Practicing these RBSE Solutions Class 4 Hindi Chapter 9 गिलहरी का घर Question Answer improves confidence in the language.
RBSE Class 4 Hindi Chapter 9 गिलहरी का घर Question Answer
गिलहरी का घर Question Answer
अभ्यास कार्य
आओ बात करें –
प्रश्न 1.
गिलहरी किस तरह से अपने घर के लिए सामान जुटा रही थी?
उत्तर:
गिलहरी इधर-उधर से कूद – फाँद कर चिथड़े, गुदड़े, सूतली, धागा आदि सामान जुटा रही थी। वह इन्हें मुँह में दबा-दबाकर कोटर में ले जाकर इकट्ठा करती थी ।
प्रश्न 2.
जब गिलहरी का घर तैयार हो जाएगा तो वह अपने बच्चों के लिए क्या-क्या करेगी?
उत्तर:
जब गिलहरी का घर तैयार हो जाएगा, तो वह अपने बच्चों को उस पर सुलाएगी। वह उनके साथ लेटकर उन्हें लोरी सुनाएगी।
प्रश्न 3.
यदि आपको भी अपना घर बनाना हो तो आप कौन-कौनसी चीजें चुनेंगे और क्यों?
उत्तर:
यदि हमें अपना घर बनाना हो तो हम लकड़ी, ईंट, सीमेंट और छत के लिए टिन या टाइल्स चुनेंगे। इनसे घर मजबूत, सुरक्षित और आरामदायक बनता है । हम खिड़की, दरवाजे और रोशनी का भी ध्यान रखेंगे ताकि हवा और प्रकाश ठीक से आए।
प्रश्न 4.
क्या आपने कभी किसी पक्षी या जानवर को घर बनाते हुए देखा है? अपने अनुभव को लिखें ।
उत्तर:
हाँ, मैंने एक बार कबूतर को खिड़की पर तिनकों से घोंसला बनाते देखा था। वह बार-बार उड़कर तिनके लाता और उन्हें ध्यान से जाता था । कुछ दिनों बाद वहाँ अण्डे थे और फिर छोटे-छोटे बच्चे निकले ।
![]()
सोचो और लिखो-
(क) नीचे दिए गए प्रश्नों के सही विकल्प चुनिए-
प्रश्न 1.
गिलहरी अपना घर कहाँ बना रही थी ?
(अ) जमीन में
(ब) पानी में
(स) पेड़ पर
(द) पहाड़ पर
उत्तर:
(स) पेड़ पर
प्रश्न 2.
गिलहरी अपने घर को बनाने के लिए क्या-क्या इकट्ठा कर रही थी?
(अ) चिथड़ा-गुदड़ा, सुतली, तागा
(ब) ईंट और सीमेंट
(स) लकड़ी और पत्थर
(द) कागज और प्लास्टिक
उत्तर:
(अ) चिथड़ा-गुदड़ा, सुतली, तागा
(ख) नीचे दिए गए वाक्यों में रिक्त स्थान की पूर्ति कीजिए-
प्रश्न 1.
गिलहरी अपने बच्चों को सुलाने के लिए ………. गाएगी।
उत्तर:
लोरी
प्रश्न 2.
गिलहरी ……….. के अंदर बिस्तर बनाएगी।
उत्तर:
कोटर ।
![]()
(ग) नीचे कुछ शब्द दिए गए हैं। आप इन शब्दों का प्रयोग करते हुए नए वाक्य बनाओ ।
कोटर ………………………
कुदक-फुदक ………………………
किलक – किलक …………………..
चिथड़ा-गुदड़ा ………………………..
उत्तर:
कोटर – एक पुराने पेड़ के कोटर में एक उल्लू रहता है।
कुदक-फुदक – पक्षियों के बच्चे बगीचे में कुदक-फुदक करते हुए खेल रहे थे।
किलक – किलक – गिलहरी अपने नए घर को देखकर किलक-किलक कर खुशी से चहकने लगी ।
चिथड़ा-गुदड़ा – झोंपड़ी के पास कई चिथड़ा-गुदड़ा बिखरे हुए थे ।
रचनात्मक कार्य-
प्रश्न 1.
