Practicing these RBSE Solutions Class 4 Hindi Chapter 4 साइकिल Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 4 Hindi Chapter 4 साइकिल Question Answer
साइकिल Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें –
प्रश्न 1.
साइकिल को अकेली सवारी क्यों कहा गया है?
उत्तर:
साइकिल को एक व्यक्ति अकेले ही चलाता है । इसमें न तो ड्राइवर होता है और न ही किसी की मदद की जरूरत पड़ती है इसलिए अकेली सवारी कहा गया है।
प्रश्न 2.
साइकिल चलाने से हमें कौन-कौनसे लाभ होते हैं?
उत्तर:
साइकिल चलाने से स्वास्थ्य अच्छा रहता है और व्यायाम होता है। यह पैसे की बचत करती है और पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुँचाती । साथ ही, यह चलाने में आनन्ददायक भी होती है ।
प्रश्न 3.
साइकिल को सबसे सस्ती और भरोसेमन्द सवारी क्यों कहा गया है?
उत्तर:
साइकिल को सबसे सस्ती और भरोसेमन्द सवारी इसलिए कहा गया है क्योंकि इसे खरीदना और चलाना, दोनों ही आसान है। इसमें ईंधन की जरूरत नहीं होती और यह हमेशा साथ देने वाली, टिकाऊ सवारी होती है
प्रश्न 4.
आपके क्षेत्र में साइकिल को सबसे ज्यादा किस काम के लिए उपयोग किया जाता है?
उत्तर:
साइकिल का सबसे ज्यादा उपयोग गाँवों और छोटे शहरों में आवागमन (एक जगह से दूसरी जगह जाने) के लिए किया जाता है। किसान, मजदूर, विद्यार्थी और डाकिया जैसे लोग इसे रोज़मर्रा के कामों के लिए इस्तेमाल करते हैं।
प्रश्न 5.
पहले लोग एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा किन-किन साधनों से करते थे, पता करके बताइए |
उत्तर:
पहले लोग पैदल चलकर, पशुगाड़ी, नाव या किश्ती, डोली या पालकी, घोड़ा, ऊँट, हाथी आदि साधनों से एक जगह से दूसरी जगह की यात्रा करते थे ।
प्रश्न 6.
साइकिल का पर्यावरण से क्या सम्बन्ध है?
उत्तर:
साइकिल का पर्यावरण से गहरा सम्बन्ध है क्योंकि यह एक ऐसा वाहन है जो प्रदूषण नहीं फैलाता। इसमें पेट्रोल या डीजल जैसे ईंधन की जरूरत नहीं होती, जिससे ध्वनि और वायु प्रदूषण नहीं होता । साइकिल चलाने से वातावरण स्वच्छ और स्वस्थ रहता है।
![]()
सोचो और लिखो-
(क) निम्नलिखित प्रश्नों में सही उत्तर चुनिए-
प्रश्न 1.
साइकिल को चलाने के लिए सबसे जरूरी क्या है?
(अ) तेल
(ब) हवा
(स) बैटरी
(द) पानी
उत्तर:
(ब) हवा
प्रश्न 2.
साइकिल की घंटी कैसी लगती है ?
(अ) प्यार भरी चेतावनी
(ब) तेज आवाज
(स) डराने वाली आवाज
(द) संगीत की धुन
उत्तर:
(अ) प्यार भरी चेतावनी
(ख) निम्नलिखित वाक्यों को पढ़कर सही-गलत का निशान लगाइए।
- साइकिल का कोई चालक नहीं होता ।
- साइकिल केवल बच्चों के लिए होती है ।
- साइकिल से पर्यावरण को नुकसान पहुँचता है ।
- साइकिल चलाते समय हवा आपके साथ चलती है ।
उत्तर:
- (✓)
- (✗)
- (✗)
- (✓)
(ग) निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान पर सही शब्द का चयन करके लिखिए।
प्रश्न 1.
साइकिल सबसे सस्ती और ………. सवारी है । (भरोसेमंद/भारी)
उत्तर:
भरोसेमंद
प्रश्न 2.
साइकिल के पहिए ………. को छूते हैं (धरती / आकाश)
उत्तर:
धरती
(घ) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर लिखिए-
प्रश्न 1.
साइकिल चलाने पर या उस पर बैठने का आनन्द लेते समय आपको क्या- क्या महसूस होता है ?
उत्तर:
साइकिल चलाते समय ठण्डी हवा का स्पर्श और गति का आनन्द मिलता है । लगता है जैसे मैं हवा के साथ उड़ रहा हूँ । साइकिल चलाते समय स्वतन्त्रता | और ताजगी का अनुभव होता है । चारों ओर के दृश्य तेजी से पीछे छूटते हैं, जो बहुत रोमांचक लगता है।
प्रश्न 2.
