• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 4 Hindi Chapter 2 Question Answer कृष्ण की बाल-लीला

April 14, 2026 by Prasanna Leave a Comment

Practicing these RBSE Solutions Class 4 Hindi Chapter 2 कृष्ण की बाल-लीला Question Answer improves confidence in the language.

RBSE Class 4 Hindi Chapter 2 कृष्ण की बाल-लीला Question Answer

कृष्ण की बाल-लीला Question Answer

अभ्यास कार्य

आओ बात करें-

प्रश्न 1.
कृष्ण की कौनसी बाल लीला आपको अधिक रोचक लगी और क्यों?
उत्तर:
मुझे कृष्ण की ‘कालिया नाग दमन’ लीला सबसे अधिक रोचक लगी, क्योंकि इसमें छोटे से बालक कृष्ण ने एक विषैले और ताकतवर नाग को पराजित कर गोकुलवासियों को भयावह संकट से मुक्त किया है।
[नोट – विद्यार्थी अपने अनुसार उत्तर दे सकते हैं ।]

प्रश्न 2.
यदि आपको कृष्ण के साथ खेलना होता तो आप कौनसा खेल खेलते और क्यों?
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।

प्रश्न 3.
गोवर्धन पर्वत उठाने की घटना से हमें क्या सीख मिलती है ?
उत्तर:
गोवर्धन पर्वत उठाने की घटना से हमें प्रकृति के संरक्षण की सीख मिलती है।

प्रश्न 4.
कक्षा में दो समूह बनाकर चर्चा करें कि आज के समय में कृष्ण होते तो किन-किन समस्याओं का हल निकालते?
उत्तर:
[विद्यार्थी स्वयं करें ।]

सोचो और लिखो-

(क) विकल्पात्मक प्रश्न (सही उत्तर चुनें)-

प्रश्न 1.
कृष्ण को बचपन में सबसे ज्यादा क्या पसंद था ?
(अ) दूध
(ब) माखन
(स) फल
(द) मिठाई
उत्तर:
(ब) माखन

प्रश्न 2.
कालिया नाग कहाँ रहता था ?
(अ) समुद्र में
(ब) यमुना नदी में
(स) झील में
(द) पहाड़ों में
उत्तर:
(ब) यमुना नदी में

RBSE Class 4 Hindi Chapter 2 Question Answer कृष्ण की बाल-लीला

(ख) मिलान करें-

RBSE Class 4 Hindi Chapter 2 Question Answer कृष्ण की बाल-लीला 1
उत्तर:
1. (ब)
2. (अ)
3. (द)
4. (स)

(ग) रिक्त स्थान भरें-

प्रश्न 1.
कृष्ण का जन्म ……. में हुआ था।
उत्तर:
मथुरा के कारागार

प्रश्न 2.
गोकुल में कृष्ण का लालन-पालन …….. और …….. ने किया।
उत्तर:
नन्द, यशोदा

प्रश्न 3.
कालिया नाग के कारण ……… का जल विषैला हो गया था।
उत्तर:
यमुना नदी

प्रश्न 4.
इंद्रदेव ने गोकुलवासियों पर …….. वर्षा कर दी ।
उत्तर:
मूसलाधार ।

रचनात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
कृष्ण की बाल लीलाओं से संबधित एक चित्र बनाएँ
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं करें ।

प्रश्न 2.
एक काल्पनिक संवाद लिखो जिसमें कृष्ण से आपकी बातचीत का वर्णन हो ।
कृष्ण ……………………..
मैं …………………………..
कृष्ण ……………………..
मैं …………………………..
कृष्ण ……………………..
मैं …………………………..
उत्तर:
कृष्ण – आओ मित्र, चलो गायें चराने ।
मैं – हाँ, कृष्ण ! मैं भी चलना चाहता हूँ ।
कृष्ण – हम गायों के साथ खेलेंगे।
मैं – मित्र, मैं भी खेलना चाहता हूँ ।
कृष्ण – मुझे गाय का दूध बहुत पसन्द है ।
मैं – मुझे भी अच्छा लगता है।

भाषा की बात-

(क) निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान पर रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द भरें-

प्रश्न 1.
गोपियों के मटकों में माखन भरा था लेकिन अब वे ……… हो गए।
उत्तर:
खाली

प्रश्न 2.
कालिया नाग ने नदी का जल अशुद्ध किया लेकिन कृष्ण ने उसे कर दिया ।
उत्तर:
शुद्ध ।