आप एक ऐसे घर का चित्र बनाओ जिसमें एक पेड़ और गिलहरी का घर भी शामिल हो ।
उत्तर:
विद्यार्थी स्वयं चित्र बनाएँ ।
प्रश्न 2.
नीचे दिए गए पत्र को पढ़िए और अपने आप को टिंकू मानते हुए इस पत्र का जवाब गिलहरी को दीजिए ।

उत्तर:
गिलहरी का पत्र
प्रिय टिंकू
उस दिन आपकी साइकिल से मैं टकराते- टकराते बची थी। ……. याद है न? मैं वही गिलहरी हूँ । हम सब गिलहरियाँ अलग-अलग होती हैं । जैसे आप अलग-अलग होते हो। उस दिन आपने ब्रेक न लगाए होते तो मुझे चोट लग जाती। मैं सड़क पार कर रही थी। बीच सड़क पहुँची तो देखा आपकी साइकिल आ रही है तेज । मुझे लगा कि मैं सड़क पार नहीं कर सकूँगी और लौट पड़ी । हम गिलहरियाँ अकसर बीच से लौटते हुए ही टक्कर खाती हैं । हमें कुत्ते से, बिल्ली से बड़े पक्षियों से, कितनी चीजों से डर लगा रहता है। इसलिए हम तेज दौड़ती फिरती हैं । आप इतना तेज क्यों चलते हो ?
चौक वाली गिलहरियों में से एक टिंकू का जवाब
उत्तर:
प्रिय गिलहरी,
तुम्हारा पत्र मिला । तुम्हें सुरक्षित जानकर खुशी । हुई । उस दिन तो मेरे रोंगटे ही खड़े हो गए जब तुम मेरी साइकिल से मरते-मरते बची। मैं स्कूल जाने की जल्दी में था । अन्यथा मैं धीरे-धीरे सावधानी से साइकिल चलाता हूँ। तुम भीड़ भरे स्थानों में मत जाया करो और जानवरों से भी बचकर रहा करो । स्वस्थ रहो, शेष कुशल ।
तुम्हारा शुभचिन्तक
टिंकू
भाषा की बात-
(कर्ता, क्रिया और कर्म)
उदाहरण — कार्तिक ने किताब पढ़ी।
कर्ता — जो कार्य करता है उसे कर्ता कहते हैं । कार्तिक (क्योंकि वह कार्य कर रहा है ।)
क्रिया — जो कार्य के होने या करने को दर्शाए उसे क्रिया कहते हैं। पढ़ी (क्योंकि यह कार्य हो रहा है ।)
कर्म — जिस पर कार्य का प्रभाव पड़े उसे कर्म कहते हैं । किताब (क्योंकि इस पर कार्य का प्रभाव पड़ रहा है ।)
1. अब आप निम्नलिखित वाक्यों में से कर्ता, क्रिया और कर्म शब्दों को पहचान कर लिखो –

उत्तर:

2. यदि आप गिलहरी से बातचीत करना चाहें तो उससे क्या-क्या सवाल पूछेंगे ? लिखिए ।
जैसे –
प्रश्न 1 – गिलहरी आपका क्या नाम है?
प्रश्न 2 …………………………….
प्रश्न 3 …………………………….
प्रश्न 4 …………………………….
प्रश्न 5 …………………………….
प्रश्न 6 …………………………….
प्रश्न 7 …………………………….
प्रश्न 8 …………………………….
उत्तर:
प्रश्न 1 – गिलहरी आपका क्या नाम है?
प्रश्न 2 – गिलहरी आप कहाँ रहती हो?
प्रश्न 3 – गिलहरी आप कहाँ घर बनाती हो ?
प्रश्न 4 – घर बनाने के लिए तुम कौन – कौनसी चीजें इकट्ठा करती हो?
