Practicing these RBSE Solutions Class 4 Hindi Chapter 3 फूलों का नगर Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 4 Hindi Chapter 3 फूलों का नगर Question Answer
फूलों का नगर Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें-
प्रश्न 1.
अमृत ने अपने राज्य को हरा-भरा बनाए रखने के लिए क्या किया?
उत्तर:
अमृत ने अपने राज्य को हरा-भरा बनाए रखने के लिए गुरु वशिष्ठ की आज्ञा का पालन किया । उसने राजा बनते ही शिकार पर पूर्णत: प्रतिबन्ध लगा दिया और जगह-जगह पेड़ लगवाए। खाली जमीनों पर फूलों के बीज बिखरवाए। जिससे सब जगह रंग-बिरंगे फूल खिल उठे ।
प्रश्न 2.
जब शांतनु ने अमृत के राज्य पर आक्रमण किया तो क्या हुआ?
उत्तर:
जब शांतनु ने अमृत के राज्य पर आक्रमण किया तो मधुमक्खियों ने उन पर हमला बोल दिया । मधुमक्खियों ने पूरी सेना को डंक मार-मारकर लहूलुहान कर दिया। वे जान बचाने के लिए वापस भागने लगे ।
प्रश्न 3.
अमृत ने शांतनु को क्या उपहार दिए और क्यों ?
उत्तर:
अमृत ने शांतनु को धन और फूलों के बीज उपहार में दिए ताकि वह भी अमृत की तरह ‘फूलों का नगर’ बना सके जिसमें शान्ति, प्रेम, सम्पन्नता, खुशहाली और सौन्दर्य निहित हो ।
सोचो और लिखो-
(क) प्रश्नों के नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए-
प्रश्न 1.
अमृत और शांतनु किसके शिष्य थे?
(अ) गुरु द्रोणाचार्य
(ब) गुरु वशिष्ठ
(स) गुरु विश्वामित्र
(द) गुरु चाणक्य ( )
उत्तर:
(ब) गुरु वशिष्ठ
प्रश्न 2.
राजा शांतनु को युद्ध के समय सबसे ज्यादा डर किससे लगा ?
(अ) सैनिकों से
(ब) मधुमक्खियों से
(स) तलवारों से
(द) मंत्री से ( )
उत्तर:
(ब) मधुमक्खियों से
(ख) मिलान करें-

उत्तर:
1. (स)
2. (अ)
3. (द)
4. (ब)
(ग) रिक्त स्थान की पूर्ति करें-
प्रश्न 1.
गुरुजी ने अपने शिष्यों को ……… का पालन करने की सीख दी।
उत्तर:
अहिंसा और प्रकृति की रक्षा
प्रश्न 2.
अमृत ने अपने राज्य में …….. लगवाए ।
उत्तर:
वृक्ष
प्रश्न 3.
युद्ध के समय मधुमक्खियों ने सैनिकों पर ………. कर दिया ।
उत्तर:
हमला
![]()
प्रश्न 4.
अमृत ने शांतनु को ………. और …….. उपहार में दिए।
उत्तर:
धन, फूलों के बीज ।
रचनात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
यदि आप अमृत की जगह होते तो युद्ध को रोकने के लिए क्या उपाय करते ?
उत्तर:
अगर मैं. अमृत की जगह होता, तो सबसे पहले युद्ध को टालने की कोशिश करता और अहिंसा का मार्ग अपनाता । मैं आपसी समझौते और सहयोग से समस्या का हल निकालता जिससे शान्ति बनी रहती और प्रजा को सुख-शान्ति मिलती ।
प्रश्न 2.
कल्पना करो यदि शांतनु ने भी अपने राज्य में पेड़ लगवाए होते तो वहाँ की स्थिति कैसी होती?
उत्तर:
शांतनु ने भी राज्य में पेड़ लगवाए होते तो वहाँ का पर्यावरण सन्तुलित रहता । उसका नगर हरा-भरा, सुन्दर और ठण्डा होता । वहाँ की हवा शुद्ध होती, चारों तरफ फूलों की सुगन्ध फैली रहती । लोग भी स्वस्थ, खुश, सुरक्षित रहते। उसका राज्य भी ‘फूलों की नगरी जैसा सम्पन्न और खुशहाल नजर आता ।
भाषा की बात-
(क) निम्नलिखित वाक्यों में से क्रिया शब्द पहचानो-
- अमृत ने अपने राज्य पेड़ लगवाए ।
- शांतनु ने जंगल कटवा दिए।
- मधुमक्खियों ने सैनिकों पर हमला कर दिया ।
- प्रजा अपने राजा को सहयोग करती थी ।
उत्तर:
- लगवाए
- कटवा दिए
- हमला कर दिया
- सहयोग करती थी ।
(ख) नीचे दिए गए शब्दों के विलोम शब्द लिखकर नए वाक्यों में प्रयोग करो-

उत्तर:
1. सुख – दुःख – राधा अपने घर में सुख से रहती है लेकिन कृष्ण सखा दुःख से रहते हैं ।
2. जीत – हार – राम विद्यालय प्रतियोगिता में जीत गया और दिनेश हार गया
3. सच – झूठ – मोहन हमेशा सच बोलता है किन्तु कुछ बच्चे झूठ बोलते हैं ।
4. खुश – दुःखी – परीक्षा में अच्छे अंक आने पर रमा खुश हो गई और विष्णु कम अंक आने पर दुःखी हो गया ।
रचनात्मक अभ्यास-
प्रश्न 1.
