Practicing these RBSE Solutions Class 4 Hindi Chapter 14 राजस्थान के गौरव Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 4 Hindi Chapter 14 राजस्थान के गौरव Question Answer
राजस्थान के गौरव Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें –
प्रश्न 1.
महाराणा कुम्भा के जीवन के बारे में चर्चा करें ।
उत्तर:
महाराणा कुम्भा मेवाड़ के शक्तिशाली शासक थे। जिनका शासन 1433 से 1468 तक रहा। उन्होंने विजय स्तम्भ बनवाया, संगीत व साहित्य को बढ़ावा दिया। वे कुशल योद्धा और वीणा वादक भी थे ।
प्रश्न 2.
राजस्थान के लोक-देवताओं के बारे में अपने शिक्षक से चर्चा करें।
उत्तर:
विद्यार्थी इस पर अपने शिक्षक से चर्चा करें । राजस्थान के लोग लोक – देवताओं में गहरी आस्था रखते हैं और उनको लोग पूजते हैं। बाबा रामदेव, तेजाजी, पाबूजी जैसे देवताओं की लोककथाएँ और मेले बहुत प्रसिद्ध हैं। ये देवता जनता के रक्षक और जनसेवक माने जाते हैं।
प्रश्न 3.
बाबा रामदेव को ‘रामसा पीर’ क्यों कहते हैं?
उत्तर:
क्योंकि उन्होंने सभी धर्मों को समान सम्मान दिया। बाबा रामदेव को सभी धर्मों के लोग पूजते हैं । हिन्दू उनको ‘कृष्ण’ के रूप में पूजते हैं तथा मुसलमान उन्हें ‘रामसा पीर’ के रूप में पूजते हैं ।
प्रश्न 4.
श्रीलाल जोशी के जीवन से आपको क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर:
श्रीलाल जोशी के जीवन से हमें यह प्रेरणा मिलती है कि परम्परागत कला को आधुनिकता से जोड़कर भी नई ऊँचाइयाँ पाई जा सकती हैं। उनकी लगन और सृजनशीलता से हमें अपनी संस्कृति और कला के प्रति प्रेम और समर्पण की शिक्षा मिलती है ।

सोचो और लिखो-
(क) प्रश्नों के नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
प्रश्न 1.
महाराणा कुंभा ने किस दुर्ग में विजय स्तंभ बनवाया ?
(अ) कुंभलगढ़
(ब) चित्तौड़गढ़
(स) अचलगढ़
(द) बसंतगढ़
उत्तर:
(ब) चित्तौड़गढ़
प्रश्न 2.
बाबा रामदेव का जन्म कहाँ हुआ था?
(अ) जोधपुर
(ब) जयपुर
(स) बाड़मेर
(द) उदयपुर
उत्तर:
(स) बाड़मेर
![]()
(ख) मिलान करो-

उत्तर:
1. (ग)
2. (क)
3. (ख)
(ग) रिक्त स्थान की पूर्ति करें-
प्रश्न 1.
बाबा रामदेव का मेला ……….. माह में लगता है।
उत्तर:
भादो
प्रश्न 2.
श्रीलाल जोशी का जन्म ………. जिले के शाहपुरा में हुआ था।
उत्तर:
भीलवाड़ा
प्रश्न 3.
कुंभलगढ़ की दीवार इतनी चौड़ी है कि उस पर एक साथ ……….. घोड़े दौड़ सकते हैं
उत्तर:
चार-चार।
(घ) नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
प्रश्न 1.
‘अभिनव भरताचार्य’ की उपाधि किसे एवं क्यों दी गई ?
उत्तर:
अभिनव भरताचार्य की उपाधि महाराणा कुम्भा को दी गई थी । यह उपाधि उन्हें राजस्थान में संगीत और साहित्य को बढ़ावा देने के कारण विद्वानों द्वारा दी गई।
प्रश्न 2.
श्रीलाल जोशी की किस फड़ पर भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया?
उत्तर:
श्रीलाल जोशी की प्रसिद्ध फड़ ‘देवनारायण महागाथा’ पर भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया ।
प्रश्न 3.