प्रश्न 5 – तुम दिन में कितनी बार घर का सामान लाती हो?
प्रश्न 6 – तुम इतना सुन्दर घर बनाना कैसे सीख गई ?
प्रश्न 7 – क्या तुम्हें कभी किसी जानवर से डर लगता है?
प्रश्न 8 – तुम्हारे बच्चे कब तक तुम्हारे साथ रहते हैं ?
वर्ग पहेली-
निर्देश – नीचे दिए गए शब्दों को वर्ग पहेली में ढूँढ़कर गोला लगाओ । शब्दों को ऊपर, नीचे, दाएँ, बाएँ खोज सकते हैं ।
बिस्तर, गिलहरी, धागा, सुतली, पेड़, बच्चे, लोरी, गुदड़ा, चिथड़ा, कोटर, समान, करती, उसका

उत्तर:

गिलहरी का घर प्रश्न उत्तर
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
गिलहरी ने घर कहाँ बनाया?
(क) जमीन पर
(ख) पेड़ की शाखा पर
(ग) पेड़ के कोटर में
(घ) बिल में
उत्तर:
(ग) पेड़ के कोटर में
![]()
प्रश्न 2.
गिलहरी घर बनाने के लिए क्या-क्या लाती थी?
(क) फल और बीज
(ख) पत्ते और फूल
(ग) चिथड़ा – गुदड़ा, सुतली, धागा
(घ) लकड़ी और कील
उत्तर:
(ग) चिथड़ा – गुदड़ा, सुतली, धागा
प्रश्न 3.
गिलहरी सामान कहाँ ले जाकर रखती थी?
(क) जमीन में
(ख) कोटर में
(ग) दीवार में
(घ) पानी में
उत्तर:
(ख) कोटर में
प्रश्न 4.
गिलहरी सामान को कैसे ले जाती थी ?
(क) पीठ पर
(ख) पंजों से
(ग) मुँह में दबाकर
(घ) झोले में
उत्तर:
(ग) मुँह में दबाकर
प्रश्न 5.
गिलहरी घर बनाकर क्या करेगी?
(क) स्वयं सोयेगी
(ख) बच्चों को सुलायेगी
(ग) बच्चों को पालेगी
(घ) उसे बेच देगी
उत्तर:
(ख) बच्चों को सुलायेगी
प्रश्न 6.
कविता में गिलहरी की कौनसी भावना दिखाई देती है ?
(क) डर
(ख) आलस्य
(ग) ममता और मेहनत
(घ) क्रोध
उत्तर:
(ग) ममता और मेहनत
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
(दवा, पेड़, सुतली, लोरी)
प्रश्न 1.
गिलहरी एक ……….. पर अपना घर बना रही थी ।
उत्तर:
पेड़
प्रश्न 2.
वह सामान को मुँह में ………… कर ले जाती थी।
उत्तर:
दबा
प्रश्न 3.
गिलहरी अपने बच्चों को बिस्तर पर ……… सुनाएगी।
उत्तर:
लोरी
प्रश्न 4.
गिलहरी ने घर के लिए चिथड़ा-गुदड़ा, ……….. और धागा इकट्ठा किया।
उत्तर:
सुतली ।
वाक्य पढ़कर सत्य / असत्य बताइए –
प्रश्न 1.
गिलहरी ने अपना घर जमीन में बनाया ।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 2.
गिलहरी घर बनाने के लिए लोहे की कीलें लाती थी ।
उत्तर:
असत्य
प्रश्न 3.
गिलहरी बच्चों को लोरी सुनाएगी।
उत्तर:
सत्य
प्रश्न 4.
गिलहरी सामान मुँह में दबाकर कोटर में ले जाती थी ।
उत्तर:
सत्य।
![]()
उचित मिलान कीजिए-

उत्तर:
1. (घ)
2. (ग)
3. (ख)
4. (क)
प्रश्न 3.
गिलहरी कब किलकती है?
उत्तर:
गिलहरी घर निर्माण को सामान इकट्ठा होने पर किलकती है
प्रश्न 4.
