Practicing these RBSE Solutions Class 4 Hindi Chapter 8 पत्र Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 4 Hindi Chapter 8 पत्र Question Answer
पत्र Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें-
प्रश्न 1.
पूँछ खींचने पर यदि लंगूर मनीष पर झपट पड़ता तो क्या होता?
उत्तर:
यदि लंगूर मनीष पर झपट पड़ता तो मनीष डरकर घबरा जाता । या वो घायल भी हो जाता तो उसे अस्पताल ले जाना पड़ता । उसे भविष्य में जानवरों से छेड़छाड़ न करने की बड़ी सीख मिलती ।
प्रश्न 2.
पशु-पक्षियों को छेड़ना या परेशान करना कहाँ तक उचित है?
उत्तर:
पशु-पक्षियों को छेड़ना या परेशान करना बिल्कुल भी उचित नहीं है। पशु-पक्षियों को छेड़छाड की बजाय उन जीवों पर दया करनी चाहिए ।
प्रश्न 3.
जब हम किसी स्थान पर घूमने जाते हैं तो किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?
उत्तर:
जब हम घूमने जाते हैं तो हमें कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। हमें वहाँ की साफ-सफाई बनाए रखनी चाहिए, पशु-पक्षियों को परेशान नहीं करना चाहिए और स्थानीय नियमों का पालन करना चाहिए। साथ ही अपनी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सावधानी एवं जिम्मेदारी से यात्रा करनी चाहिए ।
प्रश्न 4.
यदि आपने भी किसी जगह की यात्रा की है तो उसके बारे में बताइए ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं की यात्रा का वर्णन करें।
सोचो और लिखो-
(क) बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
भूत का कॉस्ट्यूम (ड्रेस) किसने खरीदा था ?
(अ) दादाजी ने
(ब) सौम्य ने
(स) अजय ने
(द) मनीष ने
उत्तर:
(स) अजय ने
प्रश्न 2.
सौम्य कौनसा खेल खेलने के लिए दौड़ा जा रहा था?
(अ) क्रिकेट
(ब) फुटबॉल
(स) बैडमिंटन
(द) टेनिस
उत्तर:
(स) बैडमिंटन
![]()
प्रश्न 3.
लाँगुरिया गीत किस मेले के लिए प्रसिद्ध है ?
(अ) श्रीमहावीरजी मेला
(ब) रामदेवरा मेला
(स) पुष्कर मेला
(द) कैलादेवी मेला
उत्तर:
(द) कैलादेवी मेला
(ख) रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
प्रश्न 1.
सबसे पहले हमने …….. गणेशजी के दर्शन किए।
उत्तर:
त्रिनेत्र
प्रश्न 2.
टाइगर की ……… सुन लोगे तो ……… खड़े हो जाएँगे तुम्हारे ।
उत्तर:
दहाड़, रोंगटे
प्रश्न 3.
पापा ले गये हमें ……… ।
उत्तर:
रणथम्भौर
प्रश्न 4.
…………. लंगूर हो गया आग-बबूला।
उत्तर:
बेकसूर ।

(ग) अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
सौम्य के दादाजी चश्मा चढ़ाए क्या कर रहे थे?
उत्तर:
सौम्य के दादाजी उसके पापा के दोस्त का बचपन का एक पत्र पढ़ रहे थे ।
प्रश्न 2.
सवाई माधोपुर के कौन-कौनसे पर्यटन स्थल प्रसिद्ध हैं?
उत्तर:
सवाई माधोपुर की टाइगर सफारी, रणथम्भौर का किला, उसके सात दरवाजे, त्रिनेत्र गणेश मन्दिर, रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान आदि पर्यटन स्थल प्रसिद्ध हैं ।
प्रश्न 3.
अजय ने चोर के छक्के कैसे छुड़ाए?
उत्तर:
अजय ने भूत का कास्ट्यूम पहनकर चोर को डरा दिया जिससे उसके छक्के छूट गए।
प्रश्न 4.
मनीष द्वारा लंगूर की पूँछ खींचने पर क्या हुआ?
उत्तर:
मनीष द्वारा लंगूर की पूँछ खींचने पर लंगूर को लगा कि पास बैठे दूसरे लंगूर ने खींची है तो उसने दूसरे लंगूर के गाल पर थप्पड़ मार दिया। बेकसूर लंगूर आग-बबूला होकर जवाब में लंगूर के धक्का देकर बन्दरों के झुण्ड पर गिरा दिया। जिससे सभी लंगूर आपस में गुत्थमगुत्था हो गये ।
प्रश्न 5.
