Regular practice of RBSE Class 4 Maths Solutions in Hindi Chapter 16 मैं रुकता नहीं Question Answer sharpens your problem-solving skills.
RBSE Class 4 Maths Chapter 16 Question Answer in Hindi मैं रुकता नहीं
मैं रुकता नहीं Question Answer
पाठगत प्रश्न
पृष्ठ 121 || आइए हल करें
दिए गए कैलेंडर को देखकर आप 12 महीनों के नाम लिखिए-

हल:
- नवरी
- फरवरी
- मार्च
- अप्रेल
- मई
- जून
- जुलाई
- अगस्त
- सितम्बर
- अक्टूबर
- नवम्बर
- दिसम्बर
पृष्ठ 123 आइए हल करें
- वर्ष का प्रथम माह कौनसा है? ……………..
- वर्ष का अंतिम माह कौनसा होता है? ……………..
- स्वतंत्रता दिवस किस माह में आता है? ……………..
- वर्ष का सातवाँ माह कौनसा होता है? ……………..
- जून से पहले कौनसा माह आता है ? ……………..
- कौन – कौनसे माह में 31 दिन होते हैं? ……………..
- सबसे कम दिन कौनसे माह में होते हैं ? ……………..
- गाँधी जयंती किस माह में आती है? ……………..
हल:
- जनवरी
- दिसम्बर
- अगस्त
- जुलाई
- मई
- जनवरी, मार्च, मई, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर, दिसम्बर
- फरवरी
- अक्टूबर
![]()
पृष्ठ 124 || आइए हल करें
नीचे दी गई घड़ियों को देखकर समय बताइए-

हल:
(i) 5 बजकर 10 मिनट
(ii) 8 बजकर 14 मिनट
(iii) 2 बजकर 45 मिनट
(iv) 12 बजकर 42 मिनट
पृष्ठ 125 | आइए प्रयास करें
दिए गए समय को 24 घण्टे की घड़ी के समय में बताइए-
- 10:45 बजे पूर्वाह्न
- 11:30 बजे अपराह्न
- 03:50 बजे पूर्वाह्न
- 03:50 बजे अपराह्न
हल:
- 10:45 बजे
- 23:30 बजे
- 3:50 बजे
- 15:50 बजे
पृष्ठ 126 कुछ पहेलियाँ आप भी हल करके देखिए –
प्रश्न 1.
तीलियों से यह आकृति बनाइए। इसमें कितने वर्ग हैं? ……….
अब कोई दो तीलियाँ उठाकर ऐसे रखिए कि चार वर्ग बन जाएँ।

हल:
इसमें 5 वर्ग हैं
दो तीलियाँ उठाकर चार वर्ग बनाना-

प्रश्न 2.
इस आकृति में कितने त्रिभुज हैं? बताइए-

हल:
इस आकृति में कुल 13 त्रिभुज हैं। छोटे त्रिभुज = 9, मध्यम त्रिभुज = 3, सबसे बड़ा त्रिभुज = 1
प्रश्न 3.
रमन के पास 25 सेब हैं। उसने श्याम और महेश को कुछ सेब दे दिए। अब रमन के पास केवल 10 सेब ही बचे हैं। श्याम और महेश को कितने सेब मिले ?
यदि श्याम को महेश से दोगुने सेब मिले तो महेश को कितने सेब मिले?
हल:
पहले रमेश के पास थे = 25 सेब
श्याम व महेश को देने के बाद बचे = 10 सेब
श्याम और महेश को दिए गए सेब = 25 – 10 = 15 सेब
यदि श्याम को महेश से दोगुने सेब मिले तो महेश को मिलने वाले सेब = 5
(क्योंकि 5 का दोगुना 10 है और 10 + 5 = 15)
अपना जादुई वर्ग बनाइए-

हल:

प्रश्न 1.
एक लड़की ऐसी है जो हर बार दो कदम आगे बढ़ने पर एक कदम पीछे चलती है । यदि उसे नल तक जाना है जो कि उससे 7 कदम की दूरी पर है तो उसे कितने कदम चलने होंगे?

