड़ लगाने से हरियाली बढ़ेगी और अरावली का मान बढ़ेगा।
भाषा की बात –
नीचे दिए गए वाक्यों में सही विराम चिह्न लगाइए-
प्रश्न 1.
राजस्थान भारत का एक सुंदर प्रदेश है
उत्तर:
राजस्थान भारत का एक सुंदर प्रदेश है ।
प्रश्न 2.
यहाँ के लोग बाजरे की रोटी दाल बाटी चूरमा बड़े चाव से खाते हैं
उत्तर:
यहाँ के लोग बाजरे की रोटी, दाल, बाटी, चूरमा बड़े चाव से खाते हैं ।
प्रश्न 3.
क्या तुमने कभी ऊँट की सवारी की है
उत्तर:
क्या तुमने कभी ऊँट की सवारी की है?
प्रश्न 4.
जयपुर जो राजस्थान की राजधानी है गुलाबी नगरी कहलाता है
उत्तर:
जयपुर जो राजस्थान की राजधानी है, गुलाबी नगरी कहलाता है ।
प्रश्न 5.
ऊँट घोड़ा हाथी और बैल यहाँ के प्रमुख सवारी वाले जानवर हैं
उत्तर:
ऊँट, घोड़ा, हाथी और बैल यहाँ के प्रमुख सवारी वाले जानवर हैं ।
प्रश्न 6.
ओह तुम्हें चोट कैसे लगी
उत्तर:
ओह! तुम्हें चोट कैसे लगी?
वाक्यों को बदलकर लिखिए-

उत्तर:
| वाक्य | नकारात्मक वाक्य | प्रश्नवाचक वाक्य |
| राकेश किताब पढ़ रहा है। | राकेश किताब नहीं पढ़ रहा है। | क्या राकेश किताब पढ़ रहा है? |
| प्रधान डीजे पर नाच रहा था। | प्रधान डीजे पर नहीं नाच रहा था। | क्या प्रधान डीजे पर नाच रहा था ? |
| कविता पलंग पर सो रही है। | कविता पलंग पर नहीं सो रही है। | क्या कविता पलंग पर सो रही है? |
| कमल पानी में खिल रहा है। | कमल पानी में नहीं खिल रहा है। | क्या कमल पानी में खिल रहा है? |
रचना करें-
संवाद पूरा कीजिए-
रवि – देखो सिया ! वह पतंग कितनी ऊँची उड़ रही है।
सिया – हाँ ! ………………
रवि – क्या तुमने कभी पतंग उड़ाई है?
सिया – ……………………..
रवि – ………………………
सिया – आज मौसम बहुत अच्छा है, चलो झूले पर चलते हैं ।
(दोनों झूले पर बैठ जाते हैं ।)
सिया – अरे ! मेरा झूला बहुत तेज चल रहा है !
रवि – ………………………
सिया – ……………………..
रवि – अच्छा सिया, तुम्हें पार्क में सबसे अच्छी चीज क्या लगती है?
सिया – हमें यहाँ रोज आना चाहिए ।
रवि – ………………………
सिया – ……………………..
रवि – ………………………
सिया – ……………………..
उत्तर:
रवि – देखो सिया ! वह पतंग कितनी ऊँची उड़ रही है।
सिया – हाँ ! बहुत ऊँची उड़ रही है।
रवि – क्या तुमने कभी पतंग उड़ाई है?
सिया – हाँ, एक बार पापा ने मुझे उड़ाना सिखाया था।
रवि – अच्छा! मुझे भी पतंग उड़ानी आती है।
सिया – आज मौसम बहुत अच्छा है, चलो झूले पर चलते हैं ।
(दोनों झूले पर बैठ जाते हैं ।)
सिया – अरे ! मेरा झूला बहुत तेज चल रहा है !
रवि – डर मत सिया, धीरे-धीरे झूला रुक जाएगा।
सिया – चलो रवि, अब पार्क में चलते हैं।
रवि – अच्छा सिया, तुम्हें पार्क में सबसे अच्छी चीज क्या लगती है?
सिया – हमें यहाँ रोज आना चाहिए ।
रवि – हाँ, यहाँ की हरियाली और ताजी हवा बहुत अच्छी लगती है।
सिया – चलो अब कुछ देर और खेलते हैं।
रवि – हाँ, फिर चलकर आइसक्रीम भी खाएँगे ।
सिया – मुझे भी आइसक्रीम बहुत अच्छी लगती है।
![]()
सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
राजस्थान की विशेषताओं को बताइए |
उत्तर:
राजस्थान की भूमि वीर-वीरांगनाओं की भूमि है। राजस्थान एक सुन्दर, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक राज्य है । यहाँ के किले, महल, लोकनृत्य, लोकगीत और रेगिस्तान इसे खास बनाते हैं ।
प्रश्न 2.
बाबा रामदेव द्वारा किए गए लोक कल्याण के कार्यों को लिखो ।
उत्तर:
बाबा रामदेव ने गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा की। उन्होंने समाज में समानता और भेदभाव मिटाने का सन्देश दिया।
प्रश्न 3.
विभिन्न जीवों के लिए पूँछ का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
पूँछ जीवों के शरीर का सन्तुलन बनाए रखने में मदद करती है। कुछ जानवरों के लिए यह आत्मरक्षा और संचार का भी माध्यम होती है ।
प्रश्न 4.
यदि अंजना की जगह आप होते तो क्या करते?
उत्तर:
मैं भी सभी को समझाता कि एकता में ही ताकत है। मैं जिलों की विशेषताएँ गिनाकर उनका आपस में मेल करवाता और बताता कि सहयोग और एकता से ही परिवार, समाज और देश सुदृढ़ और सुन्दर बनता है।
Leave a Reply