Practicing these RBSE Solutions Class 4 Hindi Chapter 16 मेल-मिलाप Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 4 Hindi Chapter 16 मेल-मिलाप Question Answer
मेल-मिलाप Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें-
प्रश्न 1.
आपके जिले की विशेषताओं का पता लगाइए।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं अपने-अपने जिले की विशेषताएँ बताएँ ।
प्रश्न 2.
यदि जिलों की तरह आपके मित्र अपने-आपको बड़ा बताकर आपस में बोलचाल बन्द कर दें तो आप किस तरह के प्रयास करेंगे?
उत्तर:
यदि मेरे मित्र जिलों की तरह अपने आपको बड़ा बताकर बोलचाल बन्द कर दें, तो मैं उन्हें समझाऊँगा कि हर किसी में कोई न कोई विशेषता होती है। आपसी मेल-जोल और एकता से ही सच्चा सम्मान और खुशी मिलती है ।
प्रश्न 3.
इस कहानी को अपने शब्दों में सुनाइए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं कक्षा में सुनाएँ ।
प्रश्न 4.
सभी जिलों के लोग आपस में किस बात पर बहस कर रहे थे?
उत्तर:
सभी जिलों के लोग आपस में अपने-अपने जिले की भाषा, गीत, संस्कृति, मिठाइयाँ, लोकगीत और पर्यटन की विशेषताओं को सबसे अच्छा बताकर एक-दूसरे से श्रेष्ठता सिद्ध करने की कोशिश कर रहे थे।
प्रश्न 5.
अंजना ने लोगों को कैसे समझाया ?
उत्तर:
अंजना ने लोगों को समझाया कि सभी जिलों की अपनी-अपनी विशेषताएँ हैं और सभी मिलकर ही राजस्थान के सौन्दर्य को बढ़ाते हैं । उसने बताया कि एक-दूसरे को छोटा या बड़ा मानने से आपसी प्रेम और एकता खत्म हो जाती है ।
प्रश्न 6.
पाठ के अन्त में सभी ने क्या महसूस किया और उन्होंने क्या निर्णय लिया?
उत्तर:
पाठ के अन्त में सभी ने महसूस किया कि आपस में लड़ने से कोई लाभ नहीं है। उन्होंने मिलकर यह निर्णय लिया कि वे सभी एक होकर राजस्थान को और भी सुन्दर और श्रेष्ठ बनाएँगे ।
प्रश्न 7.
आपके गाँव या शहर की भाषा और संस्कृति में कौन-कौनसी विशेषताएँ हैं?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
![]()
सोचो और लिखो-
प्रश्न 1.
अजमेर जिले में क्या-क्या प्रसिद्ध हैं?
(क) ब्रह्माजी का मंदिर
(ख) सावित्रीजी का मंदिर
(ग) पुष्कर सरोवर
(घ) उपर्युक्त सभी
उत्तर:
(घ) उपर्युक्त सभी
प्रश्न 2.
सभी जिले वाले आपस में किस बात पर बहस कर रहे थे ?
(क) पर्यावरण पर
(ख) बढ़ती जनसंख्या पर
(ग) भाषा और संस्कृति की श्रेष्ठता पर
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) भाषा और संस्कृति की श्रेष्ठता पर
प्रश्न 3.
पाठ के आधार पर निम्नलिखित वाक्य पूरे करें-
(क) जयपुर को ………….. नगरी कहा जाता है।
(ख) जोधपुर की भाषा ……….. है ।
(ग) पाठ में …………. राज्य के जिलों की चर्चा की गई है।
(घ) चित्तौड़गढ़ जिले की संस्कृति ……… बलिदान से जुड़ी है।
उत्तर:
(क) गुलाबी
(ख) मारवाड़ी
(ग) राजस्थान
(घ) शौर्य और ।
प्रश्न 4.
उदयपुर जिले की भाषा में अपनापन नहीं मिलता है। (सही / गलत)
उत्तर:
गलत
प्रश्न 5.