हल:
लड़की दो कदम आगे जाती है, फिर एक कदम पीछे आती है।
कुल चलने वाले कदम = 2 (आगे) + 1 पीछे = 3 कदम
लेकिन वास्तव में आगे बढ़ती है सिर्फ 1 कदम (2 – 1 = 1 कदम)
पहले 5 कदम आगे बढ़ने के लिए उसे 5 बार यह प्रक्रिया करनी होगी ।
अर्थात् 5 बार × 3 कदम = 15 कदम
इसके बाद बस 2 कदम आगे चलेगी और पीछे लौटने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि 7वाँ कदम उसी में आ जाएगा।
कुल कदम = 15 + 2 = 17 उत्तर
![]()
प्रश्न 2.
अनीता की सहेली का घर उसके घर से 100 मीटर दूर है । रास्ते में प्रति 10 मीटर की दूरी पर खंभे लगे हुए हैं। अपने घर से सहेली के घर जाने में अनीता को कितने खंभे पार करने होंगे?

हल:
कुल खंभे = 100 ÷ 10 = 10
प्रश्न 3.
आकृति के वल त्रिभुजों से बनी है। त्रिभुजों का आकार भिन्न-भिन्न है। इसमें कितने त्रिभुज हैं ? …….. त्रिभुज

हल:
छोटे त्रिभुजों की संख्या = 64
2 त्रिभुज संयोजन = 36
4 त्रिभुज संयोजन
बड़े त्रिभुज = 16
कुल = 64 + 36 + 16 + 16 = 132 उत्तर
पाठ्यपुस्तक के प्रश्न
प्रश्न 1.
घड़ी में समय देखकर समय बताइए –

हल:

प्रश्न 2.
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
- 2 घंटा 5 मिनट = ……….. मिनट
- 3 घंटा 5 मिनट = ………… मिनट
- 1 घंटा 16 मिनट = ……….. मिनट
- 4 घंटा 42 मिनट = ……….. मिनट
हल:
- 2 घंटा 5 मिनट = 125 मिनट
- 3 घंटा 5 मिनट = 185 मिनट
- 1 घंटा 16 मिनट = 76 मिनट
- 4 घंटा 42 मिनट = 282 मिनट
प्रश्न 3.
कुल समय ज्ञात कीजिए-
(i) 6 घंटे 40 मिनट और 3 घंटे 25 मिनट
(ii) 2 घंटे 40 मिनट और 3 घंटे 17 मिनट
(iii) 4 घंटे 14 मिनट और 7 घंटे 37 मिनट
(iv) 8 घंटे 32 मिनट और 1 घंटे 28 मिनट
हल:
(i)

(ii)

(iii)

(iv)

प्रश्न 4.
निम्नलिखित समय को घड़ी के चित्र में बताइए –
(i) 6 बजकर 30 मिनट
(ii) 8 बजकर 11 मिनट
(iii) 2 बजकर 57 मिनट
(iv) 1 बजकर 40 मिनट
हल:
(i) 6 बजकर 30 मिनट

(ii) 8 बजकर 11 मिनट

(iii) 2 बजकर 57 मिनट

(iv) 1 बजकर 40 मिनट

![]()
प्रश्न 5.
दिए गए समय को 24 घंटे की घड़ी के समय में बताइए—
- 07:00 बजे पूर्वाह्न
- 11:30 बजे अपराह्न
- 12 बजे मध्यरात्रि
- 12:00 बजे दोपहर
हल:
- 07:00 बजे पूर्वाह्न = 07:00 बजे
- 11:30 बजे अपराह्न = 23:30 बजे
- 12 बजे मध्यरात्रि = 00:00 बजे
- 12:00 बजे दोपहर = 12:00 बजे
प्रश्न 6.
गीता को अपनी नानी के घर जाने में 3 घंटे 35 मिनट का समय लगता है। यदि वह सुबह 8.45 बजे अपने घर से निकलती है तो नानी के घर कितने बजे पहुँचेगी?
हल:
सुबह 8.45 बजे में 3 घंटे 35 मिनट जोड़ने पर
= (8 + 3) घण्टे तथा (45 + 35 ) मिनट
= 11 घण्टे तथा 80 मिनट
= 12 घण्टे तथा 20 मिनट (80 – 60 = 20)
अत: गीता 12 बजकर 20 मिनट पर पहुँचेगी।
प्रश्न 7.
एक बस उदयपुर से 21:30 बजे प्रस्थान कर अहमदाबाद 05:30 बजे पहुँचती है तो यात्रा का समय ज्ञात कीजिए ।
हल:

प्रश्न 8.
दी गई आकृति का उपयोग करके प्रत्येक ताले का वजन ज्ञात करें यदि 3 चाबियों का वजन 1 किलोग्राम है।

