• Skip to main content
  • Skip to secondary menu
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
  • RBSE Model Papers
    • RBSE Class 12th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 10th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 8th Board Model Papers 2022
    • RBSE Class 5th Board Model Papers 2022
  • RBSE Books
  • RBSE Solutions for Class 10
    • RBSE Solutions for Class 10 Maths
    • RBSE Solutions for Class 10 Science
    • RBSE Solutions for Class 10 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 10 English First Flight & Footprints without Feet
    • RBSE Solutions for Class 10 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 10 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 10 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 10 Physical Education
  • RBSE Solutions for Class 9
    • RBSE Solutions for Class 9 Maths
    • RBSE Solutions for Class 9 Science
    • RBSE Solutions for Class 9 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 9 English
    • RBSE Solutions for Class 9 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 9 Sanskrit
    • RBSE Solutions for Class 9 Rajasthan Adhyayan
    • RBSE Solutions for Class 9 Physical Education
    • RBSE Solutions for Class 9 Information Technology
  • RBSE Solutions for Class 8
    • RBSE Solutions for Class 8 Maths
    • RBSE Solutions for Class 8 Science
    • RBSE Solutions for Class 8 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 8 English
    • RBSE Solutions for Class 8 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 8 Sanskrit
    • RBSE Solutions

RBSE Solutions

Rajasthan Board Textbook Solutions for Class 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11 and 12

  • RBSE Solutions Class 7
    • RBSE Solutions for Class 7 Maths
    • RBSE Solutions for Class 7 Science
    • RBSE Solutions for Class 7 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 7 English
    • RBSE Solutions for Class 7 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 7 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 6
    • RBSE Solutions for Class 6 Maths
    • RBSE Solutions for Class 6 Science
    • RBSE Solutions for Class 6 Social Science
    • RBSE Solutions for Class 6 English
    • RBSE Solutions for Class 6 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 6 Sanskrit
  • RBSE Solutions Class 5
    • RBSE Solutions for Class 5 Maths
    • RBSE Solutions for Class 5 Environmental Studies
    • RBSE Solutions for Class 5 English
    • RBSE Solutions for Class 5 Hindi
  • RBSE Class 4
    • RBSE Class 3
  • RBSE Class 12
    • RBSE Solutions for Class 12 Maths
    • RBSE Solutions for Class 12 Physics
    • RBSE Solutions for Class 12 Chemistry
    • RBSE Solutions for Class 12 Biology
    • RBSE Solutions for Class 12 English
    • RBSE Solutions for Class 12 Hindi
    • RBSE Solutions for Class 12 Sanskrit
  • RBSE Class 11

RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar

April 30, 2026 by Phani Leave a Comment

Practicing these RBSE Class 4 Hindi Book Solutions व्याकरण Grammar improves confidence in the language.

RBSE Class 4 Hindi Grammar Vyakaran

1. संज्ञा

प्रश्न 1.
संज्ञा किसे कहते हैं?
उत्तर:
किसी व्यक्ति, वस्तु, स्थान या गुण के नाम को संज्ञा कहते हैं। जैसे-राम, साइकिल, दिल्ली, खुशी आदि।

प्रश्न 2.
संज्ञा कितने प्रकार की होती है? उदाहरण सहित लिखो।
उत्तर:
संज्ञा तीन प्रकार की होती है-
व्यक्तिवाचक संज्ञा-जैसे-कुरज, शान्तनु, मालती। जातिवाचक संज्ञा-जैसे-तितली, गोपी, मोबाइल, राजकुमार।
भाववाचक संज्ञा-जैसे-चतुराई, उत्साहित, बाल्यकाल।

प्रश्न 3.
व्यक्तिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? बताइये।
उत्तर:
जिस शब्द से किसी विश्रेष व्यक्ति, स्थान या वस्तु आदि का बोध हो, उसे व्यक्तिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-राम, अभिमन्यु, जयपुर आदि।

प्रश्न 4.
जातिवाचक संज्ञा किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर:
जिस शब्द से किसी एक ही जाति की सभी वस्तुओं का पता चलता है, उसे जातिवाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-जानवर, गुफा, फूल, जंगल आदि।

RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 5.
भाववाचक संज्ञा की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
जिस शब्द से किसी वस्तु के गुण, दशा, भाव, व्यापार आदि का पता चलता है, उसे भाववाचक संज्ञा कहते हैं। जैसे-बुद्धिमानी, बचपन, मानवता, निडरता आदि।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों में से व्यक्तिवाचक, जातिवाचक व भाववाचक संज्ञा शब्द छाँटिएचिड़ियाँ, सूरज, बुढ़ापा, मछली, मन, मनीष, तोता, गाय, वर्षा, आनन्द, ऊँट, गोकुल, अण्डे, गेहूँ, हर्ष, घास; राजा, लोमड़ी, आसमान, बचपन, सुख।
उत्तर:
RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar 1

प्रश्न 7.
निम्न वाक्यों में से संज्ञा शब्द छाँटिये।

  1. गोकुल के समीप यमुना नदी में कालिया नामक एक भयंकर नाग रहता था।
  2. शांतनु अमृत का प्यार देखकर खुशी के मारे रो पड़ा।
  3. माधव को उसके जन्मदिन पर एक नई साइकिल मिली।

उत्तर:

  1. गोकुल, यमुना नदी, कालिया नाग।
  2. शांतनु, अमृत, प्यार, खुशी।
  3. माधव, जन्मदिन, साइकिल।

2. सर्वनाम

प्रश्न 1.
सर्वनाम किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखो।
उत्तर:
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्दों को सर्वनाम कहते हैं। जैसे-वह, वे, तू, तुम, मैं, हम इत्यादि।

प्रश्न 2.
सर्वनाम के कितने भेद होते हैं? नाम लिखो।
उत्तर:
सर्वनाम के छः भेद होते हैं-

  • पुरुषवाचक सर्वनाम (जैसे-मैं, तुम, हम, वह आदि)
  • निश्चयवाचक सर्वनाम (जैसे-ये, वे आदि)
  • अनिश्चयवाचक सर्वनाम (जैसे-कुछ, कोई आदि)
  • संबंधवाचक सर्वनाम (जैसे-जो, जिनका, उससे आदि)
  • प्रश्नवाचक सर्वनाम (जैसे-क्या, क्यों, कौन आदि)
  • निजवाचक सर्वनाम (जैसे-आप, अपना आदि)।

प्रश्न 3.
पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?
इसके भेद बताइये।
उत्तर:
जिस सर्वनाम का प्रयोग कहने वाले, सुनने वाले या अन्य के लिए किया जाता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं-

  • उत्तम पुरुष-मैं, हम।
  • मध्यम पुरुष-तू, तुम।
  • अन्य पुरुष-वह, वे।

प्रश्न 4.
निजवाचक सर्वनाम को उदाहरण सी समझाइये।
उत्तर:
जिससे निज (अपने आप) का बोध हो, निजवाचक सर्वनाम कहते हैं। जैसे-

  • रमेश अपने आप ही पढ़ने लगा।
  • मैं आप ही आऊँगा।
  • वह स्वयं आ सकता है।

प्रश्न 5.
जब मुझे मामाजी के साथ जैसलमेर भ्रम का मौका मिला तब मैं बहुत उत्साहित थी लेवि थोड़ा असहज भी थी। जैसलमेर के बारे में म कुछ बातें पहले से पता थीं।
उक्त वाक्यों में से संज्ञा एवं सर्वनाम शब्द छाँट लिखो।
उत्तर:

  • संज्ञा-मामाजी, जैसलमेर, भ्रमण, मौव उत्साहित, असहज, बातें।
  • सर्वनाम-जब, तब, मुझे, मैं।

RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 6.
एक जंगल में एक शेर रहता था। एक शेर को तेज भूख लगी। शेर ने शिकार की तला में जंगल में खोज की।
उक्त रेखांकित शब्दों के स्थान पर सर्वनाम का प्रयोग कर पुनः लिखो।
उत्तर:
एक़ जंगल में एक शेर रहता था। एक दिन तेज भूख लगी। उसने शिकार की तलाश में वहाँ खी की।

3. विशेषण

प्रश्न 1.
विशेषण की परिभाषा लिखिए।
उत्तर:
संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने व शब्दों को विशेषण कहते हैं। जैसे-काला, मी० अच्छा, बीकानेरी आदि।

प्रश्न 2.
विशेषण के कितने भेद होते हैं? न लिखो।
उत्तर:
विशेषण के पाँच भेद होते हैं-

