Regular practice of RBSE Class 4 Maths Solutions in Hindi Chapter 14 लंबाई मापन Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 4 Maths Chapter 14 Question Answer in Hindi लंबाई मापन
लंबाई मापन Question Answer
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 105 आइए प्रयास करें
क्या आप बता सकते हैं-
प्रश्न 1.
यह पैमाना (स्केल) = ……….. इंच का है—
हल:
6 इंच
प्रश्न 2.
पैमाने (स्केल) में 0 से 1 के बीच एक सेंटीमीटर की दूरी को छोटे-छोटे खंडों में बाँटा गया है। क्या आप बता सकते हैं, 0–1 के बीच में बनी छोटे-छोटे खंडों की संख्या कितनी है ? गिनकर देखिए ।
हल:
10
प्रश्न 3.
सेंटीमीटर के बीच बने छोटे खंडों को गिनकर बताइए—
हल:
1 से 2 के बीच छोटे खंडों की संख्या = 10
3 से 5 के बीच छोटे खंडों की संख्या = 20
8 से 12 के बीच छोटे खंडों की संख्या = 40
बीच छोटे खंडों की संख्या = 10
![]()
पृष्ठ 108 आइए प्रयास करें
प्रश्न 1.
आपकी नानी का घर ………. किलोमीटर दूर है। आपकी नानी के घर से आपके घर की दूरी = मीटर दूर है ।
हल:
स्वयं कीजिए।
प्रश्न 2.
आपकी कक्षा के बोर्ड की लंबाई 1 मीटर 50 सेंटीमीटर है तो बताइए बोर्ड की लंबाई = ……… सेंटीमीटर है।
हल:
150
प्रश्न 3.
5000 मीटर = ……….. किलोमीटर
हल:
5
प्रश्न 4.
1600 मीटर = ………… किलोमीटर और ……….. मीटर
हल:
1, 600
प्रश्न 5.
5 किलोमीटर 7 मीटर = ……….. मीटर
हल:
5007
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
इकाइयों के उचित रूपान्तरण द्वारा रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए—
- 8 सेंटीमीटर = 8 × ……. मिलीमीटर = ……… मिलीमीटर
- 65 मिलीमीटर = ……….. सेमी. ……….. = ………… मिलीमीटर
- 9 मीटर = 9 × ……….. सेंटीमीटर = …………. सेंटीमीटर
- 400 सेंटीमीटर = 400 ÷ ……… मीटर = ……… मीटर
- 5 किलोमीटर = 5 × ……… मीटर = ………. मीटर
- 7000 मीटर = 7000 ÷ ………. किलोमीटर = ………… किलोमीटर
- 2475 मीटर = ………. किलोमीटर ……….. मीटर
हल:
- 8 सेंटीमीटर = 8 × 10 मिलीमीटर = 80 मिलीमीटर
- 65 मिलीमीटर = 6 सेमी 5 मिलीमीटर
- 9 मीटर = 9 × 100 सेंटीमीटर = 900 सेंटीमीटर
- 400 सेंटीमीटर = 400 ÷ 100 मीटर = 4 मीटर
- 5 किलोमीटर = 5 × 1000 मीटर = 5000 मीटर
- 7000 मीटर = 7000 ÷ 1000 किलोमीटर = 7 किलोमीटर
- 2475 मीटर = 2 किलोमीटर 475 मीटर
प्रश्न 2.
उदयपुर से अजमेर की दूरी 263 किलोमीटर है तथा अजमेर से कुचामन की दूरी 104 किलोमीटर है तो बताइए कुचामन तथा उदयपुर के बीच की दूरी कितनी है?
हल:
उदयपुर से अजमेर की दूरी = 263 किलोमीटर
अजमेर से कुचामन की दूरी = 104 किलोमीटर
कुचामन से उदयपुर के बीच की दूरी
= 263 – 104 = 159 किलोमीटर
प्रश्न 3.
