Practicing these RBSE Solutions Class 4 Hindi Chapter 12 इसलिए गिरती हैं पत्तियाँ Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 4 Hindi Chapter 12 इसलिए गिरती हैं पत्तियाँ Question Answer
इसलिए गिरती हैं पत्तियाँ Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें –
प्रश्न 1.
पत्तियों को जब पता चला कि वे गिर जाएँगी तो उन्होंने क्या कहा?
उत्तर:
जब पत्तियों को पता चला कि वे गिर जाएँगी, तो उन्होंने हैरानी से पूछा – “हम गिर जाएँगी?” फिर उन्होंने चिन्ता जताई कि क्या गिरने के बाद वे फिर से लौट पाएँगी?
प्रश्न 2.
गर्मी के बाद कौन-कौन से मौसम आते हैं और इनसे पेड़ पर क्या असर पड़ता है?
उत्तर:
गर्मी के बाद वर्षा, शरद, शीत और बसन्त ऋतुएँ आती हैं। इन ऋतुओं के आने से पेड़ की पत्तियों का रंग बदलता है, झड़ती हैं, और फिर नई-नई कोंपलें, फूल और फल आने लगते हैं। इससे पेड़ में नया जीवन आता है ।
प्रश्न 3.
सोचो, यदि पेड़ पर कभी पतझड़ न आए तो क्या होगा?
उत्तर:
अगर पेड़ पर कभी पतझड़ न आए, तो पुरानी पत्तियाँ नहीं गिरेंगी और नई कोंपलें नहीं फूटेंगी । इससे पेड़ कमजोर हो जाएगा और उसका विकास रुक जाएगा।
प्रश्न 4.
अगर आप पेड़ होते तो सबसे ज्यादा किस मौसम को पसन्द करते और क्यों ?
उत्तर:
अगर मैं पेड़ होता तो मुझे बसन्त ऋतु सबसे ज्यादा पसन्द होती, क्योंकि उसमें नई कोंपलें, फूल और हरियाली छा जाती है। यह मौसम जीवन में ताजगी और उमंग भर देता है ।
![]()
सोचो और लिखो-
(क) प्रश्नों के नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
प्रश्न 1.
पेड़ की पत्तियाँ किस समय गिर जाती हैं ?
(अ) वसंत में
(ब) शरद में
(स) पतझड़ में
(द) वर्षा में
उत्तर:
(स) पतझड़ में
प्रश्न 2.
“तुम सब पक चुके हो। पक्षी तुम्हें खा रहे हैं । फिर एक दिन तुम सब मुझसे अलग होकर धरती पर बिखर जाओगे ।” यह किसने कहा ?
(अ) फल ने
(ब) फूल ने
(स) टहनी ने
(द) तने ने
उत्तर:
(द) तने ने
(ख) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
प्रश्न 1.
इस पेड़ पर छोटे-बड़े पक्षियों ने अपने ……….. भी तो बना लिए हैं ।
उत्तर:
घोंसले
प्रश्न 2.
तब मैं अपनी ही पत्तियों से उनका …….. खींच लूँगा ।
उत्तर:
पोषक तत्त्व
प्रश्न 3.
सैकड़ों मधुमक्खियाँ और ………. भी आई हैं।
उत्तर:
तितलियाँ ।
पढ़ो और जानो-
(क) नीचे कुछ पंक्तियाँ लिखी गई हैं, पाठ के अनुसार इन्हें क्रम से लिखें ।
प्रश्न 1.
धरती को हरा-भरा करने के लिए मुझे गिरना पसंद होगा ।
उत्तर:
हम सब गिर जाएँगी तो क्या हमारे बिना रह लोगे ?
प्रश्न 2.
मैं भी खुश हूँ कि टहनी का साथ छोड़ने से पहले मेरा रंग बदलेगा ।
उत्तर:
मैं भी खुश हूँ कि टहनी का साथ छोड़ने से पहले मेरा रंग बदलेगा |
प्रश्न 3.
हम सब गिर जाएँगी तो क्या हमारे बिना रह लोगे ?
उत्तर:
धरती को हरा-भरा करने के लिए मुझे गिरना पसंद होगा ।
प्रश्न 4.
नई पत्ती के लिए गिरना मुझे भी पसंद होगा ।
उत्तर:
नई पत्ती के लिए गिरना मुझे भी पसंद होगा।

(ख) तना उदास क्यों हो गया ?