संवाद पूरा कीजिए – साथियों के मनमुटाव को दूर करना ।
बच्चा 1 – अरे मोनू ! क्या हुआ? उदास लग रहे हो ।
बच्चा 2 – ……………………………………………..
बच्चा 1 – ……………………………………………..
बच्चा 2 – ……………………………………………..
बच्चा 1 – ……………………………………………..
बच्चा 2 – ……………………………………………..
बच्चा 1 – ……………………………………………..
उत्तर:
बच्चा 1 – अरे मोनू ! क्या हुआ? उदास लग रहे हो ।
बच्चा 2 – हाँ सोनू, विक्की ने मेरी सहायता नहीं की ।
बच्चा 1 – विक्की ने तुम्हारी क्या सहायता नहीं की?
बच्चा 2 – उसने मुझे गृहकार्य नहीं समझाया ।
बच्चा 1 – उसको नहीं आता होगा, लाओ मैं समझा दूँ।
बच्चा 2 – ठीक है, समझा दो ।
बच्चा 1 – (समझाकर) अब तुम गृहकार्य करो ।
फूलों का नगर प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
अमृत के राज्य पर कौन आक्रमण करने आ रहा था?
(क) मधुमक्खियाँ
(ख) शान्तनु
(ग) वशिष्ठ
(घ) राजा
उत्तर:
(ख) शान्तनु
प्रश्न 2.
‘फूलों के नगर’ में कैसा वातावरण था?
(क) गन्दा और शोर भरा
(ख) शान्त और सुन्दर
(ग) धूल और धुएँ से भरा
(घ) अंधकारमय
उत्तर:
(ख) शान्त और सुन्दर
प्रश्न 3.
‘फूलों के नगर’ में लोग कैसे रहते थे?
(क) आपस में झगड़ते थे
(ख) बहुत दुःखी रहते थे
(ग) प्रेम से मिलजुलकर
(घ) चुपचाप रहते थे
उत्तर:
(ग) प्रेम से मिलजुलकर
प्रश्न 4.
किसका राज्य हरा-भरा, खुशहाली युक्त था ?
(क) गुरु वशिष्ठ
(ख) शांतनु
(ग) अमृत
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(ग) अमृत
प्रश्न 5.
गुरुजी के बताए रास्ते पर कौन नहीं चला?
(क) शांतनु
(ख) अमृत
(ग) अमृत और शांतनु
(घ) इनमें से कोई नहीं
उत्तर:
(क) शांतनु
प्रश्न 6.
राजकुमार शिक्षा प्राप्त करने के लिए कहाँ रहते थे?
(क) विद्यालय में
(ख) मंदिर में
(ग) गुरुकुल में
(घ) राज्य में
उत्तर:
(ग) गुरुकुल में
![]()
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(अहिंसा, आज्ञा, शांतनु, अमृत)
प्रश्न 1.
हम आपकी ………. अवश्य मानेंगे।
उत्तर:
आज्ञा
प्रश्न 2.
……….. का मार्ग अपनाना है ।
उत्तर:
अहिंसा
प्रश्न 3.
दूसरी ओर ……….. को अपना वचन याद था।
उत्तर:
अमृत
प्रश्न 4.
राजा ……… ने हमारे राज्य पर आक्रमण करने की योजना बनाई ।
उत्तर:
शांतनु ।
सत्य/असत्य-
प्रश्न 1.
राजा शांतनु का राज्य हरा-भरा, खुशहाल था ।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 2.
अमृत ने गुरुजी की सीख पर अमल किया।
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 3.
गुरुजी सभी शिष्यों से नफरत करते थे ।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 4.
अमृत ने शांतनु को उपहार दिया ।
उत्तर:
सत्य
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
1. (ख)
2. (क)
3. (घ)
4. (ग)
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
शिक्षा पूरी होने पर गुरुजी ने कौनसे दो शिष्यों को अपने पास बुलाया ?