  • गुणवाचक विशेषण
  • व्यक्तिवाचक विशेष
  • संख्यावाचक विशेषण
  • परिमाणवाचक विशेष
  • सार्वनामिक विशेषण।

प्रश्न 3.
विशेषण की कितनी अवस्थाएँ मानी जा हैं? लिखिए।
उत्तर:
विशेषण की तीन अवस्थाएँ मानी जाती हैं, हैं-

  1. मूल अवस्था
  2. उत्तर अवस्था
  3. उत्तम अवस्था।

प्रश्न 4.
गुणवाचक विशेषण किसे कहते हैं?
उदाहरण सहित बताइए।
उत्तर:
जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम के गुण, अवस्था, रंग, आकार या दोष आदि को बताते हैं, उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे-अच्छा, बुरा, काला, लाल, दानी, चतुर, जवान, मीठा, हरा आदि।

प्रश्न 5.
व्यक्तिवाचक विशेषण किसे कहते हैं? उदाहरण भी लिखिए।
उत्तर:
जो विशेषण व्यक्तिवाचक संज्ञाओं से बनते हैं, उन्हें व्यक्तिवाचक विशेषण कहते हैं। जैसे-जयपुरी, अजमेरी, पंजाबी, जापानी आदि।

RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 6.
निम्न वाक्यों में से विशेषण शब्द छाँटिए
“गाँव में आज बहुत धूम थी। बच्चे टोलियों में तेज हँसते-खेलते एक ही दिशा में बढ़ रहे थे। बच्चे अटपटे एवं रोचक जवाब दिए जा रहे थे।”
उत्तर:
बहुत तेज, अटपटे, रोचक।

प्रश्न 7.
विशेषण शब्दों को छाँटकर अलग लिखें।
उत्तर:
शब्द – विशेषण शब्द

  • लोग समझदार – समझदार
  • विषय हिन्दी – हिन्दी
  • सात दरवाजे – सात
  • राष्ट्रीय उद्यान – राष्ट्रीय
  • नंगे पैर – नंगे
  • नृत्य कालबेलिया – कालबेलिया
  • अच्छी फसलें – अच्छी
  • सवारी भरोसेमंद – भरोसेमन्द

4. क्रिया

प्रश्न 1.
क्रिया की परिभाषा लिखो।
उत्तर:
जिस शब्द से किसी कार्य के होने या करने का बोध होता है उसे क्रिया कहते हैं। जैसे-लिखना, पढ़ना, चलना, कूदना, खेलना इत्यादि।

प्रश्न 2.
क्रिया के कर्म के आधार पर कितने भेद होते हैं?
उत्तर:
कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद होते हैं-

  • सकर्मक क्रिया
  • अकर्मक क्रिया।

प्रश्न 3.
काल के आधार पर क्रिया के कितने भेद होते हैं?
उत्तर:
काल के आधार पर क्रिया के तीन भेद होते हैं –

  1. वर्तमान कालिक क्रिया
  2. भूत कालिक क्रिया
  3. भविष्यत् कालिक क्रिया।

प्रश्न 4.
‘एक बच्चा बैठा-बैठा चल रहा है।’ इस वाक्य में क्रिया शब्द कौनसा है?
उत्तर:
चल रहा है।

RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 5.
निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए-

  1. वहाँ उसे गीली-मिट्टी दिखाई दी।
  2. यमुना नदी को पुनः शुद्ध किया।
  3. वह बगीचे में चला गया।
  4. मैं अपने राज्य वापस जा रहा हूँ।

उत्तर:

  1. दिखाई दी।
  2. शुद्ध किया।
  3. चला गया।
  4. जा रहा था।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित वाक्यों में क्रिया शब्द छाँटकर लिखिए-

  1. समुद्र का पानी खारा क्यों होता है?
  2. उसका मुँह साँवला हो जाता है।
  3. अब मैंने क्या किया वह सुनो।
  4. सौम्य स्कूल से आया।

उत्तर:

  1. होता है
  2. हो जाता है
  3. किया, सुनो
  4. आया।

5. लिंग

प्रश्न 1.
लिंग की परिभाषा उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
संज्ञा के जिस रूप से पुरुष या स्त्री जाति का बोध होता है, उसे लिंग कहते हैं। जैसे-बालक, लड़की, गाय, पुस्तक, राजा आदि।