उत्तर:
तना इसलिए उदास हो गया क्योंकि उसे लगा कि अब पेड़ की पत्तियाँ गिरने लगेंगी और पेड़ फिर से सूना हो जाएगा। उसे पतझड़ के आने की चिन्ता सताने लगी थी।
भाषा की बात-
(क) पाठ में आए मानक शब्दों के समान अर्थ वाले स्थानीय शब्द लिखिए-
- शरद –
- पेड़ –
- गर्मी
- अकेला –
- भीतर –
उत्तर:
- शरद – ठण्ड, जाड़ा, सर्दी
- पेड़ – झाड़, वृक्ष, पौधा
- गर्मी – तपन, ताप, गरमी
- अकेला – एकल, तन्हा, एकाकी
- भीतर – अन्दर, आन्तरिक
(ख) विशेषता बताने वाले शब्द छाँटकर उनसे ऐसे ही उदाहरण बनाकर लिखें-
- नन्हीं टहनी = ……………….
- हरी पत्तियाँ = ………………
- नई कोंपलें = ………………..
- छोटी डाल = ……………….
उत्तर:
- नन्हीं टहनी = नन्हीं = एक नन्हीं परी मेरे घर आयी ।
- हरी पत्तियाँ = हरी बाज़ार में हरी-हरी सब्जियाँ थीं।
- नई कोंपलें = नई = दादी ने सोनू को नई-नई कहानियाँ सुनाईं।
- छोटी डाल = छोटी = राधा की छोटी बहन मीरा है ।
![]()
यह भी करें-
प्रश्न 1.
नीचे दी गई तालिका में ऋतुओं के नाम लिखे गए हैं। प्रत्येक ऋतु के बारे में दिए गए निर्देश के अनुसार लिखिए ।

उत्तर:
| वसंत | गर्मी | बरसात | सर्दी | |
| आपको क्या अच्छा लगता है | फल, फूल, समशीतोष्ण | दही, छाछ, तरबूज, आम आदि | हरी सब्जियाँ, वर्षा में भीगना | खाना-पीना, उत्सव मनाना |
| पेड़-पौधों पर क्या प्रभाव पड़ता है | रंग-बिरंगे फल फूलों से लद जाते हैं। | पेड़-पौधों के पत्ते झड़ जाते हैं। | चारों तरफ हरियाली छा जाती है। | पेड़-पौधों पर धान एवं फल पक जाते हैं। |
प्रश्न 2.
पेड़ हमारे लिए क्यों जरूरी हैं? हमें उनकी देखभाल कैसे करनी चाहिए?
उत्तर:
पेड़ हमारे लिए फल-फूल देते हैं, इसके अतिरिक्त इनसे हमारे जीवन की आधार प्राणवायु आक्सीजन प्राप्त होती है। इनमें समय-समय पर पानी देना चाहिए। इन्हें काटने की रोकथाम करनी चाहिए ।
प्रश्न 3.
नीम और आम के पेड़ आपने देखे होंगे, दोनों के बीच में क्या अंतर होता है ? लिखिए ।
पहला अंतर –
दूसरा अंतर –
उत्तर:
पहला अंतर – आम के फल मीठे होते हैं जबकि नीम के फल कड़वे होते हैं ।
दूसरा अंतर – आम के फल खाने के काम आते हैं, नीम के पेड़ दवाई बनाने के काम आते हैं ।<
प्रश्न 4.
नीचे एक पोस्टर दिया गया है । इस पोस्टर को पढ़िए और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए ।

i. पोस्टर क्यों बनाया गया है ?
उत्तर:
पर्यावरण संरक्षण की शिक्षा देने के लिए।
ii. पोस्टर से आपको कौनसी नई जानकारी मिली ?
उत्तर:
हमें पर्यावरण बचाने की जानकारी मिली है।
iii. इसे पढ़ने के बाद आप क्या करेंगे?
उत्तर:
हम जगह-जगह पेड़-पौधे लगायेंगे एवं दूसरों को प्रेरणा देंगे।
प्रश्न 5.
अलग-अलग पेड़ों की पत्तियों का संकलन करते हुए उनके आकार, रंग और उपयोग की जानकारी जुटाकर लिखिए ।

उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें
प्रश्न 6.