साइकिल को इंसान का साथी क्यों कहा गया है?
उत्तर:
साइकिल को इंसान का साथी इसलिए कहा गया है क्योंकि यह सस्ती, सरल, पर्यावरण मित्र और हर उम्र के लोगों के लिए उपयोगी सवारी है । यह बिना ईंधन के चलती है और हर जगह आसानी से पहुँचने में मदद करती है ।
प्रश्न 3.
साइकिल की उपयोगिता को ध्यान में रखते हुए चार-पाँच वाक्य लिखें।
उत्तर:
साइकिल की उपयोगिता पर चार- पाँच वाक्य-
- यह ईंधन के बिना चलती है ।
- साइकिल एक सस्ती और सरल सवारी है ।
- साइकिल चलाने से शरीर का व्यायाम होता है ।
- यह भीड़-भाड़ वाले रास्तों में आसानी से चल सकती है।
- छोटे-छोटे कामों और कम दूरी तय करने के लिए साइकिल बहुत उपयोगी हैं।
नीचे दिए गए साइकिल के चित्र में विभिन्न हिस्सों के नाम खंड में लिखिए-

उत्तर:

भाषा की बात-
आइए जानते हैं-
संज्ञा – जो शब्द किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान, जाति या भाव का नाम बताते हैं, उन्हें संज्ञा कहते हैं ।
उदाहरण – राम, दिल्ली, किताब, खुशी ।
सर्वनाम – जो शब्द संज्ञा के स्थान पर प्रयोग किए जाते हैं, उन्हें सर्वनाम कहते हैं ।
उदाहरण – वह, तुम, हम, ये ।
(क) नीचे दिए गए गद्यांश में से संज्ञा और सर्वनाम शब्दों को छाँटकर लिखें ।
प्रिंस को उसके जन्मदिन पर एक नई साइकिल मिली। वह बहुत खुश था। सुबह होते ही वह साइकिल लेकर पार्क चला गया। वहाँ उसके दोस्त भी आए । उन्होंने प्रिंस की साइकिल देखी और कहा, “यह कितनी सुंदर है !” प्रिंस ने सबको साइकिल चलाने दी। वे सब बहुत खुश थे ।

उत्तर:
| संज्ञा – प्रिंस, जन्मदिन, साइकिल, पार्क, दोस्त, खुश | सर्वनाम – उसके, वह, वहाँ, उन्होंने, यह, सबको वे सब । |
आइए जानते हैं-
(क) क्रिया के जिस रूप से उसके होने के समय का बोध होता है उसे काल कहते हैं । काल तीन प्रकार के होते हैं-
1. वर्तमान काल – जो क्रिया अभी हो रही है।
(जैसे – ऊषा विद्यालय जा रही है ।)
2. भूतकाल – जो क्रिया पहले हो चुकी हो ।
(जैसे – ऊषा विद्यालय गई थी ।)
3. भविष्य काल – जो क्रिया आगे होगी ।
(जैसे – ऊषा विद्यालय जाएगी ।)
![]()
(ख) नीचे दिए गए गद्यांश में से काल के आधार पर वाक्यों को छाँटकर लिखिए-

उत्तर:
| वर्तमान काल | भूतकाल | भविष्य काल |
| (1) सरिता रोज सुबह जल्दी उठती है। | (1) कल वह नदी के किनारे गई । | (1) अगले रविवार वह चिड़ियाघर जाएगी। |
| (2) वह बगीचे में खेलती है । | (2) वहाँ उसने कागज की नाव तैराई । |
साइकिल प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
सबको लुभाती है-
(क) बाईक
(ख) कांर
(ग) साइकिल
(घ) बस
उत्तर:
(ग) साइकिल
प्रश्न 2.
साइकिल किस प्रकार की सवारी है ?
(क) महँगी और भारी
(ख) सस्ती और भरोसेमंद
(ग) धीमी और बेकार
(घ) खतरनाक और मुश्किल
उत्तर:
(ख) सस्ती और भरोसेमंद
प्रश्न 3.
साइकिल किस ईंधन से चलती है ?
(क) पेट्रोल
(ख) डीज़ल
(ग) बिजली
(घ) किसी ईंधन से नहीं
उत्तर:
(घ) किसी ईंधन से नहीं
प्रश्न 4.
साइकिल चलाने से क्या लाभ होता है ?
(क) स्वास्थ्य खराब होता है।
(ख) पेट्रोल की खपत होती है
(ग) स्वास्थ्य अच्छा होता है
(घ) वायु प्रदूषण होता है
उत्तर:
(ग) स्वास्थ्य अच्छा होता है
प्रश्न 5.
लेखक के अनुसार साइकिल चलाते समय क्या अनुभव होता है?