रणथम्भौर के वीर, साहसी शासक जो अपनी दृढ़ प्रतिज्ञा के लिए प्रसिद्ध रहे हैं, वे कौन थे? लिखिए।
उत्तर:
रणथम्भौर के शासक हम्मीर देव चौहान अपनी वीरता, साहस और दृढ़ प्रतिज्ञा के लिए प्रसिद्ध रहे हैं ।
भाषा की बात –
(क) निम्नलिखित पंक्तियों में से सर्वनाम छाँटकर ये भी बताइए कि वे किसके लिए आए हैं?
प्रश्न 1.
उसे पीकर उसने मुट्ठीभर चने – मूँगफली जेब में रखे ।
उत्तर:
‘उसे’ सर्वनाम, दूध के लिए, ‘उसने ‘ सर्वनाम सौम्य के लिए ।
प्रश्न 2.
बेचारे चोर के तो तुमने छक्के ही छुड़ा दिए ।
उत्तर:
‘तुमने ‘ सर्वनाम, अजय के लिए ।
प्रश्न 3.
अब मैंने क्या किया वह सुनो।
उत्तर:
‘मैंने ‘ सर्वनाम, मनीष के लिए क्या और वह भ्रमण के लिए ।
प्रश्न 4.
मैंने उनको खाने के लिए चने और केले डाले ।
उत्तर:
‘मैंने ‘ सर्वनाम, मनीष के लिए, ‘उनको ‘ सर्वनाम लंगूरों के लिए आया है।
(ख) निम्नलिखित मुहावरों का इस तरह वाक्यों में प्रयोग कीजिए कि अर्थ स्पष्ट हो जाए।
(1) छक्के छुड़ाना –
उत्तर:
छक्के छुड़ाना – बुरी तरह से हराना ।
वाक्य प्रयोग – भारतीय सेना ने युद्ध में पाकिस्तानी | सेना के छक्के छुड़ा दिए |
(2) कलेजा मुँह को आना –
उत्तर:
कलेजा मुँह को आना – अत्यधिक घबराहट या बेचैनी होना ।
वाक्य प्रयोग – उसे यह सुनकर कलेजा मुँह को आ गया कि उसकी बेटी की परीक्षा में पास होने की सम्भावना बहुत कम है ।
(3) दिल दहलना –
उत्तर:
दिल दहलना – बहुत डर जाना ।
वाक्य प्रयोग – उस भयानक दृश्य को देखकर मेरा दिल दहल गया ।
(4) आग बबूला होना –
उत्तर:
आग बबूला होना – अत्यधिक क्रोधित होना ।
वाक्य प्रयोग – जब मोहन को पता चला कि उसकी कार चोरी हो गई है, तो वह आग बबूला हो गया ।
पत्र प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मनीष ने किसकी पूँछ खींची थी?
(क) गाय की
(ख) कुत्ते की
(ग) लंगूर की
(घ) बिल्ली की
उत्तर:
(ग) लंगूर की
![]()
प्रश्न 2.
मनीष कहाँ घूमने गया था ?
(क) जयपुर
(ख) दिल्ली
(ग) रणथम्भौर
(घ) मथुरा
उत्तर:
(ग) रणथम्भौर
प्रश्न 3.
रणथम्भौर में मनीष ने क्या देखा ?
(क) गणेश
(ख) टाइगर सफारी
(ग) पहाड़
(घ) कैलादेवी
उत्तर:
(क) गणेश
प्रश्न 4.
रणथम्भौर किले के ऊपर कौन-सा मन्दिर था ?
(क) विष्णु मन्दिर
(ख) शिव मन्दिर
(ग) गणेश मन्दिर
(घ) हनुमान मन्दिर
उत्तर:
(ग) गणेश मन्दिर
प्रश्न 5.
मनीष ने किस आवाज से डरने की बात कही ?
(क) हाथी की चिंघाड़
(ख) बाघ की दहाड़
(ग) लंगूर की चीख
(घ) शेर की गुर्राहट
उत्तर:
(ख) बाघ की दहाड़
प्रश्न 6.
‘लोटपोट हो गया’ का क्या अर्थ है ?
(क) गिर पड़ना
(ख) कर जाना.
(ग) बहुत हँसना
(घ) भाग जाना
उत्तर:
(ग) बहुत हँसना
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(मम्मी, मजा, कलेजा, दिल)
प्रश्न 1.
पत्र पढ़कर बड़ा ………. आया ।
उत्तर:
मजा
प्रश्न 2.
चोर का तो …….. ही मुँह को आ गया होगा ।
उत्तर:
कलेजा
प्रश्न 3.
मेरा तो ………. ही दहल गया ।
उत्तर:
दिल
प्रश्न 4.
मनीष की ……….. की तबीयत ठीक नहीं थी ।
उत्तर:
मम्मी ।
सत्य / असत्य-
- मम्मी आप क्या देखकर मुस्कुरा रहे हो ?