(ख) निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया शब्द पहचानकर रेखांकित करें-

  1. कृष्ण ने माखन चुराया ।
  2. यशोदा ने कृष्ण को ऊखल से बाँधा ।
  3. कृष्ण ने कालिया नाग को पराजित किया।
  4. एक दिन कृष्ण खेलते-खेलते यमुना में कूद गए।

उत्तर:

  1. कृष्ण ने माखन चुराया ।
  2. यशोदा ने कृष्ण को ऊखल से बाँधा ।
  3. कृष्ण ने कालिया नाग को पराजित किया।
  4. एक दिन कृष्ण खेलते-खेलते यमुना में कूद गए।

(ग) नीचे दिए गए शब्दों से रिक्त स्थानों की पूर्ति करो-

(नृत्य, छल, रक्षा, पूजा)

प्रश्न 1.
कृष्ण ने कालिया नाग के फन पर ………. किया ।
उत्तर:
नृत्य

प्रश्न 2.
पूतना ने बालक कृष्ण को मारने के लिए ………. का सहारा लिया ।
उत्तर:
छल

प्रश्न 3.
कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर गोकुलवासियों की ………. की।
उत्तर:
रक्षा

प्रश्न 4.
गाँववालों ने गोवर्धन पर्वत की ……… की।
उत्तर:
पूजा ।

यह भी करें-

प्रश्न 1.
आपका मित्र कौन है? वह आपको क्यों पसंद है? आप उसके साथ विद्यालय में क्या-क्या करते हैं? लिखिए ।
उत्तर:
[विद्यार्थी स्वयं करें ।]

कृष्ण की बाल-लीला प्रश्न उत्तर

बहुविकल्पात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
कृष्ण ने किस पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया?
(क) हिमालय
(ख) गोवर्धन
(ग) नीलगिरि
(घ) विन्ध्याचल
उत्तर:
(ख) गोवर्धन

RBSE Class 4 Hindi Chapter 2 Question Answer कृष्ण की बाल-लीला

प्रश्न 2.
कृष्ण किसकी चोरी करते हैं?
(क) दूध की
(ख) माखन की
(ग) दही की
(घ) मिठाई की
उत्तर:
(ख) माखन की

प्रश्न 3.
इन्द्र ने क्रोधित होकर क्या किया ?
(क) यमुना जल दूषित
(ख) कालिया नाग का वध
(ग) गोकुल पर मूसलाधार वर्षा
(घ) दुष्टों का संहार
उत्तर:
(ग) गोकुल पर मूसलाधार वर्षा

प्रश्न 4.
कृष्ण की लीलाओं से हमें क्या सीख मिलती है?
(क) डरना चाहिए
(ख) बुराई से लड़ना
(ग) चोरी करना
(घ) मौन रहना
उत्तर:
(ख) बुराई से लड़ना

प्रश्न 5.
कृष्ण के साथ खेलने वाले बच्चों को क्या कहा जाता है ?
(क) साधु
(ख) सखा
(ग) सेवक
(घ) बालक
उत्तर:
(ख) सखा

प्रश्न 6.
कंस ने बालक कृष्ण को मारने के लिए किसे भेजा ?
(क) कालिया
(ख) पूतना
(ग) यमलार्जुन
(घ) उपरोक्त सभी
उत्तर:
(ख) पूतना

रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-

(कालिया नाग, पूतना, छल-कपट, कृष्ण ने)

प्रश्न 1.
कृष्ण ने ………. नामक राक्षसी का वध किया ।
उत्तर:
पूतना

प्रश्न 2.
………. यमुना नदी में रहता था ।
उत्तर:
कालिया नाग

प्रश्न 3.
………. गोवर्धन पर्वत को उंगली पर उठाया ।
उत्तर:
कृष्ण ने

प्रश्न 4.
…….. से किए गए प्रयास कभी सफल नहीं होते ।
उत्तर:
छल-कपट ।

सत्य/असत्य-

प्रश्न 1.
पूतना एक साध्वी थी जो बच्चों को आशीर्वाद देती थी ।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 2.
कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने दोनों हाथों से उठाया था।
उत्तर:
असत्य

प्रश्न 3.
कृष्ण को माखन बचपन से प्रिय था ।
उत्तर:
सत्य

प्रश्न 4.
इन्द्र ने वर्षा करके गोकुलवासियों को डराया था ।
उत्तर:
सत्य

उचित मिलान कीजिए-

RBSE Class 4 Hindi Chapter 2 Question Answer कृष्ण की बाल-लीला 2
उत्तर:
1. (ख)
2. (क)
3. (घ)
4. (ग)

अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
कृष्ण माखन किसके साथ चुराते थे ?
उत्तर:
अपने सखाओं के साथ ।

प्रश्न 2. पूतना कृष्ण को क्या पिलाने आई थी?
उत्तर:
अपना विषैला दूध ।

प्रश्न 3.
कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत क्यों उठाया था?
उत्तर:
गोकुलवासियों को इन्द्र की मूसलाधार वर्षा से बचाने के लिए |

प्रश्न 4.
कृष्ण ने गोकुलवासियों को किसकी पूजा करने को कहा ?
उत्तर:
कृष्ण ने गोकुलवासियों को प्रकृति की पूजा करने को कहा।

लघुत्तरात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत क्यों उठाया और इसका क्या संदेश है?
उत्तर:
कृष्ण ने गोकुलवासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत उठाया। इससे हमें दूसरों की सहायता करने और प्रकृति का सम्मान करने की सीख मिलती है ।

प्रश्न 2.
पूतना कौन थी और वह क्या करने आई थी ?
उत्तर:
पूतना एक राक्षसी थी, जो सुन्दर स्त्री का रूप धारण कर कृष्ण को विष पिलाकर मारने आई थी।

प्रश्न 3.
कालिया नाग से कृष्ण ने कैसे सामना किया?
उत्तर:
कृष्ण यमुना नदी में कूद गए और कालिया नाग से युद्ध किया अपनी अपार शक्ति से कालिया के फन पर नृत्य किया। उन्होंने उसे नदी छोड़कर जाने को मजबूर किया।

प्रश्न 4.
कृष्ण की माखन चोरी से हमें क्या सीख मिलती है?
उत्तर:
माखन चोरी की लीला से हमें यह सीख मिलती है कि बालक स्वभाव से नटखट प्रवृत्ति के होते हैं । उन्हें दण्ड देने की बजाय प्रेम से समझाना चाहिए ।

दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-

प्रश्न 1.
गोकुलवासियों और कृष्ण के बीच क्या सम्बन्ध था ?
उत्तर:
गोकुलवासी कृष्ण को बहुत स्नेह और श्रद्धा से चाहते थे । वे उसे नन्दलाल के रूप में पालते थे और | उसके साथ खेलते थे। जब भी कोई संकट आता, कृष्ण उनकी रक्षा करते। यह सम्बन्ध आत्मीयता, विश्वास और भक्ति से भरा हुआ था । इसलिए कृष्ण उनके प्रिय बन गए।

प्रश्न 2.
कृष्ण की बाल लीलाओं से हमें क्या सीख मिलती है? बताइए ।
उत्तर:
कृष्ण की बाल लीलाओं से हमें कई शिक्षाएँ मिलती हैं। वे हमें बताते हैं कि सच्ची भक्ति, निडरता और निष्ठा से हर समस्या का समाधान सम्भव है । माखन चोरी की लीला हमें प्रेम, स्नेह और आनन्द का महत्त्व समझाती है। हमें संकट में धैर्य और दूसरों की भलाई के लिए खड़े रहने की प्रेरणा मिलती है। इसके अलावा हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष और लोककल्याण की भावना की सीख मिलती है ।

पठित गद्यांश

(1)

कृष्ण को बचपन से ही माखन बहुत प्रिय था। माँ यशोदा और गोकुल की गोपियाँ जब मटकों में माखन भरकर रखतीं तो कृष्ण अपने सखाओं के साथ मिलकर उसे चुरा लेते। कई बार गोपियाँ उन्हें पकड़ने की कोशिश करतीं लेकिन कृष्ण इतनी चतुराई से भाग जाते कि उन्हें पकड़ना मुश्किल हो जाता । एक दिन यशोदा ने स्वयं उन्हें माखन चोरी करते हुए पकड़ लिया और दंडस्वरूप उन्हें ऊखल से बाँध दिया। इसी दौरान उन्होंने खेल-खेल में यमलार्जुन नामक वृक्षों को गिरा दिया जिससे उनमें बँधे दो देवताओं को मुक्ति मिली। यह घटना गाँवभर में चर्चित हो गई और सभी कृष्ण की इस अलौकिक शक्ति से चकित रह गए।

प्रश्न–

  1. कृष्ण को बचपन से ही क्या प्रिय था ?
  2. माता यशोदा ने कृष्ण को किससे बाँध दिया ?
  3. कृष्ण ने खेल-खेल में कौनसे वृक्षों को गिरा दिया ?
  4. कृष्ण किसके साथ मिलकर माखन चोरी करते थे?