(क) डर लगता है
(ख) भारीपन लगता है
(ग) उड़ने जैसा लगता है
(घ) थकावट होती है
उत्तर:
(ग) उड़ने जैसा लगता है
प्रश्न 6.
साइकिल किस क्षेत्र में सबसे अधिक उपयोगी होती है?
(क) पहाड़ी क्षेत्रों में
(ख) गाँवों और छोटे शहरों में
(ग) समुद्री क्षेत्रों में
(घ) मरुस्थलीय क्षेत्रों में
उत्तर:
(ख) गाँवों और छोटे शहरों में
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(हवा, पहियों, व्यायाम, सस्ती, प्रकृति)
प्रश्न 1.
साइकिल दो ………. पर चलती है
उत्तर:
पहियों
प्रश्न 2.
साइकिल चलाते समय ऐसा लगता है जैसे हम ………. के साथ दौड़ रहे हैं ।
उत्तर:
हवा
प्रश्न 3.
साइकिल एक ……….. और पर्यावरण मित्र सवारी है ।
उत्तर:
सस्ती
प्रश्न 4.
साइकिल चलाने से शरीर का …….. होता है।
उत्तर:
व्यायाम ।
सत्य/असत्य-
- साइकिल चलाने से स्वास्थ्य को लाभ होता है ।
- साइकिल में पेट्रोल भरवाना पड़ता है ।
- साइकिल को दो लोग एक साथ चला सकते हैं।
- साइकिल पर्यावरण को प्रदूषित नहीं करती।
उत्तर:
- सत्य
- असत्य
- असत्य
- सत्य ।
![]()
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
1. (ख)
2. (क)
3. (घ)
4. (ग)
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
‘साइकिल’ ‘अध्याय के लेखक कौन हैं?
उत्तर:
साइकिल अध्याय के लेखक अरुण कमल हैं।
प्रश्न 2.
साइकिल कितने पहियों पर चलती हैं?
उत्तर:
साइकिल दो पहियों पर चलती है ।
प्रश्न 3.
लेखक ने साइकिल को किसके समान बताया है ?
उत्तर:
हवा के साथ दौड़ने जैसा बताया है।
प्रश्न 4.
साइकिल चलाने से कौनसी चीज सबसे ज्यादा महसूस होती है ?
उत्तर:
ठण्डी हवा का स्पर्श ।
लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
साइकिल आम आदमी के लिए क्यों उपयोगी है?
उत्तर:
साइकिल सस्ती, सरल और टिकाऊ सवारी है, जिसे आम आदमी आसानी से खरीद और चला सकता है । यह दैनिक कार्यों और दूरी तय करने में सहायक होती है ।
प्रश्न 2.
लेखक साइकिल पर सामान बाँधकर कहाँ जाना चाहता है?
उत्तर:
लेखक चाहता है कि वह साइकिल पर अपना सामान बाँधकर कहीं दूर चला जाए, जहाँ हवा उसके साथ बात करे और वह आजादी से घूम सके।
प्रश्न 3.
साइकिल को पर्यावरण के अनुकूल सवारी क्यों माना गया है?
उत्तर:
साइकिल ईंधन से नहीं चलती, इसलिए यह न धुआँ छोड़ती है और न ही वायु या ध्वनि प्रदूषण फैलाती है । यह पर्यावरण को नुकसान पहुँचाए बिना यात्रा का साधन प्रदान करती है ।
प्रश्न 4.
साइकिल चलाना स्वास्थ्य के लिए कैसे लाभदायक है?
उत्तर:
साइकिल चलाने से शरीर की अच्छी कसरत होती है। इससे माँसपेशियाँ मजबूत होती हैं और हृदय स्वस्थ रहता है। यह व्यायाम का अच्छा साधन है ।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न—
प्रश्न 1.
गाँव में साइकिल का क्या महत्त्व है?
उत्तर:
गाँव में साइकिल लोगों की दैनिक जरूरत का साधन है । किसान इसका उपयोग खेत में जाने के लिए करते हैं। बच्चे और युवा स्कूल या काम पर जाने के लिए इसे चलाते हैं । यह सस्ती, सरल और भरोसेमन्द सवारी है । गाँवों में जहाँ बस या अन्य साधन कम होते हैं, वहाँ साइकिल बहुत उपयोगी होती है ।
प्रश्न 2.
साइकिल को लेखक ने विशेष सवारी क्यों कहा है?