बीकानेर जिले का भुजिया व रसगुल्ला विश्व भर में प्रसिद्ध हैं । (सही / गलत)
उत्तर:
सही
प्रश्न 6.
लांगुरिया लोकगीत है । (सही / गलत)
उत्तर:
सही
मेरी बात सबकी बात-
मिलान करो –

उत्तर:
1. (स)
2. (द)
3. (ब)
4. (य)
5. (37)
• अपने परिवार के सदस्यों से विभिन्न जिलों से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर अपनी कक्षा में सुनाइए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
यह भी करें-
प्रश्न 1.
पाठ में ‘बीकाणा’ किसे कहा गया है? अन्य जिलों के दूसरे नामों को खोजें और साथियों से चर्चा करें।
उत्तर:
पाठ में ‘बीकाणा’ बीकानेर को कहा गया है । इस पाठ में जयपुर – गुलाबी नगरी, उदयपुर- झीलों की नगरी, चित्तौड़गढ़ – वीर-वीरांगनाओं की भूमि, धौलपुर – बीहड़ क्षेत्र, जैसलमेर – रेतीला धोरा री भूमि आदि जिलों की चर्चा की गयी है ।
प्रश्न 2.
इस पाठ में जिलों की विशेषता बताई है । आप भी अपने दोस्तों से ऐसे प्रश्न पूछिए जिनसे उनकी विशेषता, गुण, आदत और रुचि का पता चले।
I. …………………….
II. …………………….
III. ……………………..
उत्तर:
I. तुम्हें खाली समय में क्या करना सबसे ज्यादा पसन्द है और क्यों ?
II. अगर तुम्हें किसी एक जगह घूमने जाना हो तो तुम कहाँ जाना चाहोगे ?
III. तुम किसी समस्या को हल करने के लिए आमतौर पर क्या तरीका अपनाते हो ?
आओ रचना करें-
प्रश्न 1.
आपके जिले में क्या प्रसिद्ध है ? (वस्तु, स्थल, नृत्य) उसका चित्र बनाइए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
प्रश्न 2.
अपनी भाषा और संस्कृति की विशेषताओं को बताने के लिए किसी एक जिले की भूमिका निभाकर उसका परिचय दीजिए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
प्रश्न 3.
कल्पना कीजिए कि आपके बस्ते में रखे पेन और पुस्तक में स्वयं को बड़ा बताने की बहस छिड़ गई है। उनकी बातचीत का संवाद तैयार कीजिए |
पेन – …………………………
पुस्तक – …………………….
पेन – …………………….
पुस्तक – …………………
उत्तर:
पेन – अरे पुस्तक! तुम्हारे से पहले मेरा जन्म हुआ है अतः मैं तुमसे बड़ा हूँ ।
पुस्तक – बताओ तुम कैसे बड़े हो ?
पेन – जब तक मेरे द्वारा लिखा नहीं जाएगा तो छपेगा कैसे?
पुस्तक – अरे भाई ! लिखने के तो और भी कई साधन हैं ।
पेन – वे सभी मेरे ही रूप हैं ।
पुस्तक – अच्छा ठीक है, तुम बड़े हो ।
![]()
प्रश्न 4.
राजस्थान के विभिन्न जिलों की भाषा, संस्कृति और परंपरा को दर्शाने वाला एक चार्ट शिक्षक की सहायता से बनाइए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।
भाषा की बात-
प्रश्न 1.
कहानी में आए विभिन्न जिलों की बोलियों में बोले गए शब्दों को आप अपनी स्थानीय बोली में लिखिए-
- म्हारी – ……..
- अठे – …………..
- कठे – ………………..
- सगळा – ………………
- इणे – …………….
उत्तर:
- म्हारी – हमारी, मेरी
- अठे – यहाँ
- कठे – कहाँ
- सगळा – सभी
- इणे – इसे
प्रश्न 2.
नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं, उनको पाठ में खोजिए और जिस वाक्य में ये शब्द आए हैं उस वाक्य को यहाँ लिखिए ।
- बढ़ती – ……………………..
- सुनहरी – …………………..
- अपनी बारी – ……………….
- महान – ………………….
उत्तर:
- बढ़ती – बात बढ़ती ही जा रही थी ।
- सुनहरी – सुनहरी रेत री दुनिया ही अनोखी है।
- अपनी बारी – अजमेर वाला भी अपनी बारी का इन्तजार कर रहा था ।
- महान – परम्परा अर संस्कृति मिलर ही तो इण प्रदेश ने सुन्दर अर महान बणावै ।
प्रश्न 3.
नीचे दिए गए शब्दों से नए वाक्य बनाइए ।
संस्कृति – …………………………
परंपरा – …………………………
उत्तर:
संस्कृति – भारत की संस्कृति बहुत पुरानी और समृद्ध है।
परंपरा – प्रत्येक त्योहार को हमारी परम्परा के अनुसार पूजा जाता है ।
आलोचनात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
यदि अंजना की जगह आप होते तो लोगों को एकता का संदेश देने के लिए क्या कहते ?
उत्तर:
यदि अंजना की जगह मैं होता तो लोगों से कहता “हम सब एक ही मिट्टी से बने हैं और हमारी ताकत हमारी एकता में है । अगर हम आपस में मिलजुल कर रहें तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होगा । एकता से ही समाज आगे बढ़ता है।
प्रश्न 2.
अगर आपको अपने गाँव, जिले, राज्य या देश की विशेषताओं को लोगों को बताने का मौका मिले तो आप कौन-कौनसे तरीके अपनाएँगे?
उत्तर:
अगर मुझे अपने गाँव जिले, राज्य या देश की विशेषताओं को लोगों को बताने का मौका मिले तो मैं ये तरीके अपनाऊँगा-
- नुक्कड़ नाटक या सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए लोगों को जानकारी दूँगा ।
- पर्चे और पोस्टर बनवाकर सार्वजनिक स्थानों पर लगवाऊँगा।
- सोशल मीडिया और वीडियो प्रस्तुति का प्रयोग करूँगा ताकि अधिक लोग जान सके ।
प्रश्न 3.
आपको अपना विद्यालय बहुत अच्छा लगता है । विद्यालय की विशेषताओं को अधिक से अधिक लोगों तक तकनीक और इंटरनेट का उपयोग करके कैसे पहुँचाया जा सकता है ? बताइए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें।
प्रश्न 4.
अगर सभी जिले वाले एक-दूसरे की विशेषताओं को नकारते रहते तो क्या होता? इससे राज्य की एकता पर क्या असर पड़ सकता है?
उत्तर:
अगर सभी जिलों के लोग एक-दूसरे की विशेषताओं को नकारते रहते, तो इससे आपसी मतभेद और झगड़े बढ़ सकते थे। हर कोई खुद को श्रेष्ठ और दूसरों को तुच्छ समझने लगता जिसका सीधा असर राज्य की एकता पर पड़ता । एकता और भाईचारे के बिना कोई भी राज्य या देश प्रगति नहीं कर सकता।
मेल-मिलाप प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न –
प्रश्न 1.
लोग किस बात पर बहस कर रहे थे ?
(क) अपने क्षेत्र की खाद्य सामग्री पर
(ख) अपने क्षेत्र की वेशभूषा पर
(ग) अपने-अपने जिलों की श्रेष्ठता पर
(घ) अपने-अपने खेलों पर
उत्तर:
(ग) अपने-अपने जिलों की श्रेष्ठता पर
प्रश्न 2.
लोगों की आपसी बहस से अंजना हुई –
(क) दुःखी
(ख) क्रोधित
(ग) खुश
(घ) प्रसन्न
उत्तर:
(क) दुःखी
प्रश्न 3.