उत्तर:
शिक्षा पूरी होने पर गुरुजी ने शांतनु और अमृत दोनों शिष्यों को अपने पास बुलाया ।
प्रश्न 2.
‘फूलों का नगर’ पाठ की लेखिका कौन है ?
उत्तर:
इस पाठ की लेखिका मंजरी शुक्ला हैं ।
प्रश्न 3.
सेना को किसने लहूलुहान कर दिया ?
उत्तर:
मधुमक्खियों ने सेना को डंक मार-मारकर लहूलुहान कर दिया ।
प्रश्न 4.
शांतनु क्या देखकर हैरान हो गया?
उत्तर:
शांतनु अमृत की दूरदर्शिता और सूझबूझ देखकर हैरान हो गया ।
लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
गुरुजी ने अमृत और शांतनु को बुलाकर क्या कहा?
उत्तर:
गुरुजी ने अमृत और शांतनु को बुलाकर कहा- मैं तुम दोनों से बहुत प्रसन्न हूँ इसलिए तुम्हें दो बातें बता रहा हूँ-अगर तुम इन पर अमल करोगे तो तुम्हारे राज्य में सदा सम्पन्नता और खुशहाली रहेगी ।
प्रश्न 2.
फूलों का नगर कैसा था ?
उत्तर:
फूलों का नगर बहुत ही सुन्दर, शान्त और सुगन्धित था। चारों तरफ अलग-अलग रंग के फूल खिले हुए थे । वहाँ न कोई शोर था, न लड़ाई-झगड़ा । सभी लोग प्रेम से मिलजुलकर खुशहाल जिन्दगी व्यतीत करते थे ।
प्रश्न 3.
लेखिका ने ‘फूलों का नगर’ क्यों बनाया?
उत्तर:
लेखिका ने फूलों का नगर इसलिए बनाया क्योंकि वह एक ऐसा सुन्दर और शान्तिपूर्ण स्थान दिखाना चाहती थी, जहाँ लोग प्रेम, शान्ति और स्वच्छता से भरपूर जीवन जीए ।
प्रश्न 4.
शांतनु ने राजा बनते ही क्या किया?
उत्तर:
शांतनु ने राजा बनते ही गुरु की आज्ञा का पालन नहीं किया। उसने शिकार पर जाना शुरू कर दिया । हरे-भरे वृक्षों को कटवाकर उसने कई नगर बसाए । जिसके परिणामस्वरूप पर्यावरण असन्तुलित हो गया और बारिश कम होने से राज्य में सूखा पड़ गया।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
गुरु वशिष्ठ ने अमृत और शांतनु को क्या आज्ञा दी और क्यों?
उत्तर:
गुरु वशिष्ठ ने अमृत और शांतनु को आज्ञा दी कि तुम दोनों जहाँ तक हो, युद्ध टालने की कोशिश करना और अहिंसा का मार्ग अपनाना । सदा प्रकृति की रक्षा करना। जिससे दोनों राजा अपने-अपने राज्य को प्रेम, शान्ति, सेवा और सौन्दर्ययुक्त चलाएं और युद्ध से बचें। सच्चा राजा वही होता है जो प्रजा की भलाई करे, प्रकृति की रक्षा करे और अपने राज्य को सुन्दर, हरा- भरा और शान्त बनाकर रखे ।
प्रश्न 2.
‘फूलों का नगर’ पाठ से हमें क्या शिक्षा मिलती है?
उत्तर:
‘फूलों का नगर’ पाठ से हमें निम्न शिक्षा मिलती है—
- हमें अपने आस-पास का वातावरण सुन्दर रखना चाहिए ।
- आपसी मेलजोल और सहयोग से जीवन सुखद बनता है ।
- क्रोध, झगड़े और घृणा से केवल अशान्ति फैलती है।
- प्रकृति और फूलों से हमें शान्ति और सुन्दरता की भावना लेनी चाहिए ।
- हम हमारा समाज भी ‘फूलों के नगर’ जैसा शान्त और मधुर बना सकते हैं।
पठित गद्यांश
(1)
जैसे ही सैनिकों ने तलवारें म्यान से निकालीं और प्रजा को मारने के लिए आगे बढ़े, लाखों मधुमक्खियों ने उन पर धावा बोल दिया। अब उनकी तलवारें भी किसी काम की नहीं रहीं। मधुमक्खियों ने पूरी सेना को डंक मार-मारकर लहूलुहान कर दिया। वे जान बचाने के लिए वापस भागे । इसी बीच शांतनु को भी मधुमक्खियों ने चेहरे पर डंक मार दिए और उसका मुँह सूजकर गुब्बारे की तरह हो गया। अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह घोड़े से नीचे गिर पड़ा ।
प्रश्न –
- सैनिकों ने म्यान से क्या निकालीं ?