हल:
कुल चाबियाँ 3 चाबियों का वजन = 1 किलोग्राम
3 × 4 अर्थात् 12 चाबियों का वजन = 4 किलोग्राम
कुल ताले = 4
अतः 1 ताले का वजन 4 ÷ 4 = 1 किलोग्राम
प्रश्न 9.
अंक 8, 4, 7 और 3 का उपयोग करके चार अंकों की एक संख्या बनाई गई है। यह संख्या 6000 से बड़ी और 7800 से छोटी है तो संख्या के सैकड़े के स्थान पर कौनसा अंक आ सकता है?
हल:
8, 4, 7, 3 से बनने वाली 6000 से बड़ी और 7800 से छोटी संख्याएँ 7483, 7438, 7348, 7384 हो सकती है। अतः संख्या के सैकड़े के स्थान पर 3 या 4 आ सकता है ।
प्रश्न 10.
यदि 15 जनवरी को मंगलवार है तो 25 जनवरी को कौनसा वार होगा ?
हल:
15 जनवरी → मंगलवार
15 + 7 = 22 जनवरी → मंगलवार
अतः 25 जनवरी → शुक्रवार उत्तर
अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न
बहुविकल्पात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
नौ सितम्बर उन्नीस सौ पिच्चानवे को अंकों में लिखा जा सकता है-
(अ) 09.08.1995
(ब) 09.1995
(स) 09.09.1995
(द) 1995
हल:
(स) 09.09.1995
प्रश्न 2.
मीरा की जन्म तारीख 04.12.2004 तथा जयन्त की जन्म तारीख 16.12.2003 है तो दोनों में से बड़ा है-
(अ) मीरा
(ब) जयंत
(स) दोनों बराबर हैं
(द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
हल:
(ब) जयंत
प्रश्न 3.
यदि नवम्बर 2014 में 2 तारीख को रविवार है तो 9 तारीख को कौन-सा वार होगा—
(अ) गुरुवार
(ब) शुक्रवार
(स) शनिवार
(द) रविवार
हल:
(द) रविवार
प्रश्न 4.
यदि जुलाई 2014 में 11 तारीख को शुक्रवार है तो अगला शुक्रवार होगा –
(अ) 18 तारीख को
(ब) 15 तारीख को
(स) 23 तारीख को
(द) 19 तारीख को
हल:
(अ) 18 तारीख को
![]()
प्रश्न 5.
यदि दिसम्बर 2014 में 9 तारीख को मंगलवार है तो 16 तथा 23 तारीख को वार होगा-
(अ) सोमवार
(ब) मंगलवार
(स) बुधवार
(द) शनिवार
हल:
(ब) मंगलवार
रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए-
प्रश्न 1.
एक वर्ष में ………… सप्ताह होते हैं ।
हल:
52
प्रश्न 2.
मई माह में …………… ‘दिन होते हैं ।
हल:
31
प्रश्न 3.
1 वर्ष में …………. माह होते हैं ।
हल:
12
प्रश्न 4.
1 वर्ष में ………. दिन होते हैं।
हल:
365
प्रश्न 5.
4 मजदूर विद्यालय की पुताई 2 दिन में करते हैं तो 8 मजदूर ……….. दिन में पुताई कर देंगे ।
हल:
1
सत्य/असत्य कथन छाँटिए-
- एक वर्ष में 365 दिन होते हैं तथा अधिवर्ष में 366 दिन होते हैं। (सत्य/असत्य)
- 1 अगस्त 2009 को शनिवार था तब अगला शनिवार 9 अगस्त 2009 का था। (सत्य/असत्य)
- मध्य रात्रि 12 बजे को 24 घण्टे की घड़ी में 00:00 लिखते हैं । (सत्य/असत्य)
- 2028 एक अधिवर्ष (लीप वर्ष) है। (सत्य/असत्य)
हल:
- सत्य
- असत्य
- सत्य
- सत्य
अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
अगर 1 सितंबर को सोमवार है तो क्या तुम बता सकते हो कि 8 सितंबर को कौन – सा दिन होगा ? और 10 सितंबर को ?
हल:
अगर 1 सितंबर को सोमवार है तो 8 सितंबर को भी सोमवार ही होगा क्योंकि 1 में 7 जोड़ने पर 8 सितम्बर आएगा और 10 सितम्बर को अर्थात् 2 दिन बाद बुधवार होगा।
प्रश्न 2.
अगर 4 सितम्बर को गुरुवार है तो सितम्बर में अगले गुरुवारों की तारीख क्या – क्या रहेगी?
हल:
04 सितम्बर, 11 सितम्बर, 18 सितम्बर, 25 सितम्बर ।
प्रश्न 3.
यदि तुम्हारी जन्मतिथि 15-07-2004 है तो 15 जुलाई, 2014 को तुम कितने साल के होगे ?
हल:
10 साल का ।
प्रश्न 4.
वह कौनसा माह है जिसमें दिनों की संख्या 28. होती है ?
हल:
फरवरी ।
प्रश्न 5.
घड़ी देखकर समय बताइये –
(अ)