कोटर कहाँ स्थित है ?
उत्तर:
कोटर पेड़ के तने में स्थित है ।
प्रश्न 5.
गिलहरी घर बनाने के लिए सामग्री कहाँ से लाती थी।
उत्तर:
गिलहरी घर बनाने के लिए इधर-उधर घरों से कूदक-फाँदक कर लाती थी।
प्रश्न 6.
गिलहरी घर में बच्चों को कहाँ सुलाएगी?
उत्तर:
चिथड़ा-गुदड़ा, सूतली और धागा का बिस्तर बनाकर उस पर बच्चों को सुलाएगी।
![]()
लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
गिलहरी अपने घर में क्या करती है?
उत्तर:
गिलहरी अपने लाए हुए चिथड़े और धागे को कुतर-कुतरकर बिस्तर बनाती है । वह कोटर को सजाती है और उसमें अपने बच्चों को सुलाने की तैयारी करती है। वह खुशी से गुनगुनाते हुए काम करती है।
प्रश्न 2.
गिलहरी अपने बच्चों के साथ क्या करेगी?
उत्तर:
जब उसका घर तैयार हो जायेगा, उसके बच्चे होंगे तो वह अपने बच्चों को उसमें सुलायेगी । वह उन्हें लोरी सुनाएगी और झूले पर लायेगी । यह उसके स्नेह और ममता का भाव प्रकट करता है ।
प्रश्न 3.
गिलहरी की मेहनत कविता में कैसे दिखाई देती है?
उत्तर:
गिलहरी लगातार घर निर्माण की सामग्री इकट्ठा करती है, कुतरती है और बिस्तर बनाती है । वह कभी थकती नहीं, बल्कि खुशी से गाती जाती है । उसका घर बनाना उसकी मेहनत और लगन का प्रतीक है ।
प्रश्न 4.
कविता में गिलहरी का स्वभाव कैसा दिखाया गया है?
उत्तर:
कविता में गिलहरी का स्वभाव मेहनती, ममतामयी और खुशमिजाज बताया गया है। वह अपने छोटे बच्चों के लिए सुन्दर घर बनाती है और उन्हें लोरी सुनाकर सुलाती है ।
प्रश्न 5.
इस कविता से आपको क्या सीखने को मिलता है?
उत्तर:
इस कविता से हमें परिश्रम, ममता और जिम्मेदारी की भावना सीखने को मिलती है। गिलहरी अपने बच्चों के लिए पूरा घर बनाती है। यह हमें परिवार और प्यार की अहमियत समझाता है ।
दीर्घ उत्तरीय एवं निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
कविता ‘गिलहरी का घर’ में लेखक ने किस भाव को प्रमुख रूप से प्रस्तुत किया है ?
उत्तर:
इस कविता में लेखक ने गिलहरी के माध्यम से ममता, मेहनत और घर के प्रति प्रेम का भाव प्रस्तुत किया है। गिलहरी अपने बच्चों के लिए घर बनाती है, हर सामान खुद इकट्ठा करती है और उसे सजाती है । वह छोटे-छोटे चिथड़ों से बिस्तर बनाती है और लोरी गाकर बच्चों को सुलाती है। इससे यह स्पष्ट होता है कि माँ चाहे इंसान की हो या जानवर की, उसकी भावना एक-सी होती है । कविता हमें ममता, समर्पण और मेहनत का सन्देश देती है ।
प्रश्न 2.