उत्तर:

  1. कृष्ण को बचपन से ही माखन बहुत प्रिय था।
  2. माता यशोदा ने कृष्ण को ऊखल से बाँध दिया ।
  3. कृष्ण ने खेल-खेल में यमलार्जुन नामक वृक्षों को गिरा दिया ।
  4. कृष्ण अपने सखाओं के साथ मिलकर माखन चोरी करते थे ।

(2)

कंस ने बालक कृष्ण को मारने के लिए पूतना नामक आततायी राक्षसी को गोकुल भेजा। वह सुंदर स्त्री का रूप धारण करके आई और कृष्ण को अपना विषैला दूध पिलाने लगी लेकिन कृष्ण ने उसकी चाल को समझ लिया और उसके प्राण हर लिए। इस प्रकार उन्होंने अपने बाल्यकाल में ही दुष्टों के संहार की लीला प्रारंभ कर दी। पूतना के वध के बाद गोकुलवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और सभी को कृष्ण की शक्ति पर और भी अधिक विश्वास हो गया। यह घटना दर्शाती है कि कृष्ण बाल्यकाल से ही अपने भक्तों की रक्षा करने के लिए सदैव तत्पर थे ।

प्रश्न –

  1. कंस ने कृष्ण को मारने के लिए किसको गोकुल भेजा था ?
  2. पूतना कृष्ण को क्या पिलाकर मारना चाहती थी ?
  3. पूतना किसका रूप धारण करके आयी थी?
  4. गोकुलवासियों में खुशी की लहर क्यों दौड़ गई ?

उत्तर:

  1. कंस ने कृष्ण को मारने के लिए पूतना नामक राक्षसी को गोकुल भेजा था ।
  2. पूतना कृष्ण को अपना विषैला दूध पिलाकर मारना चाहती थी ।
  3. पूतना सुन्दर स्त्री का रूप धारण करके आयी थी ।
  4. पूतना के वध के कारण गोकुलवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई ।

RBSE Class 4 Hindi Chapter 2 Question Answer कृष्ण की बाल-लीला

कृष्ण की बाल-लीला Summary in Hindi

हमारी भारतीय संस्कृति में कृष्ण की बाल लीलाएँ अत्यन्त रोचक और प्रेरणा देने वाली मानी जाती हैं। कृष्ण का जन्म मथुरा में हुआ था लेकिन वासुदेवजी कंस के भय से उन्हें गोकुल छोड़ आए थे । वे गोकुल में अपने मित्रों के साथ माखनचोरी करके सबको आनन्दित करते थे । पूतना नामक राक्षसी को मारकर उन्होंने बाल्यकाल में ही बुराई का अन्त कर दिया।

उन्होंने विषैले कालिया नाग को यमुना नदी से बाहर कर दिया। गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर गोकुलवासियों को इन्द्र की वर्षा से बचाया। उनकी लीलाएँ प्रेम, साहस और रक्षा का प्रतीक हैं। वे बुराई से लड़ने और सच्चाई की रक्षा करने वाले थे। उनके जीवन से हमें साहस, सेवा और धर्म की शिक्षा मिलती है।

कठिन शब्दार्थ—

  • लीला = ईश्वर का चमत्कारी कार्य ।
  • कारागार = जेल ।
  • अद्भुत = अनोखा, आश्चर्यजनक ।
  • भय = डर ।
  • कराह उठना = तड़पना ।
  • शरण = आश्रय ।
  • विषैला = जहरीला ।
  • भयावह = डरावना ।
  • विषपान = जहर पीना ।
  • अलौकिक = दिव्य ।
  • अनवरत = लगातार ।
  • दमन = दबाना या पराजित करना।
  • संहार करना = दमन करना, नष्ट करना ।
  • अंगुली = उंगली ।

Share this:

  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook

Related

Filed Under: Class 4

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • My Dear Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 14
  • Travel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 11
  • Paper Boats Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 8
  • A Funny Man Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 5
  • Try Again Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 2
  • Rani Abbakka Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 15
  • A Homage to Our Brave Soldiers Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 13
  • Conquering the Summit Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 12
  • The Tunnel Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 10
  • North South East West Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 9
  • My Brother’s Great Invention Question Answer Summary Class 7 English Poorvi Chapter 7

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

Loading Comments...