- मनीष रणथम्भौर गया ।
- मनीष ने लंगूर की पूँछ खींच दी ।
- बन्दर की दहाड़ सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।
उत्तर:
- असत्य
- सत्य
- सत्य
- असत्य ।
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
1. (घ)
2. (ग)
3. (ख)
4. (क)
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मनीष ने टाइगर को कहाँ देखा?
उत्तर:
मनीष ने रणथम्भौर की ‘टाइगर सफारी’ में टाइगर को देखा ।
प्रश्न 2.
सौम्य स्कूल से लौटकर क्या कर रहा था?
उत्तर:
वह हाथ-मुँह धोकर दूध-नाश्ता करने जा रहा था।
प्रश्न 3.
दादाजी किसका पत्र पढ़ रहे थे?
उत्तर:
दादाजी सौम्य के पिताजी अजय के बचपन का पत्र पढ़ रहे थे ।
प्रश्न 4.
मनीष को अजय का पत्र कैसा लगा?
उत्तर:
बहुत मजेदार और हँसी दिलाने वाला ।
प्रश्न 5.
रणथम्भौर के बाद मनीष कहाँ घूमने जाना चाहता था ?
उत्तर:
रणथम्भौर के बाद मनीष कैलादेवी, मदनमोहनजी और महावीरजी के दर्शन को जाना चाहता था ।
लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
मनीष ने पत्र में अजय के बारे में क्या लिखा?
उत्तर:
मनीष ने लिखा कि अजय का पत्र पढ़कर बड़ा मजा आया। गौरी तो हँसी से लोटपोट हो गयी। उसे अजय की चतुराई और भूत वाला किस्सा बहुत मजेदार लगा। उसने बताया कि अजय ने चोर को भूत बनकर डरा दिया था ।
प्रश्न 2.
रणथम्भौर यात्रा में मनीष को कौन-कौन से अनुभव हुए?
उत्तर:
रणथम्भौर यात्रा में मनीष टाइगर सफारी में गया और वहाँ उसने बाघ की दहाड़ सुनी जिससे सब डर गए । फिर वह पहाड़ी किले पर गया जहाँ सात दरवाजों से गुजरकर त्रिनेत्र गणेश मन्दिर गये । वहाँ का राष्ट्रीय उद्यान देखा और वीरता की कहानियाँ भी सुनीं ।
प्रश्न 3.
मनीष की मम्मी की तबीयत खराब होने पर क्या हुआ?
उत्तर:
जब मनीष की मम्मी की तबीयत खराब हो गई तो वे लोग दर्शन बीच में छोड़कर जल्दी घर लौट आए। इस कारण वे यात्रा पूरी नहीं कर सके ।
प्रश्न 4.
मनीष ने लंगूर की पूँछ क्यों खींची और उसका क्या परिणाम हुआ ?
उत्तर:
मनीष ने मस्ती में आकर लंगूर की पूँछ खींच दी। लंगूर को लगा कि दूसरे लंगूर ने उसकी पूँछ खींची है तो उसने उसके एक थप्पड़ मार दिया। इसके प्रत्युत्तर में दूसरे लंगूर ने उसके धक्का मार दिया।
दीर्घउत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
बच्चों को जानवरों के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए?
उत्तर:
बच्चों को जानवरों के साथ प्रेम और समझदारी से पेश आना चाहिए। उन्हें जानबूझकर चिढ़ाना, छेड़ना या नुकसान पहुँचाना गलत है। जानवर स्वाभाविक रूप से प्रतिक्रिया करते हैं, जिससे हादसे हो सकते हैं । प्रकृति और जीवों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है । तभी हम सुरक्षित और शिक्षाप्रद यात्रा का आनन्द ले सकते हैं।
प्रश्न 2.
पत्र लेखन से हमें क्या लाभ होता है ?
उत्तर:
पत्र लेखन से हम अपने विचार, अनुभव और भावनाएँ दूसरों तक पहुँचा सकते हैं। यह सूचना एवं संदेश देने का सरल और प्रभावी माध्यम है । इससे भाषा और अभिव्यक्ति की क्षमता बढ़ती है। पत्र के माध्यम से हम अपने प्रियजनों से जुड़े रहते हैं । पत्र लिखने की अच्छी आदत भी विकसित करता है ।
पठित गद्यांश
(1)
अब सुनो मजेदार किस्सा । वहाँ लंगूर बहुत थे। मैंने उनको खाने के लिए चने और केले डाले। मुझे जाने क्या शरारत सूझी। मैंने चुपके से एक लंगूर की पूँछ खींच दी । पर उसने सोचा कि पास बैठे दूसरे लंगूर ने खींची है तो उसने दूसरे लंगूर के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। बेकसूर लंगूर हो गया आग-बबूला। उसने थप्पड़ के जवाब में धक्का दिया और उसे गिरा दिया झुंड में बैठे चार-पाँच लंगूरों पर । अब सब लंगूर आपस में गुत्थमगुत्था हो गए। कितनी हँसी आई हमें, पूछो ही मत ।
प्रश्न –
- लंगूर को खाने के लिए क्या डाले ?