- सैनिकों पर किसने धावा बोल दिया?
- जान बचाकर कौन वापस भांग गए?
- घोड़े से नीचे कौन गिर गया ?
उत्तर:
- सैनिकों ने म्यान से तलवारें निकालीं ।
- सैनिकों पर मधुमक्खियों ने धावा बोल दिया ।
- जान बचाकर सैनिक वापस भाग गए।
- घोड़े से नीचे राजा शांतनु गिर गया ।
![]()
(2)
अमृत ने शांतनु के चेहरे पर अचरज के भाव देखकर कहा – “तुमने देखा कि मेरे राज्य में हर कदम पर वृक्ष फूलों से लदे हुए हैं और उनमें सैकड़ों मधुमक्खियों ने अपने छत्ते बनाये हुए हैं।
जब तुम्हारी सेना आई तो मेरे सैनिकों ने गुलेलों से छत्तों पर पत्थर मारे और छिप गए और गुस्से में वे सारी मधुमक्खियाँ तुम लोगों पर टूट पड़ीं।”
प्रश्न –
- वृक्ष किससे लदे हुए हैं?
- वृक्षों पर किसने छत्ते बनाए हुए हैं?
- मधुमक्खियाँ किस पर टूट पड़ीं?
- सैनिकों ने मधुमक्खियों को कैसे छेड़ा ?
उत्तर:
- वृक्ष फूलों से लदे हुए हैं ।
- वृक्षों पर मधुमक्खियों ने छत्ते बनाए हुए हैं ।
- मधुमक्खियाँ शान्तनु के सैनिकों पर टूट पड़ीं।
- सैनिकों ने गुलेलों से मधुमक्खियों को छेड़ा।
फूलों का नगर Summary in Hindi
इस पाठ में दो शिष्यों अमृत और शांतनु की कहानी है, जिन्हें गुरु वशिष्ठ शिक्षा देते हैं। शिक्षा पूरी होने के बाद गुरुजी उन्हें आशीर्वाद देते हैं और दो सीख देते हैं—तुम दोनों जहाँ तक हो, युद्ध टालने की कोशिश करना और अहिंसा का मार्ग अपनाना, सदा प्रकृति की रक्षा करना। गुरुजी की इस शिक्षा पर शान्तनु अमल नहीं करता है, तो उसके राज्य में सूखा पड़ने लग जाता है।

लेकिन अमृत गुरुजी की शिक्षा का पालन करता है तो उसका राज्य हरा-भरा खुशहाली से युक्त हो जाता है । एक दिन राजा शान्तनु अमृत के राज्य पर आक्रमण करने आता है। वह अमृत के ‘फूलों के नगर’ को देखकर आश्चर्यचकित हो जाता है । राजा अमृत शान्तनु से युद्ध नहीं करना चाहता था । इसलिए अपनी सूझबूझ से वह राजा शान्तनु को हरा देता है। उसके बाद भी वह शान्तनु के साथ स्नेह का व्यवहार करता है ।
तब राजा अमृत शान्तनु को समझाता है कि तुमने गुरुजी की आज्ञा का पालन नहीं किया इसलिए आज तुम्हारी यह हालत है। शांतनु को अपनी गलती का पश्चाताप होता है । वह अमृत से माफी माँगता है । दोनों दोस्त आपस में मिलते हैं । अमृत शान्तनु को बहुत धन देता है । तब शान्तनु कहता है कि मैं भी अपने राज्य को ‘फूलों का नगर’ बनाऊँगा जिसमें शान्ति, सौन्दर्य और प्रेम निहित हो ।

कठिन शब्दार्थ-
- सम्पन्न = भरपूर या समृद्ध होना ।
- भेदभाव = पक्षपात ।
- परवाह = चिन्ता ।
- प्रतिबन्ध = बन्धन, रुकावट |
- मनोरम = सुन्दर ।
- मासूम = भोला, निर्दोष ।
- अमल = व्यवहार में लाना ।

- आक्रमण = चढ़ाई करना, हमला करना ।
- दूरदर्शिता = भविष्य को पहले ही देख पाने या समझने की क्षमता ।
- सूझबूझ = बुद्धि, समझदारी ।
- शर्मिंदा = लज्जा से झुका हुआ।
- भीनी-भीनी = हल्की-हल्की ।
- अचरज = आश्चर्य ।
- सौन्दर्य = सुन्दरता ।
Leave a Reply