गिलहरी घर के लिए किन-किन चीजों का उपयोग करती है और उन्हें कैसे इकट्ठा करती है? उत्तर – गिलहरी अपने घर के लिए चिथड़ा, गुदड़ा, सुतली, धागा जैसी चीजें इकट्ठा करती है। वह इन्हें इधर-उधर से ढूँढकर लाती है और मुँह में दबाकर अपने घर यानी कोटर में रखती जाती है। कभी वह कुछ गिरा देती है, कभी उसके पैर उलझ जाते हैं, फिर भी वह रुकी नहीं। गिलहरी बहुत मेहनत और लगन से काम करती है । उसका उद्देश्य है—अपने बच्चों के लिए एक सुरक्षित और आरामदायक घर बनाना ।
गिलहरी का घर Summary in Hindi
यह कविता एक मेहनती गिलहरी की कहानी है, जो अपने बच्चों के लिए पेड़ पर घर बना रही है। वह इधर-उधर से चिथड़े, सुतली, तागा आदि सामान लाकर कोटर में जमा करती है फिर उस पर अपने बच्चों को लोरी सुनाकर सुलाती है । यह कविता पशु-पक्षियों की ममता, परिश्रम और घर के प्रति लगाव को दर्शाती है।

कठिन शब्दार्थ एवं सरलार्थ-
एक गिलहरी एक पेड़ पर
बना रही है अपना घर,
देख-भाल कर उसने पाया
खाली है उसका कोटर ।
कभी इधर से, कभी उधर से
कुदक-फुदक घर-घर जाती,
चिथड़ा – गुदड़ा, सुतली, तागा
ले जाती जो कुछ पाती ।
कठिन शब्दार्थ–
- कोटर = पेड़ के तने में बना खोखला भाग जिसमें पक्षी, जानवर रहते हैं ।
- चिथड़ा-गुदड़ा = फटे, पुराने कपड़े के टुकड़े ।
- सुतली = पतली रस्सी ।
- तागा = धागा।
सरलार्थ –
प्रस्तुत कविता में कवि ने बताया कि एक गिलहरी अपने रहने के लिए पेड़ पर घर बना रही है। उसने इधर-उधर देखकर पेड़ के तने में एक खाली स्थान (कोटर) पाया।
वह गिलहरी कभी इधर, कभी उधर कूदती – फाँदती घर-घर जाती है और वहाँ से जो चीज मिलती है जैसे— कपड़े के फटे-पुराने टुकड़े, रस्सी और धागा, वह उन्हें अपने घर निर्माण के लिए ले आती है ।
ले जाती वह मुँह में दाबे
कोटर में रख-रख आती,
देख बड़ा सामान इकट्ठा
किलक – किलककर वह गाती ।
चिथड़े-गुदड़े, सुतली, धागे-
सब को अंदर फैलाकर,
काट कुतरकर एक बराबर
एक बनाएगी बिस्तर ।
कठिन शब्दार्थ-
- दाबे = दबाकर ।
- अन्दर = भीतर ।
- किलक-किलक कर – खुशी से चहकते हुए |
- बिस्तर = सोने के लिए बिछाया गया स्थान ।
सरलार्थ-
कवि ने कहा है कि गिलहरी पुराने कपड़े, रस्सी, धागा ये सारी चीजें अपने मुँह में दबा-दबाकर ले जाती है और कोटर में रखती रहती है। जब उसका सामान इकट्ठा हो जाता है, तो वह प्रसन्न होकर किलकारी मारती हुई खुशी के गीत गाती है ।
गिलहरी लाए हुए फटे-पुराने कपड़े, रस्सी, धागे इन सब चीजों को अपने कोटर के अन्दर फैलाकर, उन्हें काट-कुतरकर एक समतल बिस्तर का आकार प्रदान करेगी ताकि वह उस पर आराम से रह सके ।

फिर जब उसके बच्चे होंगे
उस पर उन्हें सुलाएगी,
और उन्हीं के साथ लेटकर
लोरी उन्हें सुनाएगी।
कठिन शब्दार्थ–
- लोरी = बच्चों को सुलाने के लिए गाया जाने वाला मीठा गीत ।
- लेटकर = सोकर
सरलार्थ –
पेड़ के कोटर में गिलहरी का घर तैयार हो जाएगा और जब गिलहरी के बच्चे होंगे तो वह उन्हें उसी बिस्तर पर सुलाएगी और उनके साथ सोकर उन्हें लोरी सुनाएगी।
Leave a Reply