- लेखक ने किसकी पूँछ खींच दी ?
- आग बबूला’ का क्या अर्थ है ?
- दूसरा लंगूर क्रोधित क्यों हुआ?
उत्तर:
- लंगूर को खाने के लिए चने और केले डाले ।
- लेखक ने लंगूर की पूँछ खींच दी ।
- बहुत क्रोधित होना ।
- बिना कसूर के ही पहले लंगूर ने उसके थप्पड़ मार दी थी। इसलिए दूसरा लंगूर क्रोधित हो गया ।
(2)
रणथंभौर से हम कैलादेवी, मदनमोहनजी और श्रीमहावीरजी के दर्शन को भी जाने वाले थे पर मम्मी की तबीयत ठीक नहीं थी इसलिए लौट आए। ये सभी स्थान करौली जिले में पड़ते हैं। मैंने कैलादेवी के लक्खी मेले और लाँगुरिया गीत के बारे में सुना था । फिर कभी जाना हुआ तो जरूर जाऊँगा।
तुम जैसलमेर घूमने की कह रहे थे। अगर घूम आए हो तो पत्र में सब लिखना । वहाँ के रेत के धोरों की शाम, हवेलियाँ, सोनार का किला और नृत्य – संगीत सब कुछ अद्भुत है। अपने मम्मी- पापा, दादा-दादी को प्रणाम ।
प्रश्न –
- रणथम्भौर से लेखक कहाँ जाना चाहता था?
- जैसलमेर घूमने कौन जा रहा था ?
- कैलादेवी में क्या प्रसिद्ध है?
- जैसलमेर में क्या देखने योग्य हैं ?
उत्तर:
- रणथम्भौर से लेखक कैलादेवी, मदनमोहनजी और श्रीमहावीरजी के दर्शन करने जाना चाहता था ।
- जैसलमेर घूमने सौम्य जा रहा था ।
- कैलादेवी में लक्खी मेला और लाँगुरिया गीत प्रसिद्ध है।
- जैसलमेर में रेत के धोरों की शाम, हवेलियाँ, सोनार का किला और नृत्य-संगीत आदि देखने योग्य हैं ।
![]()
पत्र Summary in Hindi
सौम्य स्कूल से घर लौटता है, हाथ-मुँह धोता है और मम्मी द्वारा तैयार किया गया दूध – नाश्ता करके वह बैडमिंटन खेलने जाने वाला था कि वह देखता है, दादाजी एक पत्र पढ़ रहे हैं। वह पत्र उसके पापा के दोस्त के बचपन का था । सौम्य उसे पढ़ने लगता है— मनीष ने बताया कि अजय ने भूत का कॉस्ट्यूम पहनकर एक चोर को डराकर भगा दिया। उस पर गौरी को बहुत मजा आया। फिर मनीष अपने छुट्टियों के अनुभव साझा करता है । वह रणथम्भौर गया, जहाँ उसने टाइगर सफारी की ।

टाइगर की दहाड़ सुनकर लोग डर गए। सफारी के बाद वह किले पर गया और वहाँ सात दरवाजों से होकर त्रिनेत्र गणेश मन्दिर तक पहुँचा । मनीष ने वहाँ के ऐतिहासिक स्थलों और वीरता की कहानियाँ भी बताईं ।
इसके बाद वह कैलादेवी, मदनमोहनजी और श्रीनाथजी के दर्शन को भी गया, लेकिन उसकी मम्मी की तबीयत ठीक न होने के कारण वे जल्दी लौट आए। इसके बाद अजय के जैसलमेर घूमने की बात का जिक्र करता है। जिसके बारे में मनीष पत्र के माध्यम से जानना चाहता है ।
कठिन शब्दार्थ –
- मुट्ठीभर = थोड़े से ।
- बेकसूर = निर्दोष ।
- झुंड = समूह ।
- हिम्मत दिखाई = साहस दिखाया ।
- कलेजा मुँह को आना = बहुत ज्यादा डर जाना ।
- आग-बबूला = क्रोधित ।
- टाइगर सफारी = बाघ देखने के लिए जंगल यात्रा ।
- शरारत = मस्ती-मजाक, छेड़छाड़ ।
- उद्यान = वन, बगीचा ।
- अद्भुत = बहुत ही आश्चर्यजनक या अनोखा ।
- प्रणाम = नमस्कार, अभिवादन ।
Leave a Reply