राज्य की एकता किस पर निर्भर करती है ?
(क) लड़ाई पर
(ख) अलगाव पर
(ग) सहयोग और समानता पर
(घ) ताकत पर
उत्तर:
(ग) सहयोग और समानता पर
प्रश्न 4.
जयपुर में कौनसी भाषा बोलते हैं?
(क) ढूंढाड़ी
(ख) मेवाड़ी
(ग) मारवाड़ी
(घ) बृज
उत्तर:
(क) ढूंढाड़ी
प्रश्न 5.
एकता से क्या होता है ?
(क) समाज बिखरता है
(ख) विकास रुकता है
(ग) शान्ति और प्रगति होती है
(घ) लोग लड़ते हैं
उत्तर:
(ग) शान्ति और प्रगति होती है
प्रश्न 6.
अंजना ने लोगों को क्या समझाया ?
(क) अकेले रहना बेहतर है
(ख) सभी जिलों की विशेषताएँ महत्वपूर्ण हैं
(ग) केवल पढ़ाई जरूरी है
(घ) कोई काम मत करो
उत्तर:
(ख) सभी जिलों की विशेषताएँ महत्वपूर्ण हैं
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(दीवानी, बहस, राजस्थान, अंजना)
प्रश्न 1.
उनमें एक अजीब सी ………. छिड़ गई ।
उत्तर:
बहस
प्रश्न 2.
म्हारी मारवाड़ी बोली री मिठास री तो दुनिया ……… है ।
उत्तर:
दीवानी
प्रश्न 3.
…………… की बात सुनकर सभी लोग चुप हो गए।
उत्तर:
अंजना
प्रश्न 4.
हम सबका गौरव और पहचान एक ही है और वह है ……..।
उत्तर:
राजस्थान
सत्य / असत्य-
- सभी लोग शुरू में एक-दूसरे की तारीफ कर रहे थे ।
- सभी जिलों की खासियतें मिलकर राज्य की पहचान बनाती हैं।
- अंजना ने लोगों को आपस में लड़ने की सलाह दी।
- पाठ के अन्त में सभी ने एकता का महत्त्व समझा ।
उत्तर:
- असत्य
- सत्य
- असत्य
- सत्य
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
1. (घ)
2. (क)
3. (ख)
4. (ग)
![]()
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
अंजना कौन थी ?
उत्तर:
वह एक समझदार और शान्त स्वभाव की महिला थी ।
प्रश्न 2.
अंजना ने क्या सलाह दी ?
उत्तर:
सभी जिलों की विशेषताओं को मान्यता देने की सलाह दी।
प्रश्न 3.
राज्य की पहचान किनसे मिलकर बनती है ?
उत्तर:
सभी जिलों की खासियतों से मिलकर बनती है।
प्रश्न 4.
अंजना ने लोगों को क्या करने को कहा ?
उत्तर:
एक-दूसरे की बात को समझने और सम्मान देने को कहा ।
प्रश्न 5.
सभी जिलों में क्या समानता है?
उत्तर:
वे सभी एक राज्य का हिस्सा हैं ।
प्रश्न 6.
लोगों के बीच कौनसी भावना की कमी थी ?
उत्तर:
एकता और समझदारी की।
लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
सभी जिलों की क्या विशेषता थी?
उत्तर:
हर जिले की अपनी-अपनी संस्कृति और पहचान थी । कोई कृषि में आगे था तो कोई उद्योग में। किसी का खानपान खास था तो किसी की भाषा मिठास युक्त थी । सब जिले अपनी-अपनी जगह श्रेष्ठ थे
प्रश्न 2.
राज्य की एकता बनाए रखने के लिए क्या जरूरी है?
उत्तर:
सभी जिलों का सम्मान करना जरूरी है । हमें विविधताओं में भी एकता को स्वीकार करना चाहिए। एक-दूसरे से सीखना और सहयोग करना चाहिए ।
प्रश्न 3.