प्रश्न 2.
लिंग कितने प्रकार के होते हैं?
उत्तर:
लिंग दो प्रकार के होते हैं-

  1. पुल्लिंग
  2. स्त्रीलिंग।

प्रश्न 3.
पुल्लिंग किसे कहते हैं?
उत्तर:
शब्द के जिस रूप से पुरुष जात्ति के होने का बोध होता है, उसे पुल्लिंग कहते हैं। जैसे-अध्यापक, घोड़ा, लड़का आदि।

प्रश्न 4.
स्त्रीलिंग किसे कहते हैं?
उत्तर:
शब्द के जिस रूप से स्त्री जाति के होने का बोध होता है, उसे स्त्रीलिंग कहते हैं। जैसे-लड़की, किताब, चीनी, माता आदि।

RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 5.
निम्नलिखित पुल्लिंग शब्दों के स्त्रीलिंग शब्द लिखो।
उत्तर:
पुल्लिंग – स्त्रीलिंग

  • मोर – मोरनी
  • सेवक – सेविका
  • नाना – नानी
  • घोड़ा – घोड़ी
  • शिक्षक – शिक्षिका
  • मुर्गा – मुर्गी
  • बंदर – बन्दरिया
  • ऊँट – ऊँटनी
  • चिड़ा – चिड़िया
  • नर – मादा।

प्रश्न 6.
निम्नलिखित शब्दों के लिंग बदलकर लिखो-
राजा, पिता, कुत्ता, पति, पुरुष, भाई।
उत्तर:

  • राजा – रानी
  • पिता – माता
  • कुत्ता – कुतिया
  • पति – पत्नी
  • पुरुष – स्त्री
  • भाई – बहिन।

6. वचन

प्रश्न 1.
वचन किसे कहते हैं?
उत्तर:
शब्द के जिस रूप से उसके एक अथवा एक से अधिक (अनेक) होने का बोध होता हो, उसे वचन कहते हैं। जैसे-लड़का-लड़के।

प्रश्न 2.
वचन कितने प्रकार के होते हैं? समझाइए।
उत्तर:
वचन दो प्रकार के होते हैं-

  1. एकवचन-शब्द के जिस रूप से उसके ‘एक’ होने का बोध होता हो, उसे एकवचन कहते हैं। जैसे-लड़का, पुस्तक, मेज आदि।
  2. बहुवचन-शब्द के जिस रूप से उसके एक से अधिक होने का बोध होता हो, उसे बहुवचन कहते हैं। जैसे-लड़के, पुस्तकें, मेजें आदि।

प्रश्न 3.
निम्न शब्दों के बहुवचन बनाइएताला, कमरा, घोड़ा, छाता, बंदूक, स्त्री, बहन, लता, माला, बालिका, खिड़की, भाषा, ऊँदरा, चिड़िया, डिबिया, गुड़िया, गुरु, छात्र, पाठक, ॠतु, वधू, सेना, पेंसिल, आँख।
उत्तर:
ताले, कमरे, घोड़े, छाते, बंदूकें, स्त्रियाँ, बहनें, लताएँ, मालाएँ, बालिकाएँ, खिड़कियाँ, भाषाएँ, ऊँदरे, चिड़ियाँ, डिबियाँ, गुड़ियाँ, गुरुजन, छात्रगण, पाठकगण, ॠतुएँ, वधुएँ, सेनाएँ, पेंसिलें, आँखें।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित एकवचन शब्दों को बहुवचन में लिखिए-
सहेली, लड़की, रोटी, दवाई, रात, साँस, वीर, गाय।
उत्तर:
सहे ली-सहे लियाँ, लड़की-लड़ कियाँ, रोटी-रोटियाँ, दवाई-दवाइयाँ, रात-रातें, साँससाँसें, वीर—वीरों, गाय—गायों।

7. समानार्थी (पर्यायवाची) शब्द

प्रश्न 1.
समानार्थी (पर्यायवाची) शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइये।
उत्तर:
समानार्थी शब्दों को पर्यायवाची भी कहा जाता है। ये शब्द हमारे ज्ञान को बढ़ाते हैं। इनका शाब्दिक अर्थ है, अन्य या दूसरा। वे शब्द जो भिन्न-भिन्न होते हुए भी किसी एक ही अर्थ को स्पष्ट करते हैं। जैसे’हवा’ शब्द का समानार्थी शब्द ‘वायु’ होता है। लेखन में इसका प्रयोग ‘पवन’, ‘समीर’, ‘वात’ आदि के रूप में भी किया जा सकता है।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के पर्यायवाची शब्द लिखो।
उत्तर:
शब्द – पर्यायवाची शब्द