पेड़ पतझड़ के दौरान उदास होता है फिर भी उसका दृष्टिकोण सकारात्मक रहता है। आप जब उदास होते हैं तो क्या करते हैं?
उत्तर:
धैर्य धारण करके कार्यों में लगकर परिश्रम करते हैं क्योंकि असफलता ही सफलता की कुँजी है ।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
पेड़ पर सबसे पहले क्या आया ?
(क) फूल
(ख) फल
(ग) पत्तियाँ
(घ) तना
उत्तर:
(ग) पत्तियाँ
प्रश्न 2.
पत्तियाँ कब गिरती हैं?
(क) धूप से डरकर
(ख) पेड़ से नाराज होकर
(ग) पतझड़ आने पर
(घ) फल के आने पर
उत्तर:
(ग) पतझड़ आने पर
![]()
प्रश्न 3.
पेड़ पर नई कोंपलें कब आती हैं?
(क) जब फूल झड़ते हैं
(ख) जब पत्तियाँ गिरती हैं
(ग) जब फल गिरते हैं
(घ) जब तना सूखता है
उत्तर:
(ख) जब पत्तियाँ गिरती हैं
प्रश्न 4.
पत्तियाँ गिरने से पेड़ को क्या लाभ होता है ?
(क) पेड़ सो जाता है
(ख) नया जीवन मिलता है
(ग) फल झड़ जाते हैं
(घ) तना छोटा हो जाता है
उत्तर:
(ख) नया जीवन मिलता है
प्रश्न 5.
‘कोंपल’ शब्द का अर्थ क्या है?
(क) पुराना पत्ता
(ख) सूखी डाली
(ग) नई पत्ती या कली
(घ) गिरी हुई पत्ती
उत्तर:
(ग) नई पत्ती या कली
प्रश्न 6.
पत्तियों के गिरने से क्या बनता है ?
(क) धूल
(ख) खाद
(ग) फूल
(घ) फल
उत्तर:
(ख) खाद
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(बीज, आसमान, पेड़, मदद)
प्रश्न 1.
पेड़ लम्बी साँस लेते हुए ……….. की ओर देखने लगा ।
उत्तर:
आसमान
प्रश्न 2.
पके हुए फलों से ………. निकलेंगे ।
उत्तर:
बीज
प्रश्न 3.
पतझड़ मेरी ……… करेगा।
उत्तर:
मदद
प्रश्न 4.
यही पौधे बड़े होकर …….. बनते हैं।
उत्तर:
पेड़।
सत्य / असत्य-
- पेड़ पर सबसे पहले फूल आए थे ।
- पतझड़ में पत्तियाँ अपने आप गिर जाती हैं।
- पेड़ का जीवन ऋतु के परिवर्तन से प्रभावित नहीं होता।
- नई कोंपलें आने के लिए पुरानी पत्तियों का गिरना जरूरी है।
उत्तर:
- असत्य
- सत्य
- असत्य
- सत्य।
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
1. (घ)
2. (क)
3. (ग)
4. (ख)
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
पत्तियों के गिरने से मिट्टी को क्या लाभ होता है?
उत्तर:
मिट्टी में पोषक तत्त्व मिलते हैं ।
प्रश्न 2.
पेड़ को नया जीवन कब मिलता है ?
उत्तर:
जब पुरानी पत्तियाँ गिरती हैं और नई कोंपलें आती हैं।
प्रश्न 3.
पत्तियाँ क्यों गिरती हैं?
उत्तर:
ताकि नई कोंपलें निकल सकें ।
प्रश्न 4.
पेड़ का तना कब खुश हुआ?
उत्तर:
जब पेड़ पर पत्तियाँ, फूल और फल आ गए।
प्रश्न 5.
हमारे लिए क्या जरूरी है ?
उत्तर:
हमारे लिए पेड़ जरूरी है ।
प्रश्न 6.
पेड़ ने पत्तियों को क्या समझाया ?
उत्तर:
पेड़ ने बताया कि गिरना जरूरी है ताकि नया ने जीवन हो सके ।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
पेड़ पतझड़ के मौसम को कैसे समझाता है ?
उत्तर:
पेड़ बताता है कि पतझड़ में पत्तियाँ इसलिए गिरती हैं ताकि नई कोंपलें आ सकें । पुरानी पत्तियों के गिरने से पेड़ को फिर से जीवन मिलता है । यह प्रकृति का नियम है।
प्रश्न 2.