लोगों ने एक-दूसरे से माफी क्यों माँगी?
उत्तर:
लोगों ने महसूस किया कि वे गलत कर रहे थे। वे दूसरों की विशेषताओं को नहीं समझ पाए थे। उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ । इसलिए उन्होंने माफी माँगकर एक-दूसरे को गले लगाया ।
प्रश्न 4.
लोगों के झगड़े से अंजना को कैसा लगा?
उत्तर:
अंजना को सबका झगड़ना अच्छा नहीं लगा । उसे चिन्ता हुई कि लोग बिना वजह बहस कर रहे हैं । वह सोचने लगी कि सबको कैसे समझाया जाए । उसने सभी को शान्ति से समझाने का निश्चय किया ।
प्रश्न 5.
इस पाठ में बीकानेर की क्या विशेषता बताई गई है ?
उत्तर:
इस पाठ में बीकानेर की भाषा को अनोखा बताया है। और बीकानेर की कहावत ‘नीर थोड़ो, नेह घणो’ अतिथि सत्कार का गुणगान करती है यहाँ की भुजिया और रसगुल्ले बहुत प्रसिद्ध हैं । लोग बीकानेर को प्रेम से ‘बीकाणो’ कहते हैं ।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
इस पाठ से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
इस पाठ से हमें अनेक शिक्षाएँ मिलती हैं-
- हमें अपनी-अपनी विशेषताओं पर गर्व करना चाहिए, लेकिन दूसरों की विशेषताओं का सम्मान भी करना चाहिए ।
- हर क्षेत्र की अपनी अलग पहचान और उपयोगिता होती है ।
- मिल-जुलकर रहने से परिवार, समाज और देश मजबूत बनता है।
- सच्ची एकता तभी सम्भव है जब हम सब एक-दूसरे की खूबियों को समझें और अपनाएँ ।
प्रश्न 2.
अंजना को देखकर हमें क्या प्रेरणा मिलती है?
उत्तर:
अंजना हमें यह सिखाती है कि जब भी विवाद हो, तो समझदारी और शान्ति से समाधान निकालना चाहिए। उसने अपनी बुद्धिमता और विनम्रता से सबको एक साथ लाने का प्रयास किया। वह यह प्रेरणा देती है कि हमें आपसी मतभेद को दूर कर एकता बनाए रखनी चाहिए। उसकी तरह हमें सबको साथ लेकर चलना चाहिए ।
![]()
पठित गद्यांश
(1)
हर जिलावासी अपने-अपने जिले की श्रेष्ठता साबित करने में लगा था। अब तक कई जिले वाले अपनी बात कहने से वंचित थे लेकिन कोई भी यह मानने को तैयार नहीं था कि दूसरा उनसे बेहतर है । तभी अंजना वहाँ आई । उसने सभी जिलों की बातें सुनीं और मुस्कुराते हुए बोली, ” थे आप – आप री विशेषतावां बता रिया हो, जिकी सै साची है, पण आ बात भूलग्या कै थे सगळा मिलर ही तो राजस्थान हो । थारी भाषा, गीत, परंपरा अर संस्कृति मिल रही तो इण प्रदेश नै सुंदर अर महान बणावै है । जै एक ही चीज कम हुवै तो राजस्थान तो अधूरो ही रै ज्यावैलो । ”
प्रश्न –
- कौन अपने जिले की श्रेष्ठता साबित कर रहा था ?
- सभी जिलावासियों को कौन समझाने आयी ?
- राजस्थान को कौन सुन्दर और महान् बनाता है?
- किसी भी जिले की कमी से कौन अधूरा रह जाएगा?