  • धरती – भू, भूमि, धरा, पृथ्वी
  • पक्षी – विहंग, खग, नभचर, पंछी
  • दिन – दिवस, वासर, वार, दिवा
  • तलवार – खड्ग, शमशीर, असि, तेग
  • तालाब – ताल, सरोवर, जलाशय, सर
  • देवता – देव, सुर, अमर, निर्जर
  • अँधेरा – अंधकार, तम, तिमिर, तमस
  • कपड़ा – वस्त्र, वसन, चीर, अंबर
  • किरण – रश्मि, अंशु, कर, मरीचि
  • बादल – नीरद, मेघ, घन, वारिद
  • पुष्प – फूल, प्रसून, सुमन, कुसुम
  • सूर्य – भानु, रवि, भास्कर, दिनेश
  • कमल – पंकज, नीरज, सरोज, जलज
  • संध्या – सायंकाल, शाम, गोधूलि
  • स्त्री – नारी, अबला, महिला, कामिनी
  • नदी – सरिता, सलिला, तटिनी, सरित
  • सिंह – वनराज, शेर, केसरी, मृगराज
  • पत्ता – पात, पत्र, पर्ण, दल
  • हवा – पवन, अनिल, मरुत, समीर
  • आँख – नयन, चक्षु, नेत्र, लोचन
  • बाग – बगीचा, उपवन, वाटिका, उद्यान
  • घर – गृह, सदन, भवन, निकेतन
  • चन्द्रमा – शशि, चन्द्र, चाँद, इंदु
  • जंगल – कानन, विपिन, वन, अरण्य
  • पानी – तोय, नीर, जल, सलिल
  • आकाश – गगन, नभ, अम्बर, व्योम।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित में से सही पर्यायवाची शब्द छाँटिए-

  1. पुराना – नवीन, नया, प्राचीन।
  2. सुख – दु:ख, दु:खी, आनन्द।
  3. स्वस्थ – बीमार, अस्वस्थ, नीरोगी।

उत्तर:

  1. पुराना – प्राचीन।
  2. सुख – आनन्द।
  3. स्वस्थ – नीरोगी।

प्रश्न 4.
सर्वशुद्ध पर्यायवाची चयन कर कोष्ठक में लिखिए-

1. ‘सूर्य’ का पर्यायवाची शब्द है-
(अ) दिवा
(ब) प्रसून
(स) पवन
(द) रवि
उत्तर:
(द) रवि

2. ‘नारी’ का समानार्थी शब्द है-
(अ) सरिता
(ब) अबला
(स) सरोज
(द) रश्मि
उत्तर:
(ब) अबला

RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar

3. ‘पुष्प’ का पर्यायवाची शब्द है-
(अ) सरोवर
(ब) पर्ण
(स) कुसुम
(द) नीर
उत्तर:
(स) कुसुम

8. विलोम शब्द

प्रश्न 1.
विलोम शब्द किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जो शब्द एक-दूसरे के विपरीत या उल्टा अर्थ प्रकट करते हैं, उन्हें विलोम शब्द कहते हैं। जैसे-छोटा-बड़ा, अंदर-बाहर आदि।

प्रश्न 2.
निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए।
उत्तर:
RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar 2

प्रश्न 3.
नीचे आमने-सामने विपरीत अर्थ (विलोम) वाले शब्द दिये गये हैं। उन्हें सही क्रम से लिखिए
RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar 3
उत्तर:

  • जीत – हार।
  • राजा – रंक।
  • सुखी – दुःखी।
  • भरा – खाली।
  • कच्चा – पक्का।
  • देवता – राक्षस।
  • पुत्र – पुत्री।

प्रश्न 4.
निम्नलिखित वाक्यों में रिक्त स्थान पर रेखांकित शब्दों के विलोम शब्द भरें-
1. मैं तुम दोनों से बहुत प्रसन्न हूँ किन्तु मोहन से ______ हूँ।
उत्तर: निराश