हल:
3 बजकर 30 मिनट
(ब)

हल:
8 बजकर 20 मिनट
प्रश्न 6.
नीचे दिये गये समय को घड़ी के चित्र में दिखाइये –
(अ) 5 बजकर 10 मिनट
(ब) 1.1 बजकर 55 मिनट
हल:
(अ)

(ब)

लघुत्तरात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
क्या तुम बिना कैलेंडर में देखे, किसी तारीख का वार पता कर सकते हो?
हल:
हाँ। मैं बिना कैलेंडर देखे किसी तारीख का वार बता सकता हूँ। किसी तारीख का वार पता होने पर उस महीने में उस तारीख़ में 7 दिन जोड़ने पर वही वार आता है। जैसे 1 जुलाई को मंगलवार है तो 8, 15, 22 तथा 29 जुलाई को भी मंगलवार ही होगा । इसी प्रकार यदि हमें 5 जुलाई का वार पता करना हो तो हम मंगलवार से आगे चार दिन तक वार गिन सकते हैं। जैसे—बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार । इस प्रकार 5 जुलाई को शनिवार होगा ।
प्रश्न 2.
जयंती लाल ने अपने पाँच दोस्तों से जन्म तिथि पूछी जो नीचे दी गई है।
तुम पता लगाओ कि कौन-कौन जयंती लाल से बड़ा है और कौन-कौन छोटा है? जबकि जयंती लाल की जन्मतिथि 09-07-2004 है।

हल:
जयंती लाल से बड़े दोस्त-
- गंगा 25.11.2003
- रघु 08.10.2003
जयंती लाल से छोटे दोस्त
- मनोहर 10.01.2005
- पन्नालाल 16.12.2004
- केशवी 04.12.2004
प्रश्न 3.
हल कीजिए-
(i) एक कार 23:00 बजे बाँसवाड़ा से प्रस्थान कर 8 घण्टे में अजमेर पहुँचती है तो बताओ, कार कितने बजे अजमेर पहुँचेगी?
हल:
23:00 बजे से 8 घण्टे आगे का समय 7 बजे पूर्वाह्न होगा ।
अतः कार 7 बजे पूर्वाह्न को अजमेर पहुँचेगी । उत्तर.
![]()
(ii) रेल उदयपुर सिटी से 15:15 बजे प्रस्थान कर 22:00 बजे जयपुर पहुँचती है तो यात्रा में लगने वाला समय ज्ञात कीजिए ।
हल:

प्रश्न 4.
22 जनवरी को शुक्रवार है तो गणतंत्र दिवस किस वार को आयेगा ?
हल:
- 22 जनवरी → शुक्रवार
- 23 जनवरी → शनिवार
- 24 जनवरी → रविवार
- 25 जनवरी → सोमवार
- 26 जनवरी → मंगलवार
अतः गणतंत्र दिवस मंगलवार को आयेगा ।
प्रश्न 5.
निम्न सारणी को पूर्ण कीजिए-

हल:
| वार | दिनांक |
| शुक्रवार | 02 जुलाई |
| शुक्रवार | 09 जुलाई |
| शुक्रवार | 16 जुलाई |
| शुक्रवार | 23 जुलाई |
निबन्धात्मक प्रश्न-
प्रश्न 1.
छोटी व बड़ी सुइयाँ बनाकर दिए गए समय को घड़ी के चित्र में दिखाइए –

हल:

प्रश्न 2.
समय का अन्तर बताइए-
(अ) 11:30 बजे पूर्वाह्न से 07:00 बजे अपराह्न तक ।
(ब) 03:15 बजे अपराह्न से 05:30 बजे अपराह्न तक ।
(स) 09:45 बजे पूर्वाह्न से 06:45 बजे अपराह्न तक ।
(द) 10:00 बजे अपराह्न से 11:00 बजे पूर्वाह्न तक ।
(य) मध्यरात्रि 12:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ।
हल:
(अ) 7 घण्टे 30 मिनट का अन्तर
(ब) 2 घण्टे 15 मिनट का अन्तर
(स) 9 घण्टे का अन्तर
(द) 13 घण्टे का अन्तर
(य) 12 घण्टे का अन्तर
Leave a Reply