उत्तर:
लेखक ने साइकिल को विशेष सवारी इसलिए कहा है क्योंकि यह सस्ती, सरल और आत्मनिर्भर सवारी है । इसे कोई भी व्यक्ति अकेले चला सकता है । इसमें ईंधन की जरूरत नहीं होती और यह पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुँचाती । लेखक को इससे आजादी और आनन्द का अनुभव होता है । इसलिए वह इसे हवा की बेटी और धरती की दोस्त कहता है ।
पठित गद्यांश
(1)
साइकिल अकेली सवारी है जिसे आप खुद चलाते हैं और बैठे भी रहते हैं। बाकी लगभग सारी सवारियाँ या तो पशु चलाते हैं या तेल की मशीनें । उनको आप हाँकते हैं, आदेश देते हैं और वे चलती हैं। पर यहाँ तो आप ही सवारी, आप ही सवार । अकेली सवारी जिसका अलग से कोई गाड़ीवान या चालक नहीं होता और इतना मजा है इसमें ।
प्रश्न –
- यहाँ अकेली सवारी किसे कहा गया है ?
- हम कौनसी सवारी को हाँकते और आदेश देते हैं ?
- कौनसी सवारी का गाड़ीवान और चालक नहीं होता ?
- ‘मजा’ शब्द का क्या अर्थ है ?
उत्तर:
- साइकिल को अकेली सवारी कहा गया है।
- हम पशु और तेल की मशीनों से चलने वाली सवारी को हाँकते और आदेश देते हैं ।
- साइकिल की सवारी का गाड़ीवान और चालक नहीं होता ।
- ‘मजा’ शब्द का अर्थ है ‘आनन्द’ ।
(2)
गाँव हो या शहर, इससे ज्यादा भरोसेमंद दूसरा कोई नहीं। सबसे सस्ता भी तो है और इतनी तरह की साइकिलें हैं। बच्चों से लेकर बड़े खिलाड़ियों तक के लिए। इतने रंगों में । इतनी तरह के पहियों वाली। शानदार ब्रेकवाली । जरा-सा पैडल मारो, चलो, तेज-तेज और तेज और एकदम से ब्रेक या | फिर पैरों को टिका दो ज़मीन से । चलाते हुए महसूस कर सकते हो कि नीचे धरती कैसी है- उठती – गिरती, ऊबड़-खाबड़, समतल, सुगम, बालूदार या कीचड़वाली और बता सकते हो कि हवा में कौन-सी गंध है।
प्रश्न –
- ‘भरोसेमंद’ शब्द का क्या अर्थ है ?
- गाँव या शहर में सबसे भरोसेमन्द किसे कहा गया है ?
- साइकिल चलाते समय हम क्या महसूस कर सकते हैं?
- साइकिल को कैसे चलाते हैं ?
उत्तर:
- ‘भरोसेमंद’ शब्द का अर्थ है विश्वसनीय या वफादार ।
- सबसे भरोसेमंद साइकिल को कहा गया है।
- साइकिल चलाते समय हम ‘धरती कैसी है’ और ‘हवा में कौन – सी गन्ध है’ को महसूस कर सकते हैं ।
- साइकिल को पैडल मारकर चलाते हैं ।
साइकिल Summary in Hindi
यह पाठ लेखक की साइकिल से जुड़ी भावनाओं और अनुभवों को बेहद रोचक और सुन्दर ढंग से प्रस्तुत करता है। लेखक एक बच्चे को साइकिल चलाते हुए देखकर प्रसन्न होता है और साइकिल की सवारी के आनन्द को विस्तार से वर्णित करता है। वह कहता है कि साइकिल एक अनोखी सवारी है इसमें न तो ड्राइवर होता है, न ही इंजन, पर यह स्वतन्त्रता और गति का अनुभव कराती है ।

साइकिल चलाते समय हवा चेहरे से टकराती है, रास्ते, खेत, पेड़, सब पीछे छूटते जाते हैं और ऐसा लगता है जैसे हवा भी साथ दौड़ रही है । लेखक को यह सोचकर हमेशा आश्चर्य होता है कि साइकिल दो पहियों पर सन्तुलन कैसे बनाए रखती है । लेखक यह भी बताता है कि साइकिल केवल साधन नहीं बल्कि एक आनन्ददायक, सस्ती और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा का माध्यम है ।
वह साइकिल को स्वतन्त्रता, गति, सरलता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक मानते हैं। अंत में वह अपनी इच्छा प्रकट करता है कि एक दिन वह साइकिल पर सामान बाँधकर दूर कहीं निकल जाए और हवा से बातें करते हुए चलता जाए ।
कठिन शब्दार्थ—
- बैठा-बैठा = सहजता से बैठा हुआ।
- अद्भुत = आश्चर्यजनक।
- संकेत = इशारा।
- आकाश = आसमान ।
- धूप = सूर्य की किरणें ।
- छोर = अंतिम सिरा, किनारा।
- खयाल = ध्यान।
- आघात = चोट ।
- घंटों = घण्टों तक ।
- बुरी दुर्घटना = बड़ा हादसा ।
- लोकप्रियता = लोगों में प्रचलन ।
- लुभाती = आकर्षित करती ।
- वायुमण्डल = हवा का घेरा जो पृथ्वी को घेरे रहता है।
Leave a Reply