2. मनोज देवता है किन्तु समीर _______ है।
उत्तर: राक्षस

3. जिसका जीवन है उसका _______ निश्चित है।
उत्तर: मरण

9. शब्द-युग्म/समश्रुति भिन्नार्थक शब्द

प्रश्न 1.
शब्द युग्म या समश्रुति भिन्नार्थक शब्द किसे कहते हैं?
उत्तर:
हिन्दी में अनेक ऐसे शब्द होते हैं जो बहुधा सुनने अथवा पढ़ने में तो समान से लगते हैं परन्तु अर्थ की दृष्टि से उनमें भिन्नता पाई जाती है, ऐसे शब्द युग्म शब्द या समश्रुति भिन्नार्थक शब्द कहलाते हैं।

RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 2.
निम्न युग्म शब्दों के अर्थ लिखिए।
उत्तर:
RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar 4

प्रश्न 3.
सही अर्थ वाला युग्म शब्द चुनिए-
(क) निधन-गरीब
(ख) आदि-अभ्यस्त
(ग) हेम-सोना
(घ) सकल-सूरत
उत्तर:
(ग) हेम-सोना

प्रश्न 4.
‘पानी-पाणि’ शब्द युग्म का सही अर्थ बताओ-
(क) जल-हाथ
(ख) हाथ-जल
(ग) कर-नीर
(घ) उक्त में से कोई नहीं
उत्तर:
(क) जल-हाथ

प्रश्न 5.
‘गृह-ग्रह’ शब्द युग्म का सही अर्थ होगा-
(क) निवास-घर
(ख) तारा-घर
(ग) निवास-नक्षत्र
(घ) नक्षत्र-घर
उत्तर:
(ग) निवास-नक्षत्र

प्रश्न 6.
‘अनल-अनिल’ शब्द युग्म का सही अर्थ है-
(क) अग्नि-वायु
(ख) धरती-अंबर
(ग) आकाश-पाताल
(घ) नभ-चर
उत्तर:
(क) अग्नि-वायु

प्रश्न 7.
‘सुत-सूत’ शब्द युग्म का अर्थ बताओ-
(क) धागा-पुत्र
(ख) पुत्र-धागा
(ग) पुत्र-कपास
(घ) साफ-सफाई
उत्तर:
(ख) पुत्र-धागा

प्रश्न 8.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिये-
(i) ‘बर्फ’ शब्द के लिये सही शब्द _______ होगा (हेम/हिम)
उत्तर: हिम

(ii) ‘वंश’ शब्द के लिये सही शब्द _______ होता है (कुल/कूल)
उत्तर: कुल

RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar

(iii) ‘वदन’ शब्द का सही अर्थ _______ प्रयुक्त होगा (मुख/शरीर)
उत्तर: मुख

10. वाक्य विचार

प्रश्न 1.
वाक्य किसे कहते हैं?
उत्तर:
शब्दों के सार्थक समूह को वाक्य कहते हैं। अर्थात् दो या दो से अधिक शब्दों के मेल को जिसका अर्थ सार्थक हो, उसे वाक्य कहते हैं। जैसे-राधा पूजा करती है।

प्रश्न 2.
वाक्य निर्माण में पद का क्रम कैसे होता है?
उत्तर:
वाक्य निर्माण में पद का क्रम क्रमशः कर्ता-कर्म-क्रिया होता है।

प्रश्न 3.
रचना के आधार पर वाक्य के भेद बताइए।
उत्तर:
रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते हैं-

  1. साधारण वाक्य
  2. मिश्र वाक्य
  3. संयुक्त वाक्य।

प्रश्न 4.
निम्न शब्दों का वाक्य प्रयोग कीजिएअम्बर, रेगिस्तान, संस्कृति, हिम्मत, खूबियाँ
उत्तर:

  • अम्बर-अम्बर में तारे चमकते हैं।
  • रेगिस्तान-ऊँट को रेगिस्तान का जहाज कहते हैं।
  • संस्कृति-भारतीय संस्कृति सबसे प्राचीन संस्कृति है।
  • हिम्मत-हमें जीवन में हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।
  • खूबियाँ-आजकल के बच्चों में अनेक खूबियाँ होती हैं।

प्रश्न 5.
नीचे दिए गए शब्दों को सही क्रम में लगाकर वाक्य बनाइए।

  1. जरूरी हैं/पेड़/हमारे लिए
  2. फावड़ा/लेकर/माँ/के/हाथ से/ शुरू कर दी/खुदाई/दोनों ने
  3. उद्घाटन/आज ही/हुआ था/इसका
  4. संभव है/हर समस्या/बुद्धिमानी से/हल/धैर्य और

उत्तर:

  1. पेड़ हमारे लिए जरूरी हैं।
  2. माँ के हाथ से फावड़ा लेकर दोनों ने खुदाई शुरू कर दी।
  3. आज ही इसका उद्घाटन हुआ था।
  4. धैर्य और बुद्धिमानी से हर समस्या का हल संभव है।

RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 6.
निम्न वाक्यों को निर्देशानुसार बदलिए-

  1. अंधेरा हो रहा था। (भविष्य काल में)
  2. उसे एक सवाल सूझ ही गया। (निषेधात्मक)
  3. बच्चे रेत में लोटपोट हो रहे थे। (वर्तमान काल में)
  4. आसमान में इन्द्र धनुष दिखाई दे रहा है। (भूतकाल में)
  5. राघव पुस्तक पढ़ रहा है। (आज्ञार्थक)

उत्तर:

  1. अँधेरा होगा।
  2. उसे एक सवाल भी नहीं सूझा।
  3. बच्चे रेत में लोटपोट हो रहे हैं।
  4. आसमान में इन्द्रधनुष दिखाई दिया।
  5. रांघव पुस्तक पढ़े।

11. विराम चिह्न

प्रश्न 1.
विराम चिह्न किसे कहते हैं?
उत्तर:
लिखते समय अपनी बात को ठीक तरह से समझाने के लिए हम जिन चिह्नों का प्रयोग करते हैं, उन्हें विराम चिह्न कहते हैं।

प्रश्न 2.
योजक चिह्न किसे कहते हैं? उदाहरण सहित बताइये।
उत्तर:
जब कोई शब्द अपने सम्बद्ध शब्द के साथ आता है अथवा किसी शब्द की आवृत्ति होती है तब दोनों शब्दों के बीच योजक चिह्न का प्रयोग होता है। जैसे-पापपुण्य, सुख-दु:ख, दाल-भात, माता-पिता आदि।

प्रश्न 3.
निम्नलिखित विरामचिह्न का नाम बताइए (?, । ! -)
उत्तर:

  • ? प्रश्नवाचक चिह्न
  • , अल्प विराम
  • । पूर्ण विराम
  • ! विस्मयबोधक चिह्न
  • _ योजक चिह्न।

प्रश्न 4.
इन विराम चिह्नों का उपयोग करते हुए निम्न वाक्यों को पुनः लिखो।

  1. श्रीकृष्ण का बाल्यकाल धर्म प्रेम नटखटपन और मानवता की सीख से भरा हुआ है
  2. अरे वाह मजा आ गया
  3. साइकिल सबको लुभाती है
  4. यह खेत किसका है
  5. मैं हर घर के पास टुन-टुन घंटी बजाता चलता चला जाऊँ

उत्तर:

  1. श्रीकृष्ण का बाल्यकाल धर्म, प्रेम, नटखटपन और मानवता की सीख से भरा हुआ है।
  2. अरे वाह! मजा आ गया।
  3. साइकिल सबको लुभाती है।
  4. यह खेत किसका है?
  5. मैं हर घर के पास टुन-टुन घंटी बजाता, चलता चला जाऊँ।

12. मुहावरे

प्रश्न 1.
मुहावरा किसे कहते हैं? उदाहरण सहित लिखिए।
उत्तर:
जब कोई वाक्यांश अपने सामान्य अर्थ को छोड़कर विशेष अर्थ बताता है, तो उसे मुहावरा कहते हैं।

  • जैसे- मुहावरा – आग में घी डालना
  • सामान्य अर्थ – अग्नि में घी डालना।
  • विशेष अर्थ – क्रोध को और भड़काना।

RBSE Class 4 Hindi व्याकरण Grammar

प्रश्न 2.
निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ लिखो और वाक्यों में प्रयोग करो-

  1. दिल दहलना
  2. छक्के छुड़ाना
  3. नमकमिर्च लगाकर कहना
  4. आग-बबूला होना
  5. फूले न समाना
  6. आँख दिखाना
  7. धाक जमाना
  8. हाथ बँटाना
  9. पोल खुलना
  10. पैरों को पंख लगना
  11. कलेजा मुँह को आना
  12. अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।

उत्तर:
1. दिल दहलना-अचानक डर जाना वाक्य में प्रयोग-शेर को आता देखकर मेरा दिल दहल गया।

2. छक्के छुड़ाना-किसी को बुरी तरह हराना वाक्य में प्रयोग-क्रिकेट विश्व कप में हमने विरोधियों के छक्के छुड़ा दिए।

3. नमक-मिर्च लगाकर कहना-बढ़ा-चढ़ा कर कहना।
वाक्य में प्रयोग-जागीरदार ने सामंत को नमक-मिर्च लगाकर बात कही।

4. आग-बबूला होना-गुस्सा आना।
वाक्य में प्रयोग-कालीबाई के मना करने पर अंग्रेज अफसर आग-बबूला हो गया।

5. फूले न समाना-बहुत खुश होना।
वाक्य में प्रयोग-मामाजी को अचानक आया देखकर माँ फूले न समायी।

6. आँख दिखाना-ड़राना।
वाक्य में प्रयोग-एक तो चोरी करते हो, ऊपर से आँख दिखाते हो।

7. धाक जमाना-प्रभाव होना।
वाक्य में प्रयोग-राज ने अपनी काबिलियत से सब जगह धाक जमा ली।

8. हाथ बँटाना-किसी कार्य में सहयोग करना।
वाक्य में प्रयोग-रश्मि आजकल गृहकार्य में अपनी माँ का हाथ बँटाती है।

9. पोल खुलना-रहस्य प्रकट होना।
वाक्य में प्रयोग-चोरी पकड़े जाने पर उसकी पोल खुल गई।

10. पैरों को पंख लगना-अत्यधिक प्रसन्न होना।
वाक्य में प्रयोग-बच्चों को परीक्षा की सुनते ही पढ़ने के लिए पैरों को पंख लग गए।

11. कलेजा मुँह को आना-बहुत अधिक घबरा जाना।
वाक्य में प्रयोग-बच्चे के देर से घर लौटने पर माँ का कलेजा मुँह को आ गया।

12. अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकताअकेले व्यक्ति के लिए किसी बड़े काम को करना संभव नहीं होता है।
वाक्य में प्रयोग-बिना शिक्षकों के सहयोग के कोई छात्र प्रथम स्थान नहीं प्राप्त कर सकता है क्योंकि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ सकता।

Share this:

  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Facebook (Opens in new window)

Related

Filed Under: Class 4

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Recent Posts

  • The Age of Reorganisation Class 7 Notes Social Science Chapter 6
  • Changes Around Us Physical and Chemical Class 7 Notes Science Chapter 5
  • The World of Metals and Non metals Class 7 Notes Science Chapter 4
  • The Rise of Empires Class 7 Notes Social Science Chapter 5
  • Electricity Circuits and Their Components Class 7 Notes Science Chapter 3
  • Exploring Substances Acidic, Basic and Neutral Class 7 Notes Science Chapter 2
  • New Beginnings Cities and States Class 7 Notes Social Science Chapter 4
  • The Ever Evolving World of Science Class 7 Notes Science Chapter 1
  • Understanding Markets Class 7 MCQ Questions SST Chapter 12
  • From Barter to Money Class 7 MCQ Questions SST Chapter 11
  • The Constitution of India An Introduction Class 7 MCQ Questions SST Chapter 10

Footer

RBSE Solutions for Class 12
RBSE Solutions for Class 11
RBSE Solutions for Class 10
RBSE Solutions for Class 9
RBSE Solutions for Class 8
RBSE Solutions for Class 7
RBSE Solutions for Class 6
RBSE Solutions for Class 5
RBSE Solutions for Class 4
RBSE Solutions for Class 3
RBSE Solutions for Class 12 Maths
RBSE Solutions for Class 11 Maths
RBSE Solutions for Class 10 Maths
RBSE Solutions for Class 9 Maths
RBSE Solutions for Class 8 Maths
RBSE Solutions for Class 7 Maths
RBSE Solutions for Class 6 Maths
RBSE Solutions for Class 5 Maths
RBSE Solutions for Class 4 Maths
RBSE Solutions for Class 3 Maths

Copyright © 2026 RBSE Solutions

 

Loading Comments...