पत्तियों ने पेड़ से क्या पूछा और पेड़ ने क्या उत्तर दिया?
उत्तर:
पत्तियों ने पूछा कि क्या वे गिर जाएँगी और फिर लौट पाएँगी? पेड़ ने उत्तर दिया कि उनका गिरना जरूरी है ताकि पेड़ फिर से हरा-भरा हो सके।
प्रश्न 3.
पत्तियाँ गिरने पर फल और फूल की क्या प्रतिक्रिया होती है?
उत्तर:
पत्तियाँ गिरने की बात सुनकर फल और फूल हैरान हो जाते हैं । वे सोचते हैं कि क्या बिना पत्तियों के भी पेड़ जीवित रह पाएगा ।
प्रश्न 4.
इस पाठ में प्रकृति के किन-किन परिवर्तनों का उल्लेख है?
उत्तर:
इस पाठ में ऋतुओं के बदलने का वर्णन है- जैसे गर्मी, वर्षा, शरद, पतझड़ और वसन्त । गर्मी के बाद बारिश आई, फिर पत्तियाँ, फूल और फल आए। पतझड़ में पत्तियाँ गिरती हैं और फिर वसन्त में नया जीवन आता है । यही प्रकृति का चक्र है।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
इस पाठ से हमें जीवन के बारे में क्या शिक्षा मिलती है ?
उत्तर:
यह पाठ हमें सिखाता है कि जीवन में बदलाव जरूरी होते हैं। जैसे पेड़ अपनी पत्तियाँ खोकर फिर हरा-भरा होता है, वैसे ही हमें भी पुराने को छोड़कर आगे बढ़ना चाहिए। हमें प्रकृति से धैर्य, आशा और नवजीवन की प्रेरणा लेनी चाहिए ।
प्रश्न 2.
पेड़ ने पत्तियों को गिरने के लिए क्यों तैयार किया ?
उत्तर:
पेड़ ने पत्तियों को नया जीवन पाने के लिए तैयार किया। पेड़ ने पत्तियों को समझाया कि उनका गिरना प्रकृति का नियम है, यदि पत्तियाँ नहीं गिरेंगी तो नई कोंपलें नहीं निकल पाएँगी और पेड़ बूढ़ा होता जाएगा । गिरती हुई पत्तियाँ खाद बनकर मिट्टी को उपजाऊ बनाती हैं। इससे पेड़ को नए पत्ते, फूल और फल आने में मदद मिलती है। यह प्रक्रिया पेड़ के जीवन को फिर से ताजा और हरा-भरा बनाती है ।
पठित गद्यांश
(1)
पेड़ ने जवाब दिया- “तब मैं अपनी ही पत्तियों से उनका पोषक तत्त्व खींच लूँगा । ऐसा करने से वह कमजोर होती चली जाएँगी। वे पानी को वाष्प में भी नहीं बदल सकेंगी, फिर हवा के एक हल्के झोंके से गिर जाएँगी । इस तरह मेरी ही पत्तियाँ।
मुझसे अलग हो जाएँगी।” यह कहकर पेड़ चुप हो गया। एक पत्ती ने खामोशी तोड़ते हुए पूछा – “हम सब गिर जाएँगी ! तो क्या हमारे बिना रह लोगे?” पेड़ ने जवाब दिया- ” यह मेरे लिए बहुत कठिन होगा ।” एक पत्ती ने धीरे से पूछा – ” क्या हम एक पल में गिर जाएँगी?” पेड़ ने पत्ती से कहा – “नहीं, पहले धीरे-धीरे तुम्हारा रंग बदलेगा । उसके बाद तुम्हारे डंठल का रंग बदलेगा। फिर तुम्हारा डंठल कमजोर हो जाएगा। फिर तुम टूटकर मुझसे अलग हो जाओगी, फिर…… और फिर……।” यह कहकर पेड़ चुप हो गया।
प्रश्न –
- पेड़ अपना पोषक तत्त्व किससे खींच लेगा?
- क्या हमारे बिना रह लोगे ? यह प्रश्न किसने किससे किया ?
- पत्तियाँ पेड़ से अलग कैसे होती हैं?