एक पेंट बनाने के लिए 1 मीटर 20 सेमी. कपड़ा लगता है। 28 मीटर कपड़े के एक थान में से 15 पेंट के लिए कपड़ा काटने के बाद थान में शेष कपड़े की लंबाई ज्ञात कीजिए ।
हल:
एक पेंट बनाने के लिए आवश्यक कपड़ा मीटर 20 सेमी = 120 सेमी.
15 पेंट बनाने के लिए आवश्यक कपड़ा = 15 × 120 सेमी.
= 1800 सेमी.
एक थान में कपड़ा = 28 मीटर = 28 × 100
= 2800 सेमी.
शेष कपड़े की लम्बाई = 2800 – 1800
= 1000 सेमी.
= 10 × 100 सेमी.
= 10 मीटर उत्तर
प्रश्न 4.
28 मीटर लंबे रस्से के 8 बराबर टुकड़े करने हैं। प्रत्येक टुकड़े की लंबाई ज्ञात कीजिए ।
हल:
रस्से की लम्बाई = 28 मीटर = 28 × 100 सेमी.
= 2800 सेमी.
टुकड़ों की संख्या = 8
एक टुकड़े की लम्बाई = 2800 ÷ 8
= 350 सेमी.
= 3 मीटर 50 सेमी. उत्तर.
प्रश्न 5.
एक रस्सी 3 मीटर लंबी है। रानी ने उस रस्सी से 1 मीटर 5 सेमी. का एक टुकड़ा काट लिया । बची हुई रस्सी की लंबाई मीटर और सेंटीमीटर में लिखिए ।
हल:
रस्सी की लम्बाई = 3 मीटर
= 3 × 100 सेमी.
= 300 सेमी.
रस्सी से काटा गया भाग = 1 मीटर 5 सेमी.
= 100 सेमी. 5 सेमी.
= 105 सेमी.
बची हुई रस्सी की लम्बाई = 300 – 105
= 195 सेमी. उत्तर
= 1 मीटर 95 सेमी. उत्तर
![]()
प्रश्न 6.
दो शहरों के बीच की दूरी 185 किलोमीटर है। एक बस ने 95 किलोमीटर की दूरी तय कर ली है। बस को अभी और कितनी दूरी तय करनी है ?
हल:
दो शहरों के बीच की दूरी = 185 किलोमीटर
एक बस में तय की गयी दूरी = 95 किलोमीटर
शेष दूरी = 185 – 95 = 90 किलोमीटर
प्रश्न 7.
एक टेलर के पास 10 मीटर कपड़ा है। उससे 3 बच्चों के लिए कुर्ते बनाने हैं। यदि एक कुर्ते में 2 मीटर 30 सेमी. कपड़ा लगता है तो तीनों कुर्ते बनाने के बाद दर्जी के पास कितना कपड़ा बचेगा?
हल:
एक कुर्ते को बनाने में लगने वाला कपड़ा = 2 मीटर 30 सेमी.
= 200 सेमी. + 30 सेमी.
= 230 सेमी.
3 कुर्तों को बनाने में लगने वाला कपड़ा = 3 × 230 = 690 सेमी.
उपलब्ध कपड़ा = 10 मीटर
= 10 × 100
= 1000 सेमी.
3 कुर्ते बनाने के बाद बचा हुआ कपड़ा
= 1000 – 690 = 310 सेमी.
= 3 मीटर 10 सेमी. उत्तर
प्रश्न 8.
एक केंचुआ पहले 25 मिलीमीटर आगे बढ़ता है फिर 18 मिलीमीटर दाएँ मुड़ता है और फिर 50 मिलीमीटर आगे बढ़ता है। केंचुए द्वारा तय की गई दूरी कितनी है ?
हल:
केंचुए द्वारा तय कुल दूरी = (25 + 18 + 50) मिलीमीटर
= 93 मिलीमीटर उत्तर-
प्रश्न 9.
एक धावक 600 मीटर के ट्रेक पर दौड़ रहा है। यदि वह 3 पूरे चक्कर ट्रेक के लगाता है तो वह कितने किलोमीटर दौड़ेगा ?
हल:
धावक द्वारा एक चक्कर लगाने पर तय दूरी = 600 मीटर
धावक द्वारा 3 चक्कर लगाने पर तय दूरी = 3 × 600 = 1800 मीटर
= (1000 + 800) मीटर
= 1 किलोमीटर 800 मीटर
प्रश्न 10.
पैमाने (स्केल) की सहायता से रेखाखंड खींचिए-
(1) 4 सेंटीमीटर
(2) 9 सेंटीमीटर
(3) 6 सेंटीमीटर
(4) 11 सेंटीमीटर
हल:

अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
1 सेमी. में कितने मिलीमीटर होते हैं ?
(अ) 1 मिलीमीटर
(ब) 10 मिलीमीटर
(स) 100 मिलीमीटर
(द) 50 मिलीमीटर
हल:
(ब) 10 मिलीमीटर
प्रश्न 2.
अमानक छोटी मापन इकाई है-
(अ) मीटर
(ब) फुट
(स) बालिश्त
(द) अंगल
हल:
(द) अंगल
प्रश्न 3.
100 सेमी. का मान कितने मीटर के बराबर होता है?
(अ) 10 मीटर
(ब) 1 मीटर
(स) 1 सेमी.
(द) 10 सेमी.
हल:
(ब) 1 मीटर
प्रश्न 4.
एक मीटर – छड़ में बराबर दूरी पर गिनती होती
(अ) 50 तक
(ब) 100 तक
(स) 150 तक
(द) 200 तक
हल:
(ब) 100 तक
प्रश्न 5.
बड़ी दूरियों को किसमें मापा जाता है ?
(अ) मिलीमीटर
(ब) सेमी.
(स) मीटर
(द) किलोमीटर
हल:
(द) किलोमीटर
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
प्रश्न 1.
35 मिलीमीटर = ……… सेमी. + ………. मिलीमीटर
हल:
3, 5
प्रश्न 2.
350 सेमी. = ……….. मीटर + ……. सेमी.
हल:
3, 50
प्रश्न 3.
2\(\frac{1}{2}\) मीटर = ………. सेमी.
हल:
250
प्रश्न 4.
1 किलोमीटर = ………. मीटर
हल:
1000
प्रश्न 5.
3000 मीटर = ……. किलोमीटर
हल:
3
सत्य/असत्य कथन छाँटिए-
- सेंटीमीटर को मिलीमीटर में बदलने के लिए 10 से गुणा करते हैं । (सत्य / असत्य)
- 50 मिलीमीटर को सेंटीमीटर में बदलने के लिए 50 से भाग देते हैं । (सत्य/असत्य)
- 5 किलोमीटर को मीटर में बदलने के लिए 1000 से गुणा करते हैं । (सत्य/असत्य)
- 3 मीटर से 350 सेंटीमीटर छोटा है। (सत्य/असत्य)
हल:
- सत्य
- असत्य
- सत्य
- असत्य
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
6 इंच के स्केल में कितने सेमी. होते हैं ?
हल:
15 सेमी. ।
प्रश्न 2.
1 इंच में लगभग कितने सेमी. होते हैं?
हल:
2.5 सेमी. (लगभग) ।
![]()
प्रश्न 3.
मिलीमीटर को सेमी. में बदलने के लिए हमें क्या करना होता है ?
हल:
हमें उस संख्या में 10 का भाग करना होता है ।
प्रश्न 4.
4\(\frac{1}{2}\) मीटर का मान कितने सेमी. के बराबर होगा ?
हल:
4\(\frac{1}{2}\) मीटर = 4 मीटर + \(\frac{1}{2}\) मीटर
= 400 सेमी. + 50 सेमी.
= 450 सेमी.
प्रश्न 5.
स्केल की सहायता से निम्न तीरों को नापिए-