बाबा रामदेव ने अपना पूरा जीवन किन कार्यों में लगाया?
उत्तर:
बाबा रामदेव ने अपना पूरा जीवन गौरक्षा, लोककल्याण और समाज सेवा में लगा दिया। उन्होंने गरीबों, दलितों और असहाय लोगों की मदद की और सभी को समानता का सन्देश दिया। उनका जीवन प्रेम, करुणा और भक्ति का उदाहरण है ।
प्रश्न 4.
महाराणा कुम्भा ने विजय स्तम्भ का निर्माण क्यों करवाया?
उत्तर:
महाराणा कुम्भा ने विजय स्तम्भ का निर्माण मालवा के महमूद खिलजी को पराजित कर मेवाड़ की विजय के प्रतीक रूप में करवाया ।
(ङ) नीचे दिए गए शब्दों के बारे में लिखिए-
- परचा – ………………
- वल्लकी – ………………
- रावणहत्था – ………………
- रुणीचा रा धणी – ………………
उत्तर:
- परचा – साबित करने के लिए प्रमाण या सबूत, (बाबा रामदेव के चमत्कार) परचा कहलाते हैं।
- वल्लकी – एक प्रकार का प्राचीन वाद्य यन्त्र वीणा है । राणा कुंभा की वीणा का नाम ‘वल्लकी’ है ।
- रावणहत्था – प्राचीन भारतीय वाद्ययंत्र है। यह राजस्थान का एक लोकप्रिय तार वाद्ययन्त्र है।
- रुणीचा रा धणी – यह बाबा रामदेवजी के लिए श्रद्धा से कहा जाने वाला सम्बोधन है। जिसका अर्थ है रुणिचा क्षेत्र के स्वामी।
भाषा की बात-
(क) निम्नलिखित वाक्यों में उचित विराम चिह्न लगाइए-
- महाराणा कुम्भा एक महान शासक थे
- बाबा रामदेव ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया
- श्रीलाल जोशी प्रसिद्ध फड़ चित्रकार थे क्या आपने उनका नाम सुना है
उत्तर:
- महाराणा कुम्भा एक महान शासक थे ।
- बाबा रामदेव ने सामाजिक समरसता का संदेश दिया ।
- श्रीलाल जोशी प्रसिद्ध फड़ चित्रकार थे। क्या आपने उनका नाम सुना है?
(ख) निम्नलिखित साधारण वाक्यों से आज्ञावाचक वाक्य बनाइए-

उत्तर:
tablee 1
साधारण वाक्य 1. आप अपनी पसंद की
पुस्तक पढ़ रहे हो । 2. आप सतोलिया खेल रहे हैं।
आज्ञावाचक वाक्य आप अपनी पसंद की
पुस्तक पढ़ो।
आप सतोलिया खेलो।
3. फड़ चित्रण देख रहे फड़ चित्रण देखो।
हैं ।

राजस्थान के गौरव प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्क प्रश्न-
प्रश्न 1.
महाराणा कुम्भा ने विजय स्तम्भ का निर्माण करवाया था-
(क) बाबर विजय की स्मृति में
(ख) महाराणा प्रताप की स्मृति में
(ग) मालवा के मुहम्मद खिलजी पर विजय स्मृति में
(घ) राणा सांगा की जीत के लिए
उत्तर:
(ग) मालवा के मुहम्मद खिलजी पर विजय स्मृति में
प्रश्न 2.
‘रामसा पीर’ किसे कहा जाता है ?
(क) तुलसीदास
(ख) बाबा रामदेव
(ग) मीराबाई
(घ) संत रविदास
उत्तर:
(ख) बाबा रामदेव
प्रश्न 3.
श्रीलाल जोशी किस कला के प्रसिद्ध चित्रकार थे ?
(क) मधुबनी
(ख) फड़ चित्रकला
(ग) वारली चित्रकला
(घ) गोंड चित्रकला
उत्तर:
(ख) फड़ चित्रकला
![]()
प्रश्न 4.
महाराणा ने कितने किले बनवाये थे ?
(क) 84
(ख) 9
(ग) 32
(घ) 4
उत्तर:
(ग) 32
प्रश्न 5.
‘अभिनव भरताचार्य’ की उपाधि किसे दी गई ?
(क) बाबा रामदेव
(ख) महाराणा कुम्भा
(ग) श्रीलाल जोशी
(घ) तुलसीदास
उत्तर:
(ख) महाराणा कुम्भा
प्रश्न 6.
महाराणा कुम्भा ने किस वाद्ययंत्र में विशेष योग्यता प्राप्त की थी?
(क) रावणहत्था
(ख) वीणा वादन
(ग) मृदंग
(घ) तबला
उत्तर:
(ख) वीणा वादन
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(पुत्री, मंडन, कपड़े, परचा)
प्रश्न 1.
………. इनका प्रसिद्ध वास्तुकार था ।
उत्तर:
मंडन
प्रश्न 2.
इनकी ………. रमाबाई भी वीणावादन में प्रवीण थी।
उत्तर:
पुत्री
प्रश्न 3.
इनके चमत्कार …….. कहलाते हैं ।
उत्तर:
परचा
प्रश्न 4.
फड़ ……… पर चित्रित एक कहानी होती है।
उत्तर:
कपड़े ।
सत्य / असत्य-
- महाराणा कुम्भा ने विजय स्तम्भ का निर्माण अपनी हार की स्मृति में करवाया।
- श्रीलाल जोशी एक प्रसिद्ध फड़ चित्रकार थे ।
- बाबा रामदेव ने जात-पाँत और भेदभाव का समर्थन | किया था ।
- महाराणा कुम्भा एक महान् संगीतकार भी थे।
उत्तर:
- असत्य
- सत्य
- असत्य
- सत्य ।
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
1. (घ)
2. (क)
3. (ख)
4. (ग)
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
महाराणा कुम्भा कौन थे ?
उत्तर:
महाराणा कुम्भा मेवाड़ के प्रतापी और विद्वान शासक थे ।
प्रश्न 2.
श्रीलाल जोशी कौन थे ?
उत्तर:
राजस्थानी लोककला के प्रसिद्ध फड़ चित्रकार थे ।
प्रश्न 3.
विजय स्तम्भ का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर:
मेवाड़ के शासक महाराणा कुम्भा ने करवाया ।
प्रश्न 4.
रुणिचा किससे जुड़ा हुआ स्थान है ?
उत्तर:
रुणिचा बाबा रामदेव का कर्म – स्थान है ।
प्रश्न 5.
‘मेवाड़ की आँख’ किसे कहा जाता है?
उत्तर:
कुम्भलगढ़ के ऊपर बना भीतरी दुर्ग कटारगढ़ कुम्भा का निवास स्थान था जिसे ‘मेवाड़ की आँख’ कहा जाता है।
प्रश्न 6.
बाबा रामदेव का सन्देश क्या था?
उत्तर:
आपसी भाईचारे और समानता का सन्देश था ।
प्रश्न 7.
रावणहत्था क्या है ?
उत्तर:
यह प्राचीन भारतीय वाद्य यन्त्र है । जो राजस्थान में लोकप्रिय है।
लघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
श्रीलाल जोशी किस क्षेत्र से जुड़े थे और उनकी क्या विशेषता थी?
उत्तर:
श्रीलाल जोशी राजस्थान के प्रसिद्ध फड़ चित्रकार थे। उन्होंने धार्मिक कथाओं को फड़ चित्रकला में चित्रित किया, उनकी कला को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली।

प्रश्न 2.
विजय स्तम्भ का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
विजय स्तम्भ चित्तौड़गढ़ में स्थित एक भव्य स्तम्भ हैं। इस नौ मंज़िला स्तम्भ को ‘देवी-देवताओं का अजायबघर’ कहा जाता है। यह स्थापत्य और ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण है।
प्रश्न 3.
श्रीलाल जोशी को कौन-कौन से सम्मान प्राप्त हुए?
उत्तर:
श्रीलाल जोशी को उनकी चित्रकला के लिए कई पुरस्कार प्राप्त हुए । उनकी प्रसिद्ध फड़ ‘देवनारायण महागाथा’ पर भारत सरकार ने डाक टिकिट जारी किया है । इन्हें कला के क्षेत्र में योगदान के लिए सन् 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया ।
प्रश्न 4.
महाराणा कुम्भा ने संगीत और साहित्य में क्या योगदान दिया?
उत्तर:
महाराणा कुम्भा केवल वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि एक महान् संगीतज्ञ और साहित्यकार भी थे। उन्होंने ‘संगीतराज’ नामक ग्रन्थ की रचना की तथा साहित्य के क्षेत्र में मेवाड़ वंश के कुलदेवता पर आधारित ‘एकलिंग महात्म्य’ इनका प्रसिद्ध नाटक है
![]()
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
राजस्थान के लोकदेवताओं के बारे में लोग क्या मानते हैं?
उत्तर:
राजस्थान में लोकदेवताओं को ईश्वर के समान माना जाता है। इनमें बाबा रामदेव, तेजाजी, पाबूजी जैसे वीर शामिल हैं। वे समाज में न्याय, सेवा और एकता का प्रतीक हैं। ग्रामीण समाज इनके मेलों और कथाओं से जुड़ा है। इनकी कथाएँ पीढ़ी दर पीढ़ी सुनाई जाती हैं। ग्रामीण लोग इनके प्रति अपनी पूरी श्रद्धा और भक्ति का भाव रखते हैं ।
प्रश्न 2.
कुम्भलगढ़ किले की विशेषता बताइए ।
उत्तर:
कुम्भलगढ़ का किला महाराणा कुम्भा द्वारा बनाया गया है जो अरावली पर्वतमाला की ऊँचाई पर स्थित है। कुम्भलगढ़ के परकोटे की दीवार दुनिया की दूसरी सबसे चौड़ी, ऊँची और लम्बी दीवार है जिस पर चार- चार घोड़े एकसाथ दौड़ सकते हैं। कुम्भलगढ़ के ऊपर बना भीतरी दुर्ग कटारगढ़ कुम्भा का निवास स्थान था जिसे ‘मेवाड़ की आँख’ कहा जाता है। यह किला बहुत मजबूत और सुरक्षित माना जाता है ।
पठित गद्यांश
(1)
राजस्थान के ‘पंचपीरों में शामिल प्रसिद्ध लोकदेवता (और समाज सुधारक बाबा रामदेव का जन्म बाड़मेर के तँवर वंशीय अजमालजी और मैणादे के यहाँ हुआ। हिंदू इन्हें कृष्ण के रूप में तथा मुसलमान इन्हें ‘रामसा पीर’ के रूप में पूजते हैं।
इनके चमत्कार ‘परचा’ कहलाते हैं । इनके अनेक चमत्कारों की कहानियाँ जनमानस में प्रचलित हैं जैसे- भैरव नामक राक्षस का वध करके उसके आतंक से लोगों की रक्षा करना, मक्का से पीरों के बर्तन मँगवाना, रानी नेतलदे को परचा दिखाना इत्यादि ।
प्रश्न –
- बाबा रामदेव का जन्म कहाँ हुआ था ?
- राजस्थान के ‘पंचपीरों’ में कौन शामिल है ?
- ‘परचा’ किसे कहते हैं?
- हिन्दू और मुसलमान रामदेव को किस रूप में पूजते हैं?
उत्तर:
- बाबा रामदेव का जन्म बाड़मेर के तँवर वंशीय अजमालजी और मैणादे के यहाँ हुआ ।
- राजस्थान के पंचपीरों में प्रसिद्ध लोकदेवता और समाज सुधारक रामदेवजी शामिल है।
- रामदेवजी के चमत्कार ‘परचा’ कहलाते हैं ।
- रामदेवजी को हिन्दू कृष्ण के रूप में तथा मुसलमान इन्हें ‘रामसा पीर’ के रूप में पूजते हैं ।
(2)
इनके द्वारा चित्रित प्रसिद्ध फड़ चित्रों में देवनारायण महागाथा, हल्दीघाटी की लड़ाई, पद्मिनी का जौहर, रानी हाड़ी, ढोला मारू, रामायण, महाभारत आदि प्रमुख हैं।
फड़ चित्रण के विषय लोक देवता, पौराणिक व ऐतिहासिक पात्र होते हैं। फड़ कपड़े पर चित्रित एक कहानी होती है जिसके चित्रों में प्राकृतिक रंगों का प्रयोग किया जाता है । श्रीलाल जोशी की प्रसिद्ध फड़ ‘देवनारायण महागाथा’ पर भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया है। भारत सरकार द्वारा इन्हें कला के क्षेत्र में योगदान के लिए सन् 2006 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया।
प्रश्न –
- फड़ चित्रण के विषय कौनसे होते हैं ?
- भारत सरकार ने डाक टिकट किस पर जारी किया है ?
- भारत सरकार ने श्रीलाल जोशी को पद्मश्री से कब सम्मानित किया?
- श्रीलाल जोशी के प्रसिद्ध फड़ चित्र कौनसे हैं ?
उत्तर:
- फड़ चित्रण के विषय लोकदेवता, पौराणिक व ऐतिहासिक पात्र हाते हैं ।
- श्रीलाल जोशी की प्रसिद्ध फड़ ‘देवनारायण महागाथा’ पर भारत सरकार ने डाक टिकट जारी किया है ।
- सन् 2006 में ।
- श्रीलाल जोशी के प्रसिद्ध फड़ चित्रों में देवनारायण महागाथा, हल्दीघाटी की लड़ाई, पद्मिनी का जौहर, रानी हाड़ी, ढोला मारू, रामायण, महाभारत आदि प्रमुख हैं।
राजस्थान के गौरव Summary in Hindi
यह पाठ राजस्थान के तीन महान व्यक्तियों के बारे में जानकारी देता है-
- महाराणा कुम्भा – महाराणा कुम्भा मेवाड़ के एक महान शासक थे । उन्होंने चित्तौड़ में विजय- स्तम्भ बनवाया और कई दुर्गों का निर्माण कराया। वे संगीत और साहित्य के प्रेमी थे और स्वयं वीणा वादक थे। उन्होंने ‘संगीतराज’ जैसे ग्रन्थ भी लिखे ।
- बाबा रामदेव-बाबा रामदेव एक संत, समाज सुधारक और लोकदेवता थे । वे गरीबों और पीड़ितों के लिए काम करते थे और हिन्दू-मुस्लिम एकता के प्रतीक माने जाते हैं । उनकी लोककथाएँ और चमत्कार प्रसिद्ध हैं । ” रुणिचा रा धणी” के नाम से उन्हें जाना जाता है ।
- श्रीलाल जोशी – श्रीलाल जोशी राजस्थान की प्रसिद्ध लोककला “फड़ चित्रण” के चित्रकार थे। उन्होंने देवनारायण महागाथा जैसे विषयों पर सुन्दर चित्र बनाए। उन्हें 2006 में पद्मश्री सम्मान मिला।

कठिन शब्दार्थ—
- रियासत = राज्य या शासन क्षेत्र ।
- शासनकाल = शासन करने का समय ।
- स्थापत्य = भवन या निर्माण कला ।
- वास्तुकला = इमारतों की रचना से जुड़ी कला ।
- दुर्ग = किला ।
- मनोती = मन्नत।
- वीणावादन = वीणा बजाना ।
- ग्रन्थ = बड़ी किताब ।
- श्रद्धा = आस्था, विश्वास ।
- श्रद्धालु = भक्त।
- चमत्कार = परचा |
- सामाजिक समरसता = समाज में समानता और मेल ।
- संघर्ष = बाधाओं से लड़ना।
- वंदनीय = पूजनीय ।
- फड़ चित्रण = राजस्थान की पारम्परिक कपड़े पर चित्र बनाने की कला ।
- लोककला = लोक़ समाज की पारम्परिक कला ।
- दर्शक = देखने वाला ।
- उत्तुक = इच्छुक ।
- पद्मश्री = भारत सरकार द्वारा दिया गया सम्मान ।
- चितेरे = चित्रकार |
- महिमा = महत्व |
- विजय = जीत ।
- सौहार्द = भाई चारा, स्नेह ।
- आतंक = भय।
- असाध्य = लाइलाज ।
Leave a Reply