Regular practice of RBSE Class 4 Maths Solutions in Hindi Chapter 13 धारिता Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 4 Maths Chapter 13 Question Answer in Hindi धारिता
धारिता Question Answer
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 99 आइए चर्चा करें
प्रश्न 1.
सोनू के घर में सभी लोग खुश हैं। आज अच्छे-अच्छे पकवान बनेंगे । उसके मामा आने वाले हैं। खीर बनाने के लिए आज ज्यादा दूध की जरूरत है। सोनू ने डेयरी वाले से 5 लीटर दूध का पैकेट माँगा। डेयरी वाले ने कहा आज 5 लीटर दूध के सभी पैकेट बिक गए हैं। मेरे पास 500 मिलीलीटर दूध के पैकेट हैं।

(i) सोनू को डेयरी वाले से कितने पैकेट दूध लेना चाहिए? …………
(ii) दूध का मूल्य 60 रुपये प्रति लीटर है। सोनू दुकानदार को 500 रुपये देता है तो दुकानदार वापस कितने रुपये देगा? ………
आप अपने आसपास की वस्तुओं के कुछ पैकेट इकट्ठे कीजिए। उन्हें पढ़कर आपस में चर्चा कीजिए कि किस पैकेट में वस्तु की कितनी मात्रा है? हल:
(i) सोनू को डेयरी वाले से 10 पैकेट दूध लेना चाहिए क्योंकि 5 लीटर = 5 × 1000 मिलीलीटर 5000 मिलीलीटर तथा 5000 ÷ 500 = 10
(ii) 1 लीटर दूध का मूल्य = 60 रुपये
5 लीटर दूध का मूल्य = 5 × 60 = 300 रुपये
सोनू ने दुकानदार को दिए = 500 रुपये
शेष रुपये जो दुकानदार वापस देगा = 500 – 300 = 200 रुपये
प्रश्न 2.
बारिश में भीगने से लीला को सर्दी लग गई। डॉक्टर ने उसको 200 मिलीलीटर दवाई की एक शीशी दी और कहा कि सुबह-शाम 5-5 मिलीलीटर दवाई रोजाना पीनी है। बताओ लीला की दवाई कितने दिन चलेगी?…….. दिन
हल:
कुल दवाई = 200 मिलीलीटर
1 दिन में दवाई लेनी है = 5 + 5 = 10 मिलीलीटर अतः लीला की दवाई चलेगी
= 200 ÷ 10 = 20 दिन
प्रश्न 3.
आदित्य ने घर के लिए 2 लीटर सरसों का तेल खरीदा। उसके घर में प्रतिदिन 50 मिलीलीटर तेल काम में लेते हैं। बताइए-
(अ) आदित्य ने कितने मिलीलीटर तेल खरीदा? ……….
(ब) आदित्य का परिवार एक माह में 5 लीटर से अधिक या कम तेल काम में लेता है? ……….
(स) परिवार के सभी लोग तेल का खर्च आधा करने को तैयार हैं। इससे आदित्य और उसके परिवार को क्या फायदा होगा? ……….
हल:
(अ) 2 लीटर = 2 × 1000 मिलीलीटर
= 2000 मिलीलीटर
(ब) एक दिन की तेल की खपत = 50 मिलीलीटर
एक माह अर्थात् 30 दिन में तेल की खपत = 50 × 30 = 1500 मिलीलीटर जबकि 5 लीटर = 5000 मिलीलीटर
स्पष्ट है कि आदित्य का परिवार एक माह में 5 लीटर से कम तेल काम में लेता है ।
(स) स्वयं कीजिए ।
![]()
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
मिलान कीजिए-

हल:

प्रश्न 2.
अलग-अलग तरीकों से जोड़कर 1 लीटर बनाइए-

हल:

प्रश्न 3.
इकाइयों के उचित रूपांतरण द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
- 4 लीटर = ……… मिलीलीटर
- 7 लीटर 250 मिलीलीटर = ……… मिलीलीटर
- 2 लीटर \(\frac{1}{4}\) मिलीलीटर = …….. मिलीलीटर
- 550 मि.ली. + 200 मि.ली. + 1250 मिलीलीटर = …….. लीटर
- 2360 मिलीलीटर = ……… लीटर = …….. मिलीलीटर
- 3500 मिलीलीटर = ……….. लीटर
हल:
- 4 लीटर = 4000 मिलीलीटर
- 7 लीटर 250 मिलीलीटर = 7250 मिलीलीटर
- 2 लीटर \(\frac{1}{4}\) मिलीलीटर = 2250 मिलीलीटर
- 550 मि.ली. + 200 मि.ली. + 1250 मिलीलीटर = 2 लीटर
- 2360 मिलीलीटर = 2 लीटर = 360 मिलीलीटर
- 3500 मिलीलीटर = 3\(\frac{1}{2}\) लीटर
प्रश्न 4.
अनमोल की दादीजी 1 लीटर 500 मिलीलीटर बकरी का दूध, 4 लीटर 150 मिलीलीटर गाय का दूध और 7 लीटर 750 मिलीलीटर भैंस का दूध निकालकर लाई तो बताइए अनमोल के घर में दूध की कुल कितनी मात्रा है ?
हल:

प्रश्न 5.
एक 100 मिलीलीटर दवाई की शीशी में से एक रोगी ने 3 दिन तक 5-5 मिलीलीटर दवाई सुबह- शाम ले ली तो बताइए अब शीशी में कितनी दवाई शेष बची है?
हल:
एक दिन में मरीज द्वारा ली गई कुल दवाई = 5 + 5 = 10 मिलीलीटर
3 दिन में मरीज द्वारा ली गई दवाई = 3 × 10 = 30 मिलीलीटर
दवाई की शीशी में दवाई = 100 मिलीलीटर
शेष दवाई = 100 – 30 = 70 मिलीलीटर
अत: अब शीशी में 70 मिलीलीटर दवाई शेष बची है।
प्रश्न 6.
किसी दुकानदार के पास पहले बर्तन में 15 लीटर, दूसरे बर्तन में 12 लीटर 500 मिलीलीटर और तीसरे बर्तन में 45 लीटर 250 मिलीलीटर तेल भरा है। वह तीनों बर्तनों का तेल एक खाली केन में भर देता है । बताइए केन में कुल कितना तेल है ?
हल:
कुल तेल 15 लीटर + 12 लीटर = 500 मिलीलीटर + 45 लीटर 250 मिलीलीटर
= 72 लीटर 750 मिलीलीटर
![]()
प्रश्न 7.
एक ग्वाले के पास 18 लीटर दूध है। उसने 13 लीटर 500 मिलीलीटर दूध बेच दिया। बताइए ग्वाले के पास कितना दूध शेष रहा?
हल:
ग्वाले के पास शेष दूध
= 18 लीटर – 13 लीटर 500 मिलीलीटर
= 5 लीटर – 500 मिलीलीटर
= 4 लीटर 500 मिलीलीटर
अतः ग्वाले के पास 4 लीटर 500 मिलीलीटर दूध शेष रहा ।
प्रश्न 8.
तेल के 2 पीपों में क्रमशः 16 लीटर 500 मिलीलीटर एवं 18 लीटर तेल है। इन दोनों पीपों से 500 मिलीलीटर की कितनी बोतलें भरी जा सकती
हैं?
हल:
तेल के पीपों में
= 16 लीटर 500 मिलीलीटर + 18 लीटर
= 34 लीटर 500 मिलीलीटर
= 34500 मिलीमीटर
एक बोतल की धारिता = 500 मिलीलीटर
भरी जा सकने वाली बोतलों की संख्या = 34500 ÷ 500 = 69
अतः दोनों पीपों से 500 मिलीलीटर की 69 बोतलें भरी जा सकती हैं।
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
आधा \(\left(\frac{1}{2}\right)\) लीटर का अर्थ होता है—
(अ) 500 मिनट
(ब) 500 ग्राम
(स) 500 मीटर
(द) 500 मिलीलीटर
हल:
(द) 500 मिलीलीटर
प्रश्न 2.
निम्न में से सबसे कम धारिता का पात्र है-
(अ) कप
(ब) गिलास
(स) जग
(द) बाल्टी
हल:
(अ) कप
प्रश्न 3.
दूध को निम्न में से मापने की इकाई है-
(अ) मीटर
(ब) किलोग्राम
(स) लीटर
(द) घंटा
हल:
(स) लीटर
प्रश्न 4.
निम्न में से सबसे अधिक धारिता का बर्तन है-
(अ) प्लास्टिक का मग
(ब) मटका
(स) जग
(द) गिलास
हल:
(ब) मटका
प्रश्न 5.
1500 मिलीलीटर की माप लीटर में होगी-
(अ) 15 लीटर
(ब) 1 लीटर 500 मिलीलीटर
(स) 150 लीटर
(द) 1500 लीटर
हल:
(ब) 1 लीटर 500 मिलीलीटर
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
प्रश्न 1.
एक मटके में 8 जग पानी आता है। एक जग में 6 गिलास पानी आता है। मटके में ……… गिलास पानी आयेगा ।
हल:
48
प्रश्न 2.
1 लीटर मतलब 1000 मिलीलीटर तब \(\frac{1}{2}\) लीटर मतलब …….. मिलीलीटर
हल:
500
प्रश्न 3.
6 लीटर का मान बराबर है …………. मिलीलीटर
हल:
6000
प्रश्न 4.
पाव लीटर का मान बराबर है ……….. मिलीलीटर
हल:
250
प्रश्न 5.
5 लीटर 25 मिलीलीटर का मान बराबर है’ ………. मिलीलीटर
हल:
5025
सत्य/असत्य कथन छाँटिए-
- आधा लीटर = 750 मिलीलीटर (सत्य / असत्य)
- सवा लीटर = 1250 मिलीलीटर (सत्य/असत्य)
- लीटर को मिलीलीटर में बदलने के लिए 1000 से गुणा करते हैं । (सत्य/असत्य)
- 7 लीटर = 700 मिलीलीटर (सत्य / असत्य)
हल:
- असत्य
- सत्य
- सत्य
- असत्य
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
एक दूध वाले ने राहुल के घर 2 लीटर, प्रेम के घर 4 लीटर, नेहा के घर 6 लीटर दूध दिया तो उसने कुल मिलाकर कितना दूध बाँटा ?
हल:

प्रश्न 2.
अगर 4 गिलास, 1 लीटर पानी की बोतल को भरते हैं, तो प्रत्येक गिलास में कितने मिलीलीटर पानी आयेगा ?
हल:
अगर 4 गिलास, 1 लीटर पानी की बोतल को भरते हैं तो प्रत्येक गिलास में पानी आयेगा
= \(\frac{1000}{4}\) = 250 मिलीलीटर उत्तर
प्रश्न 3.
तरल वस्तुओं को नापने के लिए विभिन्न मापों को लिखिए।
हल:
तरल वस्तुओं को नापने के लिए क्रमश: 1 लीटर, 500 मिलीलीटर, 200 मिलीलीटर, 100 मिलीलीटर व 50 मिलीलीटर के माप होते हैं ।
प्रश्न 4.
एक दुकानदार ने ग्राहकों को 2 लीटर 500 मिली., 4 लीटर 300 मिली. व 3 लीटर 100 मिली. तेल बेचा तो उसने कुल कितना तेल बेचा ?
हल:

प्रश्न 5.
एक पानी की टंकी में 500 लीटर पानी भरा हुआ है। उसमें से 150 लीटर पानी बह गया तो उसमें कितना पानी शेष बचा है ?
हल:

प्रश्न 6.
एक 10 मिली. दवाई की शीशी में से रोगी को 6 मिली. दवाई दी जाती है तो शेष कितनी दवाई बचेगी?
हल:
शीशी में दवाई की मात्रा = 10 मिली.
रोगी को दवाई दी गयी = 6 मिली.
अब शीशी में दवाई शेष बची = 10 मिली. – 6 मिली.
= 4 मिली. उत्तर
![]()
लघुत्तरात्मक प्रश्न—
प्रश्न 1.
एक डेयरी वाले ने ग्राहकों को 1 लीटर 500 मिली., 3 लीटर 800 मिली. व 5 लीटर 450 मिली. दूध बेचा तो उसने लीटर
हल:

प्रश्न 2.
एक 10 लीटर की बाल्टी से 70 लीटर का टब भरने पर कितनी बाल्टी पानी की आवश्यकता होगी?
हल:
बाल्टी की धारिता = 10 लीटर
टब की धारिता = 70 लीटर
टब भरने के लिए बाल्टियों की आवश्यकता होगी
= 70 ÷ 10
अर्थात् \(\frac{70}{10}\) = 7 बाल्टी उत्तर
प्रश्न 3.
एक दुकानदार ने ग्राहकों को क्रमशः 2 लीटर 150 मिलीलीटर, 3 लीटर 350 मिलीलीटर व 5 लीटर 750 मिलीलीटर तेल बेचा तो उसने कुल कितना तेल बेचा ?
हल:
कुल तेल की मात्रा ज्ञात करने के लिए सभी का योग करना होगा—

अत: दुकानदार ने ग्राहकों को कुल 11 लीटर 250 मिलीलीटर तेल बेचा। उत्तर
प्रश्न 4.
रामू ने विद्यालय की पानी की 500 लीटर की टंकी में से 350 लीटर पानी पौधों में डाल दिया तो टंकी में कितना पानी शेष बचेगा?
हल:

![]()
निबन्धात्मक प्रश्न–
प्रश्न 1.
एक दूध वाले ने चार घरों में क्रमश: 12 लीटर, 17 लीटर, 28 लीटर व 13 लीटर दूध दिया तो उसने कुल कितना दूध दिया?
हल:
पहले घर में दूध = 12 लीटर
दिया दूसरे घर में दूध दिया = 17 लीटर
तीसरे घर में दूध दिया = 28 लीटर
चौथे घर में दूध दिया = 13 लीटर
कुल दूध की मात्रा ज्ञात करने के लिए सभी का योग करना होगा—

अतः उसने कुल 70 लीटर दूध दिया । उत्तर
प्रश्न 2.
लीटर को मिलीलीटर में बदलिए-
(i) 5 लीटर
(ii) 13 लीटर
(iii) 2 लीटर 250 मिलीलीटर
(iv) 22 लीटर 500 मिलीलीटर
हल:
हम जानते हैं 1 लीटर = 1000 मिलीलीटर
(i) इसलिए 5 लीटर = 1000 × 5 मिलीलीटर
= 5000 मिलीलीटर उत्तर
(ii) इसलिए 13 लीटर = 1000 × 13 मिलीलीटर
= 13000 मिलीलीटर उत्तर
(iii) 2 लीटर 250 मिलीलीटर
= 2 लीटर + 250 मिलीलीटर
= 2000 मिलीलीटर + 250 मिलीलीटर
= 2250 मिलीलीटर उत्तर
(iv) 22 लीटर 500 मिलीलीटर
= 22 लीटर + 500 मिलीलीटर
= 22 × 1000 मिलीलीटर + 500 मिलीलीटर
= 22000 + 500 = 22500 मिलीलीटर उत्तर
प्रश्न 3.
मिलीलीटर को लीटर में बदलिए-
(i) 2000 मिलीलीटर
(ii) 2750 मिलीलीटर
(iii) 3200 मिलीलीटर
(iv) 4700 मिलीलीटर
हल:
हम जानते हैं – 1000 मिलीलीटर = 1 लीटर
(i) 2000 मिलीलीटर = 2 लीटर उत्तर
(ii) 2750 मिलीलीटर
= 2000 मिलीलीटर + 750 मिलीलीटर
= 2 लीटर + 750 मिलीलीटर
= 2 लीटर 750 मिलीलीटर उत्तर
(iii) 3200 मिलीलीटर
= 3000 मिलीलीटर + 200 मिलीलीटर
= 3 लीटर + 200 मिलीलीटर
= 3 लीटर 200 मिलीलीटर उत्तर
(iv) 4700 मिलीलीटर
= 4000 मिलीलीटर + 700 मिलीलीटर
= 4 लीटर + 700 मिलीलीटर
= 4 लीटर 700 मिलीलीटर उत्तर
Leave a Reply