हल:
(i) 4 सेमी.
(ii) 5.6 सेमी.
(iii) 7.5 सेमी.
प्रश्न 6.
सेंटीमीटर को मीटर में बदलिए-
- 200 सेंटीमीटर
- 800 सेंटीमीटर
हल:
- 200 सेंटीमीटर = \(\frac{200}{100}\) मीटर = 2 मीटर
- 800 सेंटीमीटर = \(\frac{800}{100}\) मीटर = 8 मीटर
लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
जय ने कपड़े की दुकान से पर्दे के कपड़े के दो थान खरीदे जिनमें से पहले थान में 23 मीटर 60 सेमी. और दूसरे थान में 27 मीटर 55 सेमी. कपड़ा था। बताइये जय ने कुल कितना पर्दे का कपड़ा खरीदा?
हल:

प्रश्न 2.
रकमा के खेत की लम्बाई 237 मीटर 58 सेमी. है, उसमें से 82 मीटर 98 सेमी. लम्बाई तक मेड़बंदी कर दी तो बताइये कितनी लम्बाई में मेड़बंदी करनी बाकी है?
हल:

प्रश्न 3.
एक दरी की लम्बाई 7 मीटर 30 सेमी. है, बताइये ऐसी 7 दरियों की लम्बाई कितनी होगी?
हल:
एक दरी की लम्बाई = 7 मीटर 30 सेमी.
= (7 × 100) सेमी. + 30 सेमी.
= 700 सेमी. + 30 सेमी.
= 730 सेमी.
अतः ऐसी 7 दरियों की लम्बाई होगी
= 730 × 7 सेमी.
= 5110 सेमी.
= 51 मीटर 10 सेमी. उत्तर
प्रश्न 4.
20 मीटर 25 सेमी. रिबन के गट्टे से रिबन के 9 टुकड़े बराबर-बराबर काटने हैं। बताइए, प्रत्येक टुकड़े की लम्बाई कितनी होगी?
हल:
रिबन के गट्टे की कुल लम्बाई = 20 मीटर 25 सेमी.
= (20 × 100) सेमी. + 25 सेमी.
= 2000 सेमी. + 25 सेंमी.
= 2025 सेमी.
प्रत्येक टुकड़े की लम्बाई = 2025 ÷ 9 सेमी.
= 225 सेमी.
अतः प्रत्येक टुकड़े की लम्बाई 225 सेमी. है
प्रश्न 5.
गाँव गुलाबपुरा से उदयपुर की दूरी 198 किमी. है। गुलाबपुरा से 97 किमी. चलने के बाद बस खराब हो जाती है । बताइए अब उदयपुर तक कितनी दूरी तय करना शेष है?
हल:

निबन्धात्मकं प्रश्न-
प्रश्न 1.
हल कीजिए-
(अ) 24 मीटर 28 सेमी. + 11 मीटर 36 सेमी.
(ब) 166 मीटर 32 सेमी. – 92 मीटर 64 सेमी.
(स) 28 मीटर 30 सेमी. × 4
(द) 8 मीटर 40 सेमी. ÷ 8
हल:
(अ)

![]()
(ब)

(स) 28 मीटर 30 सेमी. × 4
= (2800 सेमी. + 30 सेमी.) × 4
= 2830 × 4 सेमी.
= 11320 सेमी.
= 113 मीटर 20 सेमी. उत्तर
(द) 8 मीटर 40 सेमी. ÷ 8
= (800 सेमी. + 40 सेमी.) ÷ 8
= 840 ÷ 8 सेमी.
= 105 सेमी.
= 1 मीटर 5 सेमी. उत्तर
प्रश्न 2.
मोहन ने अपने बेटे के लिए 3 मीटर 50 सेमी. शर्ट का तथा बेटी के लिए 4 मीटर 70 सेमी. सूट का कपड़ा खरीदा। बताइए, मोहन ने कुल कितना कपड़ा खरीदा?
हल:

Leave a Reply