- पेड़ के लिए बहुत कठिन क्या है?
उत्तर:
- पेड़ अपनी ही पत्तियों से खींच लेगा ।
- यह प्रश्न एक पत्ती ने पेड़ से किया है ।
- पत्तियों का पहले धीरे-धीरे रंग बदलेगा, उसके बाद डंठल का रंग बदलकर डंठल कमजोर हो जाता है तब पत्तियाँ पेड़ से टूटकर अलग हो जाती हैं ।
- पत्तियों के बिना रहना पेड़ के लिए बहुत कठिन है।
![]()
(2)
पेड़ ने बताया – “सुनहरा, नीला, बैंगनी, लाल या भूरा भी हो सकता है।” फल ने कहा- ” पत्तियों का रंग बदलेगा ! फिर तो बड़ा मजा आएगा ।” एक छोटी डाल बोली-“लेकिन पेड़ के उदास होने का कारण क्या है?” पेड़ कहता ही जा रहा था- ‘अभी गर्मी, फिर वर्षा, फिर जाड़ा और जाड़े के बाद पतझड़ ।” सब चौंक पड़े। एक टहनी ने पूछा- “पतझड़?” पेड़ ने जवाब दिया- “हाँ, पतझड़ । यानी पत्तियों का झड़ना। पहले पत्तियों का रंग बदलेगा फिर पत्तियाँ झड़ने लगेंगी। उसे पतझड़ कहा जाएगा ।”
प्रश्न –
- पत्तियों का रंग कैसा होता है ?
- गर्मी के बाद कौनसा मौसम आता है ?
- फिर तो बड़ा मजा आएगा’ ऐसा किसने कहा ?
- पतझड़ किसे कहा जाता है ?
उत्तर:
- पत्तियों का रंग सुनहरा, नीला, बैंगनी, लाल या भूरा आदि हो सकता है ।
- गर्मी के बाद वर्षा का मौसम आता है।
- ऐसा फल ने कहा ।
- पेड़ की पत्तियों का रंग बदलना और उसके बाद पत्तियाँ झड़ने लगेंगी, उसे पतझड़ कहा जाता है ।
इसलिए गिरती हैं पत्तियाँ Summary in Hindi
यह कहानी एक पेड़ और उसके अंगों – पत्तियों, फूलों और फलों के बीच संवाद के रूप में प्रस्तुत की गई है। शुरुआत में पेड़ बड़ा तो हो गया, लेकिन उस पर पत्तियाँ, फूल और फल नहीं थे। धीरे-धीरे मौसम बदला, बारिशें हुईं, धूप निकली और पेड़ पर पत्तियाँ, फूल, फिर फल आने लगे । एक दिन फल ने पेड़ से पूछा कि वह इतना खुश क्यों है?

पेड़ ने कहा कि अब उसके सारे अंग पत्तियाँ, फूल, फल मिलकर उसका जीवन सार्थक बना रहे हैं। मैं बहुत खुश हूँ, लेकिन वह यह भी जानता है कि अब पतझड़ आएगा और पत्तियाँ गिरने लगेंगी। फिर पेड़ सभी को समझाता है कि पत्तियाँ गिरती हैं तो ही पेड़ नया जीवन पाता है।
पुरानी पत्तियाँ गिरेंगी तभी नई कोंपलें, नए फूल और नए फल आएँगे। अगर पत्तियाँ न गिरें तो पेड़ कमजोर हो जाएगा क्योंकि वह सबको पोषण नहीं दे पाएगा। पेड़ यह भी बताता है कि पत्तियों के गिरने से मिट्टी में उपजाऊ तत्त्व मिलते हैं, जिससे पेड़ को शक्ति मिलती है । यह प्राकृतिक नियम है – कुछ पुराना गिरता है, तब ही नया जन्म लेता है ।
कठिन शब्दार्थ –
- तना = पेड़ का मोटा और सीधा हिस्सा (जिससे शाखाएँ निकलती हैं) ।
- कोंपल = नई कली या नया पत्ता ।
- शाखाएँ = डालियाँ |
- जाड़ा = सर्दी |
- पोषक = पोषण करने वाला ।
- पतझड़ = पत्तों का गिरना ।
- सेहत = स्वास्थ्य |
- टहनी = डाली ।
- झूमने लगे = लहराने लगे ।
Leave a Reply