उत्तर:
- हर जिलावासी अपने जिले की श्रेष्ठता साबित कर रहा था।
- सभी जिलावासियों को अंजना समझाने आयी ।
- सभी जिलों की भाषा, गीत, परम्परा और संस्कृति मिलकर ही राजस्थान को सुन्दर और महान् बनाते हैं ।
- राजस्थान राज्य ।
(2)
अंजना की बात सुनकर सभी लोग चुप हो गए। उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ। सबने एक- दूसरे की खूबियों को पहचाना और स्वीकार किया कि हर जिले और स्थान की अपनी विशेषता है। अंत में सभी जिले वालों ने मिलकर कहा, ” हम सभी अलग-अलग होते हुए भी एक ही हैं । हम सबका गौरव और पहचान एक ही है और वह है राजस्थान ।”
इसके बाद सभी लोग आपस में गले मिले। ऐसा लग रहा था मानो राजस्थान के सभी जिले आपस में गले मिलकर संकल्प ले रहे हों कि “हम सब मिलकर राजस्थान को और भी सुंदर और समृद्ध बनाएँगे ।”
प्रश्न –
- किसकी बात सुनकर लोग चुप हो गए?
- सभी लोग आपस में क्या कर रहे थे ?
- सभी जिले वालों ने मिलकर क्या कहा?
- सभी जिलों ने मिलकर क्या संकल्प लिया?
उत्तर:
- अंजना की बात सुनकर लोग चुप हो गए।
- सभी लोग आपस में मिलकर गले लग रहे थे
- सभी जिले वालों ने मिलकर कहा— हम सभी अलग-अलग होते हुए भी एक ही हैं । हम सबका गौरव और पहचान एक ही है और वह है
राजस्थान । - सभी जिलों ने मिलकर संकल्प लिया कि “हम सब मिलकर राजस्थान को और भी सुन्दर और समृद्ध बनाएँगे ।”
मेल-मिलाप Summary in Hindi
यह पाठ राजस्थान के विभिन्न जिलों के लोगों की एक बैठक के दृश्य को प्रस्तुत करता है, जहाँ सर्दी के मौसम में सब लोग अलाव के पास बैठकर अपने-अपने क्षेत्र की भाषा, संगीत, संस्कृति और परम्पराओं की विशेषता बताते हैं । जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, धौलपुर आदि जिलों के लोग अपने-अपने क्षेत्र की विशेषताएँ बड़े गर्व से बताते हैं ।

हर व्यक्ति को लगता है कि उसकी जमीन, उसकी बोली, उसका खानपान, संगीत और लोक परम्पराएँ सबसे श्रेष्ठ हैं। पर अन्त में अंजना समझदारी से सबको यह बात समझाती है कि सभी जिलों की अपनी- अपनी विशेषताएँ हैं । मेल-मिलाप से ही राजस्थान की सुन्दरता और पहचान बनती है । पाठ से हमें एकता, सहयोग और अपनी सांस्कृतिक विविधता पर गर्व करना सीखने को मिलता है ।
कठिन शब्दार्थ-
- अलाव = तापने के लिए जलाई गई आग।
- सर्दी = ठण्ड |
- मिठास = मीठा भाव या स्वाद ।
- मन्त्रमुग्ध = अत्यन्त प्रभावित या मोहित ।
- गुणगान = तारीफ करना।
- रसगुल्ला = एक प्रकार की मिठाई ।
- अनूठा = अनोखा, अलग।
- परम्परा = लम्बे समय से चली आ रही परिपाटी ।
- विविधता = भिन्नता, विभिन्न प्रकार का होना।
- मेल-मिलाप = आपसी मिलन, सौहार्द ।
- गर्व = अभिमान, आत्मसम्मान।
- पहचान = विशिष्टता, अलग पहचान ।
- बेहतर = अधिक अच्छा ।
- खूबियाँ = विशेषताएँ ।
- बहस = वाद-विवाद।
- नीर = पानी।
- नेह = स्नेह, प्रेम ।
- पर्यटक = यात्री, घूमने वाले लोग ।
- गाथा = कहानी, कथा